गुरुवार, 28 मई 2015

पुस्तक समिक्षा : कोहबर की शर्त

बड़े दिनों से इस पुस्तक की तलाश थी , बड़ी मुश्किल से मिली और मैंने एकाध पृष्ठ पलट कर देखे , पुस्तक कोई नया संस्करण नहीं था ! पुराना ही संस्करण था ,जिसमे से पुरानी पुस्तक की महक आ रही थी ,जो भीनी भीनी सी थी ! और इसी महक के कारण पुस्तक पढने का वातावरण भी तैयार हो गया , गंवई भाषा को देखकर पुस्तक से अपनत्व जुड़ गया किन्तु खुद को संभाला !
कारण यह था के इस पुस्तक को एक ही बैठक में समाप्त करने की इच्छा हो रही थी ,और इस व्यस्तता भरे जीवन में यह संभव नहीं हो पा रहा था ! उन्ही दिनों किसी कार्य वश गाँव जाना तय हुवा और पुस्तको के संग्रह में यह पुस्तक भी शामिल हो गई ! और सोचा गाँव में आराम से पढेंगे ,
गाँव पहुँचते ही , जैसे ही पहली फुर्सत मिली इस पुस्तक को पकड़ा और शुरू हो गया ! गाँव पहुँचने के पश्चात इस पुस्तक को पढने का आनंद दुगुना हो गया ,क्योकि तब इसके परिवेश से स्वयम को आसानी जोड़ पाया . इस पुस्तक का नाम है ‘’कोहबर की शर्त ‘’ जिसे लिखा स्वर्गीय केशव प्रसाद मिश्र ने .  इस पुस्तक को पढने के पीछे एकमात्र कारण था इस पुस्तक पर बनी फिल्म ‘नदिया के पार ‘  !
 जी इसी पुस्तक पर यह फिल्म आधारित थी ,किन्तु पुस्तक में जो कहानी थी उसे उसी तरह प्रस्तुत करने की हिम्मत दिग्दर्शक लेखक शायद नहीं कर पाए, और पुस्तक के विपरीत फिल्म को एक सुखद  मोड़ पर लाकर समाप्त कर दिया गया .
जबकि पुस्तक में होता इसके विपरीत है ,चरित्र वही है , चन्दन गुंजा , ओमकार , बैद जी ,काका और परिवेश भी वही ,नदी भी वही नदिया का पार भी वही ! चंदन का लड़कपन भी वही तो गूंजा का अल्हडपन भी वही , तो क्या अलग था पुस्तक में ?  वह थी इसकी आत्मा ,
जी हां ,फिल्म देखकर जहा इन पात्रो के जिवंत अभिनय से मंत्रमुग्ध हो उनसे जुड़ गया था ,एवं उनके सुख दुखो में स्वयम को भागीदार मानते हुए फिल्म के एक किरदार की तरह फिल्म को जिया था  ! वही इस पुस्तक को पढ़कर पता लगा के इन किरदारों एवं इनके सुखो को किस तरह ग्रहण लगा हुवा था , किस तरह चंदन का जीवन कभी न खत्म होनेवाले दुखो के अंतहीन सिलसिले से गुजरा था वह पाठको को द्रवित कर देता है ,एक ऐसे जीवन की कहानी जिसमे सुखो की मात्र क्षणिक झलक दिखलाकर नियति कभी न थमने वाली पीड़ा की  सौगात दे जाती है !
ओमकार और चन्दन दो भाई है ,न बाप न माँ , माँ बाप दोनों के रूप में मिले निसंतान ‘काका ‘ !
दोनों भाइयो का आपसी प्रेम देखकर काका के हृदय में ठंडक पड़ जाती है , ‘आगे नाथ न पीछे पगहा ‘ को चरितार्थ करती जोड़ी थी तीनो की ! इन तिन मर्दों ने स्वयम को घर और खेती बाड़ी में बाँध लिया है ,यदि पडाईन मौसी न रहे तो इन्हें कोई पूछे भी नहीं , काका की तबियत खराब हुयी तो नियति चंदन को चौबेछपरा ले गई बैद जी के पास , बैद जी के घर काका की दवाई का व्यवहार शुरू हुवा तो काका की बिमारी तो ठीक हो गई किन्तु ओमकार की बिमारी का भी इलाज हो गया ,बैद की बडकी बिटिया के रूप में उसके अकेलेपन को भी सहारा मिल गया .
अच्छा रिश्ता देख बैद जी ने भी बड़ी बिटिया के लिए ओमकार का हाथ मांग लिया और बियाह भी हुवा , किन्तु इन रिश्तो के बिच एक और रिश्ता पनप रहा था, जो था चंदन एवं बैद जी की छोटी बिटिया गुंजा के बिच ! जो प्रेम में बदल गया , समय के साथ घर में एक नन्हा मेहमान आया और चंदन चाचा बन गया  ! किन्तु सुखो की यह शीतल फुहार हमेशा न रह पायी और इनके सुखो को नजर लग गई  जो सबसे पहले तो भाभी को सबसे अलग कर गई , इतना कम था के नियति ने ऐसा खेल खेला के गुंजा और चंदन का रिश्ता ही बदल गया ! और गुंजा इस घर की दूसरी बहु बनी किन्तु ओमकार की ही पत्नी , न चंदन कुछ कर पाया और न गुंजा ,  अपने इस अपराधबोध के कारण चंदन भी अवसाद में रहने लगा ! हमेशा चंचल अल्हड रहनेवाला चंदन अब हँसना भूल गया ,  यह दुखो का अंत नहीं था , काका का भी साथ छूटा और गाँव में महामारी फ़ैल गई जो न जाने कितने ही परिवारों को ले डूबी ! इन परिवारों में एक परिवार चंदन का भी था .
 इसके बाद जो होता है वह किसी को भी द्रवित कर देने के लिए पर्याप्त है ,
150 पृष्ठों की पुस्तक कब खत्म हो गई पता ही न चला , केशव प्रसाद जी की लेखनी कमाल की है ,वे दर्द को भलीभांति उकेरते है ! ऐसा के आप स्वयम उन पात्रो के दुखो से दुखी होने लगते है ! क्या नियति इतनी भी कठोर हो सकती है ?  क्षण भर सुखो का मूल्य इतने दुखो से चुकाना पड़ता है ?

पुस्तक सुख एवं दुःख के धरातल पर लिखी गई है ,जिसमे दुःख का पलड़ा भारी है ! केशव प्रसाद जी की यह पहली पुस्तक है जो मैंने पढ़ी ,जिसके बाद मुझे उनकी अन्य पुस्तको को पढने की भी तीव्र इच्छा हो रही है ! चूँकि लेखक स्वयम पुस्तक में दर्शाए गाँव के निवासी रह चुके है इसलिए गाँव का सजीव चित्रं भलीभांति किया है जो निखर के सामने आया है ! साहित्य प्रेमियों को अवश्य पढनी चाहिए , 

रविवार, 24 मई 2015

फिल्म एक नजर में : तनु वेड्स मनु 2


 
फिल्म की शुरुवात वही से होती है जहा इसका प्रथम भाग समाप्त हुवा था ,
यानी तनु एवं मनु के विवाह के बाद ! 
तनु एवं मनु अपने विवाह को पांच साल निभा चुके है या कहा जाए झेल चुके है ,
शुरुवाती दिनों का प्रेम जल्द ही साबुन के झाग की तरह बैठ गया ,और दोनों के विपरीत स्वभाव जिन्होंने दोनों का रिश्ता मजबूत बनाया था ,वही इनके अलगाव का कारन बनता है !
मनमुटाव एवं झगड़ो के चलते अब दोनों अलग हो चुके है , और तनु भी वापस कानपूर आ चुकी है ,जहा परिवार वाले फिर से उसकी उल जलूल एवं बिंदास हरकतों से परेशान हो जाते है ! मनु ( आर माधवन ) भी अब लखनऊ आ चूका हा और मनु को फिर से पाने का प्रयास करता है किन्तु उसके हाथ निराशा ही लगती है !
तब उसकी जिंदगी में आती है दत्तो ( कंगना ,दोहऋ भूमिका में ) जो एक एथलीट है , उसकी शक्ल काफी हद तक तनु से मिलती है , पहले मनु उसे तनु समझ कर पीछा करता है किन्तु ग़लतफ़हमी दूर होने पर वह दत्तो के स्वभाव से प्रभावित होकर उसके प्रेम में पड़ जाता है !
दूसरी ओर तनु भी अपने पुराने प्रेमी ‘अवस्थी ‘( जिमी शेरगिल ) की ओर उम्मीद से लौटी है किन्तु उसका मन कही न कही मनु में ही बंधा हुवा है जिसे अवस्थी भी समझता है ,और वह उसे समझाने का प्रयास भी करता है ! यहाँ एक संयोग यह होता है के जिस लडकी से वह विवाह करने वाला है वो दत्तो ही है ,जिसके चलते मनु के दुबारा अपनी राह में आते देख वह भडक जाता है !
मनु एवं दत्तो विवाह करने की तैय्यारिया भी करने लगते है ! फिर क्या होता है यह फिल्म में ही देखे तो ज्यादा अच्छा रहेगा ,फिल्म में तनु के चरित्र से जहा दर्शको को चिढ होने लगती है तो वही दत्तो के चरित्र से सहनुभूति भी होने लगती है ! कंगना राणावत बेशक फिल्म की हीरो है ,किन्तु जिमी भी यहाँ अपना कमाल दिखाते है जबकि उनका रोल बहुत छोटा है , अपने देसी रोल में वे इस बार पहले की तरह खूंखार जरुर है किन्तु निगेटिव नहीं लगते  !
माधवन दबे से नजर आते है ,
फिल्म मनोरंजन करती है ,किन्तु मध्यांतर के पश्चात धीमी हो जाती है , जल्द ही वापस अपनी गति पकडती है !  गीत हिट जरुर है लेकिन ख़ास असर नहीं छोड़ते , पम्मी के रूप में दीपक डोबरियाल उवर एक्क्तिंग करते है ,जिससे थोड़ी चिढ हो सकती है , दत्तो के किरदार में कंगना ने कमाल का अभिनय किया है ! उनकी हरियाणवी शैली से लगता ही नहीं के यह कंगना रानावत है ,बल्कि वाकई भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है के कही यह दत्तो सच में ही तो कोई हरियाणा की एथलीट तो नहीं !
फिल्म में एक दर्शक के नाते आप तनु के बजाय दत्तो के पक्ष में ज्यादा नजर आयेंगे और यही इसकी खासियत है !  अभिनय पक्ष मजबूत है , हल्की फुलकी फिल्म है , एक दृश्य पर हंसी आती है जब जिमी को पता चलता है के तनु के खोने के बाद वह जिस लडकी को तनु की हमशक्ल मान कर शादी करनेवाला है ( दत्तो ) उसी से मनु का रिश्ता हो रहा है ,तो वह खीज जाता है और तनु को कहता है ,
आपके मनु जी न खुद चैन से रहेंगे न रहने देंगे ,पहले आप को हमसे छीन के ले गए ,फिर जब आपकी हमशक्ल से शादी कर रहे है तो अब उसे भी ले जा रहे है ये तो वही बात हुयी ! ‘’साला ,ओरिजनल भी हम ही रखेंगे और डुप्लीकेट भी ‘ हम करे तो क्या ?
बढ़िया फिल्म है ,अवश्य मनोरंजन करेगी ! देख सकते है .
चार स्टार
देवेन पाण्डेय 

मंगलवार, 19 मई 2015

फिल्म एक नजर में : बॉम्बे वेलवेट


फिल्म एक नजर में : बॉम्बे वेलवेट ‘अग्ली ‘ के बाद अनुराग कश्यप अपनी नई फिल्म लेकर आये है ,जो उनकी अब तक बनाई गई सभी फिल्मो से अलग है ! वैसे ‘बॉम्बे वेलवेट’ अनुराग का सपना रही है ,जिस पर उन्होंने वर्षो मेहनत की है , फिल्म देखते वक्त आपको वह मेहनत साफ़ नजर आती है ,उनकी लगन फिल्म में साफ़ झलकती है ! किन्तु सिर्फ फिल्मांकन तक ही ,कहानी के स्तर पर वह मेहनत नजर नहीं आती जो इसके लोकेशन ,साठ के दशक की मुंबई पर नजर आती है ! और यही इस फिल्म का कमजोर पक्ष है , यह अनुराग की अब तक की सबसे बड़ी बिग बजट फिल्म है ! और बड़े स्टार्स के साथ भी ,इससे पहले अनुराग कम बजट में एवं छोटी स्टार कास्ट के साठ फिल्म बनाते थे ,जिसमे कहानिया भी शशक्त होती थी एवं अभिनय भी ! बात करते है बॉम्बे वेलवेट की ,जिसकी कहानी को देखते हुए इसका नाम ‘वन्स अपन अ टाईम ईन मुम्बई 3 ‘ भी रखा जा सकता था ! फिल्म की कहानी की शुरुवात में दो बच्चे है जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान से मुंबई आते है , और एक बदनाम जगह रहकर जीवन यापन करते है , बलराज महत्वकांक्षी है ! वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी भी गलत तरीके को अपनाने से गुरेज नहीं करता , उम्र के साथ बलराज ( रणबीर ) का जूनून भी बढ़ता जाता है ! और ,इत्तेफाक से उसकी मुलाक़ात ‘कैजाद खंबाटा ‘ ( करन जोहर ) से होती है ,जो एक बिजनेस टायकून है ,और हर गलत धंधे करता है ! वह बलराज से प्रभावित है और उसका इस्तेमाल करता है , बलराज को खंबाटा ‘बॉम्बे वेलवेट’ नाम के क्लब का मालिक बना देता है ,किन्तु वह इस क्लब की आड़ में अपने गैरकानूनी धंधो को अंजाम देता है ! वह मुंबई बनने के शुरुवाती दिन है ,जब मुंबई सात द्वीपों का समूह हुवा करती थी ,जिसेपाटकर एक महानगर बनाने की योजना परवान चढ़ रही थी ! इस निर्माण में बिल्डर , मंत्री ,भ्रष्ट अफसर ,उद्योगपतिहर सही गलत तरीको से अपनी तिजोरी भर रहे है , खंबाटा भी मुंबई का सरताज बनने की चाह रखे हुए है ,और बलराज उसके लिए एक मामूली प्यादा है ! दूसरी और बलराज अपने प्यार ‘रोजी ‘(अनुष्का शर्मा ) को क्लब की सिंगर बना देता है ,किन्तु उसका भी एक राज है ,जिसे वह बलराज से छिपा रही है ! इधर बलराज की इच्छाये भी बढती जा रही है,
जिसके चलते खंबाटा से उसके रिश्ते में दरार आ जाती है , और रोजी के राज के कारण ‘खंबाटा ‘ 
उसकी जान का दुश्मन बन जाता है ,फिर बलराज और खंबाटा की लड़ाई का क्या अंजाम होता है ,यही बाकी कहानी है ! अब कहानी सुनकर तो अंदाजा लग ही गया होगा के यह कहानी बोलीवूड में न जाने कितनी बार सुनी सुनाई ,
देखि दिखाई है ! फिल्म में करन जोहर खंबाटा के रोल में खलनायक कम कॉमेडियन ज्यादा लगते है ,
फिल्म के बाकी कलाकारो ने बढ़िया अभिनय किया है ,केके मेनन को करने के लिए कुछ ख़ास नहीं था इसलिए वे वही करते नजर 
आये जो अब तक करते आये है ,अब उनमे दोहराव आने लगे है ,हर फिल्म में एक से भाव भी अच्छे नहीं लगते ! फिल्म जरुरत से ज्यादा डार्क है , फिल्म की नींव भले ही मुंबई है किन्तु फिल्म के परिदृश्य मुम्बई के कम
और किसी अमरीकन गैंग्स्टर फिल्म की ज्यादा याद दिलाते है !
या फिर हो सकता है किसी फिल्म विशेष से प्रभावित हो ,फ़िल्मी जानकार यह बात देखते वक्त समझ भी जायेंगे ,
संगीत फिल्म के मुताबिक़ ही है ,कोई ऐसा गीत नहीं जिसे याद रखा जा सके ,हल्के पल न के बराबर ! 
वैसे फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट काफी डांवाडोल नजर आती है , 
जिससे फिल्म वितरको को घाटे का सौदा ही साबित हो सकती है ! अनुराग बेशक बोलीवूड के अलहदा निर्देशकों में से एक है , 
जुनूनी है , किन्तु कभी कभी यही जूनून घातक भी हो सकता है ! 
जिसका ताजा उदाहरण राम गोपाल वर्मा है जो एक समय बोलीवूड में सबसे अलग और उम्दा फिल्मकारों में गिने जाते थे ,
जीन्होने अपनी सनक में एक रौ में फिल्मे बनाई और काफी तारीफे बटोरी ,
किन्तु जल्द ही अति हो गई और अब उनकी फिल्मो से वितरक भी दूर भागते नजर आते है !
फ़िल्मी गलियारों में इस फिल्म को लेकर काफी नकारत्मकता देखि गई जिससे लगता है के कई लोग इस
फिल्म के नकारात्मक रिजल्ट से खुश है , हां ये उनके लिए ख़ुशी की बात हो सकती है ,
क्योकि उन्होंने कभी भी कुछ हटकर देने का प्रयत्न नहीं किया और जिन्होंने किया उसकी असफलता
स्वाभाविक रूप से उन्हें सुख देती हो ! राम गोपाल वर्मा भी ट्विटर पर फिल्म का मजाक बनाने से बाज नहीं आये जो स्वयम बोलीवूड में 
अपनी फिल्मो के जरिये मजाक बन चुके है ! हद तो कमाल खान ने की , स्वयम तो उलजलूल सी ग्रेड फिल्मो में अभिनय शब्द को
शर्मा देनेवाला अभिनय करते है और अनुराग कश्यप को फिल्म बनाने का ढंग सिखाते फिरते है ! इस फिल्म के बहाने बोलीवूड के कुछ मसखरो की पहचान भी होती नजर आई ! उतार चढाव होते रहते है ,
अनुराग ने प्रयास किया ,किन्तु दांव नहीं चला ,
और वे उन फिल्मकारों में गिने जाते है जो अपनी असफलता से सीखते है न की बिफरते है ! ढाई स्टार देवेन पाण्डेय

रविवार, 5 अप्रैल 2015

फिल्म एक नजर में : फास्ट एंड 'फ्यूरियस 7


एक्शन और रेसिंग के शौकिनो की मनपसन्द श्रृंखला ‘फास्ट एंड 'फ्यूरियस’ की सातवी कड़ी
 इस हफ्ते प्रदर्शित हुई ,
जिसने भारत में पहले ही दिन ‘नौ करोड़ ‘ के लगभग की कमाई करके साबित कर दिया के इस सीरिज ने दिन ब दिन अपने दर्शको के दिल में मजबूत पकड बनाई है ! ( इसका एक कारण ‘पॉल वाकर की दुखद मृत्यु भी है )
वैसे इस श्रृंखला की पहली तीन फिल्मे काफी सराही गई थी ,किन्तु चौथे भाग से फिल्म अपनी गति खोती नजर आई और छठे भाग में दुबारा खोयी हुयी गति प्राप्त की ! उतार चढाव लगे रहे ,
कहानी वही से शुरू हुयी है जहा से फास्ट एंड 'फ्यूरियस 6 खत्म हुयी थी , ऑवेन शॉ के बुरी तरह से घायल होने के बाद उसका भाई ‘डेकार्ड शॉ ‘ ( जेसन स्टेथम ) तिलमिलाया हुवा है !
और वह भाई की दुर्गति के जिम्मेदार ‘डोमिनिक ‘( विन डीजल ) एंड पार्टी के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है ,
और वह उनकी टीम के एक सदस्य ‘हान ‘को मार देता है !
इन सबसे बेखबर अपने सारे बुरे कामो को छोड़ चुके ‘डोमिनिक , उसकी बहन ‘मिया ‘ ( जोर्डाना ) 
 उसका पति ‘ब्रायन ‘( पॉल वाकर ) अपनी जिन्दगी में मग्न है , तो वही ‘डोमिनिक ‘ अपनी पत्नी ‘लेट्टी ‘
 ( मिशेल रोड्रिग्ज ) जिसकी याददाश्त खो चुकी है ,को बीती जिन्दगी याद दिलाने की कोशिश में है !
लेकिन उनकी शांत जिन्दगी शांत नहीं रहती और कुछ समझने से पहले ही ,
उनकी जिन्दगी में तूफ़ान बनकर ‘डेकार्ड शॉ’ आता है और सब तहस नहस कर देता है , 
डेकार्ड से हुयी मुठभेड़ में ‘होब्बस ‘ ( डाईविन जोनसन ) घायल हो जाता है ,
जिसके बाद उसके निशाने पर डोमिनिक एंड पार्टी है , 
उसके ताबडतोब हमलो के चलते ‘डोमिनिक ‘ एवं ‘ब्रायन ‘ दोबारा टीम को इकट्ठा करते है और
 ‘डेकार्ड’ की तलाश में जापान पहुँचते है जहा
ख़ुफ़िया अधिकारी ‘फ्रैंक ‘ उससे मिलता है ,जो डोमिनिक को डेकार्ड को पकड़ने में मदद की पेशकश करता है
 जिसके बदले डोमिनिक को उनकी एक हैकर ‘रैम्सी ‘को आतंकी संगठन से छुड़ाना है !
 रैम्सी को छुड़ाना इतना आसान नहीं है , 
बेहद जोखिमभरे मिशन के के दौरान उसकी मुलाक़ात दुबारा डेकार्ड से होती है और उसकी टीम मुश्किल में पड़ जाती है ,
किन्तु वह रैम्सी को छुडवा लेता है ! 
लेकिन उनकी मुसीबते बढ़ जाती है जब डेकार्ड और रैम्सी को कैद करनेवाले आतंकी संगठन के हाथ मिल जाते है ,
अब दोनों का दुश्मन एक ही है ‘डोमिनिक ‘ और डोमिनिक को न सिर्फ इनसे रैम्सी को बचाना है 
बल्कि उसे डेकार्ड से बदला भी लेना है ,
फिर क्या होता है यह फिल्म में ही देखे तो अच्छा है ! फिल्म की कहानी नाम के मुताबिक़ ही फास्ट रही है ,
कही भी धीमी नहीं हो पाती , इस श्रृंखला की छह सीरिज देखने के बाद दर्शक गाडियों के
 हैरतंगेज स्टंट्स एवं कारनामो का इतना आदि हो चूका है के वह जब यह सोचने लगता है के इस हैरतंगेज स्टंट के
 बाद कोई और स्टंट उसे हैरत में नहीं डाल सकता के तभी एक और नए रोमांच की पराकाष्ठा तक ले जानेवाले दृश्य
 उसे अपनी सोच बदलने पर मजबूर कर देता है !
रैम्सी को छुड़ाने वाला सिक्वेंस लगभग आधे घंटे का है ,और इन पलो में दर्शक अपनी पलके झपकाना भी भूल जाएगा , 
जब पॉल खाई में गिरती हुयी बस से छलांग लगाता है तब दर्शको की चीखे निकल जाती है ,
दुबई में फिल्माए गए तीन बिल्डिंग्स से कार को निकालनेवाले दृश्य तो रोमांच की पराकाष्ठ ही पार कर देते है !
यहाँ यह बताना जरुरी है के फिल्म को यदि तर्क की कसौटी पर परखना शुरू करेंगे तो आप इसका मजा नहीं ले पायेंगे ! 
छठे भाग में अंत में नजर आये ‘जेसन ‘ इस फिल्म में सबपर भारी पड़े है ,
एक शातिर और पागल शिकारी के रूप में जब भी वो सामने आये है रोमांच बढाने में कामयाब रहे है !
डाईविन जोनसन के साथ उनकी शुरुवाती मुठभेड़ शानदार है , इस फिल्म में डाईविन को बहुत कम फूटेज मिली है ! 
पॉल और विन डीजल हमेशा की तरह शानदार रहे है , 
पॉल की मृत्यु के कारण उनके भाई को लेकर बचे हुए दृश्यों की शूटिंग की गई जो पॉल की तरह ही दीखते है ! 
यह फर्क अंतिम दृश्य में साफ झलकता है जब डोमिनिक ब्रायन को अंतिम बार विदा करता है ,
कुल मिला कर एक्शन प्रेमियों को यह फिल्म पसंद न आने की कोई वजह नहीं है !
चूँकि फिल्म एक्शन और रेसिंग पर बेस्ड है तो इस हिसाब से इस श्रेणी की फिल्मो की नजर से देखे तो कोई कमी नहीं है !
 रेटिंग भी इसी हिसाब से है ,
चार स्टार
देवेन पाण्डेय

सोमवार, 23 मार्च 2015

धर्म के सेल्समैन !

आज शाम को ऑफिस से आकर ज्यो ही आराम करने बैठा के दरवाजे पर दस्तक हुयी !
मैंने दरवाजा खोला तो सामने दो युवक खड़े थे ,दोनों के हाथ में हैंडबैग थे ,
मैंने पहले उन्हें देखा उन्होंने मुस्कुराहट दिखाई और न जाने क्यों मुझे ऐसा लगा के ये या तो सेल्समैन है या किसी धर्म के प्रचारक ! मन तो किया के दरवाजा तुरंत बंद कर दू ,किन्तु ऐसा करना उचित नहीं लगा ,
‘जी कहिये ‘ मैंने कहा 
‘सर मै आपके सिर्फ कुछ मिनट्स लूँगा ,यदि आपको कोई आपत्ति न हो तो ?’ उसने कहा .
‘हा क्यों नहीं ‘ सोचा के सुन लेने में क्या जाता है ?
‘’ सर एक टोपिक पर आपसे बात करना चाहता हु ,आपको क्या लगता है जिन लोगो की मृत्यु हो जाती है ,क्या वे दुबारा जिवित हो सकते है ? क्या हम उन्हें दुबारा उन्हें देख पाएंगे ? ‘ उसने मुस्कुराते हुए मेरी जिज्ञासा को बढाने के इरादे से कहा , लेकिन ऐसी बेसिरपैर की बातो से भला अपनी जिज्ञासा कभी बढ़ी है ?
मै समझ गया के ये वही लोग है ,’बड़ी बड़ी बाते और शौचालय में जाकर वडा पाँव खाते ‘’
यानी प्रचारक ,या कहे प्रलोभन या ऐसा ही कुछ !
मैंने कहा ‘ सो फाईनली इट्स रिलेटेड टू ‘’बाईबल ‘’ आई थिंक ?’’
एक पल में बंदा थोडा प्रभावित हुवा ,उसे शायद चड्डी बनियान में खड़े देहाती जैसे दिखनेवाले शख्स से अंग्रेजी की उम्मीद नहीं थी ( अब ये खुद मुझे नहीं पता के इन नमूनों को देखकर पता नहीं कहा से अंग्रेजी निकल गई ,ग्रामर की माता बहन हुयी हो तो अलग बात है )
‘ यस सर ,बट वी आर नोट गोइंग टू एनी रिलीजियस वे ‘’ उसने समझाने के स्वर में कहा ( अपने को यही सुनाई दिया )
हम आपको यह दिखाना चाहते है ,कहकर उसने बैग खोली और मुझे पर्चिया दिखी ‘चंगाई का दिन ,परिवर्तन का अनुभव ,प्रभु बुलाते है , आपसे प्यार करते है ‘

 यानी ऐसी ही मोहब्बत भरे कुछ खत भरे पड़े थे ! उसने एक पर्ची निकाली और थमा दी 
जिसका नाम था ‘ क्या मरे हुवो को दोबारा जीवन मिलेगा ?’’
मैंने कहा ‘ भाई आदमी जी के तो कुछ कर नहीं पा रहा ,वापस आकर भला क्या कर लेगा ? 

यहाँ मरे हुवो को जीवन मिलेगा से ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल है ‘’ क्या मुझे कन्फर्म टिकट मिलेगा ?’’ मैंने कहा
‘ जी मै समझा नहीं ? ‘’ उसने न समझने का अभिनय किया .
मैंने कहा ‘ दुनिया की आबादी पहले ही अधिक है ,

उसमे से यदि मरनेवाले भी जीवित होने लगेंगे तो भाई रहेंगे कहा ? खायेंगे क्या ?
उसने दुसरे बंदे की तरफ देखा , दूसरा बंदा मुस्कुराया ,

( मै समझ गया अब यह आगे आनेवाला है )
‘’ देखिये सर ,हर कोई जीवित नहीं होगा ,सीर्फ वो ही जीवित होंगे और अपनी कब्रों में से निकलेंगे जो भले होंगे ‘ 

कहते हुए उसने एक नीली जिल्द चढ़ी पॉकेट साईज पुस्तक निकाली ,और तुरंत एक पृष्ठ खोला ,
और कुछ पंक्तिया दिखाने लगा पृष्ठ के उपरी कोने पर कुछ ‘युहन्ना या यहोबा ‘ लिखा था .
‘देखिये सर ,हम आपको उदाहरण भी दिखायेंगे ,ऐसे आठ उदाहरण है जहा परमेश्वर ने लोगो को जीवित किया ‘
‘’भाई लेकिन मेरे ख्याल से जो भी परमेश्वर की शरण में गया उसके पाप क्षमा हो जायेंगे और वह 

भी परमेश्वर की सानिध्य का हकदार होगा ,सही है न ?’’ मैंने पुछा ,
‘’ जी बिलकुल सही समझे आप ‘’
‘यानी इसका मतलब तो यह हुवा संसार में मौजूद सारे व्यक्ति मरेंगे तो भी वे भले ही कहलायेंगे ? 

यानी के जो भी मरेगा वो दोबारा आएगा ? इसका मतलब दुनिया में पैदा होनेवाले पैदा होते रहेंगे और मरनेवाले आते रहेंगी ! 
धीरे धीरे संसाधन खत्म होंगे ,जलवायु दूषित होगी ,अन्न की कमी होगी ,फिर दुबारा ....’’
नहीं सर ...( उसने मेरी बात बिच में काटी )
‘देवेन ,मेरा नाम देवेन पाण्डेय है , और मैंने जिस पुस्तक को पढ़ा है या कभी देखा है ,उतने में इतना समझा है ,

के आप मरने के बाद जीने की तमन्ना लिए फिरोगो तो आपका जीवन भी मृत्यु सदृश्य हो जायेगा ,
कर्म से मोक्ष को प्राप्ति होगी ,न की किसी पुस्तक को रटने से , मनुष्य नहीं मरता देह मरती है ,
आत्मा तो आदि है अनंत है फिर चोला बदलेगी किसी रूप में ,तो क्यों इस आत्मा को देह रूपी बंधन में बांधे रखे,
 हमेशा मर के जीने की आस लिए ? मेरे जो मुंह में आया मै बकता गया .
कुछ देर तक दोनों चुप रहे ,मुस्कान गायब हुयी ,लेकिन दोबारा मुस्कान चेहरे पर लाते हुए कहा ,
‘’सर यह विषय एक मिनट में समझने का नहीं है ,यह वृहद विषय है !

 हम इसके लिए दुबारा आएंगे तब विस्तार से चर्चा करेंगे और आपकी शंकाओ को दूर करेंगे ‘’
‘आपके पहले भी कुछ महीने पहले दो लोग आये थे , उन्होंने दो पुस्तके दी थी ‘नया नियम ,और पता नहीं क्या ,’’ मैंने कहा .
‘’ तो आपने उन्हें पढ़ा ? ‘’ उन्होंने चहकते हुए कहा .
‘’ नहीं शुरुवात की और बोर हो गया ,रखी है वैसे ही, आपको चाहिए तो ले जाओ वापस ,

वरना पुस्तको को कही पड़े रहने देना ,धुल खाने देना मुझे अच्छा नहीं लगता ! ‘’ मैंने कहा तो उन्होंने कहा .
‘परमेश्वर आपकी सहायता करे ‘’
‘’आपकी भी ‘’ मैंने कहा और दरवाजा बंद कर दिया .

धर्म न हुआ ससुरा फ्लिपकार्ट बिग बैंग सेल हो गया

शनिवार, 21 मार्च 2015

फिल्म एक नजर में : दम लगा के हईशा .

फिल्म के पहले ट्रेलर ने ही उत्सुकता जगा दी थी , 
जिस तरह से एक साधारण परिवार और बेमेल विवाह से उभरे संबंध पर 
आधारित एक मनोरंजक कहानी का तानाबाना बुना गया वह बेहद मनोरंजक है ,
और कुछ सीख भी देता है ,जहा आजकल ‘टाईमपास’ टाईप लव स्टोरीज का चलन है, 
जिसमे नायक नायिका मामूली सी बात पर ‘ब्रेक अप ‘ 
जैसे पश्चिमी चोंचलों को अपना कर रिश्तो का मजाक बनाकर उन्हें तोड़ देते है
 जैसी फिल्मो का बोलबाला है, और हर दूसरी फिल्म झूठी आजादी और बोल्डनेस की
 दुहाई सी देती प्रतीत होती है और रिश्तो में फैंटसी को ही तरजीह देती है ,
ऐसे समय में रिश्तो के अनकहे मूल्यों को समझाती यह फिल्म बेहद सराहनीय प्रयास है .
कहानी एकदम सरल है और उतना ही सरल है इसका फिल्मांकन ,लेकिन दिल को छू जाता है !
कहानी : हरिद्वार में रहनेवाला दसवी फेल नवयुवक ‘प्रेम प्रकाश तिवारी ‘ ( आयुष्मान खुराणा )
अपने पिता की कैसेट की दूकान में अपने मनपसंद गायक ‘कुमार सानु ‘ 
के गीतों के सानिध्य में अपना जीवन गुजार रहा है , प्रेम अंग्रेजी में कमजोर है 
( किन्तु हिंदी गजब है ) जिस कारण वह दसवी पास नहीं कर पाया ,
ज़माना बदल रहा है और कैसेट के ट्रेंड लुप्त होने की कगार पर है ,घर की माली हालत भी खस्ता है ! 
इसलिए प्रेम के पिताजी ( संजय मिश्र ) प्रेम का विवाह अपने मित्र की बेटी ‘संध्या ‘
 ( भूमि पेडणेकर ) के साथ करवा देते है , उनका मानना है के घर में पढीलिखी नौकरीशुदा बहु 
आयेगी तो घर के हालात सुधरेंगे !
प्रेम को यह शादी नापसंद है क्योकि संध्या हद से ज्यादा मोटी है , 
सपनीले गीतों में खोये रहनेवाले प्रेम के लिए विवाह किसी सदमे से कम नहीं है ! 
किन्तु वो घरवालो को मना नहीं कर सकता ! 
( एक तो संस्कार ,दूजे बाबूजी के जूते के डर )
 संध्या प्रेम को पसंद करती है लेकिन अपने प्रेम की कडवाहट का उसे अहसास नहीं .
विवाह के पश्चात प्रेम को संध्या के साथ रहने में शर्मिंदगी महसूस होती है ,
 वह उसे अपने जानपहचान ,एवं मित्रो के सामने लाने में लज्जा अनुभव करता है ,
 और यह बात संध्या समझ जाती है ! एक तो मोटी पत्नी ऊपर से ज्यादा पढ़ी लिखी और काबिल ,
यह देखकर प्रेम कुंठाग्रस्त रहने लगता है ,जिसकी वजह से घर में ए दिन तकरार होने लगती है ,
और जल्द ही रिश्तो की कडवाहट सबके सामने आ जाती है !
 संध्या अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करती है किन्तु प्रेम को इस रिश्ते का बोझ नहीं संभालना 
,एक बार नशे में अपनी पत्नी को मित्रो के सामने जलील करने के फलस्वरूप संध्या प्रेम को
 तमाचा जड देती है और इस रिश्ते के अंत की नीव पड़ जाती है .
फिर तलाक की नौबत आ जाती है ,किन्तु फैमिली कोर्ट द्वारा तलाक के पहले विवाहित दम्पति को 
साथ में छह महीने गुजारने को कहती है उसी के बाद तलक होगा ,
अब चूँकि तलाक की नौबत आ चुकी है ,इसलिए दोनों एक कमरे में रहते हुए भी अजनबी की तरह है ! 
लेकिन इस कदम से खुश होने के बजे प्रेम दिन बी दिन कुंठित होते जाता है , 
संध्या इन छह महीनो को पति पत्नी की तरह नहीं अपितु मित्र की तरह रहने को कहती है 
ताकि रिश्ते को खत्म करने में आसानी हो .
फिर क्या होता है ,यह रिश्ता किस करवट मुड़ता है ,यही बाकी कहानी है .
फिल्म के सभी कलाकार चाहे वे प्रेम की मित्र हो ,बुआ ,माँ ,पिताजी हो या उनके संघप्रमुख 
‘शाखा बाबु ‘ हो ( उनका असल नाम पता ही नहीं चला ) सभी ने सहज अभिनय किया है ,
मानो वे फिल्म के कलाकार न होकर रोजमर्रा के चरित्र हो जिन्हें हम आसपास देखते है ! 
संजय मिश्र अपनी भूमिका के साथ पूरी तरह से रच बस गए है ,एक टिपिकल उत्तर 
भारतीय बाप की भूमिका में वे असरदार है, जो बेटे से प्यार भले ही न दिखाए 
लेकिन चप्पल लेकर जरुर दौड़ा दे ,
भूमि पेडणेकर ने वाकई  कमाल का अभिनय किया है , 
लगा ही नहीं के कही आप किसी अभिनेत्री को देख रहे है ,
एकदम सहज एवं जिवंत अभिनय , पति को भले ही उससे प्यार हो या न हो किन्तु
 दर्शको को अवश्य हो जाता है ! आयुष्मान ने प्रेम प्रकाश ...क्षमा कीजियेगा प्रेम ‘प्रेम प्रकास ‘ 
की भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है ,चाहे वो उनकी हिंदी हो या देहाती टोन ,
पूरी तरह से हरिद्वार मय युवक ,अपनी जिन्दगी से हारा हुवा और दोस्तों की सफलता से कुढ़ता हुवा ! 
अपनी पत्नी से सकुचाता हुवा ,काफी अलग अलग शेड लिए हुए है यह किरदार जिसपर कभी हंसी आती है ,
कभी गुस्सा आता है ,तो कभी तरस आता है !
फिल्म का संगीत भी फिल्म के माहौल के हिसाब से बढ़िया है और याद रह्ने लायक है ,
अनु मलिक एवं कुमार सानु ने फिर समा बांधा है ! फिल्म की कहानी नब्बे के दशक की है
 इसलिए संगीत भी नब्बे की दशक का माहौल लिए हुए है ,’तू मेरी है प्रेम की भाषा ,दर्द करारा ‘ 
आदि गीत कुमार सानु की आवाज में है ,तो ‘मोह मोह के धागे ‘ एक रूमानी अहसास लिये हुये है 
जो दो अलग मेल फिमेल वर्जन में है और दोनों ही बेहतरीन है ,
कुल मिलाकर फिल्म कहानी ,निर्देशन ,फिल्मांकन में तो बढ़िया है ही किन्तु संगीत ने भी 
कहानी को सुंदर बना दिया है ,पूरी तरह से एक मनोरंजक और साफसुथरी फिल्म 
( अपवाद के लिए एकाध दृश्य छोड़कर ),फिल्म में ऐसा कुछ नहीं जिसके लिए रेटिंग कम दे सकू ,
साफ़ कहू तो ऐसी कोई कमी नहीं दिखी जिसका उल्लेख कर सकू
पांच स्टार

देवेन पाण्डेय 

रविवार, 15 मार्च 2015

गहन खामोशी

'बिटिया ' सयानी होने लगी थी , अब थोड़ी सी फ़िक्र होने लगी थी !
बेटा भी तो बड़ा था दो साल ,किन्तु  बिटिया की चिंता थोड़ी अधिक थी !
ममता या प्रेम तो था ही किन्तु एक डर भी था जिससे हर बिटिया वाले का सामना
 यदा कदा होता ही रहता ही !
पड़ोस की सहेलिया सलाह देने लगी 'बिटिया बड़ी  हो गई है ,
ध्यान दिया करो थोडा,  कोई उंच नीच न होने पाए '
उसी दिन बिटिया को समझाया '' अब तुझे थोड़ी सावधानी बरतनी होगी ,
घर आने के लिए देरी मत किया कर ''
बिटिया ने पुछा 'क्यों माँ ?'
अब क्या कहू ?
'' अब बाहर जमाना ठीक नहीं रहा , लडको से खतरा है ,परेशान करेंगे  ''
कैसे बैसे संक्षिप्त में समझाने का प्रयास किया .
उसने तुरंत बड़े भाई का नाम लिया .
'फिर भैया को भी बोलिए न जल्दी आने के लिए ,प्रमिला को परेशान करता है हमेशा !
 क्या उससे लडकियों को खतरा नहीं ? ''

गहन खामोशी छा गई 

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *