सोमवार, 28 जुलाई 2014

ममता की दिवार !

कही जा रहे थे ! बस में थे , लगातार बरसात के चलते काफी जगह यातायात
में दिक्कत हो रही थी !
ट्रैफिक चरम पर था ,साँझ का समय था ! अचानक बस की खिड़की से देखते हुए
समीप ही आकर रुकी स्कुल बस पर नजर पड़ी ,स्कुल बस के स्टॉप पर बहुत सी महिलाओं
का झुण्ड अपने बच्चो की प्रतीक्षा कर रहा था !
स्कूल बस से बच्चो के उतरते ही अपने बच्चो के लिए प्रतीक्षारत माँए छाता लिए
 सावधान की मुद्रा में आ गई ।
बारिश बड़ी तेज हो रही है । बरसात भी बड़ी तबियत के साथ हो रही है
तेज हवाए छतरियो को मुंह चिढ़ा रही है ,माँ तो भीगी जा रही है !
किन्तु चेहरे पर तनिक भी चिंता नहीं भीगने की !
चिंतित तो अपने बच्चो के लिए है ,बच्चे भिग न जाये इस जद्दोजहद में हर माँ है ।
भारी बरसात में बस रुकते ही ,बच्चो का हुजूम बाहर की ओर दौड़ पड़ा !
हर बच्चा माँ के पास पहुँचने की जल्दी में है ,
 बच्चो ने उतरते ही माँ की और रूख किया रेनकोट साथ थे लेकिन पहने नहीं थे ।
अभी बचपन है ,सुकुवार देह है ! रेनकोट तक माँ पहनाएगी तब पहनेंगे . 
बाहर निकलते ही माताओ ने सबसे पहले बच्चो को छतरी से अच्छे से ढंक लिया,
तेज हवाओं के साथ बौछारे जारी है ! किन्तु माँ ने अपने कलेजे के टुकड़े को ,
हवा और बौछारों की दिशा के विपरीत रखा है और खुद बौछार और हवा के बिच दीवार बन कर खड़ी है !
 भले ही इस प्रयास में खुद भीगी जा रही है ।
अपनी छत्री बच्चो को देकर उनके बैग अपने कंधो पर टांगे माँ बच्चो को रेनकोट पहनने में 
जी जान लगाये दे रही है । किन्तु इस बात को पूरी तरह ध्यान में रखे हुए है

 के बच्चो को एक बूँद भी न छू पाए !

फिल्म एक नजर में : मैड मैक्स 1 ,2

मैड मैक्स 1
फिल्म की कहानी भविष्य की है ,जब पेट्रोल के लिए खूनखराबा आम बात हो चुकी है !
कई स्ट्रीट गैंग्स पेट्रोल की खातिर हाईवेस पर आये दिन खूनखराबा करते रहते है !
कानून कमजोर है ,
किन्तु कुछ लोग अब भी इस दुनिया को बेहतर बनाने की और प्रयासरत है जिनमें से एक है
 ‘’
सार्जेंट मैक्स’’( मेल गिब्सन ) और सार्जेंट ‘गुश ‘’ एक झडप के दौरान 'सार्जेंट गुश' स्ट्रीट
 
गैंग के सदस्य ‘नाईट राइडर ‘ को मार गिराता है ,
जिस वजह स्ट्रीट गैंग बदले के रूप में गुश को भी मार देते है !
मैकश इस घटना से विचलित हो जाता है और त्यागपत्र देने की कोशिश करता है !
किन्तु चीफ उसे कुछ दिन की छुट्टी लेने के बाद इस पर विचार करने को कहते है .
अब मैक्स अवकाश का पूरा आनन्द अपने परिवार के साथ उठाना चाहता है,
जिसमे उसकी बीवी
और बच्चा शामिल है ! मैक्स अपने परिवार से बेइंतिहा प्यार करता है !
किन्तु स्ट्रीट गैंग की नजर उसके परिवार पर पड़ती है और मैक्स की अनुपस्थिति में गैंग
 
के हाथो मैक्स की पत्नी एवं बच्चो की हत्या हो जाती है .
जिससे मैक्स अपना मानसिक संतुलन लगभग खो देता है !
और निकल पड़ता है हाईवेस की
 
गश्त पर स्ट्रीट गैंग की तलाश में ,
 
क्या मैक्स अपना बदला लेने में कामयाब होता है ? यही अगला हिस्सा है कहानी का .
मेल गिब्सन की इमेज एक एक्शन स्टार के रूप में बनी हुयी है !
 जिनकी फिल्मे इस बात को साबित करती है ,
यह अस्सी की दशक की फिल्म है ,उस लिहाज से यदि तकनिकी स्तर देखा जाये तो
 आज के मुकाबले बचकाने लगेंगे
 
किन्तु यदि उस समय के हिसाब से देखे तो यह बढ़िया एक्शन फिल्म है !
 
जिसे क्लासिक एक्शन फिल्मो के शौक़ीन अवश्य देखना चाहेंगे ,
सडको पर चेजिंग के दृश्य बढ़िया बन पड़े है ,
फिल्माकन में कई जगह बेवजह दृश्य भी डाले गए है जो फिल्म की 
लम्बाई बढाने का प्रयास नजर आता है , फिल्म कुछ धीमी जरुर है .

मैड मैक्स 2
मैड मैक्स 2 
फिल्म की कहानी शुरू होती है मैक्स ( मेल गिब्सन ) के सफ़र से,
जिस दौरान उसे एक जगह के बारे में पता चलता है ,जहा पेट्रोल का भंडार है ,जब पेट्रोल के लिए खूनखराबा आम बात हो चुकी है ,कई स्ट्रीट गैंग्स पेट्रोल की
 खातिर हाईवेस पर आये दिन खूनखराबा करते रहते है ! कानून कमजोर है )
मैक्स की नजर अब इस पेट्रोल के भंडार पर है  ,किन्तु मैक्स अकेला नहीं है जिसकी नजर इस पर है !
 एक खूंखार और पागल लोगो कास्ट्रीट गैंग भी अपनी गिद्ध दृष्टि इस भंडार पर जमाये हुए है !
पेट्रोल के भंडार को कुछ लोगो के कबिले ने सुरक्षित कर रखा है जो वहा रहते है !
स्ट्रीट गैंग्स इस पर कब्जा करने की कोशिश में कई बार मुंह की खा चुके है !
नुक्सान दोनों पक्षों का होता रहता है , कबीला इन स्ट्रीट गैंग्स से छुटकारा चाहता है
 क्योकि वे इनसे लड़ने में असमर्थ है !
एक घटना के करण मैक्स इस कबिले से जा टकराता है
और इनकी मदद करने की ठानता है ,
फिर वह योजना बनाता है इस पेट्रोल के भंडार को यहाँ से हटाने की !
जिसमे कई मुश्किलें है ,किन्तु मैक्स अपने जान की बाजी लगाने को तैयार है ,
तब होता है स्ट्रीट गैंग और मैक्स का आमना सामना ,जिसमे मैक्स बुरी तरह घायल हो जाता है ,
इसके बावजूद वह काबिले वालो की कुर्बानी और अपने साहस के बल पर आखिरकार
 जीत हासिल करता है .
फिल्म का द्वितीय भाग प्रथम भाग की अपेक्षा बेहतर बन पड़ा है !
और रफ़्तार भी पहले की मुकाबले ठीक ही है ,
एक्शन का स्तर भी दो कदम आगे ही है ,खासकर क्लाईमेक्स की चेजिंग के दृश्य !
काफी लोमहर्षक बन पड़े है , मैक्स बने मेल गिब्सन पूरी फिल्म में उलझे से नजर आये है जो के उनके किरदार के अनुरूप ही है !
एक्शन के शौकिनो के लिए यह एक क्लासिक है जिसे अवश्य देखना पसंद करेंगे ,
किन्तु तभी ,जब वे इस फिल्म को अस्सी के दशक के हिसाब से देखे !
यदि आप आज की फिल्मो से तुलना करेंगे तो फिल्म आपके लिए बेमानी है .
देवेन पाण्डेय

रविवार, 27 जुलाई 2014

फिल्म एक नजर में : किक ( फिल्म समीक्षा )

निर्माता : साजिद नाडियाडवाला
निर्देशक : साजिद नाडियाडवाला
कलाकार : सलमान, जैकलीन, मिथुन, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन,
आखिरकार बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किक ‘ प्रदर्षित हो ही गई ! 
और प्रदर्शन के साथ ही इसने कमाई के रिकोर्ड्स भी बना लिये ! ट्रे
लर से एकबारगी यह भ्रम जरुर होता है के शायद इस बार कुछ अलग देखने को मिलेगा ,
या कुछ नया प्रयोग होगा , 
किन्तु ऐसा सोचना ही गलत है ! 
यदि फिल्म का नाम ‘धुम 4 ‘ भी होता तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होती , 
एक हिसाब से यह फिल्म सलमान की अब तक की सभी फिल्मो की खिचड़ी बन कर रह गई है ! 
वांटेड ,दबंग ,जय हो .आदि सभी फिल्मे आपकी नजरो के सामने दौड़ जाएँगी !
कहानी की बात करते है ! देवीलालसिंग ( सलमान खान ) एक सनकी व्यक्ति है ,
वह हर चीज को उलटे तरीके से करने का आदि है ! और मुसीबतों से खेलना उसकी फितरत है ! 
उसका मानना है के जिन्दगी में किक होनी चाहिए ( कौन सी और कैसी किक ! 
यह खुद सलमान नहीं समझा पाए ) , अपने दोस्त की शादी करवाने के समय की बेवकूफी
 और बिना लॉजिक की भागदौड़ में उसकी मुलाकात ‘सान्या ‘ ( जैकलिन ) से होती है ,
और कुछ मुलाकातों ,तकरारो और सदियों पुराने घिसे पिटे तरीको को आजमाने के 
बाद सान्या भी उस से प्यार करने लगती है ! ‘देवीलाल ‘ की सनक से दर्शक परेशांन होते 
तब तक देवीलाल के पिता (मिथुन चक्रवर्ती ) के किरदार में दर्शको पर एक और जबरदस्ती का सनकी थॉम्प 
दिया जाता है , दोनों बाप बेटे अव्वल दर्जे के शराबी और आवारा है , माँ भी कुछ कम नहीं है 
( अर्चना पूरनसिंह ) कुल मिलाकर यह परिवार एक अजीबो गरीब परिवार बन कर रह गया है . 
खैर यहाँ ‘देवीलाल ‘ की खासियतो का जिक्र करना भी जरुरी है ,वह बचपन से सनकी है ! 
हर उलटे सीधे काम करता है ,सबको परेशान करता रहता है ,किन्तु वह गजब का जीनियस है ! 
फुर्तीला है ,तेज है ,और नए नए आविष्कार एवं प्रयोग करता रहता है ,
जिसके कारण उसकी जल्दी किसी से बनती नहीं !
और यही हाल ‘सान्या ‘ से उसके रिश्ते का भी होता है ! ‘देवीलाल ‘ एक जगह ठहर नहीं सकता , 
वह बत्तीस जगह नौकरी छोड़ चुका जिसमे पचास हजार की सैलरी वाली नौकरी भी है ,
कारण सिर्फ एक ही है ‘इसमें किक नहीं है ‘ ! उसकी इस हरकतों के कारण सान्या उससे अलग हो जाती है !
जिसके बाद ‘देवीलाल ‘ एक शातिर चोर बनकर उभरता है जिसका नाम ‘डेविल ‘ है ! 
डेविल बड़ी बड़ी चोरिया कर चुका है ,और उसके पीछे है पुलिस अफसर ‘हिमांशु’ ( रणदीप हुड्डा ) ! 
इत्तेफाक से रणदीप की शादी की बात ‘सान्या ‘ से होती है ,और यहाँ ‘देवीलाल ‘ 
उर्फ़ डेविल का अगला निशाना है होम मिनिस्टर का भतीजा ‘शिव ‘ ( नवजुद्दीन सिद्दीकी ) ! 
वह मेडिकल रिसर्च और इक्यूपमेंट्स के नाम पर घोटाले में लिप्त है और ‘डेविल ‘ 
उस से जुड़े हर शख्श को लूट रहा है , अब हिमांशु भी उसके अगले शिकार के बारे में जानता है 
और वह भी उसे रोकने के लिए सज्ज है .फिर क्या होता है यही बाकी की कहानी है .
बस यही थी फिल्म की कहानी ! सलमान की फिल्म है तो उनका सफल होना गारंटी है ,
यह भी सफल हो चुकी है ,किन्तु कहानी की उम्मीद करना बेमानी होगी ,
आपको यदि मनोरंजन की उम्मीद है ( बिना लोजिक की ) तो हां फिल्म आपको पसंद आयेगी ! 
किन्तु कुछ नया देखने की इच्छा हो तो निराशा ही हाथ लगेगी .
फिल्म में किरदारों की बात करे तो ‘रणदीप हुड्डा ‘ ने बढ़िया अभिनय किया है ! 
‘नवजुद्दीन ‘ का भी एक सनकी व्यक्ति के रूप में अभिनय बढ़िया है !
 किन्तु जबरदस्ती की बात बात पर हंसी जरुर खीज पैदा करती है .सौरभ शुक्ल ,मिथुन ,विपिन शर्मा ,
आदि अपनी छोटी छोटी भूमिकाओं में हंसा जाते है ! बाकी ख़ास जिक्र करने लायक रोल नहीं मिला है 
इन्हें ,गानों की बात करे तो दो ही गाने चार्ट पर है ‘जुम्मे की रात ‘ और ‘यार न मिले ‘ ! 
इसके अलावा सलमान द्वारा गाया गाना ‘हैंगओवर ‘ याद नहीं रहता !
स्टंट सिर्फ ट्रेलर में ही अच्छे लगे है ! फिल्म में बनावटी प्रतीत होते है ,
फिर भी फिल्म में सिर्फ सलमान का ही जलवा है ! या कहे ‘किक ‘ है .
जैकलिन का काम सिर्फ ‘देवीलाल ‘ को प्रस्तुत करना ही भर था ! 
हां फिल्म को भावनात्मक रूप देने की कोशिश भी की गई है ‘देवीलाल ‘ के ‘डेविल ‘ 
बनने की वजह बताकर.
और फिल्म का यही एकमात्र दृश्य फिल्म में स्थिरता ला देता है , ‘देवीलाल ‘ 
की भूमिका साबित करने में ही आधी फिल्म खत्म हो जाती है ! 
इसे यदि सही से एडिट किया जाता तो फिल्म और चुस्त हो सकती थी ,
बहरहाल सलमान की फिल्म है तो सिर्फ मनोरंजन की उम्मीद में जाईये ! 
ज्यादा उम्मीदे न पाले तो बेहतर रहेगा , हां एक्शन का मसाला इसमें अवश्य कम मिलेगा 
( एक्शन के नाम पर गाडिया उछालना ही मिलेगा ) .
ढाई स्टार

देवेन पाण्डेय 

मंगलवार, 22 जुलाई 2014

कॉमिक्स ट्रेंड एवं दीवाने फैन्स -भाग 3

चूँकि मै खुद एक कॉमिक्स प्रेमी हु ! और बढती उम्र के साथ मेरा यह जूनून दोबारा से लौटा है ,
किन्तु सोशल मीडिया के इस युग ने मुझे और भी लोगो से मिलने जुलने का मौक़ा दिया
जो जूनून की हद तक कॉमिक्स के दीवाने है !
मेरी अगली कुछ ब्लॉग पोस्ट्स इन्ही कॉमिक ट्रेंड दिवानो पर आधारीत होगी !
इस तहत मै इनके द्वारा लिखी गई फेसबुक पोस्ट्स को अपने ब्लॉग के जरिये शेयर करूँगा !
ताकि लोगो का यह भ्रम टूट सके के कॉमिक्स अभी भी बच्चो की चीज है !
ज्यादा भूमिका न बंधते हुए आपको सीधे मिलाते है उन फैन्स से
 जिनकी दीवानगी से आप प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे .
आशीष रस्तोगी ! और उनका कॉमिक्स प्रेम 
प्रथम है 'आशीष रस्तोगी ' ! उनकी दीवानगी उन्ही की शब्दों में !
प्रिय संजय गुप्ता जी और समस्त राज कॉमिक्स परिवार को मेरा 
सादर नमस्कार साथ ही आप सभी को क्रिसमस (बड़े दिन ) की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनायें !!!
" संजय जी !! राज कॉमिक्स मेरी प्रेरणा है और मैं राज कॉमिक्स का उस समय
 से नियमित पाठक हूँ जिस समय इसका मूल्य मात्र ४/ रुपये होता था. 
उस समय राज कॉमिक्स का प्रारम्भिक काल चल रहा था, और भूतकाल 
की कहानियाँ तथा जासूसी कहानियाँ आती थीं, और मेरे तहेरे, 
चचेरे भाई इनको किराये पर २५ पैसे प्रति कॉमिक्स की दर पर पढ़ने हेतु लाते थे,
एक् दिन मैने भी कॉमिक्स पढ़कर देखी, बड़ा मज़ा आया, गगन, 
विनाषदूत आदि सुपर हीरोज के आने के कुछ समय उपरांत राज कॉमिक्स
 में उदय हुआ सर्वशक्तिमान महान सुपरहीरो नागराज का, और फिर मस्तिष्क 
के महाराज सुपर कमाण्डो ध्रुव का !! 
बस तभी से मेरा राज कॉमिक्स के प्रति अखंड अमरप्रेम उत्पन्न हुआ 
मैं हर सेट को किराये पर लेकर पढ़ने लगा, लेकिन इसकी कहानियाँ
 इतनी रोचक और मनोरंजक होती थीं के बार बार पढ़ने का मन करता था. 
लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति कमज़ोर थी, मेरे दादा जी बॅंक के ख़ज़ांची पद से रिटायर हो चुके थे
 और अपनी एक जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे, पिताजी अध्यापन कर रहे थे . 
फिर भी कॉमिक्स के प्रति अपने प्रबल प्रेम के कारण मैने अपना जेब खर्च बचाकर 
कॉमिक्स खरीदकर उनका संग्रह करना शुरू किया, साल दर साल धीरे-धीरे
 मेरे पास खासा कॉमिक्स संग्रह हो गया, एक दिन मेरे दादा जी ने मुझे 
कॉमिक्सों को दुकान पर रखकर किराये पर चलाने का सुझाव दिया, 
बात मेरी सांझ में आ गयी और मैने ऐसा ही किया. 
अब कॉमिक्सों से होने वाली आय द्वारा ही मैं नयी कोमिक्से खरीदने लगा, 
जिससे मेरा जेबखर्च भी बच जाता और हमारी आर्थिक सहायता भी हो जाती, 
हर नया सेट डीलर द्वारा सबसे पहले मेरे पास आता था और नये सेट की मेरे पास एडवांस बुकिंग रहती थी, कभी कभी तो मुझे नये सेट की तीन तीन प्रतियाँ लेनी पड़ती थी. 
जिस समय मैने अपना ये पुस्तकालय प्रारभ किया तब मैं पांचवीं कक्षा का विद्यार्थी था 
स्कूल से बचा बाकी टाइम मैं दुकान पर देता और रात में अपनी पढ़ाई करता था , 
मैने अपना ये पुस्तकालय ७वर्ष तक लगातार चलाया, फिर दादा जी के देहावसान के 
बाद जब मैं १२ वीं कक्षा में था तब घरवालों की सख्ती के कारण पढ़ाई पर ध्यान 
देने हेतु मुझे अपने हृदय पर पत्थर रखकर अपना कॉमिक्स संग्रह विक्रय करना पड़ा , 
वो मेरी ज़िंदगी का एक अत्यंत दुखद और कठोर लम्हा था, 
लेकिन फिर भी मैने अपनी कुछ चुनिंदा और उत्तम कोमिक्से बचा लीं थी, 
राज कॉमिक्स के प्रति मेरा प्रेम अटूट था इसलिये मैने नये सेट की चुनिंदा 
कोमिक्से खरीदना जारी रखा और दोबारा अपना संग्रह बनाया जिसका छायाचित्र
 (करेंट फोटो )आपको भेज रहा हूँ.
लेकिन उस दौर में पहले जिस सरलता से कॉमिक्स उपलब्ध थी वैसे आज नहीं हैं
 क्योकि वीडीओ गेम्स और इंटरनेट के चलन से इसके व्यवसाय पर बहुत असर पढ़ा
 और धीरे- धीरे कई प्रकाशन केन्द्र बंद हो गये, केवल राज कॉमिक्स ही अपनी उत्कृष्ट
 और अनोखी ज्ञानवर्धक प्रेरणादायक कहानियों तथा राज कॉमिक्स के दीवाने पाठक प्रेमियों के कारण बच पायी है. 
लेकिन आज इस मंहगाई के दौर में कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण 
कॉमिक्स के मूल्य भी आसमान छू रहे हैं जिसके कारण कॉमिक्स खरीदना 
हर पाठक के लिये सहज नहीं है और हर जगह सरलता से उप्लब्ध भी नहीं है मुझे भी
 इस साल से ऑन लाइन स्टोर से ही ऑर्डर करके लेनी पढ रही है
वर्षों गुजर गए किन्तु मेरा कॉमिक्स प्रेम अभी तक कायम है और हमेशा रहेगा मैं अपने अंदर के बच्चे को कभी बड़ा नहीं होने दुंगा ,
संजय सर !!!!!!!! आजकल राज कॉमिक्स से वो पुराना मज़ा गायब है, 
फिर भी कहानिया अत्यंत प्रभावशाली,गूढ और मनोरंजक होती हैं
लेकिन "सर्वनायक" सीरीज में आपने सभी नायकों को एकत्रित करके उन 
पुरानी यादों को फिर से जीवंत कर दिया है,मेरा सपना था की भोकाल और
 नागराज एक साथ आयें या फिर ऐसा हो के भोकाल का पुनर्जन्म नागराज
 के रूप में हो और किसी अवसर विशेष पर भोकाल शक्ति नागराज को मिल जाये,
 खैर "सर्वनायक" राज कॉमिक्स की सर्वोत्तम भेंट है इसकी उत्सुकता " नागायण" 
सीरीज की भांति बनी रहेगी बस आप थोडा आर्टवर्क पर विशेष ध्यान दीजिये, 
खासकर नायकों की शारीरिक बनावट और चेहरों पर !! "सर्वयुगम" पढकर 
निराशा हुई ये अपने आधारखंड " युगांधर " के सामने निर्बल रह गया, आशा है 
की आगामी खंड " सर्वदमन " निराश नहीं करेगा, बस कृप्या आप इस महानतम
 श्रंखला को ज्यादा लंबा ना खीचें और जल्दी जल्दी इसके आगामी भाग प्रकाशित करें अंत में 
सुनील कुमार द्वारा उनके घर की बाहरी दीवारों पर बनाये उनके चित्र 
आपको और समस्त राज कॉमिक्स परिवार को मेरी ओर से " युगम धरित्री अस्यः "!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
राज कॉमिक्स है मेरा जुनून
"आशीष रस्तोगी "
अगले दीवाने है ''सुनील कुमार ' जी ! जिन्होंने अपने कॉमिक्स प्रेम डूबकर 
अपने घर की दीवारों को ही कॉमिक्स प्रेम का जरिया बना लिया और अपने कॉमिक्स पात्र 
को दिवार का हिस्सा बना लिया उन्हें चित्रित करके ! इनका उद्देश्य है के लोग 
इन चित्रों से उत्सुक होकर इन पात्रो के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने का प्रयत्न करे ! 
सुनील कुमार द्वारा उनके घर की बाहरी दीवारों पर बनाये उनके चित्र 


राजिव रोशन 
 —कॉमिक्स फैन राजिव रोशन जी के शब्द 
मुझे लगता है की मैं बहुत छोटा सा प्रशंसक हूँ कॉमिक वर्ल्ड का लेकिन हूँ तो सही| 
अपनी पुस्तक पढने की शुरुआत तो मैंने इसी ट्रेंड से की थी| हाँ, मुझे अब भी अच्छी तरह याद है, 
मेरे घर के करीब ही मेरा के मित्र कॉमिक्स की दूकान लगाता था और कॉमिक्स 
को किराए पर दिया करता था (अब उसने ऐसा करना बंद कर दिया है)| मेरा एक मित्र राजेश
 शर्मा जो कॉमिक्स पढने का शौक़ीन था उसने मुझे कॉमिक्स पढने की आदत लगाईं और 
मैं इसके लिए उसका तहे दिल से जिन्दगी भर शुक्रगुजार रहूँगा| अब वैसे मैंने कॉमिक्स पढना
 बंद किया हुआ है लेकिन दिल तो हमेशा बच्चा ही रहता है| इसलिए आप सभी के साथ जुड़ा हुआ, 
ताकि भविष्य में ऐसा न लगे की मैंने अपने बचपन को खो ही दिया है|
आइये "डोगा दिवस" पर डोगा के बारे में बात करते हैं भारतीय कॉमिक्स किरदारों में "डोगा" 
एक ऐसा किरदार बनकर उभरा जिसे वर्ग के पाठकों ने पसंद किया| हालांकि 
दुसरे कॉमिक किरदारों की तुलना में डोगा के कॉमिक्स में हिंसा की अधिकता रहती थी 
लेकिन हम भारतीय पाठक वर्ग भी हिंसा को मनोरंजन का हिस्सा मानते हैं|
जब मैंने पहली बार डोगा का कॉमिक्स पढ़ा था (याद नहीं कौन सा था), 
तो मुझे यह किरदार बहुत पसंद आया था| मुझे डोगा का कांसेप्ट बहुत पसंद आया 
क्यूंकि इस कांसेप्ट पर क्या कभी किसी ने सोचा होगा| मुझे ख़ुशी हुई थी की यह 
कम से कम वैम्पायर और भेड़िया जैसा किरदार तो नहीं है जो की कल्पनाओं से परे था| 
अजीब लगता था यह जानकार की एक वैम्पायर ने जब इंसान को काटा तो वाह भी वैम्पायर बन गया| 
शुक्र था की "डोगा" ऐसा नहीं था|
एक समाज के व्यक्ति का समाज के अपराधिक तत्वों के खिलाफ ओढा गया लबादा था "डोगा"| 
डोगा वह किरदार है, जिसे मैं बैटमैन से तुलना कर सकता हूँ| जिस प्रकार से अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बैटमैन अपना स्थान बनाता है वैस ही डोगा का स्थान भारतीय पाठकों के बीच है|
क्यूंकि ८-१० वर्ष हो चुके हैं कॉमिक्स को पढ़े हुए , इसलिए इससे अधिक साझा नहीं कर पाउँगा|
आभार
राजीव रोशन

( ''कॉमिक्स ट्रेंड एवं दीवाने फैन्स'' जारी है अगली कड़ीयो में )

सोमवार, 21 जुलाई 2014

जागरूकता या फूहड़ता ?

'यूट्यूब ' और शोशल साईट्स पर इस महीने कोई ''किसिंग प्रैंक ' 
विडिओ और 'गर्ल्स आस्क फॉर कॉन्डमस ' नाम के वीडियोज हिट हो रहे है ! 
और इसके जरिये बताया जा रहा है के ये युवाओं में सेक्स और खुलेपन के 
प्रति जागरूकता फैला रहा है ! ....
एक वीडियो में लडकी आते जाते लोगो से पूछ रही है ' कॉन्डम कहा मिलेंगे ?
 कौन सी क्वालिटी का अच्छा रहेगा ? इत्यादि '
और इस सवाल पर लोगो के रिएक्शन्स देखकर कहा जा रहा है के अभी भी पर्याप्त जागरूकता
 नहीं है लोगो में सेक्स और कॉन्डम के इस्तेमाल के प्रति !
ये आखिर साबित क्या करना चाहते है ? क्या देश में इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा सिर्फ कॉन्डम का 
इस्तेमाल कैसे करे ही रह गया है ? इन्हें इतनी सी बात समझ में नहीं आती के 'सेक्स ' जैसी
 चीज किसी को सिखने की जरुरत नहीं होती बल्कि जानते सब है किन्तु उसकी चर्चा यदि 
आप खुले में करे तो यह असभ्यता कहलाएगी ! 
आप परदे के पीछे की निजी चीजो को सार्वजनिक करके पब्लिक का रेस्पोंस देख रही है ? 
यदि इतनी ही शिक्षा एवं जागरूकता की परवाह है तो शुरुवात घर से कीजिये ! 
घरवालो को जागरूक कीजिये पहले ,अपने पिता से जाकर पूछिए 'कौन सा कॉन्डम सही रहेगा '
माँ से पूछिए ''कॉन्डम कहा मिलेगा ''
बेटी बहन भाई को ज्ञान दीजिये '' कॉन्डम कैसे इस्तेमाल करे का ''
पता नहीं क्यों ऐसा लगता है मानो इनके लिए युवाओ की प्राथमिकता 
इस वक्त सिर्फ 'सेक्स ' ही नजर आती है ! 
आप रिएक्शन देखना चाहती है न !!!!! सरेराह किसी भी आते जाते व्यक्ति से 'कॉन्डम कहा मिलेगा ' 
जैसा मूर्खतापूर्ण सवाल पूछकर आप साबित क्या करना चाहती है ? 
ऐसे तो कोई वेश्या भी नहीं पूछती होगी किसी से !
हद है यार मोडर्न होना मात्र 'शरिरित चंचलता ,सेक्स , 
खुलेआम फूहडपन ही रह गया है ''
एक और आए दिन बलात्कार जैसी घृणित घटनाओं में वृद्धि हो रही है और दूसरी 
और इन्हें ' कॉन्डम कहा मिलेंगे ? जैसा सवाल ही अधिक महत्वपूर्ण दिखता है .
इस वीडियो में जब लडकी ने एक बन्दे से कंडोम के बारे में पुछा तो उस बन्दे ने नहले पे दहला मारा
 और उसे कहा 'कंडोम ? एक मिनट रुकिए ' और उसने जेब टटोली और एक पैकेट निकल कर उसके हाथ में ही दे दिया !
 लडकी भी झेंप गयी एक पल को ..लेकिन यही पर विडिओ एडिट हो गया और इस दृश्य को ज्यादा फूटेज नहीं मिली !

रविवार, 20 जुलाई 2014

कॉमिक्स ट्रेंड एवं दीवाने फैन्स -भाग 2 ( मेरा कॉमिक्स प्रेम भाग =2 )

पिछली पोस्ट में चर्चा हुयी थी मेरे पसंदीदा कॉमिक्स चरित्र 'डोगा ' से मेरी पहली मुलाक़ात की
! इस पोस्ट में जिक्र होगा मेरी अपने हीरो ‘सुपर कमांडो ध्रुव ‘ से पहली मुलाक़ात का .

तब मुश्किल से चौदह पन्द्रह साल का रहा होऊंगा ( ठीक से याद नहीं ),
मै अपनी माँ के साथ अस्पताल गया हुवा था ,कुछ रूटीन चेक अप के लिए ,रास्ते में आते समय सडक के किनारे 
एक पुस्तक की स्टाल पर नजर पड़ी ,जहा रंगबिरंगी और आकर्षक मुखपृष्ठ वाली पुस्तके रखी हुयी थी !
जिसे देखकर मन ललचाया ,मैंने माँ से जिद की ‘आई मुझे यह किताब ले दो न ‘
 ( ‘’माँ ‘ को मराठी में आई ही कहते है ) माँ ने मना किया ,लेकिन मेरे दो बार कहने पर ले दिया .
मै ख़ुशी से उछल ही पड़ा और किताबो के ढेर के सामने खड़ा हो गया ,और मैंने उपर रखी हुयी किताब झट से उठा ली ,
उसका नाम था ‘विडिओ विलेन ‘ ! सुपर कमांडो ध्रुव की कॉमिक्स ,और उसके उठाने के पश्चात मैंने उसके 
निचे और भी कई आकर्षक कॉमिक्स देखि ,लेकिन सोचा माँ गुस्सा करेगी इसलिए एक ही लि ,
मुझे उस वक्त पता नहीं था के वह कैसी कॉमिक्स है ,कौन नायक है ,क्या कहानी है ,
लेकिन कवर पर एक युवक को देखा जो एक गहरी खाई पर एक रस्सी पर खड़ा था और उसके गले में एक फंदा भी कसा हुवा था ,
उसके ठीक सामने ही हाथ में फरसा लिए एक लाल पोशाक में नकाबपोश खड़ा था उसी रस्सी पर !
मैंने उस नकाबपोश और उस युवक को देखकर ही अंदाजा लगा लिया के यह युवक ही नायक है कहानी का !
 नकाबपोश कितना क्रूर लग रहा है ,और उसके गले में फंदा भी नहीं पड़ा है और हाथ में हथियार भी है ! 
इसका मतलब यह बुरा व्यक्ति है , वह कवर तो आप सभी फैन्स जानते है किसने बनाया था
 लीजेंडरी आर्टिस्ट स्वर्गीय ‘प्रताप मलिक ‘ जी ने !
मैने घर पहुँचते ही कॉमिक्स उठायी और घर के बाहर चल दिया , 
और हमारे घर से थोड़ी ही दूरी पर एक मैदान था उसके किनारे पर कुछ बड़े बड़े पत्थर थे ,
दो पत्थरो ने एकदूसरे से जुड़कर कुर्सी की शक्ल ले ली थी ,मै वही आराम से अधलेटी अवस्था में कॉमिक्स पढने लगा ,
जब पढनी शुरू की तो बस बस पढ़ते ही गया और खत्म करके ही उठा ,
उस दिन सच में बहुत आनन्द आया ! बालमन प्रसन्न हो गया के मी पास ऐसी पुस्तक है ,
अनुपम सर जी के चित्रों ने मन को मोह लिया था ! और कथानक भी उसी हिसाब से रोमांचक ,
 बस उसके बाद ध्रुव का ऐसा क्रेज जगा के किसी भी तरह से ध्रुव के कॉमिक्स के जुगाड़ में लगा रहने लगा ,
और ध्रुव के चक्कर में नागराज से भेंट हुयी ,फिर डोगा से भेंट हुयी
 ( डोगा से भेंट हुयी उसकी कॉमिक्स ‘खाकी और खद्दर ‘ से ,) 
और हम कॉमिक्स मय होते चले गए ! उस समय तो इंटर नेट से कभी पाला ही नहीं पड़ा था और ना ही क्रेज था ,
टीवी पर भी सैकड़ो चैनल नहीं होते थे ,एक्का दुक्का चैनल उसमे भी हम बचो के मतलब के चुनिन्दा मगर सबसे बेहतरीन कार्यक्रम ,
बस यही हम बच्चो के मनोरंजन के साधन थे ! 
और अब इस मनोरंजन में कॉमिक्स भी जुड़ गयी और ऐसे जुडी के अब तक बरक़रार है ! 
ध्रुव में मुझे जो पसंद आया था वह था उसका बिना किसी सुपर पावर का होना ( बाद में भले ही कुछ मिल गए ) 
और उसकी सीधी सपाट मगर रोमांचक कहानिया ,ध्रुव की हर कॉमिक्स अपनेआप में बेजोड़ थी !
लेकिन जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई थी ,बहुत ज्यादा वह थी ‘मुझे मौत चाहिए ,वू –डू ,रुन्हो का शिकंजा ,उड़नतश्तरी के बंधक ,
( इन कॉमिक्स के बारे में मेरा मानना यह है के यदि कोई नया व्यक्ति भी ध्रुव की यह कॉमिक्स पढ़ ले तो वह ध्रुव का फैन हो जायेगा ) 
ओह्ह नाम गिनवाते गिनवाते मुझे ऐसा लग रहा है के मै शायद ध्रुव की नब्बे प्रतिशत कॉमिक्स का नाम लिख दूंगा ,
इसलिए रहने दीजिये भाई .
इसी बिच मै बड़ा हुवा ,समझदार हुवा और कॉमिक्स का शौक कही पीछे छूट गया !
 तेरह साल हो गए कॉमिक्स की तरफ देखा भी नहीं ,ऐसे में फेसबुक से अपने ग्रुप से जुड़ा 
और फिर से अंदर का बच्चा ललचाया जो नीली –पिली ड्रेस पहनने वाल सीधे बाल काढ़े लडके के कारनामो का दीवाना था ,
 तो मैंने एकाध बिच की कहानिया पढ़ी ,तो देखा ध्रुव की जिन्दगी में आये हुए कुछ बदलावों को ,
तब लगा अरे यह क्या ? इतना सब कुछ कैसे हो गया ?
( ऐसा महसूस हुवा मानो जैसे हम किसी पुराने दोस्त के जीवन में आये अनपेक्षित बदलावों से विचलित हो जाते है ,
वही भावना आई ,उत्सुकता जगी ) 
और फिर वही उत्सुकता के कारण दोबारा कॉमिक्स के पागलपन ने आ घेरा और फिर तेरह साल बाद मै 
अपने बचपन के सच्चे दोस्त से मिला ,जो मेरे साथ साथ बड़ा हुवा .
हम फैन्स का जूनून ही है के हम एक काल्पनिक पात्र को भी अपने जीवन का हिस्सा मानते है 
और उसके सुख दुःख में हँसत रोते है ,
और उसकी कमांडो फ़ोर्स के तर्ज पर हम खुद को कैडेट और ध्रुव को ‘कैप्टेन ‘ कहकर अपना सम्मान व्यक्त करते है .
इसी उपलक्ष्य में हम सभी फैन्स ने वोटिंग के तहत ग्यारह मई और बारह मई को ‘’ध्रुव दिवस ‘’ के रूप में मनाया ! 
यह वोटिंग शोशल साईट फेसबुक के जरिये कई कॉमिक ग्रुप्स पर की गई ! और इसे बहुत बढ़िया प्रतिसाद भी मिला ,
और यह देखकर ख़ुशी हुयी के ‘कैडेट्स ‘ आज भी अपने ‘कैप्टेन ‘ को चाहते है ,हद से ज्यादा .
सैल्यूट कैप्टेन ,!
. 
‪#‎कॉमिक्स_ट्रेंड_फिर_बढाए‬

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *