फ़िल्मी पन्ना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फ़िल्मी पन्ना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 9 मई 2016

फिल्म एक नजर में : सिविल वॉर : कैप्टन अमेरिका .


यह साल पूरी तरह से सुपरहीरोज के नाम ही रहा , डीसी मार्वल के दो बड़े बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स इसी साल रिलीज हुए जिनमे डीसी और मार्वल यूनिवर्स के प्रमुख सुपरहीरोज के टकराव को केन्द्रित किया गया l
डीसी की बैटमैन वर्सेज सुपरमैन से जैसी उम्मीद थी वैसी नहीं निकली किन्तु सिविल वॉर उम्मीदों पर बिलकुल खरी उतरी l वजह है दोनों का ट्रीटमेंट ,सिविल वॉर भी मार्वल की अन्य फिल्मो के मुकाबले डार्क ही है लेकिन हलके फुल्के क्षणों को समेटे हुयी है ,लेकिन डीसी की मूवी में यह सब नदारद था और हद से ज्यादा फिल्म डार्क टोन लिए हुए थी ,
उस फिल्म का सबसे कमजोर पॉइंट था बैटमैन और सुपरमैन की टकराव की वजह ,जो तर्कपूर्ण नहीं थी l तो वही सिविल वॉर में यह वजह तर्कपूर्ण भले न हो लेकिन मजबूत जरूर है l
बात करते है कहानी की , सालो पहले मार्वल कॉमिक्स में एक सीरिज आई थी ‘’सिविल वॉर ‘’ जो काफी सफल रही थी , उसकी कहानी थी सुपरहीरोज की अतिशक्तियो के कारण होनेवाली तबाही से सामान्य जनता का चिंतित होना जिसके कारण एक नया कानून पारित होता है और सुरक्षा के मद्देनजर सभी सुपरहीरोज को अपनी पहचान सरकार के सामने जाहिर करना अनिवार्य था , और उनकी संस्था पर सरकार का नियन्त्रण होगा l  और जिस हीरो को यह प्रस्ताव मान्य नहीं उसे अपराधी घोषित कर दिया जायेगा , अब आधे हीरोज इस कानून के समर्थन में होते है और आधे इसके खिलाफ में , सुपरहीरोज का दल दो खेमो में बंट जाता है जिसकी अगुवाई स्टीव रोजर्स ( कैप्टन अमेरिका ) और टोनी स्टार्क ( आयरन मैन ) करते है , और फिर इनमे होता है टकराव जिसका नतीजा बेहद विध्वंसकारी होता है .
यह थी कॉमिक्स की कहानी ,इसी कहानी को फिल्म का आधार बनाया गया था l लेकिन फिल्म के हिसाब से इसमें काफी बदलाव किये गए और एक यूनिक कहानी बना कर प्रस्तुत की गयी l
कहानी की शुरुवात होती है ऐसे ही एक कानून से जो सुपरहीरोज को सरकारी नियन्त्रण का समर्थन करती है , टोनी इसका समर्थन करता है क्योकि वह सोकोविया की तबाही को भूला नहीं है , अल्ट्रोन को बनाने की गलती का खामियाजा सोकोविया के लोगो को चुकाना पड़ा था l जहा बचाव में भी सैकड़ो जाने गयी जान माल का नुकसान हुवा l  ( अवेंजर्स 2 : एज ऑफ़ अल्ट्रोन )
तो वही शील्ड की आड़ में हाईड्रा का उभरना और जाने अनजाने में कैप्टन का समर्थन ,फिर शील्ड की तबाही के दरम्यान भी आम जनो का होता नुकसान ( कैप्टन अमेरिका 2 : विंटर सोल्जर )
ऐसी हुयी हर तबाही का कारण कही न कही यह सुपरहीरोज रहे है l इसलिए जनता में इनके प्रति डर है ,और एक मिशन के दरम्यान कैप्टन और स्कारलेट की गलती के कारण मची तबाही के कारण इस तर्क को बल मिलता है और सरकार उनकी शक्तियों और संगठन पर नियन्त्रण कसने के लिए कानून लाता है l टोनी इसका समर्थन करता है लेकिन कैप्टन इसका विरोध करता है ,उसका मानना है के अवेंजर्स की शक्तियों पर सरकार का नियन्त्रण मतलब राजनैतिक कठपुतली बनना है जो बदलती सरकारों के हिसाब से उनके हित के लिए उपयोग में लाये जायेंगे l
यह शुरुवात थी रोजर और स्टार्क के रिश्तो में बढती कडवाहट की l जिसकी आग में घी का काम किया विंटर सोल्जर उर्फ़ बकी ने ,प्रिंस ‘टी चला ‘ के पिता की हत्या के आरोप में वह फरार है और उसके पीछे स्टार्क टीम तो लगी ही है ,साथ ही में टी चाला उर्फ़ ‘ब्लैक पैंथर ‘ भी बकी के खून का प्यासा है l
कैप्टन बकी के बचाव में है क्योकि उसका मानना है के ये सारे अपराध बकी की आड़ में कोई और कर रहा है l  अब कैप्टन भी फरार अपराधी घोषित हो चूका है जिसकी तलाश टोनी उर्फ़ आयरन मैन को है l टोनी के साथ जहा विजन , स्पाईडर मैन ,नताशा उर्फ़ ब्लैक विडो ,ब्लैक पैंथर ,वॉर मशीन इत्यादि है तो कैप्टन की सहायता के लिए भी , बकी ,एंट मैन ,स्कारलेट विच ,हॉक आई , फाल्कन है l
फिर क्या होता है यह फिल्म में ही देखना रोमांचक होगा .
फिल्म लगभग सवा दो घंटे की है लेकिन कही भी धीमी नहीं लगती l पर्याप्त गति और तेजी से होती घटनाए फिल्म को रफ्तार देती है ,एक्शन सिक्वेंस भी भरपूर है , एंट मैन और स्पाइडर मैन मजेदार रहे है  l लेकिन स्पाइडर मैन का लुक काफी कार्टूनिश लगा , काफी चटख रंगो का प्रयोग हुवा है ,( भले ही यह क्लासिक लुक था लेकिन सोनी पिक्चर्स का अमेजिंग स्पाइडर का लुक सबसे बढ़िया लगता है ) , यह काफी कम उम्र का है ( जो के असल में भी है ) ,दूसरा एक चरित्र जिसने अभी केवल प्रवेश ही किया है लेकिन जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करायी है ‘’प्रिंस टी चाला ‘’ यानी ब्लैक पैंथर l  इसकी फुर्ती ,लुक्स ,कॉस्टयूम देख कर तो मन खुश हो जाता है l ( सोलो फिल्म भी तो आनि है अभी ) l
इतने सारे हीरोज से पंगा लेनेवाला सुपरविलेन ही होगा , लेकिन नहीं यहाँ बात अलग है l वह क्या है ,यह फिल्म में ही देखे , एक्क्ष्ण सिक्वेंस शानदार है ,आप थ्रीडी में देखे या टूडी में ,कोई ख़ास फर्क नजर नहीं आएगा l
अंत में बकी और टोनी का एक बेहद डरावना कनेक्शन सामने आता है ,जिसके बाद टोनी भी अपनी सोचने समझने की शक्ति खो देता है l
पर्सनली मै कैप्टन का ही समर्थक रहा हु लेकिन फिल्म देखने के बाद मेरी हमदर्दी और समर्थन केवल टोनी को ही मिला ,कैप्टन अपने स्वभाव के विपरीत अधिक उग्र और नासमझ नजर आता है l
सुपरहीरोज के टकराव के यदि कारण खोजे जाए या पढ़े जाए तो कोई भी जबर्दस्त तार्किक कारण नजर नहीं आता l ऐसा लगता है मानो वे लड़ने पर ही उतारू है और सारे तर्क वितर्क बातचीत समझौते के बजाये केवल शक्ति प्रदर्शन पर ही विशवास करते है l
यह मामला ऐसा नहीं था के कैप्टन को कानून के खिलाफ जाना पड़ता ,यहाँ तो  बकी को निर्दोष साबित करने के बजाय मदद करके उसे घोषित अपराधी साबित करने पर ही तुले हुए लगते है ,क्या सुपरहीरोज की आपसी बॉन्डिंग इतनी कमजोर होती है के वे एकदूसरे की बात सुनने समझने के बजाय सीधे लड़ने पर उतारू हो जाये ? और लड़ाई भी मामूली नहीं बल्कि प्राणघातक वार ...
यह तो समझ से परे है , लेकिन दर्शको और फैन्स को यह लड़ाई तो इंजॉय ही करनी है l वही तो देखना है , और फिल्म देखने के बाद फैन और दर्शक की यह भूख शांत हो जाती है ,एक जबर्दस्त सुपर हीरो क्लैश ड्रामा जो बेहद सफल रहा और मार्वल की अब तक सबसे बेस्ट फिल्म भी बन गया l
देखने लायक तो है ही l वरुण धवन की डबिंग की वजह से फिल्म को हिंदी में नजरअंदाज करके अंग्रेजी में देखनी पड़ी ,
फाईव स्टार्स ( कॉमिक्स फैन और सुपरहीरो लवर की नजर से )

देवेन पाण्डेय .

रविवार, 10 अप्रैल 2016

फिल्म एक नजर में : दी जंगल बुक

मोगली की कहानी से शायद ही कोई अनजान हो,

नब्बे के दशक का यह चरित्र जिसने दूरदर्शन पर प्रसारित होकर उस पीढ़ी इ हर बच्चे के बचपन कभी न भुल सकनेवाला तोहफा दिया था !
आज की पीढ़ी उस क्रेज को समझ ही नहीं सकती जब ढेरो केबल चैनल के बजाय केवल एक चैनल हुवा करता था l  विडिओ गेम्स ,मोबाईल्स और सैकड़ो प्रोग्राम्स के अम्बार नहीं थे ,कुछ गिने चुने ही कार्यक्रम आते थे 
जिसमे रविवार बच्चो के आरक्षित माना जाता था ,
गुलजार के लिखे गीत और विशाल भारद्वाज के संगीत से सजा गीत
  ‘’ जंगल जंगल बात चली है ‘’ का जादू सर चढ़ कर बोलता था , 
आज भी कही यह गीत सुनाई दिखाई दे तो लोग ‘’नोस्टेलॉजिक  ‘’
 हो जाते है .
यु तो जंगल बुक पर काफी एनिमेशन फिल्मे बन चुकी है l
 लेकिन नब्बे के दशक जैसा जादू नहीं दिखा उनमे .
ऐसे में जब ‘’दी जंगल बुक ‘’ का पहला ट्रेलर रिलीज हुवा , 
तब कई दर्शक भावविभोर हो गए अपने बचपन के हिस्से को पर्दे 
पर सजीव होते देख कर l
अंग्रेजी लेखक ‘’रूडयार्ड किपलिंग ‘’ जिनका जन्म भारत में ही हुवा था , 
उन्होंने ‘’दी जंगल बुक ‘’ नामक कहानियों की पुस्तक लिखी
 जो काफी प्रसिद्ध हुयी ,जिसपर १९६७ में डिस्नी ने फिल्म भी बनाई
 जिसकी कहानी मूल किताब से काफी अलग थी , 
बाद में उस फिल्म की कहानी को मूल के बजाय ज्यादा वरीयता दी गई ,
यहाँ शायद ही कोई ऐसा हो जिसने टार्जन का नाम न सुना हो l
एडगर राईस बरोज के लिखे इस पात्र के पीछे भी ‘मोगली ‘ 
ने ही प्रेरणा का काम किया है , एडगर मोगली से काफी प्रभावित थे .
कहानी में भारतीय चरित्र और परिवेश होने के कारण इस फिल्म को कभी भी बाहरी नहीं माना गया 
, यहाँ तक के नब्बे के दशक के कई बच्चो को किशोर होने तक भी
 यह यकीन नहीं था के यह विदेशी चरित्र है ( कईयों को तो अब भी नहीं है ) 
चरित्रों के नाम भारतीय थे , अकडू ,पकडू ,अकेला ,का ,रक्षा ,मोगली ,बल्लू ,बगिरा ,पप्पू , इत्यादि ,जो इसे पूर्णरूप से भारतीय बनाते थे .
फिल्म की कहानी सबको पता है ,पता क्या सभी को एक एक दृश्य पता है ,
फिर भी इसका दीवानापन आज भी कायम है l 
थियेटर में सबसे ज्यादा लोग अपने बच्चो के साथ ही मौजूद थे 
और ये सभी वही है जो अपने मोगली को अपने बचपन का हिस्सा मानते है ,
और अब अपने बच्चो को दिखाने को उत्साहित है के देखो बेटा ये है मोगली , 
यह है उसका जादू जिसने मुझे आज भी दीवाना बनने पर मजबूर कर दिया .
मेरे पीछे वाली सिट पर एक फैमिली बैठी थी दो छोटे बच्चो के साथ , 
बच्चे बार बार अपने माता पिता से हर चरित्र के बारे में पूछते थे ‘ये कौन है ? 
क्या यह बूरा है ? ये अच्छा है ? अब क्या होगा ?
 मोगली सबको छोड़ कर चला जायेगा क्या ? ‘ उनके सवालों पर उनके माता पिता उन्हें बताते थे l जानकारी देते थे जो एकदम सटीक होती थी ,
और बच्चो को जितना उत्साह सवाल पूछने के लिए होता था उससे दुगुना उत्साह अभिभावकों को उत्तर देने का दिखा .
एक इंसानी बच्चा जिसके पिता को शेरखान ने मार दिया , 
और वह बच्चा मिलता है बगिरा को ,बगिरा उस नन्हे बच्चे को एक
 भेड़िया दल के पास छोड़ देता है , जहा पर मादा भेड़िया ‘रक्षा ‘’
 मोगली ( नील सेठी ) को अपने बच्चे के रूप में अपनाती है l 
मोगली भेडियो के साथ पलता बढ़ता है और जंगल के माहौल के 
अनुरूप ढल जाता है ,वह एक मानव भेड़िया है l 
 सब कुछ ठीक ठाक चल रहा होता है के अचानक जंगल में भीषण गर्मी पड़ती है 
और अकाल पड़ जाता है जिस वजह से सारे जलस्त्रोत सूख जाते है
 और जंगल के कानून के अनुसार संधिकाल की घोषणा होती है जिसमे 
कोई भी जानवर किसी जानवर को नहीं मार सकता जब तक
 के बरसात न हो और जल समस्या हल न हो ,
सभी जानवर पानी पिने के एक ही स्थान पर एकत्रित होते है ,
 मोगली भी वहा सबके साथ है लेकिन शेरखान के प्रवेश के साथ उसे
 मानव बालक की गंध आ जाती है l  
और वह भेड़िया प्रमुख से मोगली को सौपने को कहता है , 
लेकिन प्रमुख इनकार कर देता है , संधिकाल के कारण शेर खान विवश है
 आक्रमण न करने के लिए ,
लेकिन यह भेडियो के दल के लिए चिंता का सबब बन जाता है ,
और सर्वसम्मती से निर्णय लिया जाता है के यदि मोगली को शेरखान
 के कहर से बचाना है तो उसे मानवों के पास भेज दिया जाए .
अब शुरू होती है मोगली की यात्रा ,अपने मूल की ओर ,
लेकिन उसका मन नहीं है अपनी माँ को छोड़ कर जाने का l 
इस दौरान शेरखान द्वारा हुए हमले में बगिरा मोगली को बचाते हुए 
घायल हो जाता है ,और मोगली रास्ता भटक जाता है ,
और इस सफर में अब वह अकेला है , 
ऐसे में उसका मित्र बनता है एक भालू , बल्लू l 
जो मस्तमौला है ,पहले तो वह मोगली की क्षमता का और मित्रता का प्रयोग
 अपने स्वार्थ के लिए करता है लेकिन सारी कहानी जानने के बाद 
वह मोगली का सच्चा मित्र बन जाता है .
इसी बिच शेरखान भेड़िया प्रमुख को मार देता है जिसकी खबर
 सुनकर मोगली भागने की बजाय वापस जाकर शेरखान का 
मुकाबला करने का निर्णय करता है .
फिर क्या होता है यह अगला भाग है , फिल्म को 100 मिनट 
में समेटने की कोशिश की गयी है जिस वजह से काफी चीजो को
 सही विस्तार नहीं मिल पाया और कई चरित्र उभरकर आ ही नहीं पाए .
फिल्म में एकमात्र सजीव कलाकार है मोगली के रूप में नील सेठी l 
बाकी सब स्पेशल इफेक्ट्स और सीजीआई ,ग्राफिक्स की उपज है , 
और ग्राफिक्स एकदम सजीव है ,उतने ही जितना के मोगली ,
फिल्म हिंदी में ही देखि क्योकि मोगली को हिंदी में ही देखा था , 
और बिलकुल निराश नहीं हुवा ,डबिंग बहुत ही शानदार की गई है 
केवल वानरो के राजा लुइ की डबिंग को अपवाद समझे जो बिलकुल नहीं जमे .
बगिरा की आवाज में ओमपूरी ने पूरा प्रभाव दिया है ,
तो शेरखान की आवाज में नाना पाटेकर ने शांत लेकिन रीढ़ में सिहरन
 दौड़ा देने वाली डबिंग की है , शेरखान का अंदाज नाना की 
आवाज में ही जंचता है ,
 नब्बे के दशक में भी शेरखान की आवाज नाना ने ही दी थी , 
अजगर रुपी ‘’का ‘’ को आवाज दी है प्रियंका चोपड़ा ने ,
जो केवल कुछ मिनटों का ही दृश्य है l का दोबारा नहीं दिखी ,
जबकि उम्मीद थी के उसे कुछ और दृश्य मिले होंगे , 
सबसे शानदार रहे इरफ़ान खान जिन्होंने ‘’बल्लू ‘’ को आवाज दी l 
कई बार तो लगा ही नहीं के यह इरफ़ान खान की आवाज है ,
 उनका अंदाज एकदम से बदला हुवा था ,बल्लू के मिजाज के अनुरूप .
फिल्म के थ्रीडी इफेक्ट्स बहुत शानदार है ,और घने जंगलो ,घाटियों ,
नदियों के दृश्य थ्रीडी में उभर कर सामने आते है l 
फिल्म की जान इसके स्पेशल इफेक्ट्स है ,ग्राफिक्स है ,
जिसके बगैर फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती .
फिल्म देखते वक्त आप केवल दर्शक नहीं रह जाते l 
फिल्म एक टाईम मशीन का काम करती है और अगले 
100 मिनट हमें दोबारा उस नब्बे के दशक में ले जाते है ,जहा हम बच्चे थे ,
आप उसी बच्चे की तरह बिना तर्क वितर्क लॉजिक वगैरह की परवाह किये 
फिल्म में खो जाते है l
तो देर किस बात की , पहली फुर्सत में ही देख लीजिये , 
और हां आप अगर ‘’जंगल जंगल बात चली है ‘’ की उम्मीद कर रहे है
 तो निराशा होगी , यह गीत फिल्म में नहीं मिलेगा 
( लेकिन भारतीय वितरक इसे एक तोहफा बना सकते थे अलग से ऐड करके ) ,
 वैसे मुझे लगता है उन सज्जन को सबसे ज्यादा दुःख हुवा होगा जो टिकट 
काउन्टर पर ही किसी बच्चे की तरह इस गीत को गा रहे थे l
फिल्म को पांच में से पांच स्टार्स तो बनते ही है .
देवेन पाण्डेय 

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016

फिल्म एक नजर में : डेडपूल

सनम तेरी कसम ,सनम रे ,फितूर ,लवशुदा ,डाईरेक्ट इश्क ,जैसी केवल प्यार मोहब्बत और टिपिकल बोलीवूड मसाला फिल्मो के ट्रेलर्स ,फिल्म रिलीज ने काफी कन्फ्यूज कर रखा है ! कौन सी रिलीज हुयी है और कौन सी होने वाली है कुछ पता नहीं चल रहा ! सब एक ही जैसी नजर आती है और मोहब्बत प्यार का ओवरडोज सा हो जाता है ! ऐसे में कोई फिल्म देखने का मन ही नहीं हुवा ,इन पुराने मसालों को छोड़ कर फिर रुख हुवा होलीवूड की ओर , ताजा रिलीज डेडपूल की ओर ! 
और थोडा सा बोलीवूड के वैलेंटाईन रूप हैंगोवर से राहत मिली .
कॉमिक्स जगत में सुपरहीरो है जो हीरो कम एंटीहीरो ज्यादा है ! 
जो मस्तमौला है ,जिसे दुसरो की परवाह नहीं जो स्वार्थी भी है !
ऐसा नकचढ़ा हीरो जिससे हर कोई परेशान हो और ,उसपर तुर्रा यह के वह अमर है ,मर ही नहीं सकता . गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी गंभीर ना रहनेवाला और 
अजीब अजीब चुटकुले सुनाने वाला निडर और हद से ज्यादा खतरनाक भी .
मार्वल कॉमिक्स यूनिवर्स का ऐसा ही पात्र है ‘’डेडपूल ‘’ जिसकी फिल्म का इन्तजार बेसब्री से किया जा रहा था ! मार्वल की यह शुरुवाती ‘’रेड बैंड ‘’ फिल्म है ,जिसमे अतिरंजकता एवं खुले संवादों दृश्यों की भरमार होती है ,लेकिन भारतीय वर्जन में कुछ दृश्यों पर कैंची चल चुकी है , हिंदी ट्रेलर के संवादों को भी फिल्म में बदला गया है ,
फिल्म की कहानी है वेड विल्सन की ( रयान रिनोल्ड्स ) जो स्पेशल फोर्सेस से निकाला हुवा व्यक्ति है और कुछ गैरकानूनी संगठनों के लिए काम करता है ,पैसे के लिए किसी को भी उठवा लेना ,हड्डिया तोडना उसका पेशा है ,उसके जीवन को ठहराव मिलता है ‘’वेनेसा ‘’ के रूप में जो खुद वेड जितनी ही पागल है .
सब कुछ ठीक ठाक चल रहा होता है किन्तु तभी पता चलता है के वेड को लास्ट स्टेज का कैंसर है ! वह जीने की उम्मीद खो बैठता है के तभी उसके सम्पर्क में आता है डॉक्टर एजेक्स ,जो उसका कैंसर ठीक करने और नयी शक्तिया दिलवाने का वायदा करता है .
लेकिन अजेक्स वेड का इस्तेमाल कर रहा होता है और वह प्रयोग से वेड में अनोखे बदलाव ला देता है जिसकी उम्मीद खुद उसे नहीं थी,अब वह एक म्युटेंट बन चूका है  ! वेड कीसी तरह एजेक्स के चंगुल से निकल जाता है ,अब उसका जीवन बदल जाता है ,कैंसर तो ठीक हो जाता है किन्तु उसका साईड इफेक्ट उसकी स्किन पर होता है और वह बदसूरत हो जाता है ! लेकिन उसे शक्तियों के रूप में हीलिंग पावर मिलती है जो उसे अविजित बना देती है ! अब उसका मकसद है ,एजेक्स को ढूँढना और उसे खत्म करना .
फिर क्या होता है यह कहानी का बाकि हिस्सा है .
ट्रीटमेंट की बात करे तो फिल्म में रंजक दृश्य है ( जिनमे से कुछ सेंसर भी हो चुके है ) ,साथ में कॉमेडी भी ऑर द्विअर्थी संवाद भी ! फिल्म डार्क कॉमेडी एक्शन का मिला जुला रूप है , एक्शन दृश्य उतने ख़ास नहीं है जितना के एक सुपरहीरो फिल्म से उम्मीद की जाती है केवल शुरुवाती एक्शन सिक्वेंस को छोड़कर , यह डेडपूल की शुरुवाती फिल्म होने की वजह से भी हो सकता है , वैसे इसमें एक्स मेन के कुछ सदस्य भी है जो डेडपूल को एक्स मेन ग्रुप का हिस्सा बनने के पीछे पड़े है .
और डेडपूल यदि एवेंजर्स में दिखे तो हैरानी नहीं होगी ,और ऐसा होगा भी ! जिसका लिंक क्लाइमैक्स की फाईट में दिया गया है ,जिस वर्कशॉप में आखिरी लड़ाई होती है उसमे एवेंजर्स के ‘’शील्ड ‘’ की शिप भी है .
कुल मिला कर मजेदार फिल्म है जो एक्शन और कॉमेडी का बढ़िया तालमेल है , एक अनोखे और अलग तरह के सुपरहीरो को देखना हो तो डेडपूल बढ़िया विकल्प है .
वैसे भी आधे से ज्यादा खाली थियेटर और हर थियेटर में एक या दो शोज ही होने से साफ़ पता चलता हा के अभी भी दर्शको के बड़े हिस्से को ऐसे किसी सुपरहीरो की कोई जानकारी नहीं है .
तीन स्टार

देवेन पाण्डेय 

बुधवार, 13 जनवरी 2016

‘’नटसम्राट ‘’

‘’नटसम्राट ‘’
एक त्रासदीपूर्ण एवम मर्मान्तक कथानक का नाट्य रुपंतरण एवंम फिल्म संस्करण .
‘’महाराष्ट्र ‘’ नाम लेते ही आँखों के सामने मुगलों को नाको चने चबवा देनेवाले शिवाजी का चेहरा सामने आता है , यहाँ का इतिहास गौरवशाली है ! यहाँ की संस्कृति में कला को जो सम्मान है वह शायद ही कही और देखने को मिले , यहाँ का समाज ‘’नाटक ‘’ प्रेमी है ! नाटक यहाँ संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है ,जो सम्मान एवं स्तर यहाँ नाटको का देखने को मिलता है उतना ही अन्य कही मिले .
यहाँ शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जहा नाट्यगृह खचाखच भरे न हो , मैंने भी कुछ मराठी प्ले देखे है और वह दीवानगी महसूस की है !  मराठी नाटक उत्कृष्ट माने जाते है ,
ऐसे ही कुछ महान नाटको में से एक प्रमुख नाटक है ‘’नटसम्राट ‘’ जो लिखी है ‘’वी .वा .शिरवाडकर ‘’ जी ने ,जिसे नाटक  इतिहास में मील का पत्थर कहा जाता है ,जिसके अनगिनत प्ले हो चुके है इसके बावजूद लोग आज भी इस नाटक को देखने का मोह नहीं संवार पाते .
कहानी है एक सेवानिवृत्त कलाकार की ,जिसने अपने जीवन के ४० वर्ष ‘’नाटक ‘’ रूपी कला को समर्पित किये  , किन्तु सेवानिवृत्ति के पश्चात सबसे बड़ा ‘’नाटक ‘’ शुरू हुवा जीवन के कडवे अध्याय का , जिसकी केंद्र भूमिका में था वह कलाकार ‘’ गणपतराव बेलवलकर  ‘’ ! और यह अध्याय एक कभी न खत्म होनेवाले दुःख का अध्याय था जिसका समापन अंतिम श्वाश के साथ ही होना था ,किन्तु इस ‘नटसम्राट ‘’ इस अंतहीन दुःख को भी कुशल कलाकार की तरह आत्मसात किया और इक प्ले की तरह जीवन को जिया , नाटको में अंतहीन दुखी भूमिकाये निभाते निभाते कब दुःख इस कलाकार का जीवन बन गया यह उसे पता ही न चला .
इसी कलाकार की भूमिका में है ‘’नाना पाटेकर ‘’ जो निर्माता भी है  , फिल्म के निर्देशक है ‘’महेश मांजरेकर ‘’ जो पता नहीं क्यों हिंदी फिल्मो में अपना समय व्यर्थ करते है छोटे मोटे महत्वहीन भूमिकाये करके .
उन्हें इसकी कत्तई आवश्यकता नहीं है , वे अपनी कला अप्पने दिग्दर्शन का जिस तरह प्रयोग मराठी फिल्म उद्योग में करते है उसका फायदा हिंदी सिनेमावाले कभी सही से नहीं उठा सकते !
बात करते है ‘’नटसम्राट ‘’ की , जो एक पदवी थी जिसे ‘’गणपतराव बेलवरकर ‘’ ने कमाई थी चालीस वर्षो की साधना से , समर्पण से , ! अभिनय सम्राट !
गणपतराव निवृत्त होते है ,स्टेज छोड़ देते है ! किन्तु नाटक का मोह इस कदर है के स्टेज छूट गया किन्तु नाटक ने जीवन को नहीं छोड़ा , स्वभाव से उद्दंड ,विद्रोही , है !
अपना सर्वस्व अपनों के नाम करके सुख में जीवन के अंतिम क्षण अपनों के साथ बिताने की इच्छा है , किन्तु यह इच्छा एक मृग मरीचिका ही है , अपनों का साथ केवल अवसरवादी ही साबित हुवा ,जिसने साथ दिया बिन कुछ कहे बिन कोई शिकायत किये वह थी केवल पत्नी .
पत्नी की भूमिका में है ‘’मृण्मयी देशपांडे ‘’ ने ,जिनके हिस्से में संवाद बहुत ही कम आये है ,किन्तु उनकी भाषा उनके भाव है ! जो द्रवित करते है , सम्मान पाने की इच्छा गणपतराव को हमेशा से रही है ,किन्तु सम्मान देने का भाव थोडा कमतर ही रहा , जो परिवारजनों एवम चाहनेवालो के लिए एक त्रासदी बन गई !  सम्मान की इच्छा रखने के बावजूद जीवन का अंतिम पड़ाव तिरस्कार पूर्ण रहा तो कही न कही उसका जिम्मेदार गणपतराव का उद्दंड,उन्मत स्वभाव ही रहा .
गणपतराव के एक मित्र भी है जिसकी भूमिका निभायी है ‘’ विक्रम गोखले ‘’ ने  जो रंगमंच भी साझा करते है , किन्तु वे नटसम्राट जैसी ख्याति प्राप्त नहीं कर सके ! कही न कही इसका मलाल उन्हें जीवन भर डसता रहा है ,अवसाद का कारण रहा है किन्तु इसके बावजूद मित्रता में लेशमात्र भी दुर्भाव न उत्पन्न हुवा .
उसका जीवन भी त्रासदीपूर्ण ही रहा और अंत भी ,पत्नी की मृत्य के पश्चात अकेलेपन के भाव का भेदक वर्णन किया गया है ,जो अंदर तक हिला देता है !
अपने अंत समय में मित्र से मिलकर अंतिम अभिनय करने के दृश्य जीवंत एवं मर्मांतक है ,
गणपतराव का संघर्ष समाप्त नहीं हुवा है ,नियति उसकी परीक्षा ले रहा है ! आजीवन जो कमाया सब गंवा बैठा ,मान सम्मान ,रुतबा ,रिश्ते नाते  , और अंत भी एक नाटक के समान .
जो दुःख कागजो पर था उसे अभिनय के द्वारा निभाते निभाते ,साकार रूप देते वे स्वयम उस दुःख भरे कागजो का हिस्सा बन कर रह गए .
कहानी लगभग सभी को पता है ,महाराष्ट्र में ऐसे व्यक्ति दुर्लभ होने जिन्होंने इस नाटक को न देखा ,पढ़ा या सुना होगा ,किन्तु इसके बावजूद इस विषय पर फिल्म बनाना और उसका सफल होना यह जताता है के ‘’नटसम्राट ‘ का कोई जोड़ नहीं .
फिल्म वश्य के अनुरूप है ,नाट्य का फिल्म रूपांतरण फिल्म को धीमा अवश्य करता है किन्तु उकताहट नहीं होती ! फिल्म के अनुरूप कुछ बदलाव भी किये गए है .
पार्श्वसंगीत विषय के अनुरूप ही गंभीर है , और नाना पाटेकर एवं विक्रम गोखले अपने जीवन के श्रेष्ठ अभिनय में है ! दोनों ही नाट्य संस्कृति से है ,स्टेज का हिस्सा रहे है ,अब भी है .
गणपतराव के संवाद नाना पाटेकर के अनुरूप ही है , वो पागलपन ,क्रोध ,असहज बुद्धि , असामान्य वर्तन , आदि सभी गुण नाना ने सहज रूप से साकार किये है .
गणपतराव कथानक के सूत्रधार भी है , अपने अंदाज में कथानक को नैरेट करते है प्रस्तुत करते है !
बिना रुके कठिन से कठिन ,लोमहर्षक लम्बे संवादों को जिस खूबी से नाना प्रस्तुत करते है वो तालिया बजाने को एवं आँखों को नम होने पर विवश कर देता है .
जिन्होंने भी नाटक देखा शायद ही उनमे कोई ऐसा रहा हो जिसके पलके न भिगि हो ! और यही हुवा है फिल्म में भी , एक बार नहीं कई कई बार दर्शक भाव विव्हल हो जाता है और थियेटर से निकलने के पश्चात भी मन व्यथित सा रहता है .
इस नाटक के साथ एक बात यह भी मशहूर है के अब तक जितने भी कलाकारों ने ‘नट सम्राट ‘’ की भूमिका साकार की है ,उन्हें भी इस पात्र के अवसाद ने निजी जीवन में व्यथित किये रखा और उस अवसाद से उबरने में उन्हें समय लगा .
यानी यह कह सकते है के यह किरदार ऐसा है जिसपर कलाकार हावी नहीं होता ,बल्कि किरदार ही कलाकार पर हावी हो जाता है .
फिल्म एक व्यक्तिचरित्र है , एक काल्पनिक व्यक्ति
कुछ फिल्मे समीक्षाओ एवं रेटिंग से परे होती है ,और यह उन्ही में से एक है .

देवेन पाण्डेय 

सोमवार, 11 जनवरी 2016

फिल्म एक नजर में : वजीर

वजीर के ट्रेलर ने ही काफी उत्सुकता जगा दी थी ,जिसकी मुख्य वजह इसकी स्टारकास्ट भी थी .
अमिताभ बच्चन ,फरहान अख्तर ,जॉन अब्राहम ,नील नितिन मुकेश , आदि ,ऊपर से विधु विनोद चोपड़ा का प्रोडक्शन एवम बिजॉय  नाम्बियार का निर्देशन जिनके निर्देशन में हमेशा कुछ हटके मिला है बोलीवूड को ,किन्तु सफलता हमेशा औसत ही रही है ,चाहे वह ‘शैतान हो ‘डेविड ‘ हो या पिज्जा ( बतौर प्रोड्यूसर ) हो .
उनकी यह फिल्म भी उन्ही की शैली को आगे बढ़ाती है ,
डार्क फिनिशिंग एवं सस्पेंस का घालमेल ,
कहानी की शुरुवात होती है ,एटीएस ऑफिसर दानिश अली (फरहान अख्तर) से  ,
जो अपनी पत्नी रुहाना (अदिति राव ) और बेटी के साथ खुशी की जिंदगी बिता रहा है।
 किन्तु एक आतंकवादी का पीछा करते वक्त बेटी के साथ होने की बेवकूफी के
 कारण हमले में वह अपनी बेटी को खो देता है ,
 बेटी की मौत का जिम्मेदार रूही दानिश को मानती है और उससे दुरी बना लेती है , 
टूट चुके दानिश से कुछ गलतिया होती है जिस कारण 
 उसे एटीएस की नौकरी से भी सस्पेंड कर दिया जाता है। 
ऐसे वक़्त में उसकी मुलाक़ात पंडित ओंकारनाथ धर (अमिताभ बच्चन) से होती है,पंडित जी अपाहिज है और शतरंज के जाने माने प्रशिक्षक भी है , पंडित जी दानिश की बेटी को शतरंज सिखाया करते थे , पंडित जी की बेटी की मौत हो चुकी है और पत्नी भी इस दुनिया में नहीं है ! दानिश और पंडित जी एकदूसरे के दोस्त बन जाते है ,
किन्तु पंडित जी थोड़े अजीब किस्म के व्यक्ति है ,
वो अपनी बेटी की मौत के लिए मंत्री ( मानव कौल ) को जिम्मेदार मानता 
है और वह उसे सजा दिलवाना चाहता है ,
इस प्रयास के चलते पंडित जी को जान से मारने की कोशिश भी होती है
 ‘वजीर ‘ द्वारा ( नील नितिन मुकेश ) , दानिश पंडित जी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है 
लेकिन वजीर की हर चाल उनसे दो कदम आगे है !
 और यह वजीर बिसात पलटने की क्षमता रखता है , कौन है यह वजीर  ? 
फिर क्या होता है यह कहानी का अगला हिस्सा है .
फिल्म रफ़्तार में चलती है ,विषय के हिसाब से ऐसी फिल्मे अक्सर धीमी
 और उकताऊ होती है ! किन्तु यहाँ निर्देशक की प्रशंशा की जानी चाहिए
 के उन्होंने फिल्म में पर्याप्त चुस्ती फुर्ती बनाए राखी है बिना कहानी से
 समझौता किये ,फिल्म कही भी धीमी नहीं है .
संगीत ठीक ठाक है ,लम्बे समय तक याद रखे जा सकनेवाले गीत नदारद है
 ,’तेरे बिन ‘ मौसमी बुखार है तो ‘अतरंगी यारी ‘ हफ्ते दो दो हफ्ते का खुमार ,
अभिनय में बिनाशक फरहान एवं अमिताभ छाये रहे , 
जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश मुश्किल से पांच मिनट के लिए ही है ,
 नितिन मुकेश इन कुछ मिनटों में भी खलनायक के तौर पर बढ़िया प्रभाव पैदा
 करते है तो जॉन को अभिनय का मौका ही नहीं मिला .
फिल्म थ्रिलर तो है किन्तु कोई जबरदस्त थ्रिल या सस्पेंस नहीं है , 
थ्रिल सस्पेंस फिल्मे देखनेवाले एवं उपन्यास पढनेवाले दर्शको को फिल्म
 प्रेडिक्टबल लग सकती है ,आसानी से आनेवाले ट्विस्ट का अंदेशा हो जाता है .
किन्तु जिन्हें इन सबकी आदत नहीं है उनके लिए जरुर ट्विस्ट हैरत के डोज का काम करेगी .
कुल मिला कर फिल्म एक बार देखनेलायक है ही ,
 ज्यादा उम्मीदे न पाले तो बेहतर .
तीन स्टार .

देवेन पाण्डेय 

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *