मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016

तांडव : शार्ट फिल्म समीक्षा

यूट्यूब पर मनोज बाजपेयी की एक शोर्ट फिल रिलीज हुयी है जिसे बनाया है muvizz.com ने .
गयारह मिनट की इस फिल्म में व्यक्ति की मनोदशा दिखाई गयी है , जिसे अपनी इमानदारी और जमीर को जिन्दा बनाये रखने के लिए कड़ी मानसिक जद्दोजहद करनी पडती है .
ताम्बे एक हेड कॉन्स्टेबल है ( मनोज बाजपेयी ) जो इमानदार कॉन्स्टेबल है ,किन्तु उसकी इमानदारी उसके लिए अभिशाप भी है ! वह अपनी जरूरते पूरी नहीं कर सकता , परिवार को बेहतर भविष्य नहीं दे सकता ! अपनी बेटी को उज्वल भविष्य देने के लिए प्रयासरत ताम्बे के सामने समस्या आती है बेटी के एडमिशन की ,जिसके लिए पांच लाख की आवश्यकता है .
और संयोग से एक मुठभेड़ में बारह लाख रूपये हाथ लगते है ,इतना पैसा देखकर कर मातहतों का ईमान डोल जाता है और सभी ताम्बे को सलाह देते है पैसे बाँट लेने की ! ताम्बे का मन  भी कशमकश में फंसा हुवा है , लेकिन वह मन कड़ा करके पैसा थाणे में जमा करवा देता है जिससे मातहत तो नाराज है ही साथ ही पत्नी भी क्रोधित है के हाथ आया हुवा पैसा छोड़ दिया .
अब ताम्बे तनाव में है ,इमानदारी और बेईमानी के बिच पिस रहा है ! वह फैसला नहीं कर पा रहा है के उसने सही किया या गलत .
उसकी ड्यूटी गणेश विसर्जन पर लगी हुयी है ,हर ओर ढोल ताशे नगाड़े उत्सव हो रहा है , हर कोई उल्लास में दिल खोल कर झूम रहा है , बाहर के शोर में भी ताम्बे का मन  का शोर कम नहीं हो रहा  .अवसाद हावी होने लगता है और अपने आपे से बाहर निकल कर ताम्बे भी इस उल्लास में शामिल हो जाता है बगैर अपने पद की परवाह किये , उसे खुद पता नहीं चलता के उसके कदम क्यों बहकने लगे है ,उस पल वह इमानदारी और बेईमानी से दूर हो जाता है , आम आदमी की समस्याओ को भुल जाता है ,घर परिवार का अवसाद भी भुल जाता है ,केवल रहता है तो उसका मन जो उसे सब भुल कर झुमने पर विवश कर देता है , और जी खोल कर मन का उन्माद शांत करता है .
उसके विडिओ वायरल हो जाते है ,और सस्पेंशन झेलना पड़ता है , वह घर पर आता है और अपने बीवी बच्चो को खुद का विडिओ देखते हुए पाता है ! वह उनकी मुस्कान देख कर खुश हो जाता है .
बढ़िया शोर्ट फिल्म है , बिना अधिक संवादों के केवल दृश्यों से बहुत कुछ कह जाती है ! मनोज बाजपेयी कमाल के अभिनेता तो है ही .


शनिवार, 6 फ़रवरी 2016

फिल्म एक नजर में : घायल वंस अगेन .

काफी समय से सनी देओल की कोई सफल फिल्म नहीं आई थी ! जो आई भी उनका नाम तक किसी को याद नहीं ,जैसे कंगना रानावत और सनी की ‘आई लव एन वाय ‘’ जो काफी अरसे से डिब्बा बंद थी और जिसने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं माँगा .
आलम यह था के सनी को फिल्मे मिलना ही बंद हो गयी और यह बात खुद सनी ने स्वीकारी ,और एक दमदार कलाकार हाशिये पर धकेल दिया गया ! अब सनी के पास खुद ही फिल्म बनाने के आलावा कोई और चारा नहीं था ,और उन्होंने रिस्क लिया ‘’घायल वंस अगेन ‘’ बना कर जो उनकी ‘’घायल ‘’ का सिक्वल ,( वैसे सही मायनों में सिक्वेल ही है जबरदस्ती लिंक जोड़ने की कोशिश नहीं की गयी है पिछली फिल्म से ) फिल्म अलग है और इसका ट्रीटमेंट पिछली घायल से अलग है तो दोनों की तुलना करना मूर्खता होगी ,सच्चाई यह है के सनी को एक हिट  की अदद जरुरत थी जो उन्हें अपनी जगह पुनःस्थापित कर सके .
कहानी : अजय मेहरा ( सनी देओल ) अपनी चौदह साल की सजा काट कर बाहर निकलता है और अपनी जिन्दगी को मकसद देते हुए ‘सत्यकाम ‘ नमक मिडिया पोर्टल चलाता है जिसमे सनसनी के नाम पर किसी भी मसालेदार खबर को प्रमुखता नहीं दी जाती .
अजय सच के लिए लड़ता है , और इसके लिए कीसी भी हद तक जाने के लिए तैय्यार है ! बलवंत राय की दुश्मनी के चलते वह अपने परिवार को खो चूका है और मेंटल पेशंट रह चूका है , और ‘रिहा ‘ (सोहा अली खान ) उसकी डॉक्टर है जो उसकी देखभाल करती है .
इसी बिच कुछ बच्चो के हाथ एसीपी ‘डिसूजा ‘ (ओम पूरी ) के कत्ल का वीडिओ लगता है ,जिसमे शहर के बिजनेस टायकून राज बंसल ( नरेंद्र झा ) का और उसके बेटे का हाथ है .
इस कत्ल को एक्सीडेंट की शक्ल देकर छुपा लिया जाता है ,किन्तु जब बंसल को पता चलता है के कत्ल के सुबूत इन लडको के पास है तो वह उनकी जान का प्यासा हो जाता है .
अब उन लडको की जान बचाने और बंसल को सलाखों के पीछे करवाने का जिम्मा अजय अपने सर ले लेता है . फिर क्या होता है यही आगे की कहानी है .
फिल्म का ट्रीटमेंट नया है कहानी भले ही नब्बे के दशक की लगती हो ! यहाँ सनी ने बदलाव भी किये है और तकनीक का डील खोल कर इस्तेमाल किया है , फिल्म का फर्स्ट हाफ थोडा धिमा है जो भूमिका बांधने में निकल जाता है , फिल्म तब रफ़्तार पकडती है जब अजय राज बंसल की भिडंत होती है ,और उसके बाद फिल्म किसी होलीवूड एक्शन फिल्म की तरह हैरत अंगेज चेज ,और स्टंट्स के साथ आगे बढती हुयी रफ्तार के साथ खत्म होती है .
फिल्म के एक्शन डिरेक्टर होलीवूड से है जिसका असर साफ़ दिखाई देता है , उन दृश्यों की तारीफ़ करनी होगी जिनमे अजय का पीछा बंसल का विदेशी सिक्योरिटी चीफ करता है ! चाहे वह मुंबई की ट्रैफिक भरी सडको का हो जिसमे अजय सैकड़ो गाडियों से लड़ते भिड़ते हैरतंगेज तरीके से बच निकलता है ,फीर लोकल ट्रेन से कार टकराने का दृश्य हो या चलती लोकल में फाईट का , हर दृश्य तालियाँ और सीटियों का हकदार बनता दिखता है और वही पुराना सनी देओल दिखता है जो अपने घूंसों से दुश्मन को सुन्न कर देता है .
क्लाईमैक्स में बजट की कमी के कारण एनिमेशन का स्तर दिखता है ,जिसमे हैलीकॉप्टर बनावटी दिखाई पड़ता है ! लेकिन इस खामी को नजरअंदाज करना ही सही है ,कुल मिलाकर फिल्म सनी के कंधो पढ़ी टिकी हुयी है , फिल्म को उम्मीद से बेहतर ओपनिंग मिली है जो सनी और उनके फैन्स के लिए ख़ुशी कीबात है ! और काफी सकारत्मक रिव्यू के साथ दर्शको का भी प्यार मिला है फिल्म को ,उम्मीद की जा सकती है के यह फिल्म सनी की एक अदद हिट की कामना पूर्ती करेगा .
 फिल्म देखने लायक है , भावनात्मक दृश्यों का अभाव रहा है और एक अच्छी बात यह के एक्शन फिल्म में यदि जबरदस्ती का रोमांस घुसा दिया जाये ( जैसा के अक्सर बॉलीवूड में होता है ) तो फिल्म का कबाड़ा होना तय है ,लेकिन यहाँ ऐसे चोंचलों से साफ़ बचा गया है ,और रोमांस नाम की चीज ढूंढे नहीं मिलेगी , और गाने भी फिल्म में नदारद है केवल एक गाने ‘लपक झपक ‘ को छोड़ कर ,जो संक्षेप में उन चार युवाओ का इंट्रो करवाने का प्रयास है ,जिससे फिल्म बेवजह नहीं खिचती .
इस उम्र में भी सनी को एक्शन करता देख अच्छे अच्छे एक्शन स्टार्स को जलन हो सकती है .
रिव्यू वगैरह के चक्कर में न पडते हुए फिल्म को इंजॉय कीजिये
साधे तीन स्टार

देवेन पाण्डेय 

सोमवार, 25 जनवरी 2016

फिल्म एक नजर में : एयरलीफ्ट


पिछले  कुछ समय से अक्षय काफी बढ़िया फिल्मो में नजर आ रहे है जो लीक से हटकर और उम्दा होती है ,कुछ अपवादों को यदि छोड़ दिया जाए तो .
यदि बॉलीवुड के पिछले कुछ सालो को खंगाला जाये तो बेशक अक्षय ऐसे सुपरस्टार के तौर पपर उभरते है जो बिना किसी शोरशराबे के अपनी जगह बना रहे है जिससे अच्छे अच्छे सुपरस्टार्स को काम्प्लेक्स हो जाए .
उसी कड़ी को जारी रखती है ‘’एयरलिफ्ट ‘’ जिसे यदि अक्षय की सबसे बेहतरीन फिल्म कहा जाए तो आतिशयोक्ति नहीं होगी ,बल्कि यह इस साल की बेहतरीन फिल्म भी हो सकती है अब अवार्ड्स भले न मिले दर्शको का प्यार अवश्य मिला है .( वैसे भी अवार्ड्स किस तरह से मिलते है सभी को पता है )
फिल्म की कहानी है नब्बे के दशक की जब ‘कुवैत ‘ और ईराक ‘ के मतभेद खुल के सामने आये और इराकी तानाशाह ‘सद्दाम हुसैन ‘ ने रातो रात कुवैत को जंग का मैदान बना दिया .
एक जंग कितनी भयावह हो सकती है और कैसे अर्थव्यवस्था को चौपट कर सकती है इसका भयावह उदाहरण था वह दौर ,जब एक ही रात में अरबपति से कई लोग कंगाल हो गए .
जिनकी पहचान रातो रात बदल गयी .
ऐसे ही लोगो में से एक था कुवैत का बिजनेस टायकून ‘रंजित कात्याल ‘ ( अक्षय ) जो अपने आपको भारतीय कहलाना पसंद नहीं करता और पैसा ही जिसका ध्येय है ,वह स्वयं को कुवैती मानता है और भारत उसकी यादो में भी नहीं है .
किन्तु सद्दाम हमले में वह सडक पर आ जाता है ,और उस वॉर जॉन में परिवार सहित फंस जाता है l
वह निकलने का प्रयत्न करता है किन्तु उसी की तरह एक लाख सत्तर
 हजार भारतीय भी उस जंग में फंस गए है ,
 अब रंजित हालातो को देखकर बदल जाता है और उसके अंदर का भारतीय जाग जाता है l
वह अब इसी प्रयत्न में जुट जाता है के किसी तरह से सारे भारतीयों
 को सुरक्षित अपने देश पहुंचाया जाय,एक अशांत देश में, 
यह कार्य इतना आसान भी नहीं था .
किन्तु रंजित हार नहीं मानता और अपने दोस्तों एवं पत्नी की सहायता
 से वह कर दिखाता है जिससे वह एक नायक के रूप में उभरता है .
फिल्म की कहानी एक लाइन की है , एक  वॉर जॉन में से भारतीयों के निकलने की !
 किन्तु इस कहानी को विस्तार देना और उसके साथन्याय करना दोनों अलग बात थी .
और फिल्म में समतोल बना हुवा है कहानी कही भी धीमी नहीं पड़ती और बिना 
किसी मसाले के या ड्रामे के दर्शको को बांधे रखती है अंत तक ,
अभिनय सभी का उम्दा रहा ,अक्षय के साथ साथ निम्रत ने भी सहज और संयत अभिनय किया है ,जो अपने पति का साथ देती है और उत्साह भी बढ़ाती है , 
इराकी सैन्य अधिकारी के रूप में ‘इना मूल हक ‘ दिलचस्प रहे है !
 उनकी नपी तुली एवं शांत लहजे में रुसी टाईप हिंदी में धमकी देने और
 डराने की अदा कमाल की थी , अभिनय में हर किसी ने अपना बेस्ट दिया है ,
फिल्म दर्शको अभिभूत कर देती है ,कई बार दर्शको ने तालियों से फिल्म को प्रतिसाद दिया है तो वही भारत का झंडा लहराने भर से  दर्शक भाव विभोर हो जाते है और थियेटर तालियों के शोरगुल से भर जाता है .
बस यही काफी है , यही है असली अवार्ड हर फिल्मकार के लिए ,हर कलाकार के लिए .
फिल्म हर लिहाज से बढ़िया बनी है , गाने न के बराबर है ,वैसे भी जबरदस्ती के रोमांस और संगीत फिल्म को बेवजह लम्बा ही करते ,जिससे पूरी तरह बचा गया है .फिल्म के प्रदर्शित होने के पहले तक कितने लोगो को पता था के ऐसा भी कुछ हो चूका है ? ऐसी फिल्मे बनना सुखद है जिससे लोग अपने आप पर, देश पर गर्व कर सके न की अन्य स्टार्स की तरह झूठा राग अलापकर देश को शर्मिंदा करे .
किसी भी देश का यह अब तक का सबसे बड़ा रिफ्यूजी ऑपरेशन था , एयरइंडिया ने रीकार्डतोड़ ‘’चार सौ अट्ठासी ‘’ फ्लायिट्स चलाई थी , भारतीयों को देश वापस लाने के लिए l लेकिन इसके पीछे जिन अधिकारियों का हाथ रहा उन लोगो का कभी जिक्र भी नहीं हुवा , यह फिल्म उन लोगो के लिए सम्मान भी है .
फिल्म की एक और खासियत यह रही के जहा फिल्म ने प्रदर्शन के दिन बारह करोड़ से ओपनिंग की तो दुसरे दीन चौदह तक पहुंची और रविवार को आंकड़ा सतरह का रहा जो साबित करता है के फिल्म को जबरदस्त तारीफे एवं माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है ,
जो यह साबित करता है के फिल्म देखने लायक है l  
हम भी सुबह से टिकट के चक्कर में थे किन्तु शहर के आसपास 
सभी मल्टीप्लेक्स हाउसफुल थे l टिकट मिला भी तो शाम का और
 वहा भी कोई सीट खाली नहीं , तो वही दूसरी ओर अडल्ट कॉमेडी ‘क्या कूल है हम 3 ‘’
 की सीट्स सत्तर प्रतिशत उपलब्ध थी .
ऐसा होना सुखद है के लोग अच्छी फिल्मो को तरजीह दे रहे है ! 
फिल्म को और उछाल मिलना तय है ,छब्बीस जनवरी की छुट्टी
 और देशभक्ति का भरपूर लाभ मिलेगा .
रिव्यू वगैरह के चक्कर में पड़े बगैर देखने लायक फिल्म है ,
फाईव स्टार्स

देवेन पाण्डेय 

बुधवार, 13 जनवरी 2016

‘’नटसम्राट ‘’

‘’नटसम्राट ‘’
एक त्रासदीपूर्ण एवम मर्मान्तक कथानक का नाट्य रुपंतरण एवंम फिल्म संस्करण .
‘’महाराष्ट्र ‘’ नाम लेते ही आँखों के सामने मुगलों को नाको चने चबवा देनेवाले शिवाजी का चेहरा सामने आता है , यहाँ का इतिहास गौरवशाली है ! यहाँ की संस्कृति में कला को जो सम्मान है वह शायद ही कही और देखने को मिले , यहाँ का समाज ‘’नाटक ‘’ प्रेमी है ! नाटक यहाँ संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है ,जो सम्मान एवं स्तर यहाँ नाटको का देखने को मिलता है उतना ही अन्य कही मिले .
यहाँ शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जहा नाट्यगृह खचाखच भरे न हो , मैंने भी कुछ मराठी प्ले देखे है और वह दीवानगी महसूस की है !  मराठी नाटक उत्कृष्ट माने जाते है ,
ऐसे ही कुछ महान नाटको में से एक प्रमुख नाटक है ‘’नटसम्राट ‘’ जो लिखी है ‘’वी .वा .शिरवाडकर ‘’ जी ने ,जिसे नाटक  इतिहास में मील का पत्थर कहा जाता है ,जिसके अनगिनत प्ले हो चुके है इसके बावजूद लोग आज भी इस नाटक को देखने का मोह नहीं संवार पाते .
कहानी है एक सेवानिवृत्त कलाकार की ,जिसने अपने जीवन के ४० वर्ष ‘’नाटक ‘’ रूपी कला को समर्पित किये  , किन्तु सेवानिवृत्ति के पश्चात सबसे बड़ा ‘’नाटक ‘’ शुरू हुवा जीवन के कडवे अध्याय का , जिसकी केंद्र भूमिका में था वह कलाकार ‘’ गणपतराव बेलवलकर  ‘’ ! और यह अध्याय एक कभी न खत्म होनेवाले दुःख का अध्याय था जिसका समापन अंतिम श्वाश के साथ ही होना था ,किन्तु इस ‘नटसम्राट ‘’ इस अंतहीन दुःख को भी कुशल कलाकार की तरह आत्मसात किया और इक प्ले की तरह जीवन को जिया , नाटको में अंतहीन दुखी भूमिकाये निभाते निभाते कब दुःख इस कलाकार का जीवन बन गया यह उसे पता ही न चला .
इसी कलाकार की भूमिका में है ‘’नाना पाटेकर ‘’ जो निर्माता भी है  , फिल्म के निर्देशक है ‘’महेश मांजरेकर ‘’ जो पता नहीं क्यों हिंदी फिल्मो में अपना समय व्यर्थ करते है छोटे मोटे महत्वहीन भूमिकाये करके .
उन्हें इसकी कत्तई आवश्यकता नहीं है , वे अपनी कला अप्पने दिग्दर्शन का जिस तरह प्रयोग मराठी फिल्म उद्योग में करते है उसका फायदा हिंदी सिनेमावाले कभी सही से नहीं उठा सकते !
बात करते है ‘’नटसम्राट ‘’ की , जो एक पदवी थी जिसे ‘’गणपतराव बेलवरकर ‘’ ने कमाई थी चालीस वर्षो की साधना से , समर्पण से , ! अभिनय सम्राट !
गणपतराव निवृत्त होते है ,स्टेज छोड़ देते है ! किन्तु नाटक का मोह इस कदर है के स्टेज छूट गया किन्तु नाटक ने जीवन को नहीं छोड़ा , स्वभाव से उद्दंड ,विद्रोही , है !
अपना सर्वस्व अपनों के नाम करके सुख में जीवन के अंतिम क्षण अपनों के साथ बिताने की इच्छा है , किन्तु यह इच्छा एक मृग मरीचिका ही है , अपनों का साथ केवल अवसरवादी ही साबित हुवा ,जिसने साथ दिया बिन कुछ कहे बिन कोई शिकायत किये वह थी केवल पत्नी .
पत्नी की भूमिका में है ‘’मृण्मयी देशपांडे ‘’ ने ,जिनके हिस्से में संवाद बहुत ही कम आये है ,किन्तु उनकी भाषा उनके भाव है ! जो द्रवित करते है , सम्मान पाने की इच्छा गणपतराव को हमेशा से रही है ,किन्तु सम्मान देने का भाव थोडा कमतर ही रहा , जो परिवारजनों एवम चाहनेवालो के लिए एक त्रासदी बन गई !  सम्मान की इच्छा रखने के बावजूद जीवन का अंतिम पड़ाव तिरस्कार पूर्ण रहा तो कही न कही उसका जिम्मेदार गणपतराव का उद्दंड,उन्मत स्वभाव ही रहा .
गणपतराव के एक मित्र भी है जिसकी भूमिका निभायी है ‘’ विक्रम गोखले ‘’ ने  जो रंगमंच भी साझा करते है , किन्तु वे नटसम्राट जैसी ख्याति प्राप्त नहीं कर सके ! कही न कही इसका मलाल उन्हें जीवन भर डसता रहा है ,अवसाद का कारण रहा है किन्तु इसके बावजूद मित्रता में लेशमात्र भी दुर्भाव न उत्पन्न हुवा .
उसका जीवन भी त्रासदीपूर्ण ही रहा और अंत भी ,पत्नी की मृत्य के पश्चात अकेलेपन के भाव का भेदक वर्णन किया गया है ,जो अंदर तक हिला देता है !
अपने अंत समय में मित्र से मिलकर अंतिम अभिनय करने के दृश्य जीवंत एवं मर्मांतक है ,
गणपतराव का संघर्ष समाप्त नहीं हुवा है ,नियति उसकी परीक्षा ले रहा है ! आजीवन जो कमाया सब गंवा बैठा ,मान सम्मान ,रुतबा ,रिश्ते नाते  , और अंत भी एक नाटक के समान .
जो दुःख कागजो पर था उसे अभिनय के द्वारा निभाते निभाते ,साकार रूप देते वे स्वयम उस दुःख भरे कागजो का हिस्सा बन कर रह गए .
कहानी लगभग सभी को पता है ,महाराष्ट्र में ऐसे व्यक्ति दुर्लभ होने जिन्होंने इस नाटक को न देखा ,पढ़ा या सुना होगा ,किन्तु इसके बावजूद इस विषय पर फिल्म बनाना और उसका सफल होना यह जताता है के ‘’नटसम्राट ‘ का कोई जोड़ नहीं .
फिल्म वश्य के अनुरूप है ,नाट्य का फिल्म रूपांतरण फिल्म को धीमा अवश्य करता है किन्तु उकताहट नहीं होती ! फिल्म के अनुरूप कुछ बदलाव भी किये गए है .
पार्श्वसंगीत विषय के अनुरूप ही गंभीर है , और नाना पाटेकर एवं विक्रम गोखले अपने जीवन के श्रेष्ठ अभिनय में है ! दोनों ही नाट्य संस्कृति से है ,स्टेज का हिस्सा रहे है ,अब भी है .
गणपतराव के संवाद नाना पाटेकर के अनुरूप ही है , वो पागलपन ,क्रोध ,असहज बुद्धि , असामान्य वर्तन , आदि सभी गुण नाना ने सहज रूप से साकार किये है .
गणपतराव कथानक के सूत्रधार भी है , अपने अंदाज में कथानक को नैरेट करते है प्रस्तुत करते है !
बिना रुके कठिन से कठिन ,लोमहर्षक लम्बे संवादों को जिस खूबी से नाना प्रस्तुत करते है वो तालिया बजाने को एवं आँखों को नम होने पर विवश कर देता है .
जिन्होंने भी नाटक देखा शायद ही उनमे कोई ऐसा रहा हो जिसके पलके न भिगि हो ! और यही हुवा है फिल्म में भी , एक बार नहीं कई कई बार दर्शक भाव विव्हल हो जाता है और थियेटर से निकलने के पश्चात भी मन व्यथित सा रहता है .
इस नाटक के साथ एक बात यह भी मशहूर है के अब तक जितने भी कलाकारों ने ‘नट सम्राट ‘’ की भूमिका साकार की है ,उन्हें भी इस पात्र के अवसाद ने निजी जीवन में व्यथित किये रखा और उस अवसाद से उबरने में उन्हें समय लगा .
यानी यह कह सकते है के यह किरदार ऐसा है जिसपर कलाकार हावी नहीं होता ,बल्कि किरदार ही कलाकार पर हावी हो जाता है .
फिल्म एक व्यक्तिचरित्र है , एक काल्पनिक व्यक्ति
कुछ फिल्मे समीक्षाओ एवं रेटिंग से परे होती है ,और यह उन्ही में से एक है .

देवेन पाण्डेय 

सोमवार, 11 जनवरी 2016

फिल्म एक नजर में : वजीर

वजीर के ट्रेलर ने ही काफी उत्सुकता जगा दी थी ,जिसकी मुख्य वजह इसकी स्टारकास्ट भी थी .
अमिताभ बच्चन ,फरहान अख्तर ,जॉन अब्राहम ,नील नितिन मुकेश , आदि ,ऊपर से विधु विनोद चोपड़ा का प्रोडक्शन एवम बिजॉय  नाम्बियार का निर्देशन जिनके निर्देशन में हमेशा कुछ हटके मिला है बोलीवूड को ,किन्तु सफलता हमेशा औसत ही रही है ,चाहे वह ‘शैतान हो ‘डेविड ‘ हो या पिज्जा ( बतौर प्रोड्यूसर ) हो .
उनकी यह फिल्म भी उन्ही की शैली को आगे बढ़ाती है ,
डार्क फिनिशिंग एवं सस्पेंस का घालमेल ,
कहानी की शुरुवात होती है ,एटीएस ऑफिसर दानिश अली (फरहान अख्तर) से  ,
जो अपनी पत्नी रुहाना (अदिति राव ) और बेटी के साथ खुशी की जिंदगी बिता रहा है।
 किन्तु एक आतंकवादी का पीछा करते वक्त बेटी के साथ होने की बेवकूफी के
 कारण हमले में वह अपनी बेटी को खो देता है ,
 बेटी की मौत का जिम्मेदार रूही दानिश को मानती है और उससे दुरी बना लेती है , 
टूट चुके दानिश से कुछ गलतिया होती है जिस कारण 
 उसे एटीएस की नौकरी से भी सस्पेंड कर दिया जाता है। 
ऐसे वक़्त में उसकी मुलाक़ात पंडित ओंकारनाथ धर (अमिताभ बच्चन) से होती है,पंडित जी अपाहिज है और शतरंज के जाने माने प्रशिक्षक भी है , पंडित जी दानिश की बेटी को शतरंज सिखाया करते थे , पंडित जी की बेटी की मौत हो चुकी है और पत्नी भी इस दुनिया में नहीं है ! दानिश और पंडित जी एकदूसरे के दोस्त बन जाते है ,
किन्तु पंडित जी थोड़े अजीब किस्म के व्यक्ति है ,
वो अपनी बेटी की मौत के लिए मंत्री ( मानव कौल ) को जिम्मेदार मानता 
है और वह उसे सजा दिलवाना चाहता है ,
इस प्रयास के चलते पंडित जी को जान से मारने की कोशिश भी होती है
 ‘वजीर ‘ द्वारा ( नील नितिन मुकेश ) , दानिश पंडित जी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है 
लेकिन वजीर की हर चाल उनसे दो कदम आगे है !
 और यह वजीर बिसात पलटने की क्षमता रखता है , कौन है यह वजीर  ? 
फिर क्या होता है यह कहानी का अगला हिस्सा है .
फिल्म रफ़्तार में चलती है ,विषय के हिसाब से ऐसी फिल्मे अक्सर धीमी
 और उकताऊ होती है ! किन्तु यहाँ निर्देशक की प्रशंशा की जानी चाहिए
 के उन्होंने फिल्म में पर्याप्त चुस्ती फुर्ती बनाए राखी है बिना कहानी से
 समझौता किये ,फिल्म कही भी धीमी नहीं है .
संगीत ठीक ठाक है ,लम्बे समय तक याद रखे जा सकनेवाले गीत नदारद है
 ,’तेरे बिन ‘ मौसमी बुखार है तो ‘अतरंगी यारी ‘ हफ्ते दो दो हफ्ते का खुमार ,
अभिनय में बिनाशक फरहान एवं अमिताभ छाये रहे , 
जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश मुश्किल से पांच मिनट के लिए ही है ,
 नितिन मुकेश इन कुछ मिनटों में भी खलनायक के तौर पर बढ़िया प्रभाव पैदा
 करते है तो जॉन को अभिनय का मौका ही नहीं मिला .
फिल्म थ्रिलर तो है किन्तु कोई जबरदस्त थ्रिल या सस्पेंस नहीं है , 
थ्रिल सस्पेंस फिल्मे देखनेवाले एवं उपन्यास पढनेवाले दर्शको को फिल्म
 प्रेडिक्टबल लग सकती है ,आसानी से आनेवाले ट्विस्ट का अंदेशा हो जाता है .
किन्तु जिन्हें इन सबकी आदत नहीं है उनके लिए जरुर ट्विस्ट हैरत के डोज का काम करेगी .
कुल मिला कर फिल्म एक बार देखनेलायक है ही ,
 ज्यादा उम्मीदे न पाले तो बेहतर .
तीन स्टार .

देवेन पाण्डेय 

सोमवार, 21 सितंबर 2015

टैक्सीवाले भाईजान

कल कही से वापसी में ऑटो मिल नहीं रही थी ! बारिश की वजह से ट्रैफिक बहुत थी .
रिक्शा मिल नहीं रही थी ,एक काली पिली वैगन मिली जिसमे बैठ गया .
ड्राइवर चालु भाषा का इस्तेमाल कर रहा था ,,
ट्रैफिक लगेली है ,मूड की माँ बहन हो रेली है !!!!!! वगैरह वगैरह .
खैर बैठा और गाडी चल पड़ी , रस्ते में ट्रैफिक की वजह से काफी लोग पैदल जा रहे थे .
उनमे काफी तादाद में लडकिया भी थी !
और इन भाई साहब की नजरे उन्ही पर मेहरबान थी , कोई भी लड़की देखि तो उनके शब्द निम्नप्रकार के होते थे .
'क्या माल है बाप '
जबर आइटम है भाई ,
फुर्सत से बनायेला भाई .
क्या बोलते हो बड़े भाई ? उसने मुझसे पूछा .
पहले तो यार उसकी भाषा से ही चिढ हो रही थी ,ऊपर से उसकी यह बेहूदगी .
मै कुछ नहीं बोला ,
उसके बाद मैंने कुछ ऑब्जर्व किया ,गाडी में एक धर्म विशेष के स्टिकर लगे हुए थे 
( यहाँ किसी धर्म विशेष को टारगेट नहीं कर रहा हु कृपया अन्यथा न ले )
तो मैंने यु ही आगे कुछ बुर्के वाली लड़कियों को देख कर उसे सुनाने की गरज से कहा .
'क्या माल है , '
जबरदस्त आइटम लग रही है भाई '
वो कहने लगा 'क्या कह रेले हो बड़े भाई ,वो तो बुर्कानशींन है आप किधर से आइटम और माल देख रेले हो ? '
मैंने कहा ' भाई नजर होनी चाहिए सब दिखता है , फिगर देख कर पता चलता है '
भाई ऐसा मत बोलो , उसने कहा
मैंने बोला क्या बात कर रहे हो भाई ,माल ही तो है ,
भाई वो बुर्केवाली है , ईमान वाली ,रोजेदार ,उसके बारे में ऐसी बाते नहीं करनी चाहिए .
तो मैंने कहा .
'तो दुसरो की माँ बहने क्या ईमान बेच खायी है जो उन्हें यह सब कह रहे हो ? '' 
'आप खामखाह गुस्सा हो रेले हो , मै पहनावे से बोल रेल था देखो बुर्के में जिस्म ढंका हो तो अच्छा लगता है ,
मैंने कहा 'भाई ईमान तो तुम्हारा खराब है लड़कियों का नहीं ! अपनी वासना पर पर्दा रखो सारी लडकिया पर्दानशींन नजर आएगी .
यदि लडकिया पर्दा कर रही है तो ये उनका ईमान नहीं ,तुम्हारी बेईमानी है , अपनी नजरो पे पर्दा करो भाई .
'आप नहीं जानते इसलिए बोल रेले हो भाई .
गाडी चलाओ , नजर रस्ते पर रखे !
मैंने गुस्से में कहा .
उसने फिर चुपचाप गाडी चलाई ,और रास्ते भर माल आइटम का नाम नहीं लिया .

रविवार, 6 सितंबर 2015

फिल्म एक नजर में : वेलकम बैक -ट्रांसपोर्टर रिफ्युल्ड

फिल्म एक नजर में : ट्रांसपोर्टर रिफ्युल्ड

ट्रांसपोर्टर सीरिज एक एक्शन पैक्ड मनोरंजन के लिए याद की जाती है ,
जिसमे एक ट्रांसपोर्टर की कहानी होती है जो गैरकानूनी
 ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करता है ,
जिसके चलते वह बड़ी मुसीबतों में भी पड़ता है और उनसे बच
 भी निकलता है .
ट्रांसपोर्टर की भूमिका में ‘जेसन स्टेथम ‘ हमेशा से तारीफ़ पाते आये और जमे है ! 
किन्तु फिल्म के चौथे संस्करण में वे नदारद है ,
अच्छा ही है क्योकि यह फिल्म इस सीरिज की सबसे कमजोर फिल्मो में 
गिनी जाएगी जिसमे ना ढंग की कहानी है ,
न ही दिलचस्प या हैरतंगेज एक्शन .
फ्रैंक के पिताजी रिटायर हुए है ,और वे अपने बेटे के साथ रहना चाहते है ! 
फ्रैंक ट्रांसपोर्टर है और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है , 
इसी सिलसिले में कुछ लडकिया फ्रैंक को एक पार्सल डिलीवरी के लिए हायर करती है ! 
फ्रैंक राजी हो जाता है किन्तु इन लडकियों का मकसद कुछ और ही है ,
जिसके लिए वे फ्रैंक के पिता का अपहरण कर लेते है !
दरअसल वे लडकिया जिस्मफरोशी में लिप्त रह चुकी है और 
वे उन्हें मजबूर करनेवाले सरगनाओ से बदला लेना चाहते है 
उन्हें बर्बाद करके .
जिसके लिए वे फ्रैंक का इस्तेमाल करना चाहते है ,
अब यहाँ से भागदौड़ शुरू होती है ! 

जो एक जबरदस्ती के क्लाईमैक्स के बाद खत्म हो जाती है .
कहानी में वैसे कुछ नया तो नहीं होता इस सीरिज में , 
किन्तु प्रस्तुतिकरण नया अवश्य होता था ! 
किन्तु यह भाग हर मामले में 
निराश करके एक कमजोर फिल्म बन कर रह जाती है ,
जिसमे ट्रांसपोर्टर सीरिज वाली कोई बात ही नजर नहीं आती .
एक्शन औसत दर्जे के है , जो आपको बॉलीवुड फिल्मो में भी आसानी 
से मिल जायेंगे ,फरैंक के रोल में ‘एड स्क्रीन ‘ सबसे कमजोर रहे है ,
उनमे फ्रैंक वाली कोई खूबी नजर नहीं आती .
देखे जानेलायक कोई ख़ास बात नहीं है ,
नजरंदाज कर सकते है .

डेढ़ स्टार .

वेलकम बैक :
बोलीवूड में सिक्वेल्स का चलन जबरदस्ती थोपा हुवा लगता है ,
जो केवल पिछली फिल्म के नाम को भुनाने के लिए ही प्रयुक्त होता है !
जिसमे न कहानी पर मेहनत की जाती है और न ही फिल्मांकन पर !
 बस पुराने नाम में लपेट कर प्रस्तुत कर दिया जाता है .
ऐसी फिल्मो में एक और नाम शामिल हो गया है ‘अनीस बज्मी ‘ ‘’वेलकम बैक ‘ का .
बॉलीवुड के मंझे हुए एवं अनुभवी कलाकारों को अजीबोगरीब हरकते करते देखना अफसोसजनक है .
कहानी शुरू होती है ,मजनू भाई ( अनिल कपूर ) एवं  शेट्टी भाई ( नाना पाटेकर ) की चिंता से , जिन्हें अपनी शादी की चिंता है .
वे अब शरीफ बन चुके है , मजनू शेट्टी भाई के इस फैसले के हमेशा से खिलाफ रहा है ! किन्तु शेट्टी भाई अब शराफत का चोला ओढ़ चूका है ,इसी समय उन्हें पता चलता है के शेट्टी भाई के पिता ने तीसरी शादी भी की थी और उस शादी से उनकी एक बेटी भी है ‘रंजना ‘ ( श्रुति हसन ) ,अब उस्क्की शादी की जिम्मेदारी भी उदय और मजनू पर आ जाती है !
और वे उसके लिए शरीफ लड़का ढूंढने के लिए अपने समधी ‘डॉक्टर घुंगरू ‘ ( परेश रावल )  को पकड़ते है ,दूसरी ओर घुंगरू को भी पता चलता है के उसकी पत्नी का एक बेटा ‘अजय ‘ ( जॉन अब्राहम ) पहली शादी से है ,जो मुंबई में एक बहुत बड़ा गुंडा है !
 तो वही रंजना और अज्जू भी एकदूसरे से प्यार करने लगते है ,
और वह अज्जू को शराफत का नाटक करने को कहती है .
उदय और मजनू अजय को शरीफ समझकर अपनी बहन की शादी के लिए मान जाते है 
किन्तु उस्क्का राज खुलने पर बिदक जाते है ! 
इसी बिच प्रवेश करते है वांटेड भाई ( नसीरुद्दीन शाह ) 
जो अपने बेटे की शादी भी रंजना से ही करना चाहते है .
इसके बाद होता है बॉलीवुड स्टाईल बेमतलब का कन्फ्यूजन ,
और बेसिरपैर की घटनाये जो साबित करती है मंझे हुए कलाकार भी
 एक्टिंग के नाम पर कुछ भी कर सकते है .
फिल्म में केवल उदय और मजनू ही अच्छे लगते है ,किन्तु कुछ समय तक ही !  
कुछ देर बाद उन दोनों की हरकते भी लाउड होने लगती है , 
उदय शेट्टी का बारबार ‘कंट्रोल ‘ कहना भी अति लगने लगता है .
कहानी के नाम पर भेडचाल है , 
ओवर एक्टिंग में सभी एकदूसरे से आगे है ,
इसलिए किसी विशेष का उल्लेख आवश्यक नहीं .
गीत संगीत चलताऊ है ,जो कर्कश लगते है ! 
एक गाने में अनु मालिक की आवाज भी सुनने को मिलती है ,
जिसे सुनकर वाकई सरदर्द होने लगता है ,
वे म्यूजिक कम्पोजर ही ठीक है .
सभी एक्टर्स अपने हाल पर छोड़ दिए गए प्रतीत होता है ,
मानो जिसे जैसे एक्टिंग करनी है करो .
क्लाईमैक्स की भागदौड़ अब आउटडेटेड हो चुकी है ,
किन्तु फिर भी न जाने क्यों कॉमेडी फिल्मो के नाम पर ऐसी बेवकुफिया 
अब भी झेली जा रही है .
कुल मिलाकर यह एक औसत फिल्म है , 
देखे या न देखे कोई फर्क नहीं पड़ता .

डेढ़ स्टार
देवेन पाण्डेय 

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *