फ़िल्मी पन्ना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फ़िल्मी पन्ना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 सितंबर 2015

फिल्म एक नजर में : वेलकम बैक -ट्रांसपोर्टर रिफ्युल्ड

फिल्म एक नजर में : ट्रांसपोर्टर रिफ्युल्ड

ट्रांसपोर्टर सीरिज एक एक्शन पैक्ड मनोरंजन के लिए याद की जाती है ,
जिसमे एक ट्रांसपोर्टर की कहानी होती है जो गैरकानूनी
 ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करता है ,
जिसके चलते वह बड़ी मुसीबतों में भी पड़ता है और उनसे बच
 भी निकलता है .
ट्रांसपोर्टर की भूमिका में ‘जेसन स्टेथम ‘ हमेशा से तारीफ़ पाते आये और जमे है ! 
किन्तु फिल्म के चौथे संस्करण में वे नदारद है ,
अच्छा ही है क्योकि यह फिल्म इस सीरिज की सबसे कमजोर फिल्मो में 
गिनी जाएगी जिसमे ना ढंग की कहानी है ,
न ही दिलचस्प या हैरतंगेज एक्शन .
फ्रैंक के पिताजी रिटायर हुए है ,और वे अपने बेटे के साथ रहना चाहते है ! 
फ्रैंक ट्रांसपोर्टर है और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है , 
इसी सिलसिले में कुछ लडकिया फ्रैंक को एक पार्सल डिलीवरी के लिए हायर करती है ! 
फ्रैंक राजी हो जाता है किन्तु इन लडकियों का मकसद कुछ और ही है ,
जिसके लिए वे फ्रैंक के पिता का अपहरण कर लेते है !
दरअसल वे लडकिया जिस्मफरोशी में लिप्त रह चुकी है और 
वे उन्हें मजबूर करनेवाले सरगनाओ से बदला लेना चाहते है 
उन्हें बर्बाद करके .
जिसके लिए वे फ्रैंक का इस्तेमाल करना चाहते है ,
अब यहाँ से भागदौड़ शुरू होती है ! 

जो एक जबरदस्ती के क्लाईमैक्स के बाद खत्म हो जाती है .
कहानी में वैसे कुछ नया तो नहीं होता इस सीरिज में , 
किन्तु प्रस्तुतिकरण नया अवश्य होता था ! 
किन्तु यह भाग हर मामले में 
निराश करके एक कमजोर फिल्म बन कर रह जाती है ,
जिसमे ट्रांसपोर्टर सीरिज वाली कोई बात ही नजर नहीं आती .
एक्शन औसत दर्जे के है , जो आपको बॉलीवुड फिल्मो में भी आसानी 
से मिल जायेंगे ,फरैंक के रोल में ‘एड स्क्रीन ‘ सबसे कमजोर रहे है ,
उनमे फ्रैंक वाली कोई खूबी नजर नहीं आती .
देखे जानेलायक कोई ख़ास बात नहीं है ,
नजरंदाज कर सकते है .

डेढ़ स्टार .

वेलकम बैक :
बोलीवूड में सिक्वेल्स का चलन जबरदस्ती थोपा हुवा लगता है ,
जो केवल पिछली फिल्म के नाम को भुनाने के लिए ही प्रयुक्त होता है !
जिसमे न कहानी पर मेहनत की जाती है और न ही फिल्मांकन पर !
 बस पुराने नाम में लपेट कर प्रस्तुत कर दिया जाता है .
ऐसी फिल्मो में एक और नाम शामिल हो गया है ‘अनीस बज्मी ‘ ‘’वेलकम बैक ‘ का .
बॉलीवुड के मंझे हुए एवं अनुभवी कलाकारों को अजीबोगरीब हरकते करते देखना अफसोसजनक है .
कहानी शुरू होती है ,मजनू भाई ( अनिल कपूर ) एवं  शेट्टी भाई ( नाना पाटेकर ) की चिंता से , जिन्हें अपनी शादी की चिंता है .
वे अब शरीफ बन चुके है , मजनू शेट्टी भाई के इस फैसले के हमेशा से खिलाफ रहा है ! किन्तु शेट्टी भाई अब शराफत का चोला ओढ़ चूका है ,इसी समय उन्हें पता चलता है के शेट्टी भाई के पिता ने तीसरी शादी भी की थी और उस शादी से उनकी एक बेटी भी है ‘रंजना ‘ ( श्रुति हसन ) ,अब उस्क्की शादी की जिम्मेदारी भी उदय और मजनू पर आ जाती है !
और वे उसके लिए शरीफ लड़का ढूंढने के लिए अपने समधी ‘डॉक्टर घुंगरू ‘ ( परेश रावल )  को पकड़ते है ,दूसरी ओर घुंगरू को भी पता चलता है के उसकी पत्नी का एक बेटा ‘अजय ‘ ( जॉन अब्राहम ) पहली शादी से है ,जो मुंबई में एक बहुत बड़ा गुंडा है !
 तो वही रंजना और अज्जू भी एकदूसरे से प्यार करने लगते है ,
और वह अज्जू को शराफत का नाटक करने को कहती है .
उदय और मजनू अजय को शरीफ समझकर अपनी बहन की शादी के लिए मान जाते है 
किन्तु उस्क्का राज खुलने पर बिदक जाते है ! 
इसी बिच प्रवेश करते है वांटेड भाई ( नसीरुद्दीन शाह ) 
जो अपने बेटे की शादी भी रंजना से ही करना चाहते है .
इसके बाद होता है बॉलीवुड स्टाईल बेमतलब का कन्फ्यूजन ,
और बेसिरपैर की घटनाये जो साबित करती है मंझे हुए कलाकार भी
 एक्टिंग के नाम पर कुछ भी कर सकते है .
फिल्म में केवल उदय और मजनू ही अच्छे लगते है ,किन्तु कुछ समय तक ही !  
कुछ देर बाद उन दोनों की हरकते भी लाउड होने लगती है , 
उदय शेट्टी का बारबार ‘कंट्रोल ‘ कहना भी अति लगने लगता है .
कहानी के नाम पर भेडचाल है , 
ओवर एक्टिंग में सभी एकदूसरे से आगे है ,
इसलिए किसी विशेष का उल्लेख आवश्यक नहीं .
गीत संगीत चलताऊ है ,जो कर्कश लगते है ! 
एक गाने में अनु मालिक की आवाज भी सुनने को मिलती है ,
जिसे सुनकर वाकई सरदर्द होने लगता है ,
वे म्यूजिक कम्पोजर ही ठीक है .
सभी एक्टर्स अपने हाल पर छोड़ दिए गए प्रतीत होता है ,
मानो जिसे जैसे एक्टिंग करनी है करो .
क्लाईमैक्स की भागदौड़ अब आउटडेटेड हो चुकी है ,
किन्तु फिर भी न जाने क्यों कॉमेडी फिल्मो के नाम पर ऐसी बेवकुफिया 
अब भी झेली जा रही है .
कुल मिलाकर यह एक औसत फिल्म है , 
देखे या न देखे कोई फर्क नहीं पड़ता .

डेढ़ स्टार
देवेन पाण्डेय 

शुक्रवार, 21 अगस्त 2015

'मांझी दी माउन्टन मैन : ‘शानदार ,जबरजस्त ,जिंदाबाद ‘

बिहार के अतिपिछडे इलाके में जन्मे ‘दशरथ मांझी ‘ की सत्य कथा पर आधारित इस फिल्म के निर्माण होने की घोषणा होने पर उत्सुकता जगी थी के अब बॉलीवूड में कुछ तो सार्थक देखने को मिलेगा .
और फिल्म देखने के पश्चात यह बात सत्य प्रतीत हुयी ,वैसे भी बॉलीवूड की हवा आजकल कुछ बदली हुयी है ! काफी रचनात्मक प्रयास आ रहे है , किन्तु भेडचाल अभी भी जारी है ! स्टारडम के खेल में न जाने कितनी ही उल जलूल फिल्मो से बॉक्स ऑफिस भरा पड़ा रहता है ,एक खोजे तो सौ मिलेंगी ऐसी मनोरंजन के नाम पर कूड़ा फिल्मे , किन्तु कुछ अच्छी एवं साहसिक फिल्मो का नाम लिया जाए तो उंगलियों पर गिनने लायक ही मिलेंगी ! इस साल की सर्वाधिक चर्चित एवं सफल फिल्म भी बॉलीवूड की बजाय दक्षिण की रही ,जिसने बड़े बड़े स्टारों के गुमान को चूर करके एक नया इतिहास रच दिया ,
चूँकि मांझी और बाहुबली दोनों ही में ही जमींन आसमान का फर्क है ,
किन्तु यहाँ दोनों फिल्मे साहसिक प्रयोग के लिए ही चर्चित होंगी इसमें संदेह नहीं .मांझी के निर्माता है ‘केतन मेहता ‘ जिन्होंने ‘मंगल पाण्डेय ‘ से प्रसिद्धि बटोरी थी ,
काफी आलोचना भी झेली थी, इतिहास का गलत चित्रांकन एवं तथ्यों को तोड़मरोड़ कर 
पेश करने के मामले में .उनकी इस फिल्म की चर्चा तो बहुत हुयी किन्तु यह सफल न हो सकी ! 
उनके विवादास्पद प्रयोग जारी रहे और ‘रंगरसिया ‘ फिल्म के रूप में दोबारा वे नजर आये ,
जो के फिल्म के मूल विषय से ज्यादा फिल्म के अन्तरंग दृश्यों से अधिक चर्चा एवं विवादों में रही .इसी क्रम में आती है ‘मांझी ‘ ! 
मांझी के बारे में अधिकतर लोगो को शायद पता न हो , 
किन्तु इस फिल्म के प्रचार प्रसार के दौरान जरुर लोगो के मैन में इस व्यक्ति के प्रति 
उत्सुकता पैदा कर दी,जिसने अकेले एक पहाड़ को बाईस साल तक कड़ी मेहनत से तोड़ मार्ग बनाया .यह हमारे देश का दुर्भाग्य है के यहाँ ऐसे लोग सदैव अभावो में जीते है, 
जो सच में कुछ अच्छा करना चाहते है ! अभाव, गरीबी, ही इनका मुकद्दर है ,
 मांझी पर आमिर खान के कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते ‘ में भी एक विशेष एपिसोड था !किन्तु उससे क्या बदला ? कुछ भी नहीं , मांझी का परिवार उनकी मृत्योपरांत आज 
भी गरीबी रेखा के निचे जी रहा है, और किसी को उनकी सुध नहीं !मांझी जब युवा थे तब दबंगों एवं ऊँची जातियों के बिच पिसते रहे ,
अत्याचार और शोषण सहते रहे , 
मरने के बाद भी मांझी केवल फायदे के लिए ही याद किये जाते है नहीं 
तो किसी को क्या लेना देना .फिल्म की बात करते है ,यहाँ भी सत्य कहानी की नीरसता को महसूस करते हुए 
निर्माता निर्देशक कुछ बिनमतलब  के दृश्यों का छौंका लगाने की मज़बूरी के
 शिकार नजर आये .जो शायद बॉक्स ऑफिस की मज़बूरी भी कह सकते है ,यहाँ जब तक कुछ चटपटा न मिले
 तब तक कोई कुछ देखना नहीं चाहता !‘’दशरथ मांझी ‘( नवजुद्दीन सिद्दीकी ) एक पिछड़ी जाती का युवक है , 
जो एक दुर्गम प्रदेश में रहता है ,जहा कोई भी सुविधा नहीं है ! 
एकमात्र अस्पताल एवं सडक भी पहाड़ के पार है ,जिसे या तो चालीस 
किलोमीटर सडक से पार करे अथवा पहाड़ चढ़ कर .मांझी के पिता गाँव के दबंग मुखिया ( तिग्मांशु धुलिया ) के कर्जे के चलते बंधुवा मजदूरी पर विवश है , 
और तो और मांझी भी बंधुवा बनने की रह पर है किन्तु उसे यह मंजूर नहीं होता
 और वह घर छोड़ कर भाग जाता है .कुछ वर्षो पश्चात उसकी वापसी होती है ,और वह अपनी पत्नी ‘फगुनिया ‘ 
( राधिका आप्टे ) से मिलता है ! जिसके साथ उसका विवाह बाल्यकाल में ही हो जाता है .दोनों में प्रेम अटूट है ,अभावो की मार भी इस अहसास को कमजोर नहीं कर पाती ,किन्तु इनके प्रेम को नजर लग जाती है और फगुनिया पहाड़ से गिर जाती है ,
 समय पर इलाज के अभाव में फगुनिया की मृत्यु हो जाती है  
और मांझी विशिप्त सा हो जाता है .अब वह उस पहाड़ को ही फगुनिया की मृत्यु का कारण मानता है और जुट जाता है
अकेले उस पहाड़ को तोड़ने के लिए .शुरुवात में सभी उसे पागल समझते है ,नजरअंदाज कर देते है ! 
किन्तु शीघ्र ही उसके कार्य का असर दीखता है एवं दबंगों का दबाव भी बढ़ता है ,
 सरकारी मदद भी हडप ली जाती है ,किन्तु मांझी हार नहीं मानता और बिना 
किसी सरकारी मदद के अथक प्रयत्नों से पहाड़ तोड़ कर मार्ग बना देता है .मांझी के किरदार में नवजुद्दीन एकदम सही है ! 
उन्होंने बहुत जल्दी बोलीवूड में अपनी पैठ बना ली है ,आलम यह है के नवाजुद्दीन का भी 
एक अलग दर्शक वर्ग तैयार हो गया है ,जो उनके नाम पर खींचे चले आते है के 
कुछ बढ़िया देखने को मिलेगा .मांझी के किरदार में वेपुरी तरह से राम से गए है , उनकी एक्टिंग फिल्म की आत्मा है  ,
तो वही राधिका आप्टे भी नए नए रोल्स में दिख रही है ! 
यहाँ उन्होंने गलैमरविहीन महिला का किरदार अदा किया है ,
और वे पूरी तरह से उस किरदार में घुल जाती है ,गाँव के मुखिया के किरदार में है तिग्मांशु धुलिया जो स्वयम एक निर्देशक है !  
यहाँ वे गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के रामाधिर सिंह  की याद दिलाते है .संगीत पक्ष की बात करे तो फिल्म में गीत संगीत के लिए कोई स्कोप था ही नहीं ,
इसलिए उम्मीद न ही रखे !एक फिल्म के रूप में ‘मांझी ‘ वाकई बढ़िया एवं उत्कृष्ट फिल्म है ,
जिसे सिनेमाप्रेमियो को अवश्य देखना चाहिए ,यहाँ स्टारडम भले ही नहीं है किन्तु कहानी है ,
बढ़िया अभिनय है और बढ़िया प्रस्तुती है .और अंत में फिल्म का एक संवाद जो इसकी कहानी स्वयम प्रस्तुत करता है ,
अब तक के बेहतरीन संवादों में से एक ,मांझी के शब्दों में कहे तो 
‘शानदार ,जबरजस्त ,जिंदाबाद ‘'भगवान के भरोसे नहीं बैठना चाहिए, क्या पता भगवान हमारे भरोसे बैठा हो।'चार स्टारदेवेन पाण्डेय 

रविवार, 19 जुलाई 2015

फिल्म एक नजर में : बजरंगी भाईजान


कबीर खान ने बतौर निर्देशक अपनी फिल्म ‘काबुल एक्सप्रेस ‘ से काफी प्रशंषा बटोरी थी , 
कुछ समय बाद वे सलमान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ एक था टाईगर ‘
 में नजर आये जो उनकी पिछली फिल्म से एकदम अलग थी और मसालेदार
 एक्शन से भरी थी ! सलमान भी लगातार एक्शन भूमिकाओं में दिखने लगे 
जिसमे वे काफी जमते भी थे एवं हिट भी रहे !
ऐसे में जब सलमान एक एक्शन स्टार के रूप में अपनी इमेज मजबूत कर चुके है , 
‘बजरंगी भाईजान ‘ जैसी भावुक फिल्म करना एक हिसाब से रिस्क ही कहा जायेगा !
 फिल्म रिलीज के पहले काफी विवाद बटोर चुकी है ,कुछ संगठनों को इसके 
नाम पर ऐतराज था ! किन्तु यदि ये फिल्म और उसका कथानक देखा जाये तो 
आपको इसके नाम पर गर्व होगा न की विषाद .
फिल्म की कहानी के केंद्र में है ‘मुन्नी ‘ ( हर्शाली मल्होत्रा ) जो एक छह साल की बालिका है ,
 एवं एक दुर्घटना के कारण बोल नहीं सकती !
उसकी  माता उसे भारत इसी सिलसिले में लेकर आती है ,और वापसी में ‘अटारी ‘ 
स्टेशन पर मुन्नी बिछड़ जाती है .
और मिलती है ‘पवन चतुर्वेदी ‘ ( सलमान खान ) से जो ‘बजरंगी ‘ 
नाम से ज्यादा प्रसिद्ध है !  पवन एक सीधा साधा व्यक्ति है और बजरंगबली जी का भक्त है ,
 और वह इस बच्ची से पहले तो पीछा छुड़ाना चाहता है 
किन्तु जल्द ही वो इसे वापस अपने घर पहुँचाने की ठान लेता है ! 
उस वक्त उसे पता नहीं होता के मुन्नी पाकिस्तान से है , 
वह एक कट्टर परिवार के साथ रहता है जिसका प्रमुख ( शरत सक्सेना ) उसके 
स्वर्गीय पिता का मित्र है ,और जब उन्हें पता चलता है तो वह उसे पाकिस्तानी
 एम्बेसी छोड़ने के लिए कहते है , किन्तु एम्बेसी के सामने पवन मुन्नी को 
पाकिस्तानी नहीं साबित कर पाता और न ही उसके पास पासपोर्ट है जिसके कारण
  उसे भगा दिया जाता है ! सब रास्ते बंद देख कर पवन स्वयम मुन्नी को पाकिस्तान 
पहुँचाने की ठानता है ,जिसमे उसका साथ देती है ‘रसिका ‘ ( करीना ) 
जिनके यहाँ पवन मेहमान है
अपने प्रयत्नों से पवन पाकिस्तान पहुँच तो जाता है ,किन्तु अवैध प्रवेश  के कारण 
उसे बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ! वहा पहुँचते ही उसे भारतीय जासूस
 घोषित कर दिया जाता है ,और सारी पुलिस और मिलिट्री उसकी तलाश में लग जाती है ,
तब उनका साथ देता है ‘चाँदनवाज ‘ ( नवजुद्दीन सिद्दीकी ) जो एक लोकल पत्रकार है
 और किसी धमाकेदार खबर की तलाश में है ! पहले पहल वह पवन को भारतीय 
जासूस मान लेता है किन्तु उसकी कहानी जानकर वह उसकी सहायता करता है ! 
फिर क्या होता है ,मुन्नी वापस अपने घर पहुँच पाती है या नहीं ? 
पवन सुरक्षित भारत वापस आता है या नहीं ? यही अगली कहानी है ,
जिसे फिल्म में ही देखे तो अच्छा .
कहानी सीधी है ,बिना किसी लागलपेट के ! और दर्शको के मन को छूने वाली , 
सलमान अपनी एक्शन इमेज से विपरीत रहे है ,एकाध एक्शन दृश्य है नाममात्र के ,
वे भी कहानी के हिसाब से सही है ! फिल्म की कहानी के हिसाब से
 यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म हो सकती थी ,किन्तु इससे बचा गया है 
और फिल्म में कही भी रंजकता को स्थान देने के बजे मानवीय मूल्यों को 
अधिक प्राथमिकता दी गयी है .
पवन के चरित्र में सलमान काफी भावुक करते है ,तो मुन्नी के अभिनय में नन्ही 
हर्शाली सबका दिल जीत लेती है ! पूरी फिल्म में बिना एक भी संवाद के वे
 सबका दिल जीत लेती है ! फिल्म में कई भावनात्मक पल है जो बरबस ही 
पलके नम कर देते है तो कभी मुस्कुराने पर विवश कर देते है !
रसिका के अभिनय में करीना मात्र खानापूर्ति करती है ,वैसे भी उनका रोल ज्यादा नहीं है
 मध्यांतर के पश्चात लगभग नदारद रही है ! तो फिल्म में अपनी दमदार छाप छोड़ते है
 ‘नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘ जो एक लोकल मीडियाकर्मी की भूमिका में गुदगुदाते है ,
कही कही तो वे सलमान पर भी भारी पड़ते दिखे है ,
संगीत पक्ष में एकाद हिट गाने ही है ,बाकी बेवजह का कोई गीत हो ऐसा महसूस नहीं हुवा ,
केवल एक युगल गीत को अपवाद रखे तो ,साफ़ सुथरी मनोरंजक फिल्म है जिसे 
पुरे परिवार के साथ देखा जा सकता है ,फिल्म में न तो किसी धर्म का उपहास है 
और न ही किसी मजहब का मजाक ,कोई भाई भरकम उपदेश भी नहीं देती !  
क्लाईमैक्स थोडा नाटकीय हो गया .
चार स्टार

देवेन पाण्डेय 

रविवार, 12 जुलाई 2015

फिल्म एक नजर में : बाहुबली दी बिगनिंग


एस राजामौली इ ऐसे निर्माता निर्देशक है जिनकी फिल्मो की प्रतीक्षा केवल टोलीवूड
 ही नहीं अपितु हिंदी दर्शक भी बेसब्री से करता है ,
उनकी पिछली फिल्मो के बारे में कुछ कहने की जरुरत नहीं है !
बाहुबली जैसी वरिश्द कथानक देने के पश्चात उनका नाम इसी फिल्म से जाना जायेगा 
यह कहना कोई आतिश्योक्ति नहीं होगी .
राजामौली की वर्षो की मेहनत एवं लगन का परिणाम है यह फिल्म ,जिसके हर दृश्य में वह मेहनत साफ़ नजर आती है ! इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म बताया गया है जो फिल्म देखने के पश्चात सही भी लगती है ,और ऐसा एक भी दृश्य नहीं दिखता जिसमे ग्राफिक्स बर्बाद किये गए हो ,हां कहानी आपको जरुर नयी न लगे किन्तु इसका भव्य प्रस्तुतिकरण आपकी आँखे चौंधिया देगा और यह वजह पर्याप्त होगा इसे देखने के लिए ! ऐसी फिल्म के लिए दक्षिण के निर्माताओ की प्रसंशा करनी होगी , 

बोलीवूड को न जाने कब ऐसा सौभाग्य प्राप्त होगा .
कहानी है एक ऐसे बालक की जो एक काबिले में पला बढ़ा है जो एक 
विशालकाय गगनचुम्बी जलप्रपात के परीसर में रहता है , उस बालक ‘शिविडू ‘
 ( प्रभास ) के मन में हमेशा से उस जलप्रपात का आकर्षण बना हुवा है ,
वो उस जलप्रपात के ऊपर जाकर देखना चाहता है के वहा कौन रहता है और 
उसका उनसे क्या संबंध है ! उसकी माँ उसके इस व्यवहार से परेशान है और उसे प्रपात 
पर न जाने देने के लिए  लिए तरह तरह यत्न करती है ! 
किन्तु एक दिन ‘शिविडू ‘ अपने प्रयत्न में सफल होता है और जलपर्वत के ऊपर पहुँच जाता है ,
वहा उसकी भेंट होती है ‘अवन्तिका ‘ ( तमन्ना ) से जो एक विद्रोही है, 
और एक विद्रोही संगठन से जुडी हुयी है जिनका राज्य ‘महिष्मति ‘ 
गुलामी की अवस्था में है और उनपर क्रूर शाषक ‘भल्लालदेव ‘ ( राणा दागुबति ) का राज है ,
 शिविडू को अवन्तिका से प्रेम हो जाता है और इसी के साथ उसका संबंध भी खुलता है , 
वह महिष्मती राजपरिवार का वंशज है और उसके पिता ‘बाहुबली ‘ के राज्य के 
साथ ही उसकी ‘माँ ‘  ‘देवसेना ‘ ( अनुष्का ) को भी  भल्लालदेव से स्वतंत्र कराना अब उसकी जिम्मेदारी है ! और यहाँ से खुलता है माहिष्मती इतिहास का रक्तिम अध्याय ,
 जो शिविडू के अतीत के साथ उसके वर्तमान को भी प्रभावित करता है ,
 अब आगे क्या होगा यह प्रश्न तो मात्र एक शुरुवात है !
फिल्म की कहानी एक विचित्र मोड़ पर आकर खत्म होती है , 
दुसरा भाग २०१६ में आना है जिसके पश्चात अनुत्तरित प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे !
सबसे पहले बात करूँगा फिल्म के ग्राफिक्स की ,जो इतने लाजवाब है के 
आपको लगेगा ही नहीं के आप कोई भारतीय फिल्म देख रहे है ! 
फिल्म के शुरुवाती दृश्यों में विहंगम जलप्रपात का दृश्य देखते ही हृदय कांप उठता है ,
अलौकिक सुन्दरता अप्रतिम दृश्य के दर्शक उस मनोरम वातवरण में खो जाए ! 
फिल्म का फिल्म का प्रथम भाग थोडा सुस्त लगता है , किन्तु मध्यांतर के पश्चात
 फिल्म द्रुत गति से आगे बढती है, फिल्म के अंत में बाहुबली और उसके भाई ‘भल्लाल देव ‘ 
की एक आदिम काबिले की विशालकाय सेना के  साथ युद्ध के दृश्य आपको 
होलीवूड के समकक्ष दीखते है ,कुछ जगहो पर चर्चा थी के इसके युद्ध दृश्य हाल ही में आई 
‘हरक्युलिस ‘ के युद्ध दृश्यों से प्रभावित है !  किन्तु आप फिल्म देखिये और आपको यह महसूस होगा के युद्ध के दृश्य होलीवूड की उस फिल्म के दृश्य से कई गुना अधिक प्रभावी है बेहतरीन है ! 
वैसे भी यह फिल्म काफी वर्षो से बन रही है और इसकी तुलना इससे नहीं की जा सकती ! 
कुछ दृश्यों में एवं स्टंट्स में अंग्रेजी फिल्म 300 की झलक दिखती है ,
किन्तु उनकी संख्या नगण्य है ,आसानी से नजरअंदाज कर सकते है !
फिल्म की लागत का 85 प्रतिशत भाग फिल्म के ग्राफिक्स पर खर्च किया गया 
जिसका असार परदे पर साफ़ दिखता है और उसकी भव्यता झलकती है ! 
 आजकल थ्रीडी फिल्मो का चलन भी जोर पकड रहा है किन्तु यह फिल्म बिना थ्रीडी 
के भी बेहतरीन लगती है जिसे किसी थ्रीडी टेक्नोलोजी की जरुरत नहीं है !
 फिल्म का कमजोर पक्ष केवल इसके गीत कह सकते है 
( जो शायद हिंदी डब के कारण उकताहट भरे प्रतीत होते है ) जो न केवल फिल्म को बेवजह 
खींचते है बल्कि फिल्म की गति को भी बाधित करते है,केवल कैलाश खेर एवं शान के गाये गाने ही नेपथ्य में जमते है जो कहानी को आगे बढाते है  !
एक्टिंग में प्रभास ,राणा प्रभावी रहे है तो अनुष्का एकदम अलग और ग्लैमर लैस किरदार में है , 
तमन्ना का एक अलग रूप देखने को मिलता है किन्तु कही कही अति
 की शिकार हो गयी लगता है ,’कट्प्पा ‘ के रूप में अभिनेता ‘सत्यराज ‘ भी प्रभावित करते है ,
 एक किरदार के जिक्र के बगैर फिल्म अधूरी है वो है महारानी बनी ‘राम्या कृष्णन ‘ 
जो एक क्रूर महरानी से कब एक ममतामयी माँ में तब्दील हो जाती है इसका पता ही नहीं चलता !,
जो एक तरफ से कुशल राजनीतीज्ञ है तो दूसरी ओर सौम्य हृदय माँ .
एक ख़ास बात और हाल ही मे रिलीज हुई 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'बाहुबली' फिल्मों मे एक ही विजुअल इफैक्ट टीम ने काम किया है ! बाहुबली को 4000 सिनेमा घरों मे रिलीज किया गया है जिनमें 135 अकेले अमेरिका मे हैं  बाहुबली स्क्रीन काउंट के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी डबिंग की गई फिल्म है, बाहुबली फिल्म ऐसी पहली भारतीय फिल्म है जो भाषा के बंधन को तोड़कर पूरे देश में चर्चा एवं उत्सुकता बनाने में सफल हुयी है ,ओपनिंग के लिहाज से ये भारतीय फिल्मो की सबसे बड़ी ओपनिंग है ! पहले दिन के आंकड़े 60 करोड़ से 75 करोड़ तक बताये जा रहे है ,यदि यह सत्य है तो शायद ही कोई और भारतीय फिल्म अरसे तक इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पाये .
फिल्म दो भागो में बनी है जिस कारण कथानक सम्पूर्ण नहीं है , और यह मात्र शुरुवात थी ! जब शुरुवात ऐसी है तो अंत कैसा होगा ? यह उत्सुकता का विषय है .
कुल मिला कर एक भरपूर पैसा वसूल फिल्म है ,जिसे निसंकोच होकर देखा जा सकता है !

मनोरंजन के लिहाज से और ग्राफिक्स के लिहाज से फिल्म को पांच में से पांच अंकन देने का कोई कारण नजर नहीं आता .
देवेन पाण्डेय 

सोमवार, 6 जुलाई 2015

फिल्म एक नजर में : मैड मैक्स : फुरी रोड


मैड मैक्स से भला कौन नहीं परिचित है , 
मैड मैक्स का नाम आते ही आँखों के सामने ‘मेल गिब्सन ‘ 
की एक माचो हीरो वाली इमेज तैर जाती है ! 
जिसकी तीन भागो की श्रृंखला ने अपार कामयाबी और प्रसिद्धि पाई .
तीसरी श्रृंखला के एक अरसे बाद चौथा भाग ‘मैड मैक्स : फुरी रोड ‘ रिलीज हुवा है ,
जो इस सीरिज के प्रशंषको के लिए एक तोहफे के समान है !
कहानी है उस तबाह हुयी दुनिया की ,जहा हैड्रोजन बम के विस्फोट के पश्चात
 हर चीज की कमतरता है ,जमीन बंजर है ,हरियाली गायब है !
 पानी की कमी के कारण मानवता नाश के कगार पर है और पृथ्वी 
एक मरुस्थल में तब्दील हो चुकी है ,ऐसे में ‘मैक्स ‘ ( टॉम हार्डी ) 
अब भी अपनी पुरानी यादो से पीछा छुडाने की गरज से बिना मकसद की
 जिन्दगी लिए दरबदर भटक रहा है !
उस मरुस्थल में एक तानाशाह का राज है ‘इमोर्टन जोई ‘ ( ,जिसके पास ‘पानी ‘ है ! 
और इसी वजह से वो सर्वेसर्वा बना हुवा है , वह मानवता की नस्लों को तबाह कर रहा है
 और नयी पीढ़ी के युवाओ की एक सेना का मालिक है ,
जो के पूरी तरह से जंगी युवा है जंग ही जिनका जीवन है ,उद्देश है ! 
उसके इस उद्देश की पूर्ति के लिए उसके पास कई बीविया है ,
जिनसे वह और योद्धा चाहता है !
उसकी एक दलपति ‘फ्युरोशिया ‘ ( चार्लीज थेरोन ) , ‘जोई ‘ के
 कब्जे से उसकी बीवियों को छुड़ा लेती है और फरार हो जाती है ! 
इसी दौरान मैक्स भी बंदी बना लिया गया है जोई की सेना द्वारा किन्तु वह
 इन्हें चकमा देकर भाग निकलता है और उसकी मुलाक़ात होती है ‘फ्युरोशिया  ‘ से !
 अब मैक्स और फ्युरोशिया का मकसद एक हो जाता है ,
अब जोई अपनी पूरी पागल योद्धाओ की सेना के साथ फ्युरोशिया के पीछे पड़ा है ,
और शुरू होती है एक न खत्म होनेवाले युद्ध का सिलसिला ,
जिसमे हार या जीत का अर्थ किसी एक का नाश है !
जहा इस सीरिज की पहली तीन फिल्मे ‘पेट्रोल ‘ के लिए जंग के ऊपर आधारित थी !
 वही फिल्म का चौथा भाग ‘पानी ‘ और ‘ लिंग अनुपात ‘ पर आधारित है ,
 फिल्म की जान इसका एक्शन है जो एक्शन प्रेमियों की कसौटी 
पर एकदम खरा उतरेगा .
हम मैड मैक्स का नाम लेते ही इसके मुख्य पात्र मैक्स के रूप में मेल गिब्सन को 
देखने के इतने आदि हो चुके है के ,
यह शंका घर कर जाती है के टॉम हार्डी इस किरदार को ढंग से निभा पायेंगे या नहीं ,
 किन्तु यह शंका एकदम निर्मूल साबित होती है जब आप फिल्म देखना शुरू करते है ! 
तब आप टॉम हार्डी या मेल गिब्सन को यद् नहीं रखते ,याद रहता है तो
 सिर्फ मैक्स जो आणविक युद्धों से तबाह और विकिरणों से ग्रस्त इस धरती पर मौजूद विभिन्न विकारों एवं मानसिक विकृतियों वाले समाज से लड़ रहा है ,
पूरी फिल्म में बमुश्किल से कुछ ही संवाद मिले है उसे ,इसके बावजूद वह सब पर भारी है ! 
फिल्म का दुसरा मुख चरित्र है फ्युरोशिया का जिसे चार्लीज थेरोन ने बखूबी निभाया है ,
कही कही तो वह मैक्स के किरदार पर भी हावी हो जाती है . फिल्म पूरी तरह से एक्शन के तानेबाने पर है ,ऐसा एक्शन जो आपको पलके झपकाने तक का भी अवसर न दे ! रेगिस्तान में सांसे रोक देनेवाले चेजिंग दृश्य वाकई अब तक के बेस्ट चेजिंग दृश्यों में से एक है यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी ! स्पेशल इफेक्ट्स और ग्राफिक्स का शानदार प्रयोग है जिसे देख दांतों तले उंगलिया दबा लेंगी दर्शक .
शुरुवाती एक्शन दृश्यों में वह दृश्य बहुत ही लोमहर्षक बना है जिसमे वार ब्वायज द्वारा फ्युरोशिया एवं मैक्स का पीछा करने के प्रयास में पूरी टोली ‘रेत के भयानक तूफ़ान ‘ में फंस जाती है ! हद दर्जे का पागलपन एवं जुनून , फिल्म शुरू से लेकर अंत तक एक्शन से ही भरी है ,जिसमे दोहराव और उबाऊ क्षण बिलकुल भी नहीं आते ! और एक से बढकर एक स्टंट और ग्राफिक्स देखने को मिलते है !
कहानी दो लाईन की है ,बिलकुल सीधी और सपाट ! 
वैसे भी ये सीरिज एक्शन के लिए जानी जाती है ! और नब्बे एवं अस्सी के दशक के तुलना में २०१५ के ‘मैड मैक्स ‘ का एक्शन जानदार होना ही है .
कुल मिला कर यह फिल्म वैसे भी केवल एक्शन और स्टंट के दीवाने दर्शको के लिए ही है ! 
इसलिए ये शायद अन्य दर्शक वर्ग को इतनी पसंद न आये किन्तु इस जेनर के दीवानों की आशाओं पर यह फिल्म शत प्रतिशत खरी उतरती है ,काफी अरसे बाद एक ऐसी जबरदस्त एक्शन फिल्म आई है जो साँसे रोके थियेटर में बैठने को मजबूर कर देती है .
चूँकि फिल्म केवल एक्शन जेनर के लिए ही बनी है 
इसलिए इसे इस जेनर के लिए पुरे स्टार्स दिए जा सकते है !

देवेन पाण्डेय 

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *