मेरी सामाजिक कहानीया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेरी सामाजिक कहानीया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 मार्च 2015

धर्म के सेल्समैन !

आज शाम को ऑफिस से आकर ज्यो ही आराम करने बैठा के दरवाजे पर दस्तक हुयी !
मैंने दरवाजा खोला तो सामने दो युवक खड़े थे ,दोनों के हाथ में हैंडबैग थे ,
मैंने पहले उन्हें देखा उन्होंने मुस्कुराहट दिखाई और न जाने क्यों मुझे ऐसा लगा के ये या तो सेल्समैन है या किसी धर्म के प्रचारक ! मन तो किया के दरवाजा तुरंत बंद कर दू ,किन्तु ऐसा करना उचित नहीं लगा ,
‘जी कहिये ‘ मैंने कहा 
‘सर मै आपके सिर्फ कुछ मिनट्स लूँगा ,यदि आपको कोई आपत्ति न हो तो ?’ उसने कहा .
‘हा क्यों नहीं ‘ सोचा के सुन लेने में क्या जाता है ?
‘’ सर एक टोपिक पर आपसे बात करना चाहता हु ,आपको क्या लगता है जिन लोगो की मृत्यु हो जाती है ,क्या वे दुबारा जिवित हो सकते है ? क्या हम उन्हें दुबारा उन्हें देख पाएंगे ? ‘ उसने मुस्कुराते हुए मेरी जिज्ञासा को बढाने के इरादे से कहा , लेकिन ऐसी बेसिरपैर की बातो से भला अपनी जिज्ञासा कभी बढ़ी है ?
मै समझ गया के ये वही लोग है ,’बड़ी बड़ी बाते और शौचालय में जाकर वडा पाँव खाते ‘’
यानी प्रचारक ,या कहे प्रलोभन या ऐसा ही कुछ !
मैंने कहा ‘ सो फाईनली इट्स रिलेटेड टू ‘’बाईबल ‘’ आई थिंक ?’’
एक पल में बंदा थोडा प्रभावित हुवा ,उसे शायद चड्डी बनियान में खड़े देहाती जैसे दिखनेवाले शख्स से अंग्रेजी की उम्मीद नहीं थी ( अब ये खुद मुझे नहीं पता के इन नमूनों को देखकर पता नहीं कहा से अंग्रेजी निकल गई ,ग्रामर की माता बहन हुयी हो तो अलग बात है )
‘ यस सर ,बट वी आर नोट गोइंग टू एनी रिलीजियस वे ‘’ उसने समझाने के स्वर में कहा ( अपने को यही सुनाई दिया )
हम आपको यह दिखाना चाहते है ,कहकर उसने बैग खोली और मुझे पर्चिया दिखी ‘चंगाई का दिन ,परिवर्तन का अनुभव ,प्रभु बुलाते है , आपसे प्यार करते है ‘

 यानी ऐसी ही मोहब्बत भरे कुछ खत भरे पड़े थे ! उसने एक पर्ची निकाली और थमा दी 
जिसका नाम था ‘ क्या मरे हुवो को दोबारा जीवन मिलेगा ?’’
मैंने कहा ‘ भाई आदमी जी के तो कुछ कर नहीं पा रहा ,वापस आकर भला क्या कर लेगा ? 

यहाँ मरे हुवो को जीवन मिलेगा से ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल है ‘’ क्या मुझे कन्फर्म टिकट मिलेगा ?’’ मैंने कहा
‘ जी मै समझा नहीं ? ‘’ उसने न समझने का अभिनय किया .
मैंने कहा ‘ दुनिया की आबादी पहले ही अधिक है ,

उसमे से यदि मरनेवाले भी जीवित होने लगेंगे तो भाई रहेंगे कहा ? खायेंगे क्या ?
उसने दुसरे बंदे की तरफ देखा , दूसरा बंदा मुस्कुराया ,

( मै समझ गया अब यह आगे आनेवाला है )
‘’ देखिये सर ,हर कोई जीवित नहीं होगा ,सीर्फ वो ही जीवित होंगे और अपनी कब्रों में से निकलेंगे जो भले होंगे ‘ 

कहते हुए उसने एक नीली जिल्द चढ़ी पॉकेट साईज पुस्तक निकाली ,और तुरंत एक पृष्ठ खोला ,
और कुछ पंक्तिया दिखाने लगा पृष्ठ के उपरी कोने पर कुछ ‘युहन्ना या यहोबा ‘ लिखा था .
‘देखिये सर ,हम आपको उदाहरण भी दिखायेंगे ,ऐसे आठ उदाहरण है जहा परमेश्वर ने लोगो को जीवित किया ‘
‘’भाई लेकिन मेरे ख्याल से जो भी परमेश्वर की शरण में गया उसके पाप क्षमा हो जायेंगे और वह 

भी परमेश्वर की सानिध्य का हकदार होगा ,सही है न ?’’ मैंने पुछा ,
‘’ जी बिलकुल सही समझे आप ‘’
‘यानी इसका मतलब तो यह हुवा संसार में मौजूद सारे व्यक्ति मरेंगे तो भी वे भले ही कहलायेंगे ? 

यानी के जो भी मरेगा वो दोबारा आएगा ? इसका मतलब दुनिया में पैदा होनेवाले पैदा होते रहेंगे और मरनेवाले आते रहेंगी ! 
धीरे धीरे संसाधन खत्म होंगे ,जलवायु दूषित होगी ,अन्न की कमी होगी ,फिर दुबारा ....’’
नहीं सर ...( उसने मेरी बात बिच में काटी )
‘देवेन ,मेरा नाम देवेन पाण्डेय है , और मैंने जिस पुस्तक को पढ़ा है या कभी देखा है ,उतने में इतना समझा है ,

के आप मरने के बाद जीने की तमन्ना लिए फिरोगो तो आपका जीवन भी मृत्यु सदृश्य हो जायेगा ,
कर्म से मोक्ष को प्राप्ति होगी ,न की किसी पुस्तक को रटने से , मनुष्य नहीं मरता देह मरती है ,
आत्मा तो आदि है अनंत है फिर चोला बदलेगी किसी रूप में ,तो क्यों इस आत्मा को देह रूपी बंधन में बांधे रखे,
 हमेशा मर के जीने की आस लिए ? मेरे जो मुंह में आया मै बकता गया .
कुछ देर तक दोनों चुप रहे ,मुस्कान गायब हुयी ,लेकिन दोबारा मुस्कान चेहरे पर लाते हुए कहा ,
‘’सर यह विषय एक मिनट में समझने का नहीं है ,यह वृहद विषय है !

 हम इसके लिए दुबारा आएंगे तब विस्तार से चर्चा करेंगे और आपकी शंकाओ को दूर करेंगे ‘’
‘आपके पहले भी कुछ महीने पहले दो लोग आये थे , उन्होंने दो पुस्तके दी थी ‘नया नियम ,और पता नहीं क्या ,’’ मैंने कहा .
‘’ तो आपने उन्हें पढ़ा ? ‘’ उन्होंने चहकते हुए कहा .
‘’ नहीं शुरुवात की और बोर हो गया ,रखी है वैसे ही, आपको चाहिए तो ले जाओ वापस ,

वरना पुस्तको को कही पड़े रहने देना ,धुल खाने देना मुझे अच्छा नहीं लगता ! ‘’ मैंने कहा तो उन्होंने कहा .
‘परमेश्वर आपकी सहायता करे ‘’
‘’आपकी भी ‘’ मैंने कहा और दरवाजा बंद कर दिया .

धर्म न हुआ ससुरा फ्लिपकार्ट बिग बैंग सेल हो गया

गुरुवार, 3 जुलाई 2014

अबोध मेहमान !


जब इस प्रथम बार हथेली पर उठाया

दिनांक १६ मई २०१४ को मुझे यह मिला। किसी पेड़ से गिर गया था । कव्वे परेशान कर रहे थे।
मेरे छोटे भाई इसे बचाकर घर ले आये । उन पेड़ो के झुरमुट में इसका घर तलाशना संभव नहीं था !
 बहुत ही छोटा सा था जो की अभी उड़ना भी नहीं जानता था ,और बहुत डरा हुवा भी ,
इसलिए इसे खुले में रखना भी उचित नहीं लगा !
इसे बचाकर घर ले आये,!
अब समस्या यह थी के यह अभी उड़ना नहीं जानता और इसे इस हाल में अकेले नहीं छोड़ सकते ।
यह कुछ खा पि भी नहीं रहा था , इस बाबत मैंने अपने फेसबुक प्रोफाईल पर पोस्ट भी की,
और मित्रो की सलाह मांगी!
जब खिलाने के सारे तरीके विफल हो गए तो इसे छत पर ले जाया गया
और कुछ दाने वहा बिखेरे, तब कई चिड़िया वहा दाना चुगने आई । और हैरान करने वाली बात तो यह थी के उन्होंने उस नन्हे चिड़िया को भी अपने मुंह से खाना खिलाया, कुछ देर बाद वे उड़ गयी ।

तब समझ में आया के अब इसे जब तक यह उड़ नहीं जाता रोज इसी तरह छत पर ले जाना होगा ।
क्योकि शायद उसे यही तरीका पता हो खाने का ! उसकी माँ भी तो चोंच में ही भरती होगी ,
तो हमने उसे चावल के दाने उसके समक्ष रखने के बजाय हाथो से खिलाना ही उचित समझा !
और उसे उसकी चोंच के सामने चावल का दाना दिखाते स्पर्श कराते और वह गप्प से
मुंह खोलता और निगल लेता ! अब इस नन्हे मेहमान के घर आ जाने से हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई .
हमें घर में एक नवजात शिशु के होने का अनुभव एवं जिम्मेदारी का अनुभव होने लगा .
हमने इसके नजदीक अपना अंगूठा किया और यह नन्हा जिव फुर्र से हमारे हाथ पर आ गया ,
मानो उसने जान लिया हो के उसे मुझसे किसी प्रकार का खतरा नहीं .
प्रथम बार इसने मेरे हाथो से भोजन ग्रहण किया
इसने उड़ने की कोशिश तो दुसरे दिन ही शुरू कर दी थी ,लेकिन वह घर के बाहर नहीं जाता था ,
हां घर के बाहर भी जब निकलता तब हमारे अंगूठे पर ही बैठा रहता,
 और दूसरी चिडियों को देखकर चहचहाता !
यकींन मानिए ,यह इतना मासूम और निरीह था के इसे अपने हाथो में सोता देखकर मुझे उन
लोगो की सोच पर हैरानी होती है जो इन पशु पक्षियों को मात्र स्वाद की वस्तु समझते है !
न इन्हें किसी की जुबान समझ में आती है और न किसी के शब्द ,
लेकिन फिर भी प्यार के अहसास को समझते है .
इसलिए जब से इसे लाया गया था तब से यह इतने आराम से हमारे बेड के सिरहाने सो रहा था ,
मानो इसे हमसे कोई डर ही नहीं है !
मेरी पत्नी जी ने इसे तकिये के बगल में सुलाया था ,किन्तु मैंने सोचा कही रात्रि में अनजाने में करवट लेते समय कुछ हो न जाये इसलिए इसे बेड के नजदीक एक कुर्सी पर एक कार्टन के बॉक्स में कुछ चावल,
और पानी रखकर सुला दिया करता था और वह सोता भी था  .
लेकिन सुबह सुबह ही अपने चहकने से इसने परेशान करना शुरू कर दिया !
अपने बक्से में से कूद कर सारा घर घुमता रहता ,और हम इसके पीछे परेशान रहते की कही
अपना अहित न कर ले.  
उस दिन बालकनी में लेके गया तो दूसरी चिडियो को देखकर फुदक रहा था पंख फडफडा रहा था ।
हमारी सबसे प्यारी तस्वीर
आज खुश लग रहा था । ठीक हो रहा था लेकिन बालकनी में भी मेरी ऊँगली नहीं छोड़ रहा था ,
ऊँगली पर बैठे बैठे ही फुदकने का प्रयत्न कर रहा था  ।
आखिरकार तीन दिन हमारे घर रहनेवाले इस मेहमान ने अपनी उड़ान भरी और हमें अलविदा कह दिया !
वह तीन दिन दिन सच में बहुत भावनात्मक थे हमारे लिए ,
इसकी देखभाल में वक्त कैसे गुजर गया यह पता ही नहीं चला ,
जब हम इसे छत पर अन्य चिडियों के बिच ले गए तो
जाते जाते वे इसे भी लेते चले गए !
हमें बहुत ख़ुशी हुयी किन्तु थोड़ी तकलीफ भी हुयी !

गुरुवार, 26 जून 2014

‘जय हो पंखो वाली मईया ‘



कल से ही देख रहा हु ! 

कुछ दिनों पहले ही हमारे गोदाम में एक खम्बे पर एक कबूतरी ने अंडे दिए थे
जो अब बच्चो में परिवर्तित हो चुके है ! 
चूँकि वे एक बंद गोदाम में जन्मे है इसलिए बाहरी वातावरण की तुलना में 
उन्हें उड़ने का अभ्यस्त होने में जरुरत से ज्यादा समय लगना है ,
‘जय हो पंखो वाली मईया ‘
बच्चे माँ की आधी बराबरी इतने बड़े तो हो ही चुके है ,
 माँ को भी शायद फ़िक्र है के बच्चे इतने बड़े हो चुके है किन्तु अभी तक उड़ना नहीं सिखा .
इसी चिंता में माता दो दिन से बच्चो के पीछे पड़ी है ,
लेकिन बच्चे जो है अपनी शरारतो से माँ की नाक में दम किये हुए है ! 
कबूतरी उन्हें खम्बे से निचे धकेलने का भरसक प्रयत्न कर रही है किन्तु बच्चे भी पक्के ढ़ीट है वे निचे गिरते ही नहीं बल्कि जोरो से पंखो को फडफडा कर माँ को दूर कर देते है ! 
कबूतरी उन्हें अपनी चोच से पकड कर निचे की और गिराने का प्रयत्न करती है लेकिन बच्चे खम्बे को मजबूती से पकडे हुए है ! 
अब यह तरिका काम नहीं आया तो कबूतरी ने खुद उड़कर ‘प्रैक्टिकल ‘ करके भी दिखाया जिसके नतीजे में बच्चे भी बैठे बैठे बिना उड़े पंख जोर जोर से फडफडा रहे है !
एक बच्चा थोडा सा ऊपर उठा तो कबूतरी चहचहाने लगी जोर जोर से,
 मानो वो उसकी हिम्मत बढ़ा रही हो ! 
किन्तु इतनी मेहनत के बाद हुयी थकान से बच्चा वापस धरातल पर आ गया .
माँ शायद समझ गई ,और वह तुरंत वहा से उड़कर निचे जमीं पर आ गई,
 और निचे से बच्चो की और देखने लगी इस उम्मीद में के शायद बच्चे भी माँ की और आने का प्रयत्न करे ,बच्चे माँ को दूर देखकर बेचैनी में पंख फडफडा रहे है ,
लेकिन निचे आने में डर रहे है ! कुछ देर पंख फडफडाने के बाद वो शांत बैठ गए !
अब माँ ने यहाँ वहा पड़े चावल ,दाने आदि चुगने शुरू कर दिये और कुछ ही पलो में वापस अपने घोंसले पर जा पहुंची,
 उसके पहुँचने की देर थी के बच्चे चोंच खोल कर माँ की और लपक पड़े और माँ ने बड़े प्यार से बारी बारी अपनी चोंच से उन दोनों बच्चो के चोंच में कुछ दाने डाल दिए ! 
बच्चो की भूख मिटते ही माँ उनसे रूठी सी प्रतीत हुयी !
 और वह खम्बे के दूसरी और चलते हुए चली गई ,
किन्तु बच्चो को माँ की नाराजगी की परवाह ही नहीं ,वे तो माँ के पीछे पीछे पैदल ही चल रहे है !
माँ बार बार पीछे मुडती और उन्हें परे धकेलती किन्तु वे माँ से दूर नहीं जा रहे और दोबारा करीब आ गए ,कुछ देर धक्का मुक्की यु ही चलती रही 
और आख़िरकार माँ ने हार मान ली और घोंसले में आकर बैठ गई,
 दोनों बच्चे माँ के समीप आ गए मानो जैसे माँ को आलिंगन दे रहे हो .
और माँ फिर से गोदाम के छप्पर की ओर देख रही है ,
मानो सोच रही हो आज तो बच गए कल देखती हु कैसे नहीं उड़ते .
बड़ा ही अप्रतिम दृश्य था ,मै तो अपलक करीब एक घंटे तक उनकी हरकतों को निहारता रहा ! किन्तु माता के प्रयत्न पर मुझे पूरा विश्वास है ,
बच्चे आज नहीं तो कल जब उड़ेंगे तो उनसे ज्यादा ख़ुशी उस अबोध मूक पक्षी को होगी जो उनकी माता है .
( तस्वीर में कबूतर काफी उंचाई पर है ,इसलिए तस्वीर स्पष्ट नहीं है )

शनिवार, 26 अक्टूबर 2013

बोनस


 
सुरेश झुंझलाया हुवा था ! आखिर साल भर के इन्तेजार के बाद बोनस मिला था , खुश होने के बजाय वह काफी नाराज था .
 
“ यह क्या है यार ? हमें कहा गया था के बोनस में एक बेसिक सैलरी मिलेगी ! और हाथ में थमा दिया गया यह , आधी बेसिक से भी कम “
 
“जाने दे सुरेश ! अब गुस्सा करने से क्या फायदा है ? मैनेजमेंट ने कह तो दिया की ईस बार कम्पनी काफी घाटे में रही है , इसके बावजूद अगर हमें बोनस के तौर पर कुछ दिया है तो हमें इसमें खुश ही होना चाहिये ! खामखाह दिल छोटा क्यों करता है ? दो दिन बाद दिवाली है ,मूड मत खराब कर .”
 
सतीश जो के राजेश का अच्छा मित्र एवं सहकर्मी था ,राजेश को समझाते हुये कह रहा था .
“तू नहीं समझता सतीश ! यह मैनेजमेंट के चोंचले है ,कहते है कम्पनी घाटे में थी ! मै कहता हु क्या कम्पनी जब फायदे में होती है क्या तब कर्मचारियों को अलग से कुछ देती है क्या ? नहीं न ! फिर यह कटौती सिर्फ हमारे बोनस में ही क्यों ? “ सुरेश शुब्ध था ! हो भी क्यों ना ? काफी दिनों से वही पुराना मोबाईल ईस्तेमाल कर रहा था ! हर बार सोचता था के ईस सैलरी में एक बढ़िया सा ‘स्मार्ट फोन ‘ तो ले ही लेगा .
लेकिन सारी सैलरी तो आजीविका निभाने में ही खत्म हो जाती थी ,ऊपर से फ़्लैट के लिये हुवा लोन भी हर माह सैलरी से कट जाता है ! जो बचता था उसमे महीने का खर्चा भी तो चलाना पड़ता है !लेकिन मैनेजमेंट को इन सबसे क्या लेना देना ! उन्हें तो सिर्फ बहाने बना कर कर्मचारियों का खून चुसना भर आता है .
 
“ तू ही बता सतीश , पच्चीस हजार की मामूली सी सैलरी में आखिर क्या क्या करू ? दस हजार घर की किश्त में कट जाते है फिर बिजली बिल ,महीने का राशन , छोटू की फीस माँ –बाप का खर्चा ,अंजली को भी तो पैसे पकड़ाने होते है , सोचा था के ईस बार दिवाली का बोनस मिलेगा तो एक स्मार्ट फोन ले ही लूँगा ! लेकिन अब इतने में क्या लूँगा ?
 
सतीश ,समझ गया था के सुरेश काफी नाराज है ! उसे समझाना व्यर्थ है ,बात टालने की गरज से उसने कहा .
 
“ चल यार ऑफिस के बाद कही बैठते है ! थोडा गम गलत कर लिया जाये ,काफी दिन हो गये साथ ड्रिंक किये हुये “
 
“ ठीक है “ सुरेश की भी सहमती बन गई ! उसे याद नहीं आ रहा था के वह पिछली बार कब बैठा था ,जिन्दगी संवारने की जद्दोजहद में उसने अपने शौको से मुह फेर लिया था ! एक अरसा हो गया था थियेटर में फिल्म देखे हुये ! घर खरीदने के लिये लोन तो पास हो ही गया था ,लेकिन डाउनपेमेंट भी तो देना होता है ! जो भी सेविंग्स थी सब निकल गई .
 
ठीक छह बजे ! रोज की तरह सुरेश ने अपना बैग भरा ,सभी सहकर्मियों से विदा ली .
 
‘हैप्पी दिवाली ‘ बॉस की आवाज ने मानो सुरेश के जले पर नमक छिडक दिया !
 
“आपको भी दीपावली की शुभकामनाये सर “ सुरेश ने अनिच्छा से बॉस को हाथ मिलाते हुये शुभकामनाये दी .
 
“ हां आपके लिये तो है हैप्पी दिवाली ! मोटा बोनस मिला होगा , आप लोगो पर थोड़े ही कम्पनी के नफे-नुकसान  लागू होते है ! वह तो सिर्फ हम कर्मचारियों के लिये है “ सुरेश अपनी मन की बात मन में ही रखे था .
 
औपचारिकताये पूर्ण करने करने के पश्चात ,सतीश और सुरेश साथ चल दिये .
 
चूँकि स्टेशन ज्यादा दूर नहीं था इसलिये दोनों पैदल ही चल दिये ! कंधो पर लटकता बैग मानो उसे दुनिया सबसे बड़ा बोझ प्रतीत हो रहा था .
 
“सुरेश जाने दे भाई ,अब मूड मत खराब कर ! हमें तो यार बोनस भी मिल गया ,लेकिन बॉस को तो वह भी नहीं मिला ! फिर भी उन्होंने देखो हमें कैसे शुभकामनाये दी .”
 
“ उसकी साईड मत ले सतीश ! उसे बोनस ना भी मिले तो भी क्या फर्क पड़ता है ? पचास हजार की सैलरी मुझे मिले तो मै भी कभी बोनस ना मांगु “ सुरेश को सतीश की बॉस तरफदारी करना अच्छा नहीं लगा था .
 
“ तो देखिये किस कदर यह बच्ची अपनी जान जोखिम में डालते हुये ईस रस्सी पर चलकर दिखायेगी ! और भी कई कारनामे जिसे देख कर आप हैरत में पड़ जायेंगे ! आईये साहेबान ,आईये .”ढोल की थाप पर आती ईस आवाज ने सुरेश की तन्द्रा भंग की .
 
“ सुरेश  ! लगता है कोई मदारी –वदारी टाईप का खेल हो रहा है ,काफी लाग खड़े है चल देखते है “
 
सतीश ने सुरेश का मूड बदलने की गरज से कहां ! और बिना उत्तर की प्रतीक्षा किये उसे खींचता चला गया .
 
भीड़ चीरते हुये दोनों आगे पहुंचे ! एक छोटी सी बच्ची जिसकी उम्र मुश्किल से चार या पांच साल होगी! मैले कपडे पहें हुये ,जिसमे जगह जगह पैबंद लगे हुये थे , एक संकरे रिंग में से अपना पूरा शरीर ईस कदर निकाल रही थी के देखने वालो आँखे आश्चर्य से फ़ैल गई .
 
“शाबास मुनिया ! अब देखिये कदरदान ,किस तरह से यह छोटी बच्ची इन अंगारों पर नंगे पाँव चल कर दिखायेगी “ दस साल का बच्चा जो के रंगत में कोयले को भी मात दे रहा था ! अपनी कमर में लटके हुये ढोल पर थाप देते हुये कह रहा था .
 
सुरेश हैरत से यह देख रहा था ! और लडकी ने दहकते शोलो पर चलना आरम्भ किया ,उसके चेहरे पर कोई शिकन तक थी , काफी देर तक उसका यह क्रम चलता रहा .
 
“सुरेश ,क्या उस बच्ची को दर्द नहीं हो रहा होगा ? “
 
“ सतीश ! यह इनकी ट्रेनिंग का हिस्सा है ,यह नियमित अभ्यास के बाद ईस क्रिया के आदि हो चुके है !”
 
“ अब लड़की आठ फुट ऊपर रस्सी पर चलते हुये करतब दिखायेगी “ लडके की आवाज ने दोनों का ध्यान अपनी ओर खिंचा .
 
लडकी अब दो बॉस के सहारे खड़े खम्बो पर बंधी रस्सी पर खड़ी थी ! वह अपना संतुलन बनाने की कोशिश कर रही थी ! और उसने रस्सी पर चलना शुरू किया ! एक राउंड पार करने के बाद दुसरे राउंड में उसने रस्सी पर चलते हुये करतब दिखाने शुरू कर दिये ! दर्शको के साथ साथ सुरेश और सतीश की सांसे भी हलक में अटक गई .
 
लडकी एक बारगी लडखडाई ! और दर्शको की चीख निकल गई ,सुरेश ने मन ही मन ईश्वर से लडकी की सलामती की प्रार्थना की .
 
लेकिन अचानक लडकी का संतुलन बिगड़ा ! ईस से पहले के वह खुद को सम्भालती , उसका नाजुक शरीर कठोर जमीन टकरा गया ! लडका ढोल फेंक कर लडकी की ओर दौड़ पड़ा .
 
लडकी के सर में चोट लगी जिस से उसका खून बहने लगा ! लेकिन आश्चर्य यह था के इतनी चोट के बावजूद लडकी रो नहीं रही थी ,वह खड़ी होने का प्रयत्न कर रही थी ,उसे चोट लगने का दर्द नहीं था ,उसे डर यह था के लोगो को खेल पसंद नहीं आया ! खेल पसंद नहीं यानी के पैसे नहीं .
 
और वही हुवा ! दुनिया के झंझटो में ना पडनेवाली भीड़ चुपचाप खिसक लगी ,लेकिन सुरेश उस लडकी की ओर बढ़ा जो उस लडके की गोद में थी ! लड़का अपने मैले बुस्शर्ट से उसके माथे का खून पोंछ रहा था .
 
सतीश भी सुरेश के साथ आगे बढा .
 
“ ईसे चोट लगी है ! सिर से खून बह रहा है ,ईलाज करवाना होगा नहीं तो कुछ भी हो सकता है “ सुरेश ने बच्चे की ओर देखते हुये कहा .
 
“कुछ नहीं होगा साब ! ये ठीक हो जायेगी ,घर जाकर हल्दी लगा दूंगा “ लडके ने सुरेश की ओर देखते हुये कहा .
 
“ यह गंभीर चोट है बच्चे !  दवाखाने ले जाना  होगा “ सुरेश ने बच्ची को टटोलते हुये कहा .
 
“ साब अगर दवाखाने ले जाने के पैसे होते तो दो वक्त का खाना ना खा लेते हम ? “
 
बच्चे के ईन शब्दों ने सुरेश के हृदय को भेद दिया .
 
उसने बच्ची को गोद में उठाया ! सतीश ने भी सहायता की .
 
“चलो मेरे साथ “ कहते हुये सुरेश ने ऑटो रुकवाई .
 
दवाखाने में लड़की की मरहमपट्टी की गई ! चार टाँके लगे , दवाईया लिखी गई !
 
सुरेश ने जेब टटोली और पैसे निकाल कर दवाखाने और दवाई का खर्चा निकाला .
 
वह लड़का कृतग्य भाव से सुरेश को देखता रहा .
 
“नाम क्या है तुम्हारा ? “ सुरेश ने पूछा .
 
“ फजलु है साब जी “ लड़के ने जवाब दिया और ईस से पहले के सुरेश कुछ और पूछे उसने खुद ही कहना शुरू कर दिया .
 
“ वह मेरी बहन है मुनिया नाम है उसका ,हम शहर के बाहर की बस्ती में रहते है ! प्लास्टिक की तालपत्री से बना हुवा घर  है साब ! बापू शराब के चलते ख़तम हो गया ! माँ को तो बचपन में ही खो दिया था ,हम दोनों ही बस्ती के बुजुर्गो से यह सब सीखते है जिसे हम सडको पर दिखाते है “
 
“ तो पढाई कब करते हो ? ‘सतीश ने पूछा .
 
“क्या साब ? हमारे हुलिये से आपको लगता है के हमने कभी स्कूल का मुंह भी देखा है ? हम को खाने कमाने से ही फुर्सत नहीं मिलती ! दो वक्त की रोटी मिल जाये वही बहुत है “
 
सुरेश को पता नहीं क्यों अपना कम मिला हुवा बोनस याद आने लगा !
 
तभी डॉक्टर मुनिया को साथ लिये बाहर आये !
 
“ मिस्टर सुरेश ! अब यह ठीक है ,चिंता की कोई बात नहीं है ,टाँके लगा दिये है ! बस दवाईया समय पर लेते रहना “
 
“ धन्यवाद डॉक्टर साहब “ सुरेश ने मुनिया की ओर देखते हुये कहा जिसके सिर पर पट्टी बंधी हुयी थी .सहसा उसे कुछ याद आया और उसने अपना बैग टटोला और एक पैकेट निकाल कर मुनिया की ओर बढाया .
 
“ यह लो बेटा ! मिठाई ,कल दिवाली है ना “ मिठाई का नाम सुनते ही मुनिया के मुह से किलकारी सी निकल गई .
 
सतीश ने भी अपनी मिठाई फजलु को दे दी .
 
सुरेश ने बोनस के पैसे निकाले और फजलु की ओर बढ़ा दिये .
 
“ नहीं साब ! मै यह नहीं ले सकता ,आपने मुनिया का इलाज कराया, उसकी दवाईया खरीदी,अब और अहसान नहीं साब “ फजलु के चहरे पर मिले जुले भाव थे ,
 
“ चुपचाप रख लो ! अभी मुनिया को दवाई चलने तक खाना वाना खिलाना है न ? कहा से लायेगा ,रख ले ! जब बड़ा हो जाना तब चुका देना “
 
फजलु को कुछ कहते न बना ! उसने पैसे रख लिये .
 
सुरेश अभी जाने के लिये मूडा ही था के फजलु ने उसका हाथ पकड लिया ! सुरेश फजलु की ओर मुड़ा
 
“ साब जी वह आप लोग कहते है ना ‘हप्पी दिवाली ! आपको भी ‘हप्पी दिवाली “ फजलु ने कहा .
 
“हैप्पी दिवाली छोटू तुम्हे और मुनिया को भी “
 
सुरेश सतीश के साथ निकल पड़ा !
 
“ तो सुरेश चले गम –गलत करने ? ‘’
 
“ कौन सा गम ? “सुरेश ने कहा तो सतीश भी मुस्कुरा दिया 
 
समाप्त

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *