शार्ट फिल्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शार्ट फिल्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 14 जून 2017

परोक्ष : शोर्ट फिल्म

जेनर : हॉरर,मनोविज्ञान l
अवधि : मात्र 12 मिनट l
शोर्ट फिल्म्स की चर्चा में आज चर्चा करेंगे “दृश्यम’’ फिल्म्स की हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज की गई शोर्ट फिल्म “परोक्ष” की, परोक्ष को एक हॉरर जेनर में बनाया गया है,फिल्म की भाषा ‘तुलु’ है किन्तु इससे फिल्म को समझने में कोई दिक्कत नही होगी,क्योकि इस फिल्म में संवाद बहुत कम है,लगभग न के बराबर, फिल्म अंग्रेजी सबटाईटल्स के साथ है, लेकिन न भी होती तो कोई ख़ास फर्क न पड़ता l
फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के एक गाँव की है,गाँव बेहद सुंदर है और प्रकृति ने अपनी पूर्ण हरियाली गाँव पर मानो न्योछावर सी कर दी है l
इसी गाँव के आखिरी छोर पर एक छोटा सा परिवार रहता है,जिसमे एक दम्पति अपनी बेटी के साथ रहते है, l
सबकुछ ठीक चल रहा होता है के अचानक एक दिन परिवार की महिला को पास के ताड़ के पेड़ो से डरावनी आवाज सुनाई पडती है, आवाज दिन में आती है, जिससे महिला डर जाती है और अपने पति को इस बाबत सूचित करती है,पति अपनी पत्नी का भ्रम दूर करने के लिए पेड़ो के समीप जाता है,किन्तु वही भयावह आवाज वह भी सुनता है l
वह समझ जाता है के यहाँ कुछ गडबड है,किसी तरह की अदृश्य शक्तियों का वास है, वह घबरा कर अपने साले को बुलाता है, साला अपने दोस्तों के साथ छानबीन करता है तो उसे भी डरावनी आवाजे सुनाई देती है, वह बहुत कोशिश करता है किन्तु आवाज के स्त्रोत का पता नहीं लगा पाता,और अगले दिन एक मांत्रिक को वहा भेजता है, मांत्रिक आवाज वाले पेड़ की निशानदेही करता है, और अपने कर्मकांडो पेड़ को मंत्रित कर देता है l
लेकिन तांत्रिक के जाते ही फिर से वही भयानक आवाज आती है, और इस बार न सिर्फ आवाज आती है, बल्कि महिला को एक साया भी दिखाई देता है l
फिर क्या होता है, यही मुख्य संस्पेंस है,जिसके बारे में चर्चा करना मतलब फिल्म का मजा खराब करना होगा l
फिल्म की सिनेमाटोग्राफी काफी शानदार है,फिल्माकंन हो या साउंड इफेक्ट्स, सभी शानदार है, फिल्म में जो वातावरण गढ़ा गया है वह बेहद सुंदर है,मनमोहक है,किन्तु उस सुंदर वातावरण में जब भय का वास होता है, तो वह सुंदरता एक मनहूसियत सी लगने लगती है l
कलाकारों का अभिनय जिवंत है, कम शब्दों में अधिक भाव दिखाना वाकी मंत्रमुग्ध कर देता है, विशेष तया मांत्रिक का किरदार, जो बेहद रहस्यमई है और उसके हिस्से में एक भी संवाद न होने के बावजूद उसका प्रभाव काफी तगड़ा रहा है l
फिल्म गति और दिलचस्पी लिए हुए है,कही भी आपकी नजरे यहाँ से वहा होने का अवसर नही देती , अंत तक बांधे रखती है l
और फिल्म का अंत ? बस वह अंत एक झटके में सब बदल देता है l
वक्त निकालिए और अवश्य देखिये l
देवेन पाण्डेय l 

शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

शार्ट फिल्म रिव्यू : कृति

आजकल एक नया ट्रेंड आया है ,शार्ट फिल्म्स का , 
इंटरनेट के बढ़ते चलन के कारण अब इंटरनेट एक ऐसा माध्यम बन चुका है
जहां रचनात्मकता को सही स्थान मिलता है l
अब लोग केवल टीवी या थिएटर्स पर ही निर्भर नहीं है l
इसी को मद्देनजर रख अब कुछ ऑनलाइन चैनल्स भी आ रहे है जिनके लिए स्पेशली केवल ऑनलाइन देखे जानेवाले एपिसोड्स एवं फिल्में बनायी जाती है और देखि जाती है l
हाल ही में कुछ शार्ट फिल्में यूट्यूब पर रिलीज हुयी जिन्हे अच्छा प्रतिसाद भी मिला l
इसी कड़ी में है एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ''कृति '' जिसे बनाया है ''शिरीष कुंदर '' ने और अभिनय किया है 
मनोज बाजपेयी ,राधिका आप्टे ,नेहा शर्मा ,मनु ऋषि ने l
‘’सपन’’  ( मनोज ) एक मनोवैज्ञानिक सिंड्रोम से ग्र्स्त व्यक्ति है , वे एक लेखक की भूमिका में है l
समय समय पर वे ‘’ कल्पना’’( राधिका ) से सलाह लेते है उपचार करवाते है , 
कल्पना’’एक मनोवैज्ञानिक है , सपन अपने अकेलेपन से तरह तरह की कल्पनाएं करते रहते है l
वो कल्पना को बताते है के उनके जीवन में एक लड़की आ चुकी है जिससे वे प्यार करते है ,
जिसका नाम है कृति l
कल्पना उन्हें चेताती है के ऐसी कोई लड़की नहीं है वो सिर्फ तुम्हारी कल्पना का रूप है l
लेकिन वे उसकी बातो को नहीं मानते , लेकिन फिर शंका होने पर वे कृति  की वास्तविकता को परखने का प्रयास करते है , जिसमे सपन के द्वारा नेहा की ह्त्या हो जाती है l
किन्तु उन्हें इसका कोई अफ़सोस नहीं , क्योकि अब वो भी मानते है के कृति कोई जीती जागती
लड़की नहीं बल्कि केवल उनकी कल्पना है l
लेकिन यहाँ कहानी में ट्विस्ट आता है जब एक पुलिसवाला  ‘’सृजन’’ (मनु ऋषि) 
 उसके घर तफ्तीश करते पहुँचता है , और वहां कृति की लाश देखता है l
सपन भौंचक्का है के ये तो उसकी कल्पना थी फिर उसकी लाश ’सृजन’’  को कैसे दिख सकती है ?
वो उसे समझाने का प्रयास करता है , के ये मात्र उसकी कल्पना है l
और उसने कोई कत्ल नहीं किया है , ’सृजन’’  को यकीं दिलाने के लिए वह 
उसे अपने डॉकटर  कल्पना के पास  ले जाता है l
और वहां पहुंचकर उसे एक और हैरानी का झटका लगता है l
फिर जो होता है वो काफी मजेदार है , वैसे दर्शक कुछ हद तक कहानी का अंदाजा स्वयं लगा लेते है ,
किन्तु क्लाईमैक्स को उनके अंदाजे के साथ साथ एक अलग ही  ट्विस्ट दिया  जाता है l
कुल मिला कर १८ मिनट की यह शार्ट फिल्म दिलचस्पी बनाये रखती है l
अठरह मिनट की कहानी बेहद रोमांचक बन पड़ी है जिसे एक बार तो अवश्य ही देखा जा सकता है l 
बॉलीवुड की प्रचलित प्रेमकहानी ,मसाला फिल्मों से कुछ हटकर और दिलचस्प कहानिया देखना हो 
तो अवश्य इन शार्ट फिल्म्स को देख सकते है l
मनोज बाजपेयी इसके पहले भी एक शार्ट फिल्म ''तांडव '' नजर आ चुके है जो यूट्यूब पर है , 
और राधिका आप्टे भी कुछ इसी तरह की थ्रिलर में पहले भी आ चुकी है ,
उनकी शार्ट फिल्म ''अहिल्या '' भी काफी चर्चित रही है l

एक बढ़िया अनुभव के लिए जरूर देखिये , वैसे भी पैसे तो खर्चने नहीं है ,
बस कुछ एम बी डेटा खर्च होंगे जो वाई फाई और फॉर जी  के समय में एक मामूली बात है l

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016

तांडव : शार्ट फिल्म समीक्षा

यूट्यूब पर मनोज बाजपेयी की एक शोर्ट फिल रिलीज हुयी है जिसे बनाया है muvizz.com ने .
गयारह मिनट की इस फिल्म में व्यक्ति की मनोदशा दिखाई गयी है , जिसे अपनी इमानदारी और जमीर को जिन्दा बनाये रखने के लिए कड़ी मानसिक जद्दोजहद करनी पडती है .
ताम्बे एक हेड कॉन्स्टेबल है ( मनोज बाजपेयी ) जो इमानदार कॉन्स्टेबल है ,किन्तु उसकी इमानदारी उसके लिए अभिशाप भी है ! वह अपनी जरूरते पूरी नहीं कर सकता , परिवार को बेहतर भविष्य नहीं दे सकता ! अपनी बेटी को उज्वल भविष्य देने के लिए प्रयासरत ताम्बे के सामने समस्या आती है बेटी के एडमिशन की ,जिसके लिए पांच लाख की आवश्यकता है .
और संयोग से एक मुठभेड़ में बारह लाख रूपये हाथ लगते है ,इतना पैसा देखकर कर मातहतों का ईमान डोल जाता है और सभी ताम्बे को सलाह देते है पैसे बाँट लेने की ! ताम्बे का मन  भी कशमकश में फंसा हुवा है , लेकिन वह मन कड़ा करके पैसा थाणे में जमा करवा देता है जिससे मातहत तो नाराज है ही साथ ही पत्नी भी क्रोधित है के हाथ आया हुवा पैसा छोड़ दिया .
अब ताम्बे तनाव में है ,इमानदारी और बेईमानी के बिच पिस रहा है ! वह फैसला नहीं कर पा रहा है के उसने सही किया या गलत .
उसकी ड्यूटी गणेश विसर्जन पर लगी हुयी है ,हर ओर ढोल ताशे नगाड़े उत्सव हो रहा है , हर कोई उल्लास में दिल खोल कर झूम रहा है , बाहर के शोर में भी ताम्बे का मन  का शोर कम नहीं हो रहा  .अवसाद हावी होने लगता है और अपने आपे से बाहर निकल कर ताम्बे भी इस उल्लास में शामिल हो जाता है बगैर अपने पद की परवाह किये , उसे खुद पता नहीं चलता के उसके कदम क्यों बहकने लगे है ,उस पल वह इमानदारी और बेईमानी से दूर हो जाता है , आम आदमी की समस्याओ को भुल जाता है ,घर परिवार का अवसाद भी भुल जाता है ,केवल रहता है तो उसका मन जो उसे सब भुल कर झुमने पर विवश कर देता है , और जी खोल कर मन का उन्माद शांत करता है .
उसके विडिओ वायरल हो जाते है ,और सस्पेंशन झेलना पड़ता है , वह घर पर आता है और अपने बीवी बच्चो को खुद का विडिओ देखते हुए पाता है ! वह उनकी मुस्कान देख कर खुश हो जाता है .
बढ़िया शोर्ट फिल्म है , बिना अधिक संवादों के केवल दृश्यों से बहुत कुछ कह जाती है ! मनोज बाजपेयी कमाल के अभिनेता तो है ही .


सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *