रविवार, 5 अप्रैल 2015

फिल्म एक नजर में : फास्ट एंड 'फ्यूरियस 7


एक्शन और रेसिंग के शौकिनो की मनपसन्द श्रृंखला ‘फास्ट एंड 'फ्यूरियस’ की सातवी कड़ी
 इस हफ्ते प्रदर्शित हुई ,
जिसने भारत में पहले ही दिन ‘नौ करोड़ ‘ के लगभग की कमाई करके साबित कर दिया के इस सीरिज ने दिन ब दिन अपने दर्शको के दिल में मजबूत पकड बनाई है ! ( इसका एक कारण ‘पॉल वाकर की दुखद मृत्यु भी है )
वैसे इस श्रृंखला की पहली तीन फिल्मे काफी सराही गई थी ,किन्तु चौथे भाग से फिल्म अपनी गति खोती नजर आई और छठे भाग में दुबारा खोयी हुयी गति प्राप्त की ! उतार चढाव लगे रहे ,
कहानी वही से शुरू हुयी है जहा से फास्ट एंड 'फ्यूरियस 6 खत्म हुयी थी , ऑवेन शॉ के बुरी तरह से घायल होने के बाद उसका भाई ‘डेकार्ड शॉ ‘ ( जेसन स्टेथम ) तिलमिलाया हुवा है !
और वह भाई की दुर्गति के जिम्मेदार ‘डोमिनिक ‘( विन डीजल ) एंड पार्टी के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है ,
और वह उनकी टीम के एक सदस्य ‘हान ‘को मार देता है !
इन सबसे बेखबर अपने सारे बुरे कामो को छोड़ चुके ‘डोमिनिक , उसकी बहन ‘मिया ‘ ( जोर्डाना ) 
 उसका पति ‘ब्रायन ‘( पॉल वाकर ) अपनी जिन्दगी में मग्न है , तो वही ‘डोमिनिक ‘ अपनी पत्नी ‘लेट्टी ‘
 ( मिशेल रोड्रिग्ज ) जिसकी याददाश्त खो चुकी है ,को बीती जिन्दगी याद दिलाने की कोशिश में है !
लेकिन उनकी शांत जिन्दगी शांत नहीं रहती और कुछ समझने से पहले ही ,
उनकी जिन्दगी में तूफ़ान बनकर ‘डेकार्ड शॉ’ आता है और सब तहस नहस कर देता है , 
डेकार्ड से हुयी मुठभेड़ में ‘होब्बस ‘ ( डाईविन जोनसन ) घायल हो जाता है ,
जिसके बाद उसके निशाने पर डोमिनिक एंड पार्टी है , 
उसके ताबडतोब हमलो के चलते ‘डोमिनिक ‘ एवं ‘ब्रायन ‘ दोबारा टीम को इकट्ठा करते है और
 ‘डेकार्ड’ की तलाश में जापान पहुँचते है जहा
ख़ुफ़िया अधिकारी ‘फ्रैंक ‘ उससे मिलता है ,जो डोमिनिक को डेकार्ड को पकड़ने में मदद की पेशकश करता है
 जिसके बदले डोमिनिक को उनकी एक हैकर ‘रैम्सी ‘को आतंकी संगठन से छुड़ाना है !
 रैम्सी को छुड़ाना इतना आसान नहीं है , 
बेहद जोखिमभरे मिशन के के दौरान उसकी मुलाक़ात दुबारा डेकार्ड से होती है और उसकी टीम मुश्किल में पड़ जाती है ,
किन्तु वह रैम्सी को छुडवा लेता है ! 
लेकिन उनकी मुसीबते बढ़ जाती है जब डेकार्ड और रैम्सी को कैद करनेवाले आतंकी संगठन के हाथ मिल जाते है ,
अब दोनों का दुश्मन एक ही है ‘डोमिनिक ‘ और डोमिनिक को न सिर्फ इनसे रैम्सी को बचाना है 
बल्कि उसे डेकार्ड से बदला भी लेना है ,
फिर क्या होता है यह फिल्म में ही देखे तो अच्छा है ! फिल्म की कहानी नाम के मुताबिक़ ही फास्ट रही है ,
कही भी धीमी नहीं हो पाती , इस श्रृंखला की छह सीरिज देखने के बाद दर्शक गाडियों के
 हैरतंगेज स्टंट्स एवं कारनामो का इतना आदि हो चूका है के वह जब यह सोचने लगता है के इस हैरतंगेज स्टंट के
 बाद कोई और स्टंट उसे हैरत में नहीं डाल सकता के तभी एक और नए रोमांच की पराकाष्ठा तक ले जानेवाले दृश्य
 उसे अपनी सोच बदलने पर मजबूर कर देता है !
रैम्सी को छुड़ाने वाला सिक्वेंस लगभग आधे घंटे का है ,और इन पलो में दर्शक अपनी पलके झपकाना भी भूल जाएगा , 
जब पॉल खाई में गिरती हुयी बस से छलांग लगाता है तब दर्शको की चीखे निकल जाती है ,
दुबई में फिल्माए गए तीन बिल्डिंग्स से कार को निकालनेवाले दृश्य तो रोमांच की पराकाष्ठ ही पार कर देते है !
यहाँ यह बताना जरुरी है के फिल्म को यदि तर्क की कसौटी पर परखना शुरू करेंगे तो आप इसका मजा नहीं ले पायेंगे ! 
छठे भाग में अंत में नजर आये ‘जेसन ‘ इस फिल्म में सबपर भारी पड़े है ,
एक शातिर और पागल शिकारी के रूप में जब भी वो सामने आये है रोमांच बढाने में कामयाब रहे है !
डाईविन जोनसन के साथ उनकी शुरुवाती मुठभेड़ शानदार है , इस फिल्म में डाईविन को बहुत कम फूटेज मिली है ! 
पॉल और विन डीजल हमेशा की तरह शानदार रहे है , 
पॉल की मृत्यु के कारण उनके भाई को लेकर बचे हुए दृश्यों की शूटिंग की गई जो पॉल की तरह ही दीखते है ! 
यह फर्क अंतिम दृश्य में साफ झलकता है जब डोमिनिक ब्रायन को अंतिम बार विदा करता है ,
कुल मिला कर एक्शन प्रेमियों को यह फिल्म पसंद न आने की कोई वजह नहीं है !
चूँकि फिल्म एक्शन और रेसिंग पर बेस्ड है तो इस हिसाब से इस श्रेणी की फिल्मो की नजर से देखे तो कोई कमी नहीं है !
 रेटिंग भी इसी हिसाब से है ,
चार स्टार
देवेन पाण्डेय

सोमवार, 23 मार्च 2015

धर्म के सेल्समैन !

आज शाम को ऑफिस से आकर ज्यो ही आराम करने बैठा के दरवाजे पर दस्तक हुयी !
मैंने दरवाजा खोला तो सामने दो युवक खड़े थे ,दोनों के हाथ में हैंडबैग थे ,
मैंने पहले उन्हें देखा उन्होंने मुस्कुराहट दिखाई और न जाने क्यों मुझे ऐसा लगा के ये या तो सेल्समैन है या किसी धर्म के प्रचारक ! मन तो किया के दरवाजा तुरंत बंद कर दू ,किन्तु ऐसा करना उचित नहीं लगा ,
‘जी कहिये ‘ मैंने कहा 
‘सर मै आपके सिर्फ कुछ मिनट्स लूँगा ,यदि आपको कोई आपत्ति न हो तो ?’ उसने कहा .
‘हा क्यों नहीं ‘ सोचा के सुन लेने में क्या जाता है ?
‘’ सर एक टोपिक पर आपसे बात करना चाहता हु ,आपको क्या लगता है जिन लोगो की मृत्यु हो जाती है ,क्या वे दुबारा जिवित हो सकते है ? क्या हम उन्हें दुबारा उन्हें देख पाएंगे ? ‘ उसने मुस्कुराते हुए मेरी जिज्ञासा को बढाने के इरादे से कहा , लेकिन ऐसी बेसिरपैर की बातो से भला अपनी जिज्ञासा कभी बढ़ी है ?
मै समझ गया के ये वही लोग है ,’बड़ी बड़ी बाते और शौचालय में जाकर वडा पाँव खाते ‘’
यानी प्रचारक ,या कहे प्रलोभन या ऐसा ही कुछ !
मैंने कहा ‘ सो फाईनली इट्स रिलेटेड टू ‘’बाईबल ‘’ आई थिंक ?’’
एक पल में बंदा थोडा प्रभावित हुवा ,उसे शायद चड्डी बनियान में खड़े देहाती जैसे दिखनेवाले शख्स से अंग्रेजी की उम्मीद नहीं थी ( अब ये खुद मुझे नहीं पता के इन नमूनों को देखकर पता नहीं कहा से अंग्रेजी निकल गई ,ग्रामर की माता बहन हुयी हो तो अलग बात है )
‘ यस सर ,बट वी आर नोट गोइंग टू एनी रिलीजियस वे ‘’ उसने समझाने के स्वर में कहा ( अपने को यही सुनाई दिया )
हम आपको यह दिखाना चाहते है ,कहकर उसने बैग खोली और मुझे पर्चिया दिखी ‘चंगाई का दिन ,परिवर्तन का अनुभव ,प्रभु बुलाते है , आपसे प्यार करते है ‘

 यानी ऐसी ही मोहब्बत भरे कुछ खत भरे पड़े थे ! उसने एक पर्ची निकाली और थमा दी 
जिसका नाम था ‘ क्या मरे हुवो को दोबारा जीवन मिलेगा ?’’
मैंने कहा ‘ भाई आदमी जी के तो कुछ कर नहीं पा रहा ,वापस आकर भला क्या कर लेगा ? 

यहाँ मरे हुवो को जीवन मिलेगा से ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल है ‘’ क्या मुझे कन्फर्म टिकट मिलेगा ?’’ मैंने कहा
‘ जी मै समझा नहीं ? ‘’ उसने न समझने का अभिनय किया .
मैंने कहा ‘ दुनिया की आबादी पहले ही अधिक है ,

उसमे से यदि मरनेवाले भी जीवित होने लगेंगे तो भाई रहेंगे कहा ? खायेंगे क्या ?
उसने दुसरे बंदे की तरफ देखा , दूसरा बंदा मुस्कुराया ,

( मै समझ गया अब यह आगे आनेवाला है )
‘’ देखिये सर ,हर कोई जीवित नहीं होगा ,सीर्फ वो ही जीवित होंगे और अपनी कब्रों में से निकलेंगे जो भले होंगे ‘ 

कहते हुए उसने एक नीली जिल्द चढ़ी पॉकेट साईज पुस्तक निकाली ,और तुरंत एक पृष्ठ खोला ,
और कुछ पंक्तिया दिखाने लगा पृष्ठ के उपरी कोने पर कुछ ‘युहन्ना या यहोबा ‘ लिखा था .
‘देखिये सर ,हम आपको उदाहरण भी दिखायेंगे ,ऐसे आठ उदाहरण है जहा परमेश्वर ने लोगो को जीवित किया ‘
‘’भाई लेकिन मेरे ख्याल से जो भी परमेश्वर की शरण में गया उसके पाप क्षमा हो जायेंगे और वह 

भी परमेश्वर की सानिध्य का हकदार होगा ,सही है न ?’’ मैंने पुछा ,
‘’ जी बिलकुल सही समझे आप ‘’
‘यानी इसका मतलब तो यह हुवा संसार में मौजूद सारे व्यक्ति मरेंगे तो भी वे भले ही कहलायेंगे ? 

यानी के जो भी मरेगा वो दोबारा आएगा ? इसका मतलब दुनिया में पैदा होनेवाले पैदा होते रहेंगे और मरनेवाले आते रहेंगी ! 
धीरे धीरे संसाधन खत्म होंगे ,जलवायु दूषित होगी ,अन्न की कमी होगी ,फिर दुबारा ....’’
नहीं सर ...( उसने मेरी बात बिच में काटी )
‘देवेन ,मेरा नाम देवेन पाण्डेय है , और मैंने जिस पुस्तक को पढ़ा है या कभी देखा है ,उतने में इतना समझा है ,

के आप मरने के बाद जीने की तमन्ना लिए फिरोगो तो आपका जीवन भी मृत्यु सदृश्य हो जायेगा ,
कर्म से मोक्ष को प्राप्ति होगी ,न की किसी पुस्तक को रटने से , मनुष्य नहीं मरता देह मरती है ,
आत्मा तो आदि है अनंत है फिर चोला बदलेगी किसी रूप में ,तो क्यों इस आत्मा को देह रूपी बंधन में बांधे रखे,
 हमेशा मर के जीने की आस लिए ? मेरे जो मुंह में आया मै बकता गया .
कुछ देर तक दोनों चुप रहे ,मुस्कान गायब हुयी ,लेकिन दोबारा मुस्कान चेहरे पर लाते हुए कहा ,
‘’सर यह विषय एक मिनट में समझने का नहीं है ,यह वृहद विषय है !

 हम इसके लिए दुबारा आएंगे तब विस्तार से चर्चा करेंगे और आपकी शंकाओ को दूर करेंगे ‘’
‘आपके पहले भी कुछ महीने पहले दो लोग आये थे , उन्होंने दो पुस्तके दी थी ‘नया नियम ,और पता नहीं क्या ,’’ मैंने कहा .
‘’ तो आपने उन्हें पढ़ा ? ‘’ उन्होंने चहकते हुए कहा .
‘’ नहीं शुरुवात की और बोर हो गया ,रखी है वैसे ही, आपको चाहिए तो ले जाओ वापस ,

वरना पुस्तको को कही पड़े रहने देना ,धुल खाने देना मुझे अच्छा नहीं लगता ! ‘’ मैंने कहा तो उन्होंने कहा .
‘परमेश्वर आपकी सहायता करे ‘’
‘’आपकी भी ‘’ मैंने कहा और दरवाजा बंद कर दिया .

धर्म न हुआ ससुरा फ्लिपकार्ट बिग बैंग सेल हो गया

शनिवार, 21 मार्च 2015

फिल्म एक नजर में : दम लगा के हईशा .

फिल्म के पहले ट्रेलर ने ही उत्सुकता जगा दी थी , 
जिस तरह से एक साधारण परिवार और बेमेल विवाह से उभरे संबंध पर 
आधारित एक मनोरंजक कहानी का तानाबाना बुना गया वह बेहद मनोरंजक है ,
और कुछ सीख भी देता है ,जहा आजकल ‘टाईमपास’ टाईप लव स्टोरीज का चलन है, 
जिसमे नायक नायिका मामूली सी बात पर ‘ब्रेक अप ‘ 
जैसे पश्चिमी चोंचलों को अपना कर रिश्तो का मजाक बनाकर उन्हें तोड़ देते है
 जैसी फिल्मो का बोलबाला है, और हर दूसरी फिल्म झूठी आजादी और बोल्डनेस की
 दुहाई सी देती प्रतीत होती है और रिश्तो में फैंटसी को ही तरजीह देती है ,
ऐसे समय में रिश्तो के अनकहे मूल्यों को समझाती यह फिल्म बेहद सराहनीय प्रयास है .
कहानी एकदम सरल है और उतना ही सरल है इसका फिल्मांकन ,लेकिन दिल को छू जाता है !
कहानी : हरिद्वार में रहनेवाला दसवी फेल नवयुवक ‘प्रेम प्रकाश तिवारी ‘ ( आयुष्मान खुराणा )
अपने पिता की कैसेट की दूकान में अपने मनपसंद गायक ‘कुमार सानु ‘ 
के गीतों के सानिध्य में अपना जीवन गुजार रहा है , प्रेम अंग्रेजी में कमजोर है 
( किन्तु हिंदी गजब है ) जिस कारण वह दसवी पास नहीं कर पाया ,
ज़माना बदल रहा है और कैसेट के ट्रेंड लुप्त होने की कगार पर है ,घर की माली हालत भी खस्ता है ! 
इसलिए प्रेम के पिताजी ( संजय मिश्र ) प्रेम का विवाह अपने मित्र की बेटी ‘संध्या ‘
 ( भूमि पेडणेकर ) के साथ करवा देते है , उनका मानना है के घर में पढीलिखी नौकरीशुदा बहु 
आयेगी तो घर के हालात सुधरेंगे !
प्रेम को यह शादी नापसंद है क्योकि संध्या हद से ज्यादा मोटी है , 
सपनीले गीतों में खोये रहनेवाले प्रेम के लिए विवाह किसी सदमे से कम नहीं है ! 
किन्तु वो घरवालो को मना नहीं कर सकता ! 
( एक तो संस्कार ,दूजे बाबूजी के जूते के डर )
 संध्या प्रेम को पसंद करती है लेकिन अपने प्रेम की कडवाहट का उसे अहसास नहीं .
विवाह के पश्चात प्रेम को संध्या के साथ रहने में शर्मिंदगी महसूस होती है ,
 वह उसे अपने जानपहचान ,एवं मित्रो के सामने लाने में लज्जा अनुभव करता है ,
 और यह बात संध्या समझ जाती है ! एक तो मोटी पत्नी ऊपर से ज्यादा पढ़ी लिखी और काबिल ,
यह देखकर प्रेम कुंठाग्रस्त रहने लगता है ,जिसकी वजह से घर में ए दिन तकरार होने लगती है ,
और जल्द ही रिश्तो की कडवाहट सबके सामने आ जाती है !
 संध्या अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करती है किन्तु प्रेम को इस रिश्ते का बोझ नहीं संभालना 
,एक बार नशे में अपनी पत्नी को मित्रो के सामने जलील करने के फलस्वरूप संध्या प्रेम को
 तमाचा जड देती है और इस रिश्ते के अंत की नीव पड़ जाती है .
फिर तलाक की नौबत आ जाती है ,किन्तु फैमिली कोर्ट द्वारा तलाक के पहले विवाहित दम्पति को 
साथ में छह महीने गुजारने को कहती है उसी के बाद तलक होगा ,
अब चूँकि तलाक की नौबत आ चुकी है ,इसलिए दोनों एक कमरे में रहते हुए भी अजनबी की तरह है ! 
लेकिन इस कदम से खुश होने के बजे प्रेम दिन बी दिन कुंठित होते जाता है , 
संध्या इन छह महीनो को पति पत्नी की तरह नहीं अपितु मित्र की तरह रहने को कहती है 
ताकि रिश्ते को खत्म करने में आसानी हो .
फिर क्या होता है ,यह रिश्ता किस करवट मुड़ता है ,यही बाकी कहानी है .
फिल्म के सभी कलाकार चाहे वे प्रेम की मित्र हो ,बुआ ,माँ ,पिताजी हो या उनके संघप्रमुख 
‘शाखा बाबु ‘ हो ( उनका असल नाम पता ही नहीं चला ) सभी ने सहज अभिनय किया है ,
मानो वे फिल्म के कलाकार न होकर रोजमर्रा के चरित्र हो जिन्हें हम आसपास देखते है ! 
संजय मिश्र अपनी भूमिका के साथ पूरी तरह से रच बस गए है ,एक टिपिकल उत्तर 
भारतीय बाप की भूमिका में वे असरदार है, जो बेटे से प्यार भले ही न दिखाए 
लेकिन चप्पल लेकर जरुर दौड़ा दे ,
भूमि पेडणेकर ने वाकई  कमाल का अभिनय किया है , 
लगा ही नहीं के कही आप किसी अभिनेत्री को देख रहे है ,
एकदम सहज एवं जिवंत अभिनय , पति को भले ही उससे प्यार हो या न हो किन्तु
 दर्शको को अवश्य हो जाता है ! आयुष्मान ने प्रेम प्रकाश ...क्षमा कीजियेगा प्रेम ‘प्रेम प्रकास ‘ 
की भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है ,चाहे वो उनकी हिंदी हो या देहाती टोन ,
पूरी तरह से हरिद्वार मय युवक ,अपनी जिन्दगी से हारा हुवा और दोस्तों की सफलता से कुढ़ता हुवा ! 
अपनी पत्नी से सकुचाता हुवा ,काफी अलग अलग शेड लिए हुए है यह किरदार जिसपर कभी हंसी आती है ,
कभी गुस्सा आता है ,तो कभी तरस आता है !
फिल्म का संगीत भी फिल्म के माहौल के हिसाब से बढ़िया है और याद रह्ने लायक है ,
अनु मलिक एवं कुमार सानु ने फिर समा बांधा है ! फिल्म की कहानी नब्बे के दशक की है
 इसलिए संगीत भी नब्बे की दशक का माहौल लिए हुए है ,’तू मेरी है प्रेम की भाषा ,दर्द करारा ‘ 
आदि गीत कुमार सानु की आवाज में है ,तो ‘मोह मोह के धागे ‘ एक रूमानी अहसास लिये हुये है 
जो दो अलग मेल फिमेल वर्जन में है और दोनों ही बेहतरीन है ,
कुल मिलाकर फिल्म कहानी ,निर्देशन ,फिल्मांकन में तो बढ़िया है ही किन्तु संगीत ने भी 
कहानी को सुंदर बना दिया है ,पूरी तरह से एक मनोरंजक और साफसुथरी फिल्म 
( अपवाद के लिए एकाध दृश्य छोड़कर ),फिल्म में ऐसा कुछ नहीं जिसके लिए रेटिंग कम दे सकू ,
साफ़ कहू तो ऐसी कोई कमी नहीं दिखी जिसका उल्लेख कर सकू
पांच स्टार

देवेन पाण्डेय 

रविवार, 15 मार्च 2015

गहन खामोशी

'बिटिया ' सयानी होने लगी थी , अब थोड़ी सी फ़िक्र होने लगी थी !
बेटा भी तो बड़ा था दो साल ,किन्तु  बिटिया की चिंता थोड़ी अधिक थी !
ममता या प्रेम तो था ही किन्तु एक डर भी था जिससे हर बिटिया वाले का सामना
 यदा कदा होता ही रहता ही !
पड़ोस की सहेलिया सलाह देने लगी 'बिटिया बड़ी  हो गई है ,
ध्यान दिया करो थोडा,  कोई उंच नीच न होने पाए '
उसी दिन बिटिया को समझाया '' अब तुझे थोड़ी सावधानी बरतनी होगी ,
घर आने के लिए देरी मत किया कर ''
बिटिया ने पुछा 'क्यों माँ ?'
अब क्या कहू ?
'' अब बाहर जमाना ठीक नहीं रहा , लडको से खतरा है ,परेशान करेंगे  ''
कैसे बैसे संक्षिप्त में समझाने का प्रयास किया .
उसने तुरंत बड़े भाई का नाम लिया .
'फिर भैया को भी बोलिए न जल्दी आने के लिए ,प्रमिला को परेशान करता है हमेशा !
 क्या उससे लडकियों को खतरा नहीं ? ''

गहन खामोशी छा गई 

रविवार, 1 मार्च 2015

‘पचास ठो परछाई आफ 'ग्रे 'भूरा ,नीला ,काला ( जो भी हो )

आजकल एक फिल्म की बड़ी चर्चा सुनी है ,
जो किसी कामुक उपन्यास को आधार बना कर लिखी गयी है !
( कहा से देखि यह मत पूछिए ,लिंक याद नहीं ,किसी भी मूवी साईट पर मिल जाएगी ,
हा इंग्लिश सबटाईटलस नहीं मिल पायेंगे फिलहाल और चाईनीज सबस अटैच रहेंगे )
 वैसे भी ऐसी फिल्म कोई डायलोग सुनने के लिए थोड़े ही देखता है ( हीहीही ) ! 
फिल्म का नाम तो समझ ही गए होंगे ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे ‘ !
इसमें एक अरबपति है ,एक एक कॉलेज इन्टर्न है ,उनकी लव स्टोरी है ( बाबाजी का  #@ ) ! 
होता यु है के हिरोइन जिसका नाम कुछ अजीब सा है याद नहीं रहता ! 
कुछ रुसी टोन लिए हुए ,लास्ट के कुछ अक्षर ही याद है ‘स्टिसिया ‘ जैसा कुछ , 
तो ये एक कॉलेज इन्टर्न है और इसी सिलसिले में एक अरबपति बिजनेसमैन के इंटरव्यू के लिए आती है !
  ( उसका नाम भी याद नहीं ,जब हिरोइन का नाम नहीं याद तो हीरो ( खलनायक )
 का नाम याद रखने की उम्मीद बेमानी है हीहीही )  तो उस उद्योगपति को यह ‘स्टिसिया ‘ 
या जो भी है कुछ ज्यादा पसंद आ जाती है ,और स्टिसिया भी उसे पसंद करने लगती है ,
 खलनायक या हीरो एक मतलबी इंसान है कामुक है और सैडिस्ट है  ( सैडिस्ट बड़ी कुत्ती चीज होते है , 
सात खून माफ़ वाला इरफ़ान खान याद कर लीजिये ) और वह स्टिसिया से एक
 कांट्रेक्ट साईंन करवा लेता है जिसमे वह उससे प्यार में बाधा उत्पन्न नहीं करेगी 
और जैसे चाहे वैसे प्यार करने देगी !
अब हिरोइन को का मालुम ई कैसन प्यार करी ? तो रेडी हो जाती है ,
खलनायक या नायक बचपन में अपनी किसी महिला रिश्तेदार द्वारा सताया हुवा है है
 इसलिए वह ही सैडिस्ट है ! तो शुरू होता है एक अभूतपूर्व अविस्मरनीय प्रेम के
 शाश्वत अनुभुतिवाला सिलसिला ,जो शुरू शुरू में तो ‘स्टिसिया ‘ को अच्छा लगता है
 लेकिन बाद में पता चलता है के ‘’ ई तुमसे न हो पायेगा ‘’ और नायक खलनायक
 ( अब इग्नोर करूँगा इस शब्द को ,बड़ी तकलीफ दे रहा है )
 नित नई नयी प्रक्रियाये आजमाता है ! 
प्यार में उपयोगी अस्त्र शस्त्रों से सुसज्जित कमरे में इतनी वैरायटी भरी पड़ी है के अमेरिका की
 डिफेन्स मिनिस्ट्री भी पानी भरे ! तो आखिरकार नायिका या जो भी है ,
उसके बर्दाश्त की हद पार हो जाती है और वह ब्रेकअप करने का फैसला लेती है
 ( हर और से ‘ब्रेक ‘ होने के बाद )
और कांट्रेक्ट की ऐसी तैसी करते हुए सब खत्म कर लेती है , 
( ऐसा कान्ट्रेक्ट बनता कहा है ? कौन सी सरकार है भाई ? )

इसी के साथ फिलिम या ‘ब्लू ‘ वाली जो भी कहो खत्म हो जाती है ! 
बस फिल्म खत्म होते समय फिल्म के नायक या खलनायक को देख कर ‘मर्डर ‘ का ‘इमरान हाश्मी ‘ 
याद आ जाता है ,चलो चलो भट्ट घराने के लिए एक और इंस्पिरेशन मिल गयी अगले फिल्म के लिए ! 
तैयार रहिएगा बोलीवूड के थके वर्जन के लिए ( वैसे ओरिजनल कौन सी कम थकी हुई है )

शनिवार, 28 फ़रवरी 2015

फिल्म एक नजर में : अब तक छप्पन 2

फिल्म एक नजर में : अब तक छप्पन 2
अपनी मूल फिल्म ‘अब तक छप्पन ‘ के गयारह साल पश्चात फिल्म आगे बढ़ी है !
 जिसे आगे बढ़ाते है नए निर्देशक ‘ एजाज गुलाब ‘ ! 
इनका स्टाईल भी काफी हद तक रामू से ही मिलता जुलता है , 
जैसे अजीब अजीब कैमरा एंगल्स ,या डार्क थीम !
फिल्म की कहानी मूल फिल्म के ठीक बाद से शुरू होती है ,
जब ‘साधू अगाशे ‘ ( नाना पाटेकर ) अपनी पुलिस की नौकरी से रिटायर होकर
 ( या निलंबित किये जाने के बाद ) एक ग्रामीण इलाके में अपने जवान बेटे के साथ
 शांत माहौल में बसे हुए है ,अपनी पत्नी को खोने के बाद साधू अपने बेटे के लिए सारी
 दुनिया से मुंह मोडकर बैठे हुए है . 
इधर मुंबई के बिगड़े हुए हालत और बढ़ते क्राईम रेट को देखकर स्टेट मिनिस्टर
 ‘अन्ना साहेब ‘  होम मिनिस्टर ‘जनार्दन जागीरदार ‘ ( विक्रम गोखले ) को दोबारा
 ‘साधू ‘ को डिपार्टमेंट में लेने के लिए कहते है .
पहले पहल तो साधू दोबारा उस दुनिया में आने के लिए राजी नहीं होता !
 किन्तु बेटे के शब्दों से प्रभावित होकर वह दुबारा डिपार्टमेंट ज्वाइन करता है ,
और फिर शुरू होता है मुंबई के क्राईम ओर्गनाईजेशन के मुखिया ‘रउफ ‘ ( राज जुत्शी )
 एवं डिपार्टमेंट का संचालन अपने हाथ में लिए ‘साधू ‘ के बिच युद्ध ,
 तब साधू को पता चलता है के इन सबकी जड़े हमारी व्यवस्था में गहरी जमी हुयी है ,
जिसे उखाड़ना आसान नहीं है ,इसका नतीजा क्या निकलता है यह फिल्म का शेष भाग है !
नाना पाटेकर ऐसे अभिनेता है जो दर्जनों फिल्म में नज्र्र आने की 
बजाय चुनिंदा फिल्मो में नजर आना ज्यादा पसंद करते है ! 
यही वजह है के उनकी हर फिल्म उनके फ़िल्मी कैरियर में एक मिल का पत्थर बनती चली जाती है ,
 सहज और स्वाभाविक अभिनय , 
उनका सनकीपन ,गुस्सा ,सभी उभरकर सामने आता है !
गुल पनाग की भूमिका ज्यादा बड़ी नहीं है ,किन्तु असरदार है ! 
आशुतोष राणा जमे है किन्तु नाना के आगे उभर नहीं पाए !
फिल्म की कहानी कई बार सुनी सुनाई कहानी है ,किन्तु इसे अलग बनाते है नाना पाटेकर ,
 फिल्म चुस्त है सिर्फ शुरुवाती कुछ पल थोड़ी उकताहट भरे है ,
किन्तु साधू के ड्यूटी ज्वाइन करते ही फिल्म में गति आ जाती है !
फिल्म का क्लाईमेक्स दोहराव लिए हुए है ,जिससे शायद बचा जा सकता था !
कुल मिला कर बढ़िया फिल्म है ,जिसे एक बार तो देखा ही जा सकता है !
ढाई स्टार

देवेन पाण्डेय 

रविवार, 25 जनवरी 2015

फ़िल्म एक नजर में : बेबी

"नीरज पाण्डेय" ने अपनी क्षमता "अ वेडनसडे" में ही दिखा दी थी और उनसे उम्मीदे अपनेआप बढ़ गयी जिसे उन्होंने "स्पेशल छब्बीस" में भी जारी रखा । स्पेशल छब्बीस में उनकी जुगलबंदी "अक्षय "के साथ पहली बार दिखी और खूब सराहना भी मिली । अब वे बॉलीवुड में ऐसे फ़िल्मकार के रूप में जाने लगे जो हमेशा अलग विषय पर फिल्में बनाते है, अक्षय भी हाल ही में कुछ अच्छी भूमिकाओं में दिखे जिनमे "स्पेशल छब्बीस,और हॉलिडे "प्रमुख है । हा फ़िल्म "बेबी" में जरूर "हॉलिडे" वाली बात मिलेगी जिसका दर्शको को इंतजार था ।
फ़िल्म की कहानी एक ख़ुफ़िया दल की है,जो सिर्फ अपनी ट्रायल अवधि में है। ट्रायल के 5 सालो में इनकी कामयाबी को आधार बना कर इस ख़ुफ़िया दल को आगे काम जारी रखने की अनुमति दी जायेगी ।
चूँकि दल शुरुवाती दिनों पर है,इसलिये इसे "बेबी" नाम दिया गया है । दल के चीफ है "फिरोज"(डैनी ), दल में चार एक्टिव मेम्बर्स है ,अजय (अक्षय ),शुक्ला ( अनुपम खेर ),और तापसी।
अजय को अपने एक मिशन के दौरान भारत में होनेवाले श्रृंखलाबद्ध विस्फोटो का सुराग मिलता है,जिसका मास्टरमाईंड पाकिस्तानी आतँकवादी मौलाना अहमद है,जिसके लिये भारतीय जेल में बंद "बिलाल"( के के मेनन ) सज्ज है,और वह जेल से फरार होकर सऊदी पहुँच जाता है,नेपाल में मिले सूत्रो की वजह से अजय और तापसी उनके ऑर्गनाइजर जावेद तक पहुँच जाते है, और वहा से उनका अगला मिशन है सऊदी में बिलाल तक पहुंचकर उसे खत्म करना । वे बिलाल तक पहुँच तो जाते है ,लेकिन वहाँ पहुंचकर उनके हाथ मौलाना अहमद भी लग जाता है। जिसकी वजह से। वे खुश भी होते है लेकिन उसे जिंदा भारत लाना किसी चुनौती से कम नहीं,फिर कैसे वे अपने मिशन को अंजाम देते है वही बाकी कहानी है । फ़िल्म शुरू से अंत तक अपनी रफ़्तार में है और कही भी बिखराव या बेफिजूल का ड्रामा नहीं है,रोमांस,गाने आदि को फ़िल्म से दूर रख कर अच्छा ही किया गया है । सीक्रेट मिशन,आतँकवाद ,ऐसे विषय आते ही एक्शन का नाम जेहन में तुरंत कौंध जाता है। लेकिन यहाँ नीरज ने बखूबी बैलेंस बनाये रखा और फ़िल्म को बिना एक्शन के मसाले में लपेटे फ़िल्म को विषय के अनुकूल बनाये रखा,फ़िल्म के नायक से ज्यादा एक्शन तो एक ही सीक्वेंस में "तापसी पन्नू" के हिस्से में आ गया जब वो जावेद को धुल चटा देती है और नायक सब कुछ होने के बाद सिवाय हैरान होने के और कुछ नहीं कर पाता ।
फ़िल्म एक दृश्य है जो हंसने पर विवश कर देता है जब मिनिस्टर के सेक्रेटरी (मुरली शर्मा ) शहीदों का अपमान करते हुए कहते है "लोग तो मरते ही रहते है" उसके इस वाक्य पर अक्षय बड़ी शांति से उसे एक तमाचा जड़ देते है । इस दृश्य को बहुत ही साहजिकता से फिल्माया है,लेकिन लाजवाब बन पड़ा है । डैनी काफी दिनों बाद अच्छे रोल में दिखे,अनुपम खेर स्पेशल छब्बीस के रंग में ही दिखे ,तापसी ने जरूर अपनी छाप छोड़ी छोटे रोल के बावजूद ,राणा दगुबटि नाममात्र के संवाद में रहे । 
फ़िल्म हाफ में "हॉलिडे" की याद दिलाती है और हाफ में "डी डे" की । लेकिन इसके बावजूद नीरज कही महसूस नहीं होने देते के आप कोई दोहराव देख रहे है । अक्षय ऐसे रोल्स में जमते है उन्हें जारी रहना चाहिये ,ऐसी फिल्मो की एक ही बात खराब है के यह सिर्फ एक भाग तक ही सीमित रह जाती है,जहा हर फूहड़ कचरा फिल्मो के सिक्वेल बनाये जाते है,वही ऐसी फिल्में एक ही में सिमट रह जाती है ।
इस सफ्ताह आप इस फ़िल्म को अवश्य देखिये निराश नहीं होंगे ,बस एक्शन फ़िल्म समझने की भूल मत कीजिएगा ।
चार स्टार ।
देवेन पाण्डेय

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *