समीक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समीक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

दिल्ली क्राइम : वेबसीरिज

वेबसिरिज के रूप में नेटफ्लिक्स ने 'दिल्ली क्राइम' नाम से एक उम्दा सीरीज बनाई है। यह पहली सीरीज है जिसे इतनी जल्दी समाप्त किया। निर्भया केस पर होने के कारण मैं इसे देखने से कतरा रहा था, मैं उस घटना का सजीव चित्रांकन देखने का साहस नही जुटा पा रहा था, किन्तु जब पता चला सीरीज उस घटना के पश्चात अपराधियों के पकड़ने की जद्दोजहद और इन्वेस्टिगेशन पर आधारित है, तब देखना आरम्भ किया और एकदम से बंध सा गया, उस घटना की भयावहता को अतिरंजकता से बचते हुए भी पर्याप्त गम्भीरता से दर्शाया गया है जो वाकई रोंगटे खड़े कर देता है। पुलिस की जांच और छोटे से छोटे सुराग के सहारे रात दिन दौड़ भाग करके अपराधियो तक पहुंचने की प्रक्रिया इतनी जबरदस्त है कि बिना किसी ड्रामे के भी आप दम साधे देखते रह जाते है। यह निस्संदेह ही इस साल की अब तक कि बेस्ट वेब सीरीज है यह कहना कोई अतिशयोक्ति नही होगी। फिल्मांकन और प्रस्तुतिकरण इतना चुस्त और रोमांचक है कि कब 7 एपिसोड्स समाप्त हो जाते है पता ही नही चलता, विक्टिम की पीड़ा, उससे जुड़े लोगों की बेबसी, पुलिस टीम की जांच, दिन रात अपने हालातों और परिस्थितियों से समझौता करते हुए असली अपराधियो तक पहुंचने के लिये बेचैनी से आप खुद ब खुद जुड़ जाते है, सीरीज के अंत तक आप खुद ब खुद पुलिस के प्रति अपनी नकारात्मक सोच में थोड़ा तो बदलाव अवश्य महसूस करते है । यह मत समझिये कि यह कोई डॉक्यूमेंट्री या नीरस ड्रामा है, नही कतई नही, यह एक तेज रफ्तार सीरीज है जिसके पहले एपिसोड से ही आप इसके अंत के लिये बेचैन हो उठते है।
बाकी इसका सशक्त पहलू इसके कलाकार भी है, हर छोटे से बड़े करेक्टर ने अपने चरित्र को इतनी सजीवता से जीया है कि लगता ही नही वे एक्टिंग कर रहे है, बिना किसी बनावटी या ओवर ड्रामेटिक दृश्यों के बगैर भी हर करेक्टर अपनी स्वतंत्र छाप छोड़ता नजर आता है।
वैसे वेबसिरिज ट्रेंड में आने से एक बात तो अच्छी हुई है और वह यह कि न जाने कितने ही भुला दिए गए और कमतर आंके गए कलाकारों को उनकी क्षमता दिखाने का एक सही प्लेटफॉर्म और अवसर प्राप्त हुआ है।
मैं रेटिंग वगैरह नही दे सकता, बस इतना कहूंगा मौका मिले तो देख लीजिये, निराश नही होंगे।
अंत मे मन मे कहीं एक प्रश्न अवश्य रह गया, इस भयानक कांड में सम्मिलित सारे अपराधी बेहद गरीब तबके और छोटे क्षेत्रों से संबंधित थे, इसके बावजूद उन्हें पकड़ने और चार्जशीट दायर करने में सारे पुलिस महकमे के दांतों तले पसीना आ गया, यदि इनके बजाय अपराधी रसूख और पैसेवाले होते तब क्या हालत होती ? इसके प्रमोशन में एक टैगलाइन प्रयुक्त की जाती है, केस जिसने सारे देश को बदल कर रख दिया।
लेकिन क्या वाकई कुछ बदला नजर आता है?

बुधवार, 14 जून 2017

परोक्ष : शोर्ट फिल्म

जेनर : हॉरर,मनोविज्ञान l
अवधि : मात्र 12 मिनट l
शोर्ट फिल्म्स की चर्चा में आज चर्चा करेंगे “दृश्यम’’ फिल्म्स की हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज की गई शोर्ट फिल्म “परोक्ष” की, परोक्ष को एक हॉरर जेनर में बनाया गया है,फिल्म की भाषा ‘तुलु’ है किन्तु इससे फिल्म को समझने में कोई दिक्कत नही होगी,क्योकि इस फिल्म में संवाद बहुत कम है,लगभग न के बराबर, फिल्म अंग्रेजी सबटाईटल्स के साथ है, लेकिन न भी होती तो कोई ख़ास फर्क न पड़ता l
फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के एक गाँव की है,गाँव बेहद सुंदर है और प्रकृति ने अपनी पूर्ण हरियाली गाँव पर मानो न्योछावर सी कर दी है l
इसी गाँव के आखिरी छोर पर एक छोटा सा परिवार रहता है,जिसमे एक दम्पति अपनी बेटी के साथ रहते है, l
सबकुछ ठीक चल रहा होता है के अचानक एक दिन परिवार की महिला को पास के ताड़ के पेड़ो से डरावनी आवाज सुनाई पडती है, आवाज दिन में आती है, जिससे महिला डर जाती है और अपने पति को इस बाबत सूचित करती है,पति अपनी पत्नी का भ्रम दूर करने के लिए पेड़ो के समीप जाता है,किन्तु वही भयावह आवाज वह भी सुनता है l
वह समझ जाता है के यहाँ कुछ गडबड है,किसी तरह की अदृश्य शक्तियों का वास है, वह घबरा कर अपने साले को बुलाता है, साला अपने दोस्तों के साथ छानबीन करता है तो उसे भी डरावनी आवाजे सुनाई देती है, वह बहुत कोशिश करता है किन्तु आवाज के स्त्रोत का पता नहीं लगा पाता,और अगले दिन एक मांत्रिक को वहा भेजता है, मांत्रिक आवाज वाले पेड़ की निशानदेही करता है, और अपने कर्मकांडो पेड़ को मंत्रित कर देता है l
लेकिन तांत्रिक के जाते ही फिर से वही भयानक आवाज आती है, और इस बार न सिर्फ आवाज आती है, बल्कि महिला को एक साया भी दिखाई देता है l
फिर क्या होता है, यही मुख्य संस्पेंस है,जिसके बारे में चर्चा करना मतलब फिल्म का मजा खराब करना होगा l
फिल्म की सिनेमाटोग्राफी काफी शानदार है,फिल्माकंन हो या साउंड इफेक्ट्स, सभी शानदार है, फिल्म में जो वातावरण गढ़ा गया है वह बेहद सुंदर है,मनमोहक है,किन्तु उस सुंदर वातावरण में जब भय का वास होता है, तो वह सुंदरता एक मनहूसियत सी लगने लगती है l
कलाकारों का अभिनय जिवंत है, कम शब्दों में अधिक भाव दिखाना वाकी मंत्रमुग्ध कर देता है, विशेष तया मांत्रिक का किरदार, जो बेहद रहस्यमई है और उसके हिस्से में एक भी संवाद न होने के बावजूद उसका प्रभाव काफी तगड़ा रहा है l
फिल्म गति और दिलचस्पी लिए हुए है,कही भी आपकी नजरे यहाँ से वहा होने का अवसर नही देती , अंत तक बांधे रखती है l
और फिल्म का अंत ? बस वह अंत एक झटके में सब बदल देता है l
वक्त निकालिए और अवश्य देखिये l
देवेन पाण्डेय l 

बुधवार, 31 अगस्त 2016

पुस्तक समीक्षा : रक्षक ( ग्राफिक नॉवेल )


भाषा : इंग्लिश
पब्लिकेशन : याली ड्रीम्स क्रिएशन .
याली ड्रीम्स क्रिएशन्स के परिचय पर इससे पहले के रिव्युज में काफी कुछ लिख चूका हु ,तो इस बार बिना किसी औपचारिकता के मुख्य मुद्दे पर आते है l
याली ने भूतकाल में कई अलग-अलग जेनर पर काम किया है किन्तु इसके बावजूद एक ग्राफिक नावेल या कॉमिक्स पब्लिकेशन को विविधता भरे जेनर एवं कंटेंट के बावजूद बिना सुपरहीरो के अधुरा माना जाता है ,और याली के पास अब तक अपना कोई सुपरहीरो नहीं था l
तो इस कॉमिक्स से सुपरहीरो को लाया जा रहा है ,जो कोई सुपरहीरो नहीं बल्कि एक आम इंसान है , न वो कोई अरबपति है ,न कोई इंजीनियर न कोई एलियन ,और ना ही किसी साईंस का चमत्कार l
यह कहानी प्रस्तुत करती है एक आदमी के जज्बे को सुपरहीरोइक रूप देने की ,एक प्रेरणा की एक जज्बे की , जिसके होने के बाद किसी सुपर पॉवर की जरूरत नहीं रह जाती l
कहानी की शुरुवात होती है कश्मीर में एक ख़ुफ़िया मिशन से जिसका नेतृत्व कर रहे है कमांडर ‘’आदित्य शेरगिल ‘’ और उनकी एक मजबूत टीम l
इस ख़ुफ़िया मिशन में एक आसान सी लगती बाजी उलट जाती है जिसका परिणाम आदित्य की पूरी टीम को भुगतना पड़ता है , आदित्य इस खतरनाक मिशन में अपना एक हाथ गँवा देता है और एक दुस्वप्न भी अपने जीवन में शामिल कर लेता है l
हाथ गँवा देने के बाद रिटायरमेंट लेकर आदित्य अपने पुराने घर दिल्ली पहुँच चूका है ,आदित्य के जीवन में एक मात्र रिश्तेदार उसकी एन आर आई बहन त्रिशा उसका पति रोनाल्ड और उनकी बेटी यानी आदित्य की नकचढ़ी भांजी ‘सायना ‘’ जिसे इण्डिया आना पसंद ही नहीं l
त्रिशा और उसका परिवार विदेश में है लेकिन भाई के साथ हुए हादसे की वजह से वे कुछ दिन के लिए भारत आने का फैसला कर सके l
आदित्य ने अपनी जवानी घर परिवार से दूर सेना में ही बिताई है और अब वह अधेड़ हो चूका है l
त्रिशा और रोनाल्ड चाहते है के अब आदित्य को अपने अकेलेपन को ठहराव देना चाहिए और घर बसा लेना चाहिए l
आदित्य अपने परिवार से मिलकर खुश होता है लेकिन नकचढ़ी भांजी उसे बिलकुल भी पसंद नहीं करती है l लेकिन आदित्य अपने मित्रवत व्यवहार एवं समझदारी से सायना से एक बॉन्डिंग बना लेता है l
दिल्ली आते समय आदित्य की मुलाक़ात एक वेब जर्नलिस्ट ‘’रूही’’ से होती है ,जिसके प्रति वह आकर्षित होता है l
सत्रह साल आम दुनिया से दूर रहने के बाद अब काफी चीजे बदल चुकी है ,जिससे आदित्य अनजान है ,हैरान है l
वह इस बदली दुनिया और समाज से तालमेल बिठाने की भरसक कोशिश कर रहा है l
सब कुछ ठीक चल रहा होता है के अचानक एक दिन एक हादसा होता है जिससे आदित्य का परिवार तहस नहस हो जाता है ,और आदित्य अंदर से बुरी तरह टूट जाता है l
उसे सिस्टम की नाकामी और समाज में बढती असंवेदनशीलता से डिप्रेशन होने लगता है l
लेकिन वह खुद को सम्भालता है क्योकि अब सायना आदित्य की जिम्मेदारी बन चुकी है l
इंसानियत के विद्रूप स्वरूप से उसका परिचय होता है , अपने अंदर के क्रोध को वह दबाए हुए है और हर मुमकिन कोशिश वह कर चूका है इन्साफ पाने के लिए लेकिन कही से भी कोई मदद नहीं मिलती l
अपने इसी गुस्से के फलस्वरूप वह एक महिला की आबरू बचाता है जिसमे खुद बुरी तरह से घायल हो जाता है l उसका यह विडिओ वायरल हो जाता है और मायूस लोग इस कानून व्यवस्था और लचर यन्त्रणा से त्रस्त जनता उसमे अपना हीरो खोजने लगती है l
जाने अनजाने में आदित्य एक प्रेरणा का रूप ले लेता है , रही सही कसर शोशल मिडिया और इंटरनेट पूरी कर देते है l
आदित्य ऐसा कुछ नहीं चाहता था लेकिन सायना उसे सुपरहीरो के रूप जो उम्मीद की लौ जगी है उसे न बुझने देने का वचन लेती है l
फिर क्या होता है यह आप विस्तार से पुस्तक में ही पढ़े l
यदि आपको लगता है के पूरी कहानी का सारांश आपके सामने है तो यकीन मानिए ऐसा कुछ नहीं है l
कहानी की गहराई और बारीकी जितनी कॉमिक्स में है उतने का एक प्रतिशत भी इस रिव्यू में नहीं है l
कहानी बेहद दिलचस्प और बिना किसी जटिलता के कही गयी है ,और पूरा विस्तार दिया गया है , हर पृष्ठ में सात से लेकर आठ पैनल्स तक है जो कहानी को पर्याप्त विस्तार देते है और दिलचस्पी बनाए रखते है l
शुरुवाती बाईस पृष्ठ सिहरन दौड़ा देते है ,आदित्य का कश्मीर मिशन और आतंकवादियों से भिडंत के दृश्य बेहद जबरदस्त है और नैरेशन भी गति लिए हुए मानो आप किसी सजीव दृश्य को देख रहे है l
सेना के इस मिशन में विपरीत परिस्थितियां एवं आत्मघाती घटनाओ के बेहतरीन विवरण किया गया है ,किसी थोथे आडम्बर को प्राथमिकता देने के बजाय सही समय पर सही निर्णय लेने फैसला लेने में दिखाई देरी का भयंकर परिणाम बेहद रोमांचक एवं सत्य के समीप दिखाया गया है l
यह चैप्टर सभी पाठको को सबसे अधिक पसंद आएगा l
दूसरा हिस्सा  आदित्य का समाज से और अपने परिवार से सामंजस्य बिठाने का है , जिसे बेहद रोचक तरीके से नैरेट किया गया है ,खासकर अपनी भांजी सायना से उसके तालमेल को l
किस तरह एक नकचढ़ी और उसे पसंद न करनेवाली किशोर लडकी को उसी के रंग में ढलकर आदित्य अपना बना लेता है वह वाकी काफी प्यारा प्रसंग है l जिसमे आदित्य और सायना का कॉमिक्स प्रेम काफी सहायक होता है ,यहाँ दोनों के संबंधो में कॉमिक्स को आधार बनाया गया है जो बेहद ही बढ़िया प्रयोग है और पाठक जिससे खुद को रिलेट कर सकेंगे l
एक प्रसंग है जिसमे आदित्य टूट चुकी सायना के चेहरे पर दुबारा मुस्कान देखने के लिए तनाव के बावजूद ‘जस्टिस लीग ‘’ की कॉमिक्स खरद कर देता है l
लेकिन सायना अपने सारे कॉमिक्स जला देती है क्योकि उसका वास्तविकता से परिचय हो चूका है ,और वह इन काल्पनिक सुपरहीरोज से नफरत करने लगती है जो इतने शक्तिशाली होने के बावजूद उसके माँ बाप की मदद नहीं कर सके l
उसके इसी नफरत के कारण एक असल सुपरहीरो का उद्गम होता है और उसके विश्वास को कायम रखने के लिए आदित्य अनजाने में एक हीरो बनकर उभरता है l
कुल मिलाकर एक बढ़िया और अलग तरह की सुपरहीरो स्टोरी है जो वास्तविकता के कही नजदीक है , कॉमिक्स फैन्स और सुपरहीरो जेनर को पसंद करनेवालों को अवश्य यह कहानी पसंद आयेगी l


बुधवार, 13 जुलाई 2016

पुस्तक समीक्षा : ‘’जस्ट लाइक दैट ‘’


लेखक : मिथिलेश गुप्ता l
प्रकाशक : सूरज पॉकेट बुक्स l
मिथिलेश गुप्ता से मेरी जान पहचान फेसबुक से ही हुयी है ,मै काफी अरसे से इन्हें जानता हु ,लेकिन मुलाक़ात हाल ही में मुंबई में इनकी पुस्तक के लांच के दरम्यान ही हुयी l
उनसे मिलकर ऐसा ही नहीं के मै उनसे पहली दफा मिल रहा हु ,वे आसपास के ही पहचान के व्यक्ति लगते है , मानो उन्हें काफी पहले से जानता हु ,तो बेवजह की तकल्लुफ के बजाय हम किसी पुराने दोस्त की तरह ही मिले l
अब पुस्तक की समीक्षा में भला इस वाकये की चर्चा क्यों जरुरी है ?
वो इसलिए क्योकि इनकी लेखन शैली ,कहानी ,एवं पात्र भी इन्ही की तरह ही है , यानी के आप इसके हर पात्र को जानते है ,ये किसी तथाकथित मोडर्न लेखक के हाई प्रोफाईल कैरेक्टर्स नहीं है ,यह जमींन से जुड़े और सामान्य पात्र है l
पुस्तक असल में तीन अलग अलग कहानियो का गुलदस्ता है ,चूँकि मिथिलेश की यह प्रथम नावेल है , इसके पहले उनकी शोर्ट नावेल प्रकाशित हो चुकी है ,किन्तु मै उसे नावेल की श्रेणी में नहीं रखूंगा l
छोटी कहानियो में रोचकता बनाये रखना आसान होता है ,लेखक की असल परख तो कहानी के विस्तार से होती है ऐसा मेरा व्यग्तिगत रूप से मानना है l
क्योकि जब आप 200 -300 पृष्ठों का उपन्यास लिखने बैठते है तब उसमे असल चुनौती होती है कहानी में रोचकता बनाये रखने की न की बेफिजूल की बातो का वर्णन करके पेजेस भरने की l
यहाँ मिथिलेश जी लगभग सफल रहे है , लगभग इसलिए क्योकि उन्हें अभी काफी कुछ सीखना है ,और वे तेजी से सिख भी रहे है ,आत्मसात कर रहे है ,इसका उदाहरण आपको उपन्यास की हर कहानी पर दिखेगा ,
पहली कहानी है नुक्कड़ वाला लव ,और यह अपने नाम की तरह ही है ,ये कुछ ऐसे लौंडो की कहानी है जो प्यार का मतलब कवर आवारागर्दी और लडकी को परेशान करने को ही समझते है ,इनके लिए प्यार का अर्थ ही अलग है ,ये नहीं तो दूसरी ,दूसरी नहीं तो तीसरी ,
और यह पढ़ते हुए अवश्य आपको अपने आसपडोस या  गली मुहल्ले के मजनू याद आयेंगे जो प्यार की परिभाषा से खिलवाड़ करके प्यार को बदनाम ही कर रहे है l
दूसरी कहानी है कॉलेज वाला लव ,यहाँ ट्रीटमेंट पहली कहानी से अधिक परिपक्व है l शायद प्यार का नेक्स्ट लेवल होने के कारण l ( खैर यह तो मजाक की बात है )
यहाँ दो कॉलेज के दोस्तों की कहानी है , इस उम्र में प्यार तो होता ही है लेकिन यह उम्र ऐसी है के प्यार से ज्यादा आप गलतफहमियो के शिकार अधिक होते है l
दोस्ती प्यार गलतफहमी इत्यादि का मिलजुला मिश्रण है कॉलेज वाला लव ,जो अंदर तक गुदगुदा देता है l
तीसरी कहानी है लाईफटाईम वाला लव ,और यह कहानी तीनो कहानियो में सबसे बढ़िया है , शायद यहाँ तक आते आते मिथिलेश जी ने काफी बारीकियाँ आत्मसात कर ली ,l
यह कहानी है प्यार की और प्यार के नाम पर हुए छल की ,किसी के लिए प्यार मात्र एक जरिया होता है अपनी मंजिल तक पहुँचने का तो किसी के लिए डील से किया गया प्यार उम्र भर का दर्द बन जाता है l
यह कहानी ऐसे ही दर्द को बयान करती है ,
कुल मिला कर पुस्तक में वैरायटी है काफी ,यही कारण है के नये लेखक के बावजूद भी पढ़ते हुए कही उकताहट नहीं होती l
वैसे मै रोमांटिक जेनर में कुछ ख़ास दिलचस्पी नहीं रखता , क्योकि आजकल रोमांटिक लेखको की एक बाढ़ सी आ गयी है , किन्तु इसके बावजूद मिथिलेश जी की इस पुस्तक में ऐसा कुछ नहीं है जिसे मै रोमांटिक के नाम पर कूड़ा कह सकू l
उनका नैरेशन ,अंदाज-ए-बयाँ किसी नामी गिरामी लेखक की तरह कृत्रिम नहीं है ,वे सहज सुलभ भाव से लिखते है जिससे पाठक को कहानी से जुड़ने में आसानी होती है ,और यही मिथिलेश की खूबी है l
मै कमियों की बात नहीं करूँगा ,कोई भी परफेक्ट नहीं होता l मै सकारात्मकता में विश्वास करता हु ,और नए और उत्साही लेखको  ( ख़ास तौर से अंग्रेजी के दौर में भी हिंदी को प्राधान्य देनेवाले लेखक )
की कमियों को नजरअंदाज करता हु ( यदि वे वाकई छोटी एवं नजरंदाज करने लायक हो तो ) l
बस इतना ही कहूँगा थोडा मौका देकर देखिये ,यकीनन इससे बदलाव होगा l
अंग्रेजी के वर्चस्व की चलते आजकल अधिकतर लेखक हिंदी लिखना नहीं चाहते ,क्योकि अंग्रेजी में नाम और पैसा हिंदी के मुकाबले में अधिक है ,ऐसे दौर में हिंदी को प्राधान्यता देने वाले लेखको को देखकर ख़ुशी होती है , हिंदी से मेरा अर्थ भारी भरकम शब्द ,उपमा अलंकारों से नहीं है , मै जनसामान्य से जुडी हिंदी की बात कर रहा जिसमे नए लेखको को न सिर्फ सुविधा होती है बल्कि पाठको को भी कहानी से जुडाव सहज रहता है l

अंत में मिथिलेश भाई को शुभकामनाये देना चाहूँगा l



शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

शार्ट फिल्म रिव्यू : कृति

आजकल एक नया ट्रेंड आया है ,शार्ट फिल्म्स का , 
इंटरनेट के बढ़ते चलन के कारण अब इंटरनेट एक ऐसा माध्यम बन चुका है
जहां रचनात्मकता को सही स्थान मिलता है l
अब लोग केवल टीवी या थिएटर्स पर ही निर्भर नहीं है l
इसी को मद्देनजर रख अब कुछ ऑनलाइन चैनल्स भी आ रहे है जिनके लिए स्पेशली केवल ऑनलाइन देखे जानेवाले एपिसोड्स एवं फिल्में बनायी जाती है और देखि जाती है l
हाल ही में कुछ शार्ट फिल्में यूट्यूब पर रिलीज हुयी जिन्हे अच्छा प्रतिसाद भी मिला l
इसी कड़ी में है एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ''कृति '' जिसे बनाया है ''शिरीष कुंदर '' ने और अभिनय किया है 
मनोज बाजपेयी ,राधिका आप्टे ,नेहा शर्मा ,मनु ऋषि ने l
‘’सपन’’  ( मनोज ) एक मनोवैज्ञानिक सिंड्रोम से ग्र्स्त व्यक्ति है , वे एक लेखक की भूमिका में है l
समय समय पर वे ‘’ कल्पना’’( राधिका ) से सलाह लेते है उपचार करवाते है , 
कल्पना’’एक मनोवैज्ञानिक है , सपन अपने अकेलेपन से तरह तरह की कल्पनाएं करते रहते है l
वो कल्पना को बताते है के उनके जीवन में एक लड़की आ चुकी है जिससे वे प्यार करते है ,
जिसका नाम है कृति l
कल्पना उन्हें चेताती है के ऐसी कोई लड़की नहीं है वो सिर्फ तुम्हारी कल्पना का रूप है l
लेकिन वे उसकी बातो को नहीं मानते , लेकिन फिर शंका होने पर वे कृति  की वास्तविकता को परखने का प्रयास करते है , जिसमे सपन के द्वारा नेहा की ह्त्या हो जाती है l
किन्तु उन्हें इसका कोई अफ़सोस नहीं , क्योकि अब वो भी मानते है के कृति कोई जीती जागती
लड़की नहीं बल्कि केवल उनकी कल्पना है l
लेकिन यहाँ कहानी में ट्विस्ट आता है जब एक पुलिसवाला  ‘’सृजन’’ (मनु ऋषि) 
 उसके घर तफ्तीश करते पहुँचता है , और वहां कृति की लाश देखता है l
सपन भौंचक्का है के ये तो उसकी कल्पना थी फिर उसकी लाश ’सृजन’’  को कैसे दिख सकती है ?
वो उसे समझाने का प्रयास करता है , के ये मात्र उसकी कल्पना है l
और उसने कोई कत्ल नहीं किया है , ’सृजन’’  को यकीं दिलाने के लिए वह 
उसे अपने डॉकटर  कल्पना के पास  ले जाता है l
और वहां पहुंचकर उसे एक और हैरानी का झटका लगता है l
फिर जो होता है वो काफी मजेदार है , वैसे दर्शक कुछ हद तक कहानी का अंदाजा स्वयं लगा लेते है ,
किन्तु क्लाईमैक्स को उनके अंदाजे के साथ साथ एक अलग ही  ट्विस्ट दिया  जाता है l
कुल मिला कर १८ मिनट की यह शार्ट फिल्म दिलचस्पी बनाये रखती है l
अठरह मिनट की कहानी बेहद रोमांचक बन पड़ी है जिसे एक बार तो अवश्य ही देखा जा सकता है l 
बॉलीवुड की प्रचलित प्रेमकहानी ,मसाला फिल्मों से कुछ हटकर और दिलचस्प कहानिया देखना हो 
तो अवश्य इन शार्ट फिल्म्स को देख सकते है l
मनोज बाजपेयी इसके पहले भी एक शार्ट फिल्म ''तांडव '' नजर आ चुके है जो यूट्यूब पर है , 
और राधिका आप्टे भी कुछ इसी तरह की थ्रिलर में पहले भी आ चुकी है ,
उनकी शार्ट फिल्म ''अहिल्या '' भी काफी चर्चित रही है l

एक बढ़िया अनुभव के लिए जरूर देखिये , वैसे भी पैसे तो खर्चने नहीं है ,
बस कुछ एम बी डेटा खर्च होंगे जो वाई फाई और फॉर जी  के समय में एक मामूली बात है l

मंगलवार, 28 जून 2016

फिल्म एक नजर में : रमन-राघव 2.0

Raman Raghav 2.0 Review [Spoiler Alert]
*Director - Anurag Kashyap
*Star Cast - Nawazuddin Siddiqui, Vicky Kaushal, Sobhita Dhuliwala
*Production Company - Phantom Films
*Budget - ₹3.5 Crores
"अनुराग कश्यप" हमेशा कुछ अलग लेकर आते हैं अपनी फिल्मों में, 
ज्यादातर सच्ची घटनाओं को अपना देसी तड़का देकर पेश करते हैं जो दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं 
और इसबार भी ऐसा ही है।
फिल्म की कहानी 60 के दशक के कुख्यात साइको सीरियल किलर "रमन राघव" की बिलकुल नहीं है,
 इस फिल्म के पागल किरदार को उस पुराने "रमन राघव" का अपग्रेडेड वर्जन कह सकते हैं
 (Version 2.0) जिसने बचपन में रमन-राघव पर काफी रिसर्च की थी जिस वजह से 
वह रमन को अपना प्रेणनाश्रोत मानने लगा और उसी जैसी हरकतें करने लगा....
कहानी के इस सेटअप से अनुराग ने रमन राघव के 60s के कांडों और 
उसकी जीवनी को वर्तमान में दिखाने की कोशिश की है...
कि वैसा पागल अगर आज के डेट में हो तो क्या हो? 
अगर आप रमन राघव के विषय में इन्टरनेट पर रिसर्च करेंगे तो जो-जो चीज़ें उसने अपनी जिंदगी में की, 
जैसा उसका अंदाज़ था, जो पागलपन था वो सारी चीज़ें आपको इस फिल्म के किरदार में पिरोयी हुयी दिखेंगी
। फिल्म में साइको किरदार का नाम रमन/रमणा है,
 और एक अव्वल नशेड़ी पुलिसवाले का नाम राघव/राघवन..
.इन दोनों के नाम जुड़कर होते हैं "रमन-राघव"...
और सिर्फ नाम ही नहीं दोनों की जिंदगियां और कहानियाँ भी अंत तक एक-दूजे से
 जुड़ी हुयी होती हैं भले की क्लाइमेक्स तक वे भिन्न दिखती हों।
खूबियाँ -
*फिल्म में कुल 8 चैप्टर्स हैं, बिलकुल किसी बुक की तरह [एक विडियो बुक] 
जो एक बिलकुल अलग अनुभव देता है फिल्म देखने का और उत्सुकता बनाये रखता है।
*फिल्म में सबने बेहतरीन एक्टिंग की है, 
और नवाजुद्दीन की एक्टिंग क्लास पूरी दुनिया में और कहीं नहीं..
.वो बिलकुल अनोखी है और जबरदस्त है...फिल्म "किक" में नवाज का पागलपन भरा ठहाका देखकर
 हम सबने ये जरुर सोचा होगा कि यार इन्हें किसी साइको का रोल करना चाहिए 
और हमारा वो सपना इसमें पूरा हो गया।
"विक्की कौशल" नए और तेजी से उभरते अभिनेता हैं जो किरदार राघवन के साथ पूरा न्याय करते हैं।
*फिल्म आखिर तक सस्पेंस बनाये रखने में पूरी तरह से कामयाब होती है।
*अनुराग कश्यप से सेंसर बोर्ड जिस कदर खौफ खाता है वो हम सभी को पता है..
.यही कारण हैं कि सेंसर की कैंची इसमें 5% से ज्यादा नहीं चली है।
*फिल्म में डार्कनेस है, Maturity है, हर पल दो पल पर हसने और चकित होने की वजहें हैं 
और सबसे बड़ी चीज़ फुल ऑफ़ पागलपन है [Madness Meets Mayhem] ।
खामियाँ -
*फिल्म के क्लाइमेक्स को और पॉलिशिंग, डिटेलिंग और टाइमिंग देने की जरुरत थी...
इसका क्लाइमेक्स संतोषजनक नहीं रहा है, 
भले ही क्लाइमेक्स पूरा प्लाट बर्बाद न करता हो लेकिन पब्लिक को और जबरदस्त क्लाइमेक्स की उम्मीद थी,
 जिसके लिए वे अंत तक सीट पकड़कर बैठे थें।
*फिल्म कोई भी, किसी भी तरह का कोई संदेश नहीं देती.
समीक्षक : विशाल पाण्डेय 
..खैर यह एक पागल के पागलपन की कहानी है...या शायद दो पागलों की! 
तो इस फिल्म से किसी भी तरह की कोई प्रेणना लेने की न सोचें 
और किरदारों को समझें कि वे पगलेट हैं...जिनसे प्रेणना सिर्फ उनकी बिरादरी वालों को लेना चाहिए।
*जिन लोगों को फिल्म में गाली-गलौज, डार्कनेस, 
बोल्ड/इंटिमेट सीन्स पसंद नहीं वे न ही देखें तो बेहतर...इस पॉइंट को खामी कहना सही नहीं,
 लेकिन उन लोगों के लिए है जिन्हें ये सब पसंद नहीं..
.और हमारे ख्याल से फिल्म बिना इन चीज़ों के अधूरी ही लगती।
My Ratings - 7/10
विशाल पाण्डेय 

शनिवार, 26 मार्च 2016

भोजपुरी बैटमैन बिरुद्ध सुपरमैन

यदि ‘’डौन ऑफ़ जस्टिस ‘’ भोजपुरी में आती तो उसका ट्रेलर कैसा होता ?
( पोस्ट केवल मनोरंजन के लिए है ,अन्यथा न ले )
ब्रूस वेन अपनी कार से उतर कर लेक्स लूथर की पार्टी में आता है .
चारो ओर शोर ‘’ ब्रूस आई गवा , ब्रूस आई गवा ‘’
क्लर्क केंट : श्रीमान वेन ,’’रोज के धरती’’ से हम क्लार्क केंट ,गाथम पर बैटमैन के निगरानी के बारे में तोहार का बिचार बा ?
‘’ तोहरे सहर में लोगन के आजादी के कुचलल जा रहल बा l लोग बाग़ दहसत में जी रहल बाडन , रुवुआ खुद के कानून के भी उपर समझेला .’’
ब्रूस वेन : दूसरा पे ऊँगली उठावे के पहिले ‘’रोज के धरती ‘’ के आपने गिरेबान में झांके के चाहि ,का बिचार बा ? जब जब राउर सुपरहीरो कौनो पेड़ पर फंसल बिलरी के भी बचावेला ,तब रउवा अखबार ढिंढोरा पिट देत बा , ई ससुर एक ‘’एलियन ‘’ बा जे दुनिया के तबाह कर सकेला I
( लेक्स लूथर बिच में आता है ताली बजाते हुए )
दोस्तों ,ब्रूस वेन मिलले क्लर्क केंट से l का बात है , लोगन के मिलावल हमका बहुत पसंद बा , ( ब्रूस से हाथ मिलाते हुए ) ‘’ का हाल चाल बा ‘’
ब्रूस : सब ठीक बा .
क्लार्क से हाथ मिलाते हुए : आऊ बड़ी जोर पकड़ बा गुरु  l इनसे पंगा कबहू न लेई .
बैकग्राउंड वोईस : निर्देशक जैक स्नाइडर के पेसकस
लेक्स अमरीकी सेनेटर से : पता बा अमरीका के सबसे बड़का झूठ का बा ?के ताकत केहू के नुकसान न पहुंचा सकेला .
बैकग्राउंड वोईस : दूई हजार सोलह में
अल्फ्रेड ब्रूस से : रउवा ओकरा से लडल चाही ? सनक गईला बाड़े का ?
ब्रूस : हां उ ससुर के नाती हमका ई झमेला में फसवले ह l
अल्फ्रेड : रउवा जानत बाड़े रउवा जीत ना सकेला , इ आत्महत्या बाड़े .
लेक्स की आवाज बैकग्राउंड में : दुनिया के इतिहास मा सबसे जबर लडाकन के युद्ध ‘’ क्रिप्टन के लौंडा बिरुद्ध गाथम के चमगादड़ ‘’
लुईस लेंस लेक्स से : तू सठिया गईल बाड़ .
लेक्स : तीन आखर के ये शब्द तोहरे छोटके बकलोल मगज के बस के बाहर के बा .
बैकग्राउंड में बैट की आवाज सुपरमैन से लड़ते हुए : एक मनई का होत है ,ई तोहके समझावे के समय आ गईल बा .
सुपरमैन : ओही रुकी ! अगर हम तोहके मारी के चाहती तो अब तक मुआ देती .
लेक्स की आवाज , डूमसड़े को बनाते हुए : अगर मनई भगवान के ना मारी त शैतान मार देई
सुपर मैन लेक्स से : ई का कई देहल तू सारे ?
डूमसड़े बिल्डिंग्स को तबाह करते हुए बैटमैन की ओर आकर रुका ! और आँखों से लेजर छोड़ी
बैटमैन : तू ता गईला बेटा बैटमैन ( एक्स्ट्रा डायलोग )
तभी बिच में वंडर वूमेन आकर लेजर का वार ढाल पर रोक लेती है l सुपरमैन उसे देखकर भौंचक्का है .
सुपरमैन बैट मैन से : ई कंटीली तोहरे साथ बा ?
बैटमैन : हमनी के लागल तोहार सेटिंग बा .
जोरदार बैकग्राउंड म्यूजिक और बैटमैन, सुपरमैन , वंडर वूमेन लड़ने की पोजीशन में खड़े हुए .
बैकग्राउंड : बैटमैन बिरुद्ध सुपरमैन , इन्साफ के भोर ..
जल्द आ रहल बा नजदीकी सिनेमा घरन में .



सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *