फिल्म एक नजर में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फिल्म एक नजर में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

हिंदी फिल्मो को टक्कर देती दक्षिण फ़िल्में ( 2.O एक नजर में )

काफी अरसे बाद किसी फिल्म के विषय मे चर्चा कर रहा हु, इस रविवार को ही रजनीकांत और 
अक्षय की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म '2.O' देखी, बाहुबली के पश्चात यदि किसी फिल्म की सबसे 
अधिक प्रतिक्षा थी तो यह 2.O ही थी।
मैंने रिलीज के पश्चात ही ढेरों समीक्षाएं पढ़ी, देखी, समझी। 
जो मिलीजुली थी। कई समीक्षाओं में मैने विशेष तौर पर हॉलीवुड से तुलना देखी, 
समीक्षक और दर्शक निराश थे के इतने बजट के बाद भी हॉलीवुड से उन्नीस ही रही। 
तो सबसे पहले मैं यह बात साफ कर दु, के मैं भारतीय फिल्म को भारतीय मानकों और गुणवत्ता के 
आधार पर ही तुलना करना उचित मानता हूं। 
आपको हॉलीवुड तक जाने की कतई आवश्यकता नही है, यदि तुलना करनी ही है तो बॉलीवुड से कीजिये,
 तब पता चलेगा के साउथ सिनेमा अब बॉलीवुड से कही आगे जा चुका है, और कंटेंट ओरियंटेड हो रहा है। 
जी मसाला फिल्में भी थोक में आती है किंतु उसी हिसाब से नए और प्रयोगात्मक कॉन्सेप्ट्स भी
 निरन्तर आ रहे है, बाहुबली के बाद से ही दक्षिण सिनेमा के प्रति नजरिया बदल चुका है, 
और बॉलीवुड की घटिया लव स्टोरीज, फेक फेमिनिज्म, यूथ फलाना ओरिएंटेड फिल्मो की सड़ांध 
से त्रस्त दर्शकों को एक नया पर्याय मिला है। 
शंकर हमेशा से एक प्रयोगवादी सिनेमाकार माने गए है, हिंदुस्तानी,नायक, अपरिचित,आई, रोबोट, 
और 2.O तक उन्होंने हमेशा एक अनूठा कॉन्सेप्ट ही चुना है और हर बार दर्शकों का प्यार पाया है।
 साउथ की प्रयोगवादिता वाकई अचंभित करती है ,मगधीरा, मक्खी, 24, रोबोट, 2.O, गाजी अटैक,
 जैसी अनगिनत फिल्में है जो कुछ अलग देखने का अहसास देती है। 
कल्पनाशीलता देखिये मक्खी के बदला लेने जैसे विषय की हजम ना होमेवाली कहानी को भी 
जिस प्रकार प्रस्तुत किया जाता है के दर्शक शुरू से अंत तक बंध जाता है।
बात करे 2.O की तो मैं पहले ही रिव्यूज वगैरह के चक्कर मे पढ़कर कोई सोच बनाकर नही जाता। 
मुझे शंकर पर यकीन है, इसलिए मैं कही भी निराश नही हुआ, शुरुवाती दृश्यों में जब चिट्टी की
 एंट्री होती है, वीएफएक्स भले बनावटी और नकली से लगते है, लेकिन जल्द ही इसमे सुधार
 स्पष्ट देखा और महसूस किया जा सकता है, यही वह बदलाव था जिस कारण फ़िल्म के
 वीएफएक्स पर दोबारा काम किया गया और फ़िल्म रिलीज में एक साल की देरी हो गई। 
फ़िल्म की गति इतनी तीव्र है के बिना किसी गाने, फालतू मसाले, लव एंगल, 
और लटके झटकों के बिना भी ढाई घण्टे की फ़िल्म भागती सी महसूस होती है।
कह सकते है के फ़िल्म का अस्सी प्रतिशत भाग केवल एक्शन सीक्वेंस ही है,
 लेकिन हर सीक्वेंस इस कदर भव्यता से और शानदार कल्पनाशीलता से भरा है के सीट से एक क्षण 
भी उठने का मन नही करता के पता नही कौन सा दृश्य छूट जाए।
अभिनय में रजनीकांत हमेशा लाउड रहे है, और वही है भी। रोबो के रूप में उनका आर्टिफिशियल
 मेकअप झलकता है लेकिन इतना चलता है, आप एक वृद्ध, व्यक्ति को मेकअप से रिक्रिएट कर रहे
 है तो इतनी कमियां नज़रन्दाज कर ही देना चाहिए, अक्षय कुमार फ़िल्म का मजबूत पक्ष अवश्य रहे है, 
फ्लैशबैक में पक्षीराजन के रूप में उनकी छटपटाहट और विवशता भावुक कर देती है। 
(हैरत होती है के कुछ प्रबुद्ध दर्शक गणों को यह बनावटी और इमोशन लेस प्रतीत हुआ।) 
फ़िल्म का नायक असल में पक्षीराजन ही लगता है। लेकिन जो सहानुभूति उससे उसके 
फ्लैशबैक के बाद होती है वही सहानुभूति क्लाइमैक्स में रजनीकांत के औरा तले दबा दी गई सी प्रतीत होती है। 
कुछ बुद्धिजीवी और प्रबुद्ध दर्शकों का कहना है फ़िल्म इलॉजिकल है, तो उनसे यही निवेदन करना चाहूंगा के आप 
फिक्शन ,और फंतासी देख रहे हो तो आप इलॉजिकल -लॉजिकल जैसे तर्को में ना ही पड़े। साई-फाई,
फिक्शन-फंतासी इत्यादि में लॉजिक का कोई लेना देना नही होता।
लॉजिक वगैरह सब कहानी के हिसाब से ही मोड़ा जाता है, रचा जाता है। यदि इतनी बात नही समझ मे आती
 तो फिक्शन-फंतासी आपका जेनर है ही नही। 
आप गामा रेडिएशन से एक मनुष्य के हरे दानव में परिवर्तित होने पर मजे लेते है, 
शरीर मे कंकाल की जगह धातु बदल कर हाथ से धातुई पंजे निकालने वाले वूल्वरिन से अटैच हो जाते है,
 रेडियोएक्टिव मकड़ी के काटने पर मनुष्य का स्पाइडर मैन बनना लॉजिकल लगता है,
 सुपरहीरोज का अस्तित्व लॉजिकल और तर्कपूर्ण लगता है, गैलेक्सिज में युद्ध करना,ग्रहों को ब्रम्हांड 
को तबाह करना आपको तर्कपूर्ण लगता है
और आप एन्जॉय करते है, लेकिन बात जैसे ही भारतीय फिल्मों की आती है आपके अंदर का 
लॉजिक मैन जाग जाता है। यह बदलना चाहिए, यदि कुछ अच्छे प्रयोग हो रहे है तो उसकी सराहना
 होनी चाहिए, 2.O माना के कई लोगो का हाजमा खराब करती है, लेकिन इतनी भी बुरी नही है के 
उसे नकार दिया जाए, किसी ने कहा था हॉलीवुड में स्टार वार्स के आने के बाद जो बदलाव हुये थे, 
भारत मे बाहुबली के आने के बाद वही बदलाव आरम्भ हो गए है। 
बाहुबली ने एक ऐसा मानक स्थापित कर दिया जिसे तोड़ना एकदम से नाको चने चबाने के समान हो गया है,
 बॉलीवुड तो कतई यह नही कर सकता, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसे वाहियात उदाहरण सामने ही है, 
यदि कोई यह रिकॉर्ड तोड़ सकता है तो निस्संदेह वह साउथ ही होगा। 
यहां तो भयंकर प्रकृतिक आपदा पर भी फिल्में बनाएंगे तो उसमें भी अपनी घटिया आइडियोलॉजी
 और लव स्टोरी घुसा देंगे, केदारनाथ की भयंकर आपदा पर भी भी बॉलीवुड उसमे जब केवल लव 
स्टोरी ही खोज पाता है, तब असली जरूरत है लॉजिक से परखने की के आखिर कहां समस्या है? 
ये आखिर कब तक दर्शकों को बेवकूफ बनाते रहेंगे ? प्रयोग के नाम पर एक वृद्ध हो चले स्टार को 
बौना बना देते है लेकिन हरकते वही छिछोरी करवाते है, ये प्रयोग है बॉलीवुड के ?
भगवान का शुक्र है के अब बॉलीवुड भी साउथ के 
बढ़ते प्रभाव से घबराया हुआ है और उसे अपना लेवल पता चल रहा है, निस्संदेह 'साहो, और केजीएफ' जैसी
 आगामी फिल्में बॉलीवुड के सड़े गले कॉन्सेप्टस के ताबूत में एक और कील साबित होने वाली है। 
बॉलीवुड में यदि प्रयोगात्मक कॉन्सेप्ट है तो वो केवल छोटे बजट और आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव,
 जैसे अभिनेताओं की फिल्मों में ही नजर आते है।
बाकी बॉलीवुड के कर्णधार तो अब बस केवल झूठा स्टारडम बचाने की जुगत में ही नजर आ रहे है, 
वो बदलना नही चाहते। 
खैर इतना ही कहूंगा के यदि 2.O देखने जा रहे है तो कृपया हॉलीवुड स्टैंडर्ड्स दिमाग मे लेकर ना जाये, 
बॉलीवुड स्टैंडर्ड्स के हिसाब से देखेंगे तो फ़िल्म आपको बॉलीवुड के लेवल से आगे की चीज ही लगेगी। 
फालतू की समीक्षाओं के चक्कर मे पड़कर सोच ना बनाये, यदि आप एक फिक्शन-फंतासी-साई-फाई
 देखना चाहते है तो आपका मनोरंजन अवश्य होगा और पसन्द भी आएगी।
ऐसी फिल्मों का सफल होना ही बॉलीवुड और हर विषय मे प्यार मोहब्बत जैसी सड़ांध के मुंह पर एक तमाचा है। 
इस तमाचे में दर्शकों का सहयोग आवश्यक है, यदि फिल्मिंग में नए कॉन्सेप्ट्स आ रहे है,
 बदलाव हो रहे है, स्टैंडर्ड्स बढ़ रहे है तो उसे प्रोत्साहन जरुरी है। 
बाकी 2.O थ्रीडी में ही देखिये, और खो जाइये, (रोमांस,गाना, मसाला वाले दर्शक अपना रुख 7 
तारीख को केदारनाथ जैसी प्रोपेगण्डा बेस्ड फिल्मो की ओर कर सकते है , 
उनके लिये 2.O भारी निराशा ही होगी।)
रही बात लॉजिक और तार्किकता की या साइंस की तो भाई मैट्रिक्स जैसी फिल्मों में भी
 आपको इन सबका जनाजा निकलता स्पष्ट देखने को मिल जाएगा यदि खोजो तो। 
बहुत दिनों पश्चात फ़िल्म के विषय मे कुछ लिखा है तो जोश जोश में ज्यादा हो गया इसके लिये क्षमा प्रार्थी😋

मंगलवार, 28 जून 2016

फिल्म एक नजर में : रमन-राघव 2.0

Raman Raghav 2.0 Review [Spoiler Alert]
*Director - Anurag Kashyap
*Star Cast - Nawazuddin Siddiqui, Vicky Kaushal, Sobhita Dhuliwala
*Production Company - Phantom Films
*Budget - ₹3.5 Crores
"अनुराग कश्यप" हमेशा कुछ अलग लेकर आते हैं अपनी फिल्मों में, 
ज्यादातर सच्ची घटनाओं को अपना देसी तड़का देकर पेश करते हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं 
और इसबार भी ऐसा ही है।
फिल्म की कहानी 60 के दशक के कुख्यात साइको सीरियल किलर "रमन राघव" की बिलकुल नहीं है,
 इस फिल्म के पागल किरदार को उस पुराने "रमन राघव" का अपग्रेडेड वर्जन कह सकते हैं
 (Version 2.0) जिसने बचपन में रमन-राघव पर काफी रिसर्च की थी जिस वजह से 
वह रमन को अपना प्रेणनाश्रोत मानने लगा और उसी जैसी हरकतें करने लगा....
कहानी के इस सेटअप से अनुराग ने रमन राघव के 60s के कांडों और 
उसकी जीवनी को वर्तमान में दिखाने की कोशिश की है...
कि वैसा पागल अगर आज के डेट में हो तो क्या हो? 
अगर आप रमन राघव के विषय में इन्टरनेट पर रिसर्च करेंगे तो जो-जो चीज़ें उसने अपनी जिंदगी में की, 
जैसा उसका अंदाज़ था, जो पागलपन था वो सारी चीज़ें आपको इस फिल्म के किरदार में पिरोयी हुयी दिखेंगी
। फिल्म में साइको किरदार का नाम रमन/रमणा है,
 और एक अव्वल नशेड़ी पुलिसवाले का नाम राघव/राघवन..
.इन दोनों के नाम जुड़कर होते हैं "रमन-राघव"...
और सिर्फ नाम ही नहीं दोनों की जिंदगियां और कहानियाँ भी अंत तक एक-दूजे से
 जुड़ी हुयी होती हैं भले की क्लाइमेक्स तक वे भिन्न दिखती हों।
खूबियाँ -
*फिल्म में कुल 8 चैप्टर्स हैं, बिलकुल किसी बुक की तरह [एक विडियो बुक] 
जो एक बिलकुल अलग अनुभव देता है फिल्म देखने का और उत्सुकता बनाये रखता है।
*फिल्म में सबने बेहतरीन एक्टिंग की है, 
और नवाजुद्दीन की एक्टिंग क्लास पूरी दुनिया में और कहीं नहीं..
.वो बिलकुल अनोखी है और जबरदस्त है...फिल्म "किक" में नवाज का पागलपन भरा ठहाका देखकर
 हम सबने ये जरुर सोचा होगा कि यार इन्हें किसी साइको का रोल करना चाहिए 
और हमारा वो सपना इसमें पूरा हो गया।
"विक्की कौशल" नए और तेजी से उभरते अभिनेता हैं जो किरदार राघवन के साथ पूरा न्याय करते हैं।
*फिल्म आखिर तक सस्पेंस बनाये रखने में पूरी तरह से कामयाब होती है।
*अनुराग कश्यप से सेंसर बोर्ड जिस कदर खौफ खाता है वो हम सभी को पता है..
.यही कारण हैं कि सेंसर की कैंची इसमें 5% से ज्यादा नहीं चली है।
*फिल्म में डार्कनेस है, Maturity है, हर पल दो पल पर हसने और चकित होने की वजहें हैं 
और सबसे बड़ी चीज़ फुल ऑफ़ पागलपन है [Madness Meets Mayhem] ।
खामियाँ -
*फिल्म के क्लाइमेक्स को और पॉलिशिंग, डिटेलिंग और टाइमिंग देने की जरुरत थी...
इसका क्लाइमेक्स संतोषजनक नहीं रहा है, 
भले ही क्लाइमेक्स पूरा प्लाट बर्बाद न करता हो लेकिन पब्लिक को और जबरदस्त क्लाइमेक्स की उम्मीद थी,
 जिसके लिए वे अंत तक सीट पकड़कर बैठे थें।
*फिल्म कोई भी, किसी भी तरह का कोई संदेश नहीं देती.
समीक्षक : विशाल पाण्डेय 
..खैर यह एक पागल के पागलपन की कहानी है...या शायद दो पागलों की! 
तो इस फिल्म से किसी भी तरह की कोई प्रेणना लेने की न सोचें 
और किरदारों को समझें कि वे पगलेट हैं...जिनसे प्रेणना सिर्फ उनकी बिरादरी वालों को लेना चाहिए।
*जिन लोगों को फिल्म में गाली-गलौज, डार्कनेस, 
बोल्ड/इंटिमेट सीन्स पसंद नहीं वे न ही देखें तो बेहतर...इस पॉइंट को खामी कहना सही नहीं,
 लेकिन उन लोगों के लिए है जिन्हें ये सब पसंद नहीं..
.और हमारे ख्याल से फिल्म बिना इन चीज़ों के अधूरी ही लगती।
My Ratings - 7/10
विशाल पाण्डेय 

सोमवार, 9 मई 2016

फिल्म एक नजर में : सिविल वॉर : कैप्टन अमेरिका .


यह साल पूरी तरह से सुपरहीरोज के नाम ही रहा , डीसी मार्वल के दो बड़े बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स इसी साल रिलीज हुए जिनमे डीसी और मार्वल यूनिवर्स के प्रमुख सुपरहीरोज के टकराव को केन्द्रित किया गया l
डीसी की बैटमैन वर्सेज सुपरमैन से जैसी उम्मीद थी वैसी नहीं निकली किन्तु सिविल वॉर उम्मीदों पर बिलकुल खरी उतरी l वजह है दोनों का ट्रीटमेंट ,सिविल वॉर भी मार्वल की अन्य फिल्मो के मुकाबले डार्क ही है लेकिन हलके फुल्के क्षणों को समेटे हुयी है ,लेकिन डीसी की मूवी में यह सब नदारद था और हद से ज्यादा फिल्म डार्क टोन लिए हुए थी ,
उस फिल्म का सबसे कमजोर पॉइंट था बैटमैन और सुपरमैन की टकराव की वजह ,जो तर्कपूर्ण नहीं थी l तो वही सिविल वॉर में यह वजह तर्कपूर्ण भले न हो लेकिन मजबूत जरूर है l
बात करते है कहानी की , सालो पहले मार्वल कॉमिक्स में एक सीरिज आई थी ‘’सिविल वॉर ‘’ जो काफी सफल रही थी , उसकी कहानी थी सुपरहीरोज की अतिशक्तियो के कारण होनेवाली तबाही से सामान्य जनता का चिंतित होना जिसके कारण एक नया कानून पारित होता है और सुरक्षा के मद्देनजर सभी सुपरहीरोज को अपनी पहचान सरकार के सामने जाहिर करना अनिवार्य था , और उनकी संस्था पर सरकार का नियन्त्रण होगा l  और जिस हीरो को यह प्रस्ताव मान्य नहीं उसे अपराधी घोषित कर दिया जायेगा , अब आधे हीरोज इस कानून के समर्थन में होते है और आधे इसके खिलाफ में , सुपरहीरोज का दल दो खेमो में बंट जाता है जिसकी अगुवाई स्टीव रोजर्स ( कैप्टन अमेरिका ) और टोनी स्टार्क ( आयरन मैन ) करते है , और फिर इनमे होता है टकराव जिसका नतीजा बेहद विध्वंसकारी होता है .
यह थी कॉमिक्स की कहानी ,इसी कहानी को फिल्म का आधार बनाया गया था l लेकिन फिल्म के हिसाब से इसमें काफी बदलाव किये गए और एक यूनिक कहानी बना कर प्रस्तुत की गयी l
कहानी की शुरुवात होती है ऐसे ही एक कानून से जो सुपरहीरोज को सरकारी नियन्त्रण का समर्थन करती है , टोनी इसका समर्थन करता है क्योकि वह सोकोविया की तबाही को भूला नहीं है , अल्ट्रोन को बनाने की गलती का खामियाजा सोकोविया के लोगो को चुकाना पड़ा था l जहा बचाव में भी सैकड़ो जाने गयी जान माल का नुकसान हुवा l  ( अवेंजर्स 2 : एज ऑफ़ अल्ट्रोन )
तो वही शील्ड की आड़ में हाईड्रा का उभरना और जाने अनजाने में कैप्टन का समर्थन ,फिर शील्ड की तबाही के दरम्यान भी आम जनो का होता नुकसान ( कैप्टन अमेरिका 2 : विंटर सोल्जर )
ऐसी हुयी हर तबाही का कारण कही न कही यह सुपरहीरोज रहे है l इसलिए जनता में इनके प्रति डर है ,और एक मिशन के दरम्यान कैप्टन और स्कारलेट की गलती के कारण मची तबाही के कारण इस तर्क को बल मिलता है और सरकार उनकी शक्तियों और संगठन पर नियन्त्रण कसने के लिए कानून लाता है l टोनी इसका समर्थन करता है लेकिन कैप्टन इसका विरोध करता है ,उसका मानना है के अवेंजर्स की शक्तियों पर सरकार का नियन्त्रण मतलब राजनैतिक कठपुतली बनना है जो बदलती सरकारों के हिसाब से उनके हित के लिए उपयोग में लाये जायेंगे l
यह शुरुवात थी रोजर और स्टार्क के रिश्तो में बढती कडवाहट की l जिसकी आग में घी का काम किया विंटर सोल्जर उर्फ़ बकी ने ,प्रिंस ‘टी चला ‘ के पिता की हत्या के आरोप में वह फरार है और उसके पीछे स्टार्क टीम तो लगी ही है ,साथ ही में टी चाला उर्फ़ ‘ब्लैक पैंथर ‘ भी बकी के खून का प्यासा है l
कैप्टन बकी के बचाव में है क्योकि उसका मानना है के ये सारे अपराध बकी की आड़ में कोई और कर रहा है l  अब कैप्टन भी फरार अपराधी घोषित हो चूका है जिसकी तलाश टोनी उर्फ़ आयरन मैन को है l टोनी के साथ जहा विजन , स्पाईडर मैन ,नताशा उर्फ़ ब्लैक विडो ,ब्लैक पैंथर ,वॉर मशीन इत्यादि है तो कैप्टन की सहायता के लिए भी , बकी ,एंट मैन ,स्कारलेट विच ,हॉक आई , फाल्कन है l
फिर क्या होता है यह फिल्म में ही देखना रोमांचक होगा .
फिल्म लगभग सवा दो घंटे की है लेकिन कही भी धीमी नहीं लगती l पर्याप्त गति और तेजी से होती घटनाए फिल्म को रफ्तार देती है ,एक्शन सिक्वेंस भी भरपूर है , एंट मैन और स्पाइडर मैन मजेदार रहे है  l लेकिन स्पाइडर मैन का लुक काफी कार्टूनिश लगा , काफी चटख रंगो का प्रयोग हुवा है ,( भले ही यह क्लासिक लुक था लेकिन सोनी पिक्चर्स का अमेजिंग स्पाइडर का लुक सबसे बढ़िया लगता है ) , यह काफी कम उम्र का है ( जो के असल में भी है ) ,दूसरा एक चरित्र जिसने अभी केवल प्रवेश ही किया है लेकिन जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करायी है ‘’प्रिंस टी चाला ‘’ यानी ब्लैक पैंथर l  इसकी फुर्ती ,लुक्स ,कॉस्टयूम देख कर तो मन खुश हो जाता है l ( सोलो फिल्म भी तो आनि है अभी ) l
इतने सारे हीरोज से पंगा लेनेवाला सुपरविलेन ही होगा , लेकिन नहीं यहाँ बात अलग है l वह क्या है ,यह फिल्म में ही देखे , एक्क्ष्ण सिक्वेंस शानदार है ,आप थ्रीडी में देखे या टूडी में ,कोई ख़ास फर्क नजर नहीं आएगा l
अंत में बकी और टोनी का एक बेहद डरावना कनेक्शन सामने आता है ,जिसके बाद टोनी भी अपनी सोचने समझने की शक्ति खो देता है l
पर्सनली मै कैप्टन का ही समर्थक रहा हु लेकिन फिल्म देखने के बाद मेरी हमदर्दी और समर्थन केवल टोनी को ही मिला ,कैप्टन अपने स्वभाव के विपरीत अधिक उग्र और नासमझ नजर आता है l
सुपरहीरोज के टकराव के यदि कारण खोजे जाए या पढ़े जाए तो कोई भी जबर्दस्त तार्किक कारण नजर नहीं आता l ऐसा लगता है मानो वे लड़ने पर ही उतारू है और सारे तर्क वितर्क बातचीत समझौते के बजाये केवल शक्ति प्रदर्शन पर ही विशवास करते है l
यह मामला ऐसा नहीं था के कैप्टन को कानून के खिलाफ जाना पड़ता ,यहाँ तो  बकी को निर्दोष साबित करने के बजाय मदद करके उसे घोषित अपराधी साबित करने पर ही तुले हुए लगते है ,क्या सुपरहीरोज की आपसी बॉन्डिंग इतनी कमजोर होती है के वे एकदूसरे की बात सुनने समझने के बजाय सीधे लड़ने पर उतारू हो जाये ? और लड़ाई भी मामूली नहीं बल्कि प्राणघातक वार ...
यह तो समझ से परे है , लेकिन दर्शको और फैन्स को यह लड़ाई तो इंजॉय ही करनी है l वही तो देखना है , और फिल्म देखने के बाद फैन और दर्शक की यह भूख शांत हो जाती है ,एक जबर्दस्त सुपर हीरो क्लैश ड्रामा जो बेहद सफल रहा और मार्वल की अब तक सबसे बेस्ट फिल्म भी बन गया l
देखने लायक तो है ही l वरुण धवन की डबिंग की वजह से फिल्म को हिंदी में नजरअंदाज करके अंग्रेजी में देखनी पड़ी ,
फाईव स्टार्स ( कॉमिक्स फैन और सुपरहीरो लवर की नजर से )

देवेन पाण्डेय .

रविवार, 10 अप्रैल 2016

फिल्म एक नजर में : दी जंगल बुक

मोगली की कहानी से शायद ही कोई अनजान हो,

नब्बे के दशक का यह चरित्र जिसने दूरदर्शन पर प्रसारित होकर उस पीढ़ी इ हर बच्चे के बचपन कभी न भुल सकनेवाला तोहफा दिया था !
आज की पीढ़ी उस क्रेज को समझ ही नहीं सकती जब ढेरो केबल चैनल के बजाय केवल एक चैनल हुवा करता था l  विडिओ गेम्स ,मोबाईल्स और सैकड़ो प्रोग्राम्स के अम्बार नहीं थे ,कुछ गिने चुने ही कार्यक्रम आते थे 
जिसमे रविवार बच्चो के आरक्षित माना जाता था ,
गुलजार के लिखे गीत और विशाल भारद्वाज के संगीत से सजा गीत
  ‘’ जंगल जंगल बात चली है ‘’ का जादू सर चढ़ कर बोलता था , 
आज भी कही यह गीत सुनाई दिखाई दे तो लोग ‘’नोस्टेलॉजिक  ‘’
 हो जाते है .
यु तो जंगल बुक पर काफी एनिमेशन फिल्मे बन चुकी है l
 लेकिन नब्बे के दशक जैसा जादू नहीं दिखा उनमे .
ऐसे में जब ‘’दी जंगल बुक ‘’ का पहला ट्रेलर रिलीज हुवा , 
तब कई दर्शक भावविभोर हो गए अपने बचपन के हिस्से को पर्दे 
पर सजीव होते देख कर l
अंग्रेजी लेखक ‘’रूडयार्ड किपलिंग ‘’ जिनका जन्म भारत में ही हुवा था , 
उन्होंने ‘’दी जंगल बुक ‘’ नामक कहानियों की पुस्तक लिखी
 जो काफी प्रसिद्ध हुयी ,जिसपर १९६७ में डिस्नी ने फिल्म भी बनाई
 जिसकी कहानी मूल किताब से काफी अलग थी , 
बाद में उस फिल्म की कहानी को मूल के बजाय ज्यादा वरीयता दी गई ,
यहाँ शायद ही कोई ऐसा हो जिसने टार्जन का नाम न सुना हो l
एडगर राईस बरोज के लिखे इस पात्र के पीछे भी ‘मोगली ‘ 
ने ही प्रेरणा का काम किया है , एडगर मोगली से काफी प्रभावित थे .
कहानी में भारतीय चरित्र और परिवेश होने के कारण इस फिल्म को कभी भी बाहरी नहीं माना गया 
, यहाँ तक के नब्बे के दशक के कई बच्चो को किशोर होने तक भी
 यह यकीन नहीं था के यह विदेशी चरित्र है ( कईयों को तो अब भी नहीं है ) 
चरित्रों के नाम भारतीय थे , अकडू ,पकडू ,अकेला ,का ,रक्षा ,मोगली ,बल्लू ,बगिरा ,पप्पू , इत्यादि ,जो इसे पूर्णरूप से भारतीय बनाते थे .
फिल्म की कहानी सबको पता है ,पता क्या सभी को एक एक दृश्य पता है ,
फिर भी इसका दीवानापन आज भी कायम है l 
थियेटर में सबसे ज्यादा लोग अपने बच्चो के साथ ही मौजूद थे 
और ये सभी वही है जो अपने मोगली को अपने बचपन का हिस्सा मानते है ,
और अब अपने बच्चो को दिखाने को उत्साहित है के देखो बेटा ये है मोगली , 
यह है उसका जादू जिसने मुझे आज भी दीवाना बनने पर मजबूर कर दिया .
मेरे पीछे वाली सिट पर एक फैमिली बैठी थी दो छोटे बच्चो के साथ , 
बच्चे बार बार अपने माता पिता से हर चरित्र के बारे में पूछते थे ‘ये कौन है ? 
क्या यह बूरा है ? ये अच्छा है ? अब क्या होगा ?
 मोगली सबको छोड़ कर चला जायेगा क्या ? ‘ उनके सवालों पर उनके माता पिता उन्हें बताते थे l जानकारी देते थे जो एकदम सटीक होती थी ,
और बच्चो को जितना उत्साह सवाल पूछने के लिए होता था उससे दुगुना उत्साह अभिभावकों को उत्तर देने का दिखा .
एक इंसानी बच्चा जिसके पिता को शेरखान ने मार दिया , 
और वह बच्चा मिलता है बगिरा को ,बगिरा उस नन्हे बच्चे को एक
 भेड़िया दल के पास छोड़ देता है , जहा पर मादा भेड़िया ‘रक्षा ‘’
 मोगली ( नील सेठी ) को अपने बच्चे के रूप में अपनाती है l 
मोगली भेडियो के साथ पलता बढ़ता है और जंगल के माहौल के 
अनुरूप ढल जाता है ,वह एक मानव भेड़िया है l 
 सब कुछ ठीक ठाक चल रहा होता है के अचानक जंगल में भीषण गर्मी पड़ती है 
और अकाल पड़ जाता है जिस वजह से सारे जलस्त्रोत सूख जाते है
 और जंगल के कानून के अनुसार संधिकाल की घोषणा होती है जिसमे 
कोई भी जानवर किसी जानवर को नहीं मार सकता जब तक
 के बरसात न हो और जल समस्या हल न हो ,
सभी जानवर पानी पिने के एक ही स्थान पर एकत्रित होते है ,
 मोगली भी वहा सबके साथ है लेकिन शेरखान के प्रवेश के साथ उसे
 मानव बालक की गंध आ जाती है l  
और वह भेड़िया प्रमुख से मोगली को सौपने को कहता है , 
लेकिन प्रमुख इनकार कर देता है , संधिकाल के कारण शेर खान विवश है
 आक्रमण न करने के लिए ,
लेकिन यह भेडियो के दल के लिए चिंता का सबब बन जाता है ,
और सर्वसम्मती से निर्णय लिया जाता है के यदि मोगली को शेरखान
 के कहर से बचाना है तो उसे मानवों के पास भेज दिया जाए .
अब शुरू होती है मोगली की यात्रा ,अपने मूल की ओर ,
लेकिन उसका मन नहीं है अपनी माँ को छोड़ कर जाने का l 
इस दौरान शेरखान द्वारा हुए हमले में बगिरा मोगली को बचाते हुए 
घायल हो जाता है ,और मोगली रास्ता भटक जाता है ,
और इस सफर में अब वह अकेला है , 
ऐसे में उसका मित्र बनता है एक भालू , बल्लू l 
जो मस्तमौला है ,पहले तो वह मोगली की क्षमता का और मित्रता का प्रयोग
 अपने स्वार्थ के लिए करता है लेकिन सारी कहानी जानने के बाद 
वह मोगली का सच्चा मित्र बन जाता है .
इसी बिच शेरखान भेड़िया प्रमुख को मार देता है जिसकी खबर
 सुनकर मोगली भागने की बजाय वापस जाकर शेरखान का 
मुकाबला करने का निर्णय करता है .
फिर क्या होता है यह अगला भाग है , फिल्म को 100 मिनट 
में समेटने की कोशिश की गयी है जिस वजह से काफी चीजो को
 सही विस्तार नहीं मिल पाया और कई चरित्र उभरकर आ ही नहीं पाए .
फिल्म में एकमात्र सजीव कलाकार है मोगली के रूप में नील सेठी l 
बाकी सब स्पेशल इफेक्ट्स और सीजीआई ,ग्राफिक्स की उपज है , 
और ग्राफिक्स एकदम सजीव है ,उतने ही जितना के मोगली ,
फिल्म हिंदी में ही देखि क्योकि मोगली को हिंदी में ही देखा था , 
और बिलकुल निराश नहीं हुवा ,डबिंग बहुत ही शानदार की गई है 
केवल वानरो के राजा लुइ की डबिंग को अपवाद समझे जो बिलकुल नहीं जमे .
बगिरा की आवाज में ओमपूरी ने पूरा प्रभाव दिया है ,
तो शेरखान की आवाज में नाना पाटेकर ने शांत लेकिन रीढ़ में सिहरन
 दौड़ा देने वाली डबिंग की है , शेरखान का अंदाज नाना की 
आवाज में ही जंचता है ,
 नब्बे के दशक में भी शेरखान की आवाज नाना ने ही दी थी , 
अजगर रुपी ‘’का ‘’ को आवाज दी है प्रियंका चोपड़ा ने ,
जो केवल कुछ मिनटों का ही दृश्य है l का दोबारा नहीं दिखी ,
जबकि उम्मीद थी के उसे कुछ और दृश्य मिले होंगे , 
सबसे शानदार रहे इरफ़ान खान जिन्होंने ‘’बल्लू ‘’ को आवाज दी l 
कई बार तो लगा ही नहीं के यह इरफ़ान खान की आवाज है ,
 उनका अंदाज एकदम से बदला हुवा था ,बल्लू के मिजाज के अनुरूप .
फिल्म के थ्रीडी इफेक्ट्स बहुत शानदार है ,और घने जंगलो ,घाटियों ,
नदियों के दृश्य थ्रीडी में उभर कर सामने आते है l 
फिल्म की जान इसके स्पेशल इफेक्ट्स है ,ग्राफिक्स है ,
जिसके बगैर फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती .
फिल्म देखते वक्त आप केवल दर्शक नहीं रह जाते l 
फिल्म एक टाईम मशीन का काम करती है और अगले 
100 मिनट हमें दोबारा उस नब्बे के दशक में ले जाते है ,जहा हम बच्चे थे ,
आप उसी बच्चे की तरह बिना तर्क वितर्क लॉजिक वगैरह की परवाह किये 
फिल्म में खो जाते है l
तो देर किस बात की , पहली फुर्सत में ही देख लीजिये , 
और हां आप अगर ‘’जंगल जंगल बात चली है ‘’ की उम्मीद कर रहे है
 तो निराशा होगी , यह गीत फिल्म में नहीं मिलेगा 
( लेकिन भारतीय वितरक इसे एक तोहफा बना सकते थे अलग से ऐड करके ) ,
 वैसे मुझे लगता है उन सज्जन को सबसे ज्यादा दुःख हुवा होगा जो टिकट 
काउन्टर पर ही किसी बच्चे की तरह इस गीत को गा रहे थे l
फिल्म को पांच में से पांच स्टार्स तो बनते ही है .
देवेन पाण्डेय 

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *