शनिवार, 26 मार्च 2016

भोजपुरी बैटमैन बिरुद्ध सुपरमैन

यदि ‘’डौन ऑफ़ जस्टिस ‘’ भोजपुरी में आती तो उसका ट्रेलर कैसा होता ?
( पोस्ट केवल मनोरंजन के लिए है ,अन्यथा न ले )
ब्रूस वेन अपनी कार से उतर कर लेक्स लूथर की पार्टी में आता है .
चारो ओर शोर ‘’ ब्रूस आई गवा , ब्रूस आई गवा ‘’
क्लर्क केंट : श्रीमान वेन ,’’रोज के धरती’’ से हम क्लार्क केंट ,गाथम पर बैटमैन के निगरानी के बारे में तोहार का बिचार बा ?
‘’ तोहरे सहर में लोगन के आजादी के कुचलल जा रहल बा l लोग बाग़ दहसत में जी रहल बाडन , रुवुआ खुद के कानून के भी उपर समझेला .’’
ब्रूस वेन : दूसरा पे ऊँगली उठावे के पहिले ‘’रोज के धरती ‘’ के आपने गिरेबान में झांके के चाहि ,का बिचार बा ? जब जब राउर सुपरहीरो कौनो पेड़ पर फंसल बिलरी के भी बचावेला ,तब रउवा अखबार ढिंढोरा पिट देत बा , ई ससुर एक ‘’एलियन ‘’ बा जे दुनिया के तबाह कर सकेला I
( लेक्स लूथर बिच में आता है ताली बजाते हुए )
दोस्तों ,ब्रूस वेन मिलले क्लर्क केंट से l का बात है , लोगन के मिलावल हमका बहुत पसंद बा , ( ब्रूस से हाथ मिलाते हुए ) ‘’ का हाल चाल बा ‘’
ब्रूस : सब ठीक बा .
क्लार्क से हाथ मिलाते हुए : आऊ बड़ी जोर पकड़ बा गुरु  l इनसे पंगा कबहू न लेई .
बैकग्राउंड वोईस : निर्देशक जैक स्नाइडर के पेसकस
लेक्स अमरीकी सेनेटर से : पता बा अमरीका के सबसे बड़का झूठ का बा ?के ताकत केहू के नुकसान न पहुंचा सकेला .
बैकग्राउंड वोईस : दूई हजार सोलह में
अल्फ्रेड ब्रूस से : रउवा ओकरा से लडल चाही ? सनक गईला बाड़े का ?
ब्रूस : हां उ ससुर के नाती हमका ई झमेला में फसवले ह l
अल्फ्रेड : रउवा जानत बाड़े रउवा जीत ना सकेला , इ आत्महत्या बाड़े .
लेक्स की आवाज बैकग्राउंड में : दुनिया के इतिहास मा सबसे जबर लडाकन के युद्ध ‘’ क्रिप्टन के लौंडा बिरुद्ध गाथम के चमगादड़ ‘’
लुईस लेंस लेक्स से : तू सठिया गईल बाड़ .
लेक्स : तीन आखर के ये शब्द तोहरे छोटके बकलोल मगज के बस के बाहर के बा .
बैकग्राउंड में बैट की आवाज सुपरमैन से लड़ते हुए : एक मनई का होत है ,ई तोहके समझावे के समय आ गईल बा .
सुपरमैन : ओही रुकी ! अगर हम तोहके मारी के चाहती तो अब तक मुआ देती .
लेक्स की आवाज , डूमसड़े को बनाते हुए : अगर मनई भगवान के ना मारी त शैतान मार देई
सुपर मैन लेक्स से : ई का कई देहल तू सारे ?
डूमसड़े बिल्डिंग्स को तबाह करते हुए बैटमैन की ओर आकर रुका ! और आँखों से लेजर छोड़ी
बैटमैन : तू ता गईला बेटा बैटमैन ( एक्स्ट्रा डायलोग )
तभी बिच में वंडर वूमेन आकर लेजर का वार ढाल पर रोक लेती है l सुपरमैन उसे देखकर भौंचक्का है .
सुपरमैन बैट मैन से : ई कंटीली तोहरे साथ बा ?
बैटमैन : हमनी के लागल तोहार सेटिंग बा .
जोरदार बैकग्राउंड म्यूजिक और बैटमैन, सुपरमैन , वंडर वूमेन लड़ने की पोजीशन में खड़े हुए .
बैकग्राउंड : बैटमैन बिरुद्ध सुपरमैन , इन्साफ के भोर ..
जल्द आ रहल बा नजदीकी सिनेमा घरन में .



गुरुवार, 24 मार्च 2016

फिल्म एक नजर में : बैटमैन वर्सेज सुपरमैन : डौन ऑफ़ जस्टिस .

भारत कॉमिकस अभी भी बच्चो की चीज मानी जाती है ,जबकि पाश्चात्य देशो में यह काफी उपर उठ चुकी है और वहा यह संस्कृति का हिस्सा है l कॉमिक्स चरित्रों की लोकप्रियता ही है के हर साल अच्छी खासी तादाद में सुपरहीरो फिल्मे सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देती है और सफलता के परचम लहराती है ,
( अफ़सोस बॉलिवूड को अभी भी प्यार मोहब्बत ,एन आर आई स्टोरीज से ही फुर्सत नहीं ) कॉमिक इंडस्ट्री में दो ही कम्पनीज दिग्गज मानी जाती है , जिनमे से एक है ‘’मार्वल ‘’ और ‘’डीसी ‘’
दोनों का अपना अपना स्टाईल है और दोनों के ही जबरदस्त फैन बेस है l और दोनों में प्रतिस्पर्धा भी होती रहती है जिसमे मार्वल हमेशा बाजी मार लेता है ( कहानी के मामले में नहीं ) मार्वल की मार्केटिंग जोरदार होती है और वे प्रचार के लिए जी जान लगा देते है ,उनकी कहानिया भी अधिकतर लाईट ट्रीटमेंट लिए होती है l वही डीसी को यदि मार्केटिंग के तराजू पर तौला जाये तो पलड़ा हमेशा मार्वल के पक्ष में ही भारी रहता है , डीसी मार्केटिंग में चूक जाती है और उनकी हर फिल्म में अच्छा खासा गैप भी होता है l जब तक डीसी की एक फिल्म आती है ,मार्वल अपनी तीन तीन रिलीज कर देता है .
खैर बात करते है डीसी यूनिवर्स की फिल्म  बैटमैन वर्सेज सुपरमैन : डौन ऑफ़ जस्टिस की , जिसकी प्रतीक्षा हर कॉमिक्स फैन को अरसे से थी , कॉमिक्स में कई बार साथ आ चुके बैटमैन और सुपरमैन को लाईव एक्शन में देखने की इच्छा हर कॉमिक फैन के मन में थी l
और आज यह फिल्म रिलीज हुयी , फिल्म की कहानी शुरू होती है ब्रूस वेयन के बचपन की झलक से ,जब उसके माता पिता की मौत होती है और वह बैटमैन बनने की ओर अग्रसर होता है .
कहानी का लिंक डीसी की पिछली फिल्म ‘’मैन ऑफ़ स्टील ‘’ से जुड़ा हुवा है l सुपरमैन ( हेनरी केविल ) के धरती पर आने और उसके ग्रह वासियों के हमले से मेट्रोपोलिस शहर लगभग तबाह हो जाता है , जिसमे ब्रूस वेयन ( बेन एफ्लेक ) की कम्पनी की एक इकाई भी तबाह हो जाती है और कई कर्मचारी मारे जाते है l अब वह सुपर मैन को एक बड़े खतरे के रूप में स्वीकार कर चूका है , और अपने आप को सुपरमैन से भिडंत के लिए तैय्यार करता है , एक ओर सनकी साईंटिस्ट  लेक्स ल्युथर ( जेसे आयसनबर्ग ) भी सुपरमैन को सरकार के सामने एक शक्तिशाली खलनायक के रूप में प्रस्तुत करता है और जनरल जोड़ ( जो मैन ऑफ़ स्टील में सुपरमैन के हाथो मारा गया था ) के शरीर पर कुछ एक्सपेरिमेंट की इजाजत मांगता है ,ताकि वह सुपरमैन की कमजोरी तलाश सके .
दूसरी ओर बैटमैन को जुर्म के खिलाफ लड़ते हुए बीस साल हो चुके है l अब वह बदल चूका है और पहले से कही ज्यादा खूंखार हो गया है , अब वह अपराध से लड़ने के लिए कोई कायदे कानून या रहम नही अपनाता l उसके अपराध से लड़ने का तरीका  क्लर्क केंट उर्फ़ सुपर मैन को पसंद नहीं और दोनों में टकराव की वजहे जन्म ले चुकी है ,जिसमे काफी हद तक लेक्स का भी हाथ है .
एक मोड़ पर आकर दोनों एकदूसरे के विरुद्ध आमने सामने आ खड़े होते है l एक महाशक्तिशाली एलियन और एक स्मार्टेस्ट डिटेक्टिव और क्राईम फाइटर ,फिर होती है भिडंत l जीते कोई भी हार मानवता की ही होनी है , फिर क्या होता है यह फिल्म में ही देखना उत्तम रहेगा .
फिल्म का ट्रीटमेंट डार्क है , जिस तरह की डीसी यूनिवर्स का हमेशा होता है l हेक फुल्के पल फिल्म में बिलकुल भी नहीं है l फिल्म की कहानी मध्यांतर के पहले काफी धीमी है जो फिल्म का माईनस पॉइंट है , जिस वजह से फिल्म जरुरत से ज्यादा लंबी भी हो गयी है , फिल्म मध्यांतर के बाद गति पकडती ही और जिसके बाद एक्शन शुरू होता है तो अंत में खत्म होता है ! फिल्म का क्लाईमैक्स अनपेक्षित है जो कतई हजम नहीं होता .
एक्टिंग की बात करे तो हेनरी सुपरमैन की भूमिका में जम चुके है , फिल्म का प्लस पॉइंट है बेन एफ्लेक का बैटमैन होना l आज तक बनी बैटमैन फिल्मो से यदि तुलना की जाये तो बैटमैन की पोशाक केवल बेन एफ्लेक पर ही जंची है , निर्देशक जैक स्नाईडर का बनाया बैट मैन अब तक का सबसे शक्तिशाली बैटमैन है जो सुपर मैन से भी टक्कर लेने की कुव्वत रखता है ( जबकि यह सम्भव नहीं )
सुपर मैन और बैटमैन के आलावा एक और महिला किरदार की भी दमदार इंट्री हुयी है ( वंडर वूमेन ) जिसे अंत में सुपर मैन और बैट मैन के साथ एक टीम बन कर लड़ता देखना काफी अच्छा लगता है .
फिल्म में कुछ और डीसी किरदारों का स्पष्ट हिंट मिलता है जो निस्संदेह डीसी की सुपरहीरो टीम ‘’जस्टिस लीग ‘’ का हिस्सा बनने वाले है l और यह एक कॉमिक फैन के लिए निस्संदेह सबसे बड़ी खबर है .
ऎसी फिल्मो के दर्शक दो वर्गो के होते है , एक वे जो कॉमिक्स पढ़ते है और इन चरित्रों को भलीभांति जानते है l जिनके कोई भी कारनामे उन्हें हैरान नहीं करते ,
दूसरा वर्ग वह है जो इन हीरोज को केवल फिल्मो से जानता है l उसके पहले का उन्हें कुछ नहीं पता ,पता भी हो तो आधी अधूरी जानकारी होती है ,
कहने का मतलब यह है ,के पहले वर्ग के दर्शको के लिए फिल्म का कोई भी तर्क या लॉजिक निराधार है और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता l वे केवल सुपरहीरो को इंजॉय करने आये है .
दूसरा वर्ग अपने आपको इन सबसे असहज महसूस करता है ! उन्हें यह हजम नहीं होगा के बैटमैन सुपरमैन के मुकाबले कैसे खड़ा हो सकता है ( क्योकि वे उससे केवल उतना ही परिचित है जितना फिल्मो में देखा है ) !
कुल मिला कर फिल्म देखनेलायक तो है ही l जहा बैटमैन और सुपरमैन एक साथ आये वहा इतना कारण ही पर्याप्त है देखने के लिए .
साढ़े तीन स्टार .
देवेन पाण्डेय

                                                          


रविवार, 6 मार्च 2016

फिल्म एक नजर में : लंडन हैज फॉलेन .


कुछ अरसे पहले दो फिल्मे एक ही विषय पर आई थी , ओलंपियस
हैज फॉलेन ,और रोलेंड एम्मरिक की ‘’व्हाईट हाउस डाउन ‘’ जिनमे अमरीका एवं  व्हाईट हाउस पर हुवा हमला केंद्र में था ,दोनों में से ओलम्पियस हैज फॉलेन शानदार बनी थी , उसी की अगली कड़ी है ‘’लंडन हैज फॉलेन’’
कहानी : अमरीकी ड्रोन हमले में एक आतंकवादी सरगना का परिवार मारा जाता है ,और वह अमरीकी सरकार को सबक सिखाने की ठान लेता है ,
वही व्हाईट हाउस पर हुए हमले के बाद से परिवार की चिंता में प्रेजिडेंट का स्पेशल फ़ोर्स एजेंट ‘माइक बैनिंग ( गेरार्ड बटलर ) अब इस्तीफा देने के विचार में है ,
इसी बिच लंडन के प्रेजिडेंट की दिल के दौरे से मृत्यु हो जाती है और उनकी शोकसभा में हिस्सा लेने के लिए कई देशो के प्रेजिडेंट ब्रिटेन आ रहे है l जिनमे अमरीकी प्रेजिडेंट ‘’बेंजामिन अशर ( एरोन एकहर्ट ) भी शिरकत करते है , अमरीकी सुरक्षा एजेंसिया किसी भी गडबडी के लिए मुस्तैद है ,और  माईक को वापस ड्यूटी पर आना पड़ता है ,
लेकिन लंडन पहुंचते ही भीषण और सुनियोजित आतंकवादी हमले होते है ,
 शहर में अफरातफरी मच जाती है और देखते ही देखते अलग अलग आतंकवादी हमलो की श्रुंखलाओ में पांच देशो के प्रेजिडेंट मारे जाते है , 
इस भीषण हमले से पूरा विश्व सकते है !
माईक इस हमले में किसी तरह से अमरीकी प्रेजिडेंट को बचा तो लेता है
 किन्तु अब लंडन सुरक्षित नहीं रह गया है ,संचार व्यवस्था ठप्प है ,
ब्रिटेन सुरक्षा विभाग के अंदर तक आतंकवादी गुप्त रूप से मौजूद है 
और लंडन अब एक युद्ध का मैदान बन चूका है , 
सारे आतंकवादी और गद्दारों को अमरीकी प्रेजिडेंट की तलाश है , 
अब माईक अकेला है और उसपर है सबसे बड़ी जिम्मेदारी ,फिर क्या होता है
 यह कहानी का अगला हिस्सा है .
माईक के रूप में गेरार्ड पिछली भूमिका के विस्तार में है और फिल्म का केंद्र भी वही है ,
आतंकवादी हमलो की भीषणता देख एक बारगी दर्शक भी हतप्रभ रह जाता है, 
यही बात हजम नहीं होती ! 
जहा अनेक देशो के प्रेजिडेंट होंगे वहा सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी होगी ,
उनके खुद के सुरक्षा एजेंट्स भी होंगे , ऐसे में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता !
 यह बात तर्क से परे है के अचानक ही इतनी सुरक्षा व्यवस्था और
 प्रेजिडेंट्स की मौजूदगी में हर सडक , हर आतंकवादी हर गद्दार के हाथो में एके सैतालिस ,
ग्रेनेड ,रोकेट लौन्चर , विस्फोटक और अत्याधुनिक हथियार आ जाते है ,
वो भी बिना किसी की नजर में आये ! किन्तु कहानी को दिखाना ही था ब्रिटेन में अमरीकी प्रेजिडेंट पर हमले के रूप में ,तो इतनी छूट वो भी होलीवूड़ में ,चलता है .
आतंकवादी हमलो के दृश्य कमाल के बने है ,पिछले भाग को देखते हुए इसमें जबर्दस्त एक्शन की उम्मीद थी ,लेकिन इस मामले में फिल्म थोड़ी उन्नीस रह गई , क्लाईमैक्स में आतंकवादियों से गन टू गन एनकाउंटर एकदम किसी विडिओ गेम की तरह बने है , रोमांचक .
एक्शन प्रेमियों के लिए है फिल्म तो एक बार तो देख ही सकते है .
तीन स्टार
देवेन पाण्डेय

  

रविवार, 21 फ़रवरी 2016

फिल्म एक नजर में : नीरजा

बॉलीवुड के मिजाज आजकल बदले बदले से है , जहा कुछ फूहड़ और अर्थहीन फिल्मो ने गंद मचा रखी है ( और दर्शको ने उन फिल्मो को पानी पिला कर जवाब भी दे दिया के अब वे गंदगी से उब चुके है )
वही कुछ फिल्मे राहत का कार्य करती है ,हाल ही में सत्यघटनाओ एवं रियल हीरोज पर फिल्म बनाने के चलन ने जोर पकड़ा है जो के एक अच्छी बात है !
ऐसी कितनी घटनाये है जो हमें भारतीयता का अहसास कराती है 
और मन को गर्व से भर देती है ! 
ताजा उदाहरण है अक्षय कुमार की “एयरलिफ्ट ‘’ का जिसने न सिर्फ सफलता प्राप्त की
 बल्कि लोगो का प्यार भी मिला ,और दर्शक एक भूला दिये गए घटना से रूबरू भी हुए .
ऐसे ही विषय पर आधारीत है ‘’नीरजा ‘’ जो एक सत्यघटना पर आधारित है ! 
फिल्म बायोपिक नहीं है ,केंद्र में केवल 5 सितम्बर 1986 को हुयी पैन एम् 
एयरलाइंस हाईजैक की ही घटना है .
कहानी : नीरजा ( सोनम कपूर ) पैन एम् एयरलाईन्स में फ्लाईट अटेंडेंट है ,
वह काफी खुशमिजाज है , शादी में मिली नाकामी के बावजूद उसने हार नहीं मानी है , वह एक मॉडल भी है ,और घर परीवार के साथ साथ सभी की चहेती है , उसकी जिन्दगी बदल जाती है एक घटना से  न्युयोर्क के लिए रवाना फ्लाईट का  कराची में फलिस्तीनी उग्रवादियों द्वारा अपहरण कर लिया जाता है , जिसमे नीरजा फ्लाईट अटेंडेंट है , लेकिन नीरजा अपनी सुझबूझ से पयिलेट्स को आगाह कर देती है ,और पयिलेट्स को वहा से भाग निकलने का मौका मिल जाता है .
अब पयिलेट्स न होने की वजह से उग्रवादियों के प्लान पर पानी फिर गया और वे कराची में ही रहने पर मजबूर हो गए ! इसी गुस्से में वे अमरीकी प्रवासियों को मारने के निर्णय करते हैलेकिन नीरजा समझदारी दिखाते हुए सभी अमिरिकियो के पासपोर्ट छिपा लेती है .
नीरजा का पयिलेट्स को फरार करवाने का मकसद ही यही था के फ्लाईट टेक ऑफ़ न करे और सुरक्षा एजेंसियों को कार्यरत होने के लिए समय मिल सके .
सारी फ्लाईट में तनाव का माहौल है , और आतंकवादी भी उग्र हो चुके है ! ऐसे में किसी मासूम की जान न जाये इसके लिए नीरजा प्रयासरत रहती है .
फिर क्या होता है यह सभी जानते है ! आतंकवादियो से अकेले ही लोहा लेती यह २३ साल की लडकी फिर पाकिस्तान ,भारत ,अमरीका की हीरो बन जाती है ,
चूँकि यह सत्यघटना पर आधारित है ,इसलिए इसमें क्रिएटिव छूट का दुरूपयोग बिलकुल भी नहीं किया गया है , फिल्म का ट्रीटमेंट आपको सारी घटना आपके समक्ष होने का अहसास दिलाती है और वाकई डराती हा ! सोनम कपूर ने नीरजा के किरदार में बेहतरीन अभिनय किया ( जिसकी उन्हें जरुरत थी )
नीरजा ने सबसे कम उम्र में भारत का सर्वोचक सम्मान ‘’अशोक चक्र ‘’’ मरणोपरांत प्राप्त किया ,यह पहली बार था जब अशोक चक्र किसी महिला को मिला , और पहली बार इतनी कम उम्र पर मिला .
पाकिस्तान और अमरीकी सरकार ने भी उन्हें ‘’तमगा ए इंसानियत ‘’ और ‘’ जस्टिस फॉर क्राईम ‘ अवार्ड से सम्मानित किया ,
फिल्म में गीत संगीत न के बराबर है ,जो भी है वह फिल्म के ट्रीटमेंट के अनुरूप ही हल्का फुल्का है .
एक्टिंग सभी की बढ़िया है भले वो शबाना अजमी हो या नीरजा के परिवार के सदस्य , यहाँ तक की आतंकी की भूमिका करनेवाले कलाकार भी खौफ पैदा करने में कामयाब रहे है .
फिल्म में फ्लैशबैक्स भी है ,जिनसे कहानी को गति ही मिलती है ! और विस्तार भी .

कुछ फिल्मे स्टार्स से परे होती है जिन्हें किसी समीक्षा की जरूरत नहीं होती ! यह उन्ही में से एक है .

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016

फिल्म एक नजर में : डेडपूल

सनम तेरी कसम ,सनम रे ,फितूर ,लवशुदा ,डाईरेक्ट इश्क ,जैसी केवल प्यार मोहब्बत और टिपिकल बोलीवूड मसाला फिल्मो के ट्रेलर्स ,फिल्म रिलीज ने काफी कन्फ्यूज कर रखा है ! कौन सी रिलीज हुयी है और कौन सी होने वाली है कुछ पता नहीं चल रहा ! सब एक ही जैसी नजर आती है और मोहब्बत प्यार का ओवरडोज सा हो जाता है ! ऐसे में कोई फिल्म देखने का मन ही नहीं हुवा ,इन पुराने मसालों को छोड़ कर फिर रुख हुवा होलीवूड की ओर , ताजा रिलीज डेडपूल की ओर ! 
और थोडा सा बोलीवूड के वैलेंटाईन रूप हैंगोवर से राहत मिली .
कॉमिक्स जगत में सुपरहीरो है जो हीरो कम एंटीहीरो ज्यादा है ! 
जो मस्तमौला है ,जिसे दुसरो की परवाह नहीं जो स्वार्थी भी है !
ऐसा नकचढ़ा हीरो जिससे हर कोई परेशान हो और ,उसपर तुर्रा यह के वह अमर है ,मर ही नहीं सकता . गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी गंभीर ना रहनेवाला और 
अजीब अजीब चुटकुले सुनाने वाला निडर और हद से ज्यादा खतरनाक भी .
मार्वल कॉमिक्स यूनिवर्स का ऐसा ही पात्र है ‘’डेडपूल ‘’ जिसकी फिल्म का इन्तजार बेसब्री से किया जा रहा था ! मार्वल की यह शुरुवाती ‘’रेड बैंड ‘’ फिल्म है ,जिसमे अतिरंजकता एवं खुले संवादों दृश्यों की भरमार होती है ,लेकिन भारतीय वर्जन में कुछ दृश्यों पर कैंची चल चुकी है , हिंदी ट्रेलर के संवादों को भी फिल्म में बदला गया है ,
फिल्म की कहानी है वेड विल्सन की ( रयान रिनोल्ड्स ) जो स्पेशल फोर्सेस से निकाला हुवा व्यक्ति है और कुछ गैरकानूनी संगठनों के लिए काम करता है ,पैसे के लिए किसी को भी उठवा लेना ,हड्डिया तोडना उसका पेशा है ,उसके जीवन को ठहराव मिलता है ‘’वेनेसा ‘’ के रूप में जो खुद वेड जितनी ही पागल है .
सब कुछ ठीक ठाक चल रहा होता है किन्तु तभी पता चलता है के वेड को लास्ट स्टेज का कैंसर है ! वह जीने की उम्मीद खो बैठता है के तभी उसके सम्पर्क में आता है डॉक्टर एजेक्स ,जो उसका कैंसर ठीक करने और नयी शक्तिया दिलवाने का वायदा करता है .
लेकिन अजेक्स वेड का इस्तेमाल कर रहा होता है और वह प्रयोग से वेड में अनोखे बदलाव ला देता है जिसकी उम्मीद खुद उसे नहीं थी,अब वह एक म्युटेंट बन चूका है  ! वेड कीसी तरह एजेक्स के चंगुल से निकल जाता है ,अब उसका जीवन बदल जाता है ,कैंसर तो ठीक हो जाता है किन्तु उसका साईड इफेक्ट उसकी स्किन पर होता है और वह बदसूरत हो जाता है ! लेकिन उसे शक्तियों के रूप में हीलिंग पावर मिलती है जो उसे अविजित बना देती है ! अब उसका मकसद है ,एजेक्स को ढूँढना और उसे खत्म करना .
फिर क्या होता है यह कहानी का बाकि हिस्सा है .
ट्रीटमेंट की बात करे तो फिल्म में रंजक दृश्य है ( जिनमे से कुछ सेंसर भी हो चुके है ) ,साथ में कॉमेडी भी ऑर द्विअर्थी संवाद भी ! फिल्म डार्क कॉमेडी एक्शन का मिला जुला रूप है , एक्शन दृश्य उतने ख़ास नहीं है जितना के एक सुपरहीरो फिल्म से उम्मीद की जाती है केवल शुरुवाती एक्शन सिक्वेंस को छोड़कर , यह डेडपूल की शुरुवाती फिल्म होने की वजह से भी हो सकता है , वैसे इसमें एक्स मेन के कुछ सदस्य भी है जो डेडपूल को एक्स मेन ग्रुप का हिस्सा बनने के पीछे पड़े है .
और डेडपूल यदि एवेंजर्स में दिखे तो हैरानी नहीं होगी ,और ऐसा होगा भी ! जिसका लिंक क्लाइमैक्स की फाईट में दिया गया है ,जिस वर्कशॉप में आखिरी लड़ाई होती है उसमे एवेंजर्स के ‘’शील्ड ‘’ की शिप भी है .
कुल मिला कर मजेदार फिल्म है जो एक्शन और कॉमेडी का बढ़िया तालमेल है , एक अनोखे और अलग तरह के सुपरहीरो को देखना हो तो डेडपूल बढ़िया विकल्प है .
वैसे भी आधे से ज्यादा खाली थियेटर और हर थियेटर में एक या दो शोज ही होने से साफ़ पता चलता हा के अभी भी दर्शको के बड़े हिस्से को ऐसे किसी सुपरहीरो की कोई जानकारी नहीं है .
तीन स्टार

देवेन पाण्डेय 

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016

तांडव : शार्ट फिल्म समीक्षा

यूट्यूब पर मनोज बाजपेयी की एक शोर्ट फिल रिलीज हुयी है जिसे बनाया है muvizz.com ने .
गयारह मिनट की इस फिल्म में व्यक्ति की मनोदशा दिखाई गयी है , जिसे अपनी इमानदारी और जमीर को जिन्दा बनाये रखने के लिए कड़ी मानसिक जद्दोजहद करनी पडती है .
ताम्बे एक हेड कॉन्स्टेबल है ( मनोज बाजपेयी ) जो इमानदार कॉन्स्टेबल है ,किन्तु उसकी इमानदारी उसके लिए अभिशाप भी है ! वह अपनी जरूरते पूरी नहीं कर सकता , परिवार को बेहतर भविष्य नहीं दे सकता ! अपनी बेटी को उज्वल भविष्य देने के लिए प्रयासरत ताम्बे के सामने समस्या आती है बेटी के एडमिशन की ,जिसके लिए पांच लाख की आवश्यकता है .
और संयोग से एक मुठभेड़ में बारह लाख रूपये हाथ लगते है ,इतना पैसा देखकर कर मातहतों का ईमान डोल जाता है और सभी ताम्बे को सलाह देते है पैसे बाँट लेने की ! ताम्बे का मन  भी कशमकश में फंसा हुवा है , लेकिन वह मन कड़ा करके पैसा थाणे में जमा करवा देता है जिससे मातहत तो नाराज है ही साथ ही पत्नी भी क्रोधित है के हाथ आया हुवा पैसा छोड़ दिया .
अब ताम्बे तनाव में है ,इमानदारी और बेईमानी के बिच पिस रहा है ! वह फैसला नहीं कर पा रहा है के उसने सही किया या गलत .
उसकी ड्यूटी गणेश विसर्जन पर लगी हुयी है ,हर ओर ढोल ताशे नगाड़े उत्सव हो रहा है , हर कोई उल्लास में दिल खोल कर झूम रहा है , बाहर के शोर में भी ताम्बे का मन  का शोर कम नहीं हो रहा  .अवसाद हावी होने लगता है और अपने आपे से बाहर निकल कर ताम्बे भी इस उल्लास में शामिल हो जाता है बगैर अपने पद की परवाह किये , उसे खुद पता नहीं चलता के उसके कदम क्यों बहकने लगे है ,उस पल वह इमानदारी और बेईमानी से दूर हो जाता है , आम आदमी की समस्याओ को भुल जाता है ,घर परिवार का अवसाद भी भुल जाता है ,केवल रहता है तो उसका मन जो उसे सब भुल कर झुमने पर विवश कर देता है , और जी खोल कर मन का उन्माद शांत करता है .
उसके विडिओ वायरल हो जाते है ,और सस्पेंशन झेलना पड़ता है , वह घर पर आता है और अपने बीवी बच्चो को खुद का विडिओ देखते हुए पाता है ! वह उनकी मुस्कान देख कर खुश हो जाता है .
बढ़िया शोर्ट फिल्म है , बिना अधिक संवादों के केवल दृश्यों से बहुत कुछ कह जाती है ! मनोज बाजपेयी कमाल के अभिनेता तो है ही .


शनिवार, 6 फ़रवरी 2016

फिल्म एक नजर में : घायल वंस अगेन .

काफी समय से सनी देओल की कोई सफल फिल्म नहीं आई थी ! जो आई भी उनका नाम तक किसी को याद नहीं ,जैसे कंगना रानावत और सनी की ‘आई लव एन वाय ‘’ जो काफी अरसे से डिब्बा बंद थी और जिसने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं माँगा .
आलम यह था के सनी को फिल्मे मिलना ही बंद हो गयी और यह बात खुद सनी ने स्वीकारी ,और एक दमदार कलाकार हाशिये पर धकेल दिया गया ! अब सनी के पास खुद ही फिल्म बनाने के आलावा कोई और चारा नहीं था ,और उन्होंने रिस्क लिया ‘’घायल वंस अगेन ‘’ बना कर जो उनकी ‘’घायल ‘’ का सिक्वल ,( वैसे सही मायनों में सिक्वेल ही है जबरदस्ती लिंक जोड़ने की कोशिश नहीं की गयी है पिछली फिल्म से ) फिल्म अलग है और इसका ट्रीटमेंट पिछली घायल से अलग है तो दोनों की तुलना करना मूर्खता होगी ,सच्चाई यह है के सनी को एक हिट  की अदद जरुरत थी जो उन्हें अपनी जगह पुनःस्थापित कर सके .
कहानी : अजय मेहरा ( सनी देओल ) अपनी चौदह साल की सजा काट कर बाहर निकलता है और अपनी जिन्दगी को मकसद देते हुए ‘सत्यकाम ‘ नमक मिडिया पोर्टल चलाता है जिसमे सनसनी के नाम पर किसी भी मसालेदार खबर को प्रमुखता नहीं दी जाती .
अजय सच के लिए लड़ता है , और इसके लिए कीसी भी हद तक जाने के लिए तैय्यार है ! बलवंत राय की दुश्मनी के चलते वह अपने परिवार को खो चूका है और मेंटल पेशंट रह चूका है , और ‘रिहा ‘ (सोहा अली खान ) उसकी डॉक्टर है जो उसकी देखभाल करती है .
इसी बिच कुछ बच्चो के हाथ एसीपी ‘डिसूजा ‘ (ओम पूरी ) के कत्ल का वीडिओ लगता है ,जिसमे शहर के बिजनेस टायकून राज बंसल ( नरेंद्र झा ) का और उसके बेटे का हाथ है .
इस कत्ल को एक्सीडेंट की शक्ल देकर छुपा लिया जाता है ,किन्तु जब बंसल को पता चलता है के कत्ल के सुबूत इन लडको के पास है तो वह उनकी जान का प्यासा हो जाता है .
अब उन लडको की जान बचाने और बंसल को सलाखों के पीछे करवाने का जिम्मा अजय अपने सर ले लेता है . फिर क्या होता है यही आगे की कहानी है .
फिल्म का ट्रीटमेंट नया है कहानी भले ही नब्बे के दशक की लगती हो ! यहाँ सनी ने बदलाव भी किये है और तकनीक का डील खोल कर इस्तेमाल किया है , फिल्म का फर्स्ट हाफ थोडा धिमा है जो भूमिका बांधने में निकल जाता है , फिल्म तब रफ़्तार पकडती है जब अजय राज बंसल की भिडंत होती है ,और उसके बाद फिल्म किसी होलीवूड एक्शन फिल्म की तरह हैरत अंगेज चेज ,और स्टंट्स के साथ आगे बढती हुयी रफ्तार के साथ खत्म होती है .
फिल्म के एक्शन डिरेक्टर होलीवूड से है जिसका असर साफ़ दिखाई देता है , उन दृश्यों की तारीफ़ करनी होगी जिनमे अजय का पीछा बंसल का विदेशी सिक्योरिटी चीफ करता है ! चाहे वह मुंबई की ट्रैफिक भरी सडको का हो जिसमे अजय सैकड़ो गाडियों से लड़ते भिड़ते हैरतंगेज तरीके से बच निकलता है ,फीर लोकल ट्रेन से कार टकराने का दृश्य हो या चलती लोकल में फाईट का , हर दृश्य तालियाँ और सीटियों का हकदार बनता दिखता है और वही पुराना सनी देओल दिखता है जो अपने घूंसों से दुश्मन को सुन्न कर देता है .
क्लाईमैक्स में बजट की कमी के कारण एनिमेशन का स्तर दिखता है ,जिसमे हैलीकॉप्टर बनावटी दिखाई पड़ता है ! लेकिन इस खामी को नजरअंदाज करना ही सही है ,कुल मिलाकर फिल्म सनी के कंधो पढ़ी टिकी हुयी है , फिल्म को उम्मीद से बेहतर ओपनिंग मिली है जो सनी और उनके फैन्स के लिए ख़ुशी कीबात है ! और काफी सकारत्मक रिव्यू के साथ दर्शको का भी प्यार मिला है फिल्म को ,उम्मीद की जा सकती है के यह फिल्म सनी की एक अदद हिट की कामना पूर्ती करेगा .
 फिल्म देखने लायक है , भावनात्मक दृश्यों का अभाव रहा है और एक अच्छी बात यह के एक्शन फिल्म में यदि जबरदस्ती का रोमांस घुसा दिया जाये ( जैसा के अक्सर बॉलीवूड में होता है ) तो फिल्म का कबाड़ा होना तय है ,लेकिन यहाँ ऐसे चोंचलों से साफ़ बचा गया है ,और रोमांस नाम की चीज ढूंढे नहीं मिलेगी , और गाने भी फिल्म में नदारद है केवल एक गाने ‘लपक झपक ‘ को छोड़ कर ,जो संक्षेप में उन चार युवाओ का इंट्रो करवाने का प्रयास है ,जिससे फिल्म बेवजह नहीं खिचती .
इस उम्र में भी सनी को एक्शन करता देख अच्छे अच्छे एक्शन स्टार्स को जलन हो सकती है .
रिव्यू वगैरह के चक्कर में न पडते हुए फिल्म को इंजॉय कीजिये
साधे तीन स्टार

देवेन पाण्डेय 

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *