शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

'प्रभात फेरी '

मुझे अपना वह बचपन याद है जब मै निकर पहने प्रेस किये शर्ट पहन कर चार आने में 
एक कागज का तिरंगा खरीद कर ,एक कागज का बैज शर्ट पर लगाए हुए पंद्रह अगस्त की 
सुबह साढ़े पांच बजे ही अपने मित्रो के साथ स्कुल की और निकल पड़ता !'प्रभात फेरी ' के लिए .
और  स्कुल परेड में नारे लगाने के बजाय सडको पर ही नारे लगाता 'भारत माता की जय '
'वन्दे मातरम ' !! अन्य मित्र भी ,और हम बच्चो की देखा- देखि सुबह सुबह गुजरनेवाले राहगीर ,
दूकान खोलते दुकानदार ,दूधवाले आदि भी हमारे नारों में मिलकर साथ देते थे !
हम चिल्लाते झंडा लहराते हुए ''भारत माता की ......'
और सभी राहगीर सुर में सुर मिलाते 'जय '
कमाल का माहौल होता था वह ! स्कुल में अक्सर इन दिनों कुछ कार्यक्रम होते थे ! 
जिनमे हम भी महीने भर पहले से भाषण का रट्टा मार कर आते थे ,
जब प्राध्यापक और अतिथिगण भाषण देते तो बहुत उकताहट होती थी ! 
लेकिन जब हम बच्चो की बारी आती थी तो गजब का जोश दीखता था ,
हर किसी के पास अपनी पंक्तिया होती थी कहने के लिए ,जिनकी शुरुवात होती थी इन शब्दों से 
‘'यहाँ उपस्थित मेरे आदरणीय गुरुजन एवं मित्रगण ! मै आजादी के इस पावन अवसर पर दो शब्द कहना चाहूँगा ,’’
यह होती थी शुरुवाती पंक्तिया और खत्म होती थी इन पंक्तियों से
 ‘ इतना कहकर मै अपने दो शब्द समाप्त करता हु ,जय हिन्द जय भारत ‘
और भाषण के बाद जो जबरदस्त तालिया गूंजती थी के पूछो ही मत .
फिर बारी आती रंगारंग कार्यक्रम की ! जिसके लिए हम एक महीने पहले से ही तैय्यारी करते आ रहे थे ,
बुक स्टोर से देशभक्ति के गीतों वाली पुस्तक खरीद कर रखते थे और उनमे से
 लगभग सभी गीतों को याद कर लेते थे ! जिनमे प्रमुख गीत होते थे ,
’मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोति !
नन्हा मुन्ना राही हु देश का सिपाही हु बोलो मेरे संग जय हिन्द जय हिद!
,हम लाये है तूफ़ान से कश्ती निकाल के ,इस देश को रखना मेरे बच्चो सम्भाल के !
अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं !
कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियो ,अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो !
‘है प्रीत जहा की रीत सदा मै गीत वहा के गाता हु ,भारत का रहनेवाला हु भारत के गीत सुनाता हु ‘
इतने ही न जाने कितने ही गीत उन दिनों जुबानी याद हो चुके थे ! 
इन गीतों के कैसेट्स भराए जाते थे ,जिन्हें एक टेप में लगाकर रिहर्सल की जाती थी स्कुल में ! 
जिनमे मेरा सबसे पसंदीदा गीत था ‘है प्रीत जहा की रीत सदा ‘ और ‘ जहा डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा ,वह भारत देश है मेरा ‘
इस गीत की पंक्तिया उस समय भी काफी गहरा प्रभाव छोडती थी ,जब हमें पंक्तियों के भावार्थ समझ में नहीं आते थे ! किन्तु इस गीत में वह बात थी जो बचपन में भी समझ में अति थी ,के हमारा भारत ऐसा था ! 
किन्तु अफ़सोस तब भी होता था और अब भी है के इन गीतों वाला भारत नहीं रहा !
फिर भी उम्मीद कायम है ! क्योकि देशभक्ति का जज्बा आज भी वही है जो बचपन में होता था ,
और यह बात आज भी जब बाहर देखो तो समझ में आती है ! 
आज भी नन्हे मुन्हे बच्चो की परेड होते देख मेरा बालमन उसमे खुद को ढूंढता है, के कही वह सफ़ेद निकर वाला बच्चा नजर आये जो झंडा लिए गला फाड़े चिल्ला रहा हो ..
‘’भारत माता की ....’
और भीड़ साथ दे रही हो ‘’ जय !!!!!!!’’
और हां ऐसे बच्चे नजर आते है ,बहुतायत में नजर आते है ! अमुमन हर बच्चा वही लगता है .
तो इतना कहकर मै अपने ‘दो शब्द समाप्त करना चाहूँगा ! धन्यवाद ,जय हिन्द जय भारत ‘ जाते जाते
‘सिकंदर-ए-आज़म (1965)’ फिल्म का ‘मोहम्मद रफी ‘ द्वारा गाये गीत की पंक्तिया प्रस्तुत करना चाहूँगा .
संगीत है ‘हंसराज बहल ‘ का और शब्द है ‘राजिंदर कृष्ण ‘ के

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा
जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा
ये धरती वो जहाँ ऋषि मुनि जपते प्रभु नाम की माला
जहाँ हर बालक इक मोहन है और राधा इक-इक बाला
जहाँ सूरज सबसे पहले आ कर डाले अपना फेरा
वो भारत देश है मेरा...
जहाँ गंगा, जमुना, कृष्ण और कावेरी बहती जाए
जहाँ उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम को अमृत पिलवाये
ये अमृत पिलवाये
कहीं ये फल और फूल उगाये, केसर कहीं बिखेरा
वो भारत देश है मेरा...
अलबेलों की इस धरती के त्योहार भी हैं अलबेले
कहीं दीवाली की जगमग है, होली के कहीं मेले
जहाँ राग-रंग और हँसी-खुशी का चारों ओर है घेरा

वो भारत देश है मेरा...
जहाँ आसमान से बातें करते मंदिर और शिवाले
किसी नगर मे किसी द्वार पर कोई न ताला डाले
और प्रेम की बंसी जहाँ बजाता आये शाम सवेरा
वो भारत देश है मेरा...

शनिवार, 9 अगस्त 2014

रिश्तो का बाजार !

( यह कोई लम्बी चौड़ी पोस्ट नहीं है , केवल अपने मन की बात है संक्षेप में )
अब चूँकि त्योहारों का मौसम आ चुका है ! 
इसलिए त्योहारों में रिश्तो की दूकान सजाने 
विदेशी कंपनिया भी अपने काम पर लग चुकी है , 
अब ये जता रहे है मानो इन्हें भारतीय त्योहारों की
 आत्मीयता का पूरा ख्याल है ,'@री मिल्क ' @डबरी ' ऐसे जता रहे है
 मानो 'रक्षाबंधन ' का त्यौहार इनके बिना अधूरा है !
माने भाई बहन का संबंध कुछ भी नहीं है !
रिश्ते में मिठास तो इन्ही के कारण है ! तरह तरह की विदेशी कम्पनिया जिनके 
यहाँ इन रिश्तो की कोई अहमियत नहीं वो भी यहाँ रिश्तो के पाठ पढ़ा रही है ,
मतलब मार्किट बना रही है ! हमें पता ही नहीं चलता और ये विदेशी हमारे त्योहारों
 में अपने मार्केट को ठूंस के रिश्तो को दिन ब दिन 'खोखला और दिखावे ' की वस्तु बनाते जा रहे है !
अब कोई भी शुभ काम करने से पहले 'मीठा ' खिलाने के लिए भी चोकलेट की प्रेरणा इन्ही ने दी है ,
भले ही वह शुभकाम किसी लडकी को फ्लर्ट करने का ही क्यों न हो ! 
( याद ही होगा ,''मेरी माँ ने कहा है कोई भी शुभ काम करने से पहले मिठा जरुर खा लेना ) 
भले ही एक बाईट की भिख मांग लो ! '' लार लिसडी हुयी ,गलती टपकती घिन्न आती
 दुसरे की झूठन चाटने ,वह भी बेटी अपने बाप के सामने अपने बोयफ्रेंड से ,
और बहन भाई के सामने बॉयफ्रेंड के मुंह में मुंह डाले बिजबिजाती चोकलेटी लार चाटती
 हुयी कहेगी 'किस मी क्लोज यूउर आईज ''!!!! 
और ये हमें रिश्तो की अहमियत सिखायेंगे , विकृत कही के .
तो भाईयो और बहनों ....इन विदेशियों की मार्केटिंग का शिकार बनकर 
रिश्तो को औपचारिकता न बनने दे ,हमें इनसे सिखने की जरुरत नहीं ! 
ये तो माल बेचने आए है किन्तु हम रिश्तो का मोल क्यों लगाने लगे ? 
रिश्तो को आत्मीयता से 'मिठा ' बनाईये ,डेरी मी*या @डबरी ' से नहीं .
सभी मित्रो ,एवं बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाये !

गुरुवार, 7 अगस्त 2014

भारतीय कॉमिक्स जगत के 'प्राण' ! अंतिम विदाई ( चित्रों में )

भारतीय कॉमिक्स जगत में 'पितामह ' का स्थान रखनेवाले कार्टूनिस्ट 'प्राण ' 
जी ने छह अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया ! 
साथ ही अपने पीछे छोड़ गए अपने लाखो फैन्स की भावनाओं का तूफ़ान ! 
इस खबर पर सहसा किसी को विश्वास नहीं हो रहा था ,हर 
कोई यही मना रहा था के यह भी मात्र 'अफवाह ' हो ! 
किन्तु गुजरते समय के साथ इस बुरी खबर की भी पुष्टि हो गई !
और इसी के साथ उनके फैन्स का बाँध टूट पड़ा और देखते ही देखते
 शोशल साईट्स पर सन्नाटा पसर गया ! 
और इन दुखमय पलो को हर तरह व्यक्त किया गया,शोशल साईट्स पर 'प्राण ' जी 
को हर किसी ने अपने तरीके से अलविदा कहा ,
जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई , गौरतलब है के 'प्राण ' जी को पिछले कई सालो  
से 'कैंसर ' था  ,पिछले दिनों उनका इलाज 'गुडगाँव ' के एक अस्पताल में हो रहा था ,
उन्होंने मंगलवार को अपनी आखरी सांस ली ,और कॉमिक्स जगत को गमगीन छोड़ के चले गए ,
यहाँ इस पोस्ट में शोशल साईट्स पर मौजूद कुछ चित्रों को साभार प्रस्तुत करना चाहूँगा ,
जिन्होंने 'प्राण ' जी के जाने के दर्द को बयान किया .
( सभी चित्रों के क्रेडिट उनके मुल कलाकारों एवं पेजेस को है ! हमने सिर्फ शेयर किया है )
'चित्रकथा ' के पेज से साभार 

'चित्रकथा ' के पेज से साभार 

आम आदमी पार्टी के पेज से साभार 

अभिषेक सिंग के पेज से साभार 

अनुराग चंद्रा जी की पोस्ट 

कार्टूनिस्ट 'इरफ़ान ' की पोस्ट 

Kookage Studio से साभार 

'कुरील ' की पोस्ट ,संता बंता पेज से साभार 

Newsflicks Hindi के पेज से साभार 

'शेखर गुरेरा ' की पोस्ट से साभार 

'सुधाकर ' की पोस्ट से साभार 

'गोपाल शून्य ' की पोस्ट से साभार 

मंगलवार, 5 अगस्त 2014

कार्टूनिस्ट प्राण ! कॉमिक्स जगत के एक युग का अंत

कार्टूनिस्ट प्राण
'चाचा चौधरी ' बिल्लू ,पिंकी ,के रचयिता कार्टूनिस्ट 'प्राण ' नहीं रहे ! 
75 साल की उम्र में उनके निधन से कॉमिक जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है ,
बहुत ही दुखभरा समाचार है यह ,हमारे बचपन के सुनहरे क्षणों के साथी ,
और हमें अपनी मनोरंजक कहानियों एवं चित्रों के जरिये गुदगुदानेवाले ''प्राण '' जी की 
मृत्यु की समाचार पर सहसा विश्वास नहीं हुवा !
मन मानने को तैयार ही नहीं के हमारे प्यारे आर्टिस्ट अब नहीं रहे ! 
प्राण साहब कॉमिक्स जगत के एक जीते जागते लिजेंड थे ,जिनके बनाये हर पात्र को आज भी 
याद किया जाता है ,उन दिनों कॉमिक्स में कवर के दुसरे हिस्से में एक तस्वीर छपी रहती थी 
जो हँसते मुस्कुराते ‘प्राण ‘ साहब की होती थी ,
जिन्हें देखने की आदत सी हो गई थी ! प्राण साहब के सरल चित्रों ने कॉमिक्स प्रेमियों 
को दीवाना बना दिया था ,उनकी कहानियों में न कोई भारी ड्रामा होता था और ना ही 
बेफिजूल का एक्शन यदि कुछ होता था तो खालिस मनोरंजन ! चाहे वह नटखट बच्ची ‘पिंकी ‘ के रूप में हो , 
या शैतान बच्चे ‘बिल्लू ‘ के रूप में ,जिसकी आँखे उसके घने बालो से हमेशा ढंकी रहती थी ! 
या आम आदमी की सामान्य समस्याओं से जूझता सीधा साधा चरित्र ‘रमण ‘ 
जिसकी समस्याए ‘महंगाई ,बीवी की फरमाईश ,बाजार का चक्कर ,बिजली राशन का बिल , 
आदि थी ,जिसे बेहद हल्के फुल्के ढंग से प्रस्तुत किया जाता था .
कॉमिक्स जगत के सबसे बुजुर्ग एवं समझदार अक्लमंद चरित्र 'चाचा चौधरी ' ! 
ये उस दौर में आये थे जब कम्प्यूटर सबसे तेज हुवा करता था ,
किन्तु इनके आने से ये भ्रम टूट गया के कम्प्यूटर सबसे तेज है ! 
चाचा चौधरी 
क्योकि 'चाचा चौधरी ' का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है !
एकदम सीधी साधी सरल कहानिया ,शुद्ध भारतीय परिवेश के चाचा चौधरी के जन्मदाता थे 
'प्राण ' सर !
जिन्होंने चाचा चौधरी की शुरुवात बतौर स्ट्रिप्स साप्ताहिक पत्रिका 'लोटपोट ' से की !
सर्वप्रथम चाचा जी लोटपोट में नजर आये ,कुछ समय बाद वे अलग से कॉमिक्स 
जगत में एक सोलो चरित्र के रूप में उभरे और बहुत पसंद किये गए !
सामान्य व्यक्ति की आम जिन्दगी में आती आम समस्याओं से चाचा जी तो 
बखुबी निपटते ही थे ! किन्तु राका जैसे फैंटसी किरदार को भी बखुबी संभाल लेते थे !
 डायमंड कॉमिक्स की पहचान बन गए थे चाचा चौधरी यदि आज भी डायमंड में 
से चाचा चौधरी को निकाल दिया जाए तो लोग डायमंड क्या है ये शायद जान 
पाए चाचा जी का साथ निभाते थे जुपिटर गृह से आया भीमकाय व्यक्ति साबू ! 
जिसने चाची जी उर्फ़ बिनी के हाथो के बने 'परांठे ' खाए तो धरती का ही होकर रह गया ,
साबू के बारे में प्रसिद्ध था के 'जब साबू को गुस्सा आता है तब कही ज्वालामुखी फूटता है '
‘प्राण’ जी का असल नाम प्राण कुमार शर्मा है ! 
इनका जन्म १५ अगस्त, १९३८ को कसूर नामक कस्बे में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है ,
जिस समय हमारे यहाँ विदेशी नायको की भरमार हवा करती थी ! उस समय प्राण जी ने शुद्ध देसी चरित्रों की रचना की ,जिन्हें आम जनमानस में खूब पसंद किया गया , 
क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी सामान रूप से प्राण जी द्वारा बनाए गए चरित्र ‘चाचा चौधरी ‘ 
के दीवाने थे ! उस दौर में रहनेवाला शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसने चाचा चौधरी 
का नाम न सुना हो .
भारतीय कॉमिक जगत के सबसे सफल और लोकप्रिय रचयिता कार्टूनिस्ट प्राण ने सन १९६० से कार्टून बनाने की शुरुआत की. अमरीका के इंटरनेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ कार्टून आर्ट में उनकी बनाई कार्टून स्ट्रिप ‘चाचा चौधरी’ को स्थाई रूप से रखा गया है. सन १९८३ में देश की एकता को लेकर उनके द्वारा बनाई गयी कॉमिक ‘रमन- हम एक हैं’ का विमोचन तत्कालीन प्रधान मन्त्री स्व. इन्दिरा गांधी ने किया था. ( उपरोक्त पंक्तिया ,चाचा चौधरी की हर कॉमिक्स के सम्पादकीय पन्ने पर छपी रहती थी  )बहुत कम लोग जानते है के ‘चम्पक ‘ पत्रिका का नन्हा खरगोश ‘चीकू’ भी प्राण सर जी का निर्माण था ! चीकू वर्षो तक चम्पक में निरंतर प्रकाशित होता रहा ,
एक या दो पेज की कहानी में चीकू की बुद्धिमानी एवं सुझबुझ बच्चो को सिख दे जाती थी ,
बाद में प्राण जी ने चीकू पर काम करना बंद किया क्योकि वे ‘चम्पक ‘ से अलग हो चुके थे ,
उसके बाद से ‘चीकू ‘ को ‘दास ‘ जी बनाने लगे ! यह सन १९८० की बात ,उन्होंने लगातार कई पात्रो का सृजन किया जो कही न कही हमारे समाज से ही उठाये गए थे ! और वे भी उन्ही परेशानियों से जूझते थे जिससे आम आदमी दो चार होता था ,इसी कारण से इन पात्रो की लोकप्रियता आज भी कायम है ,बिल्लू, पिन्की, तोषी, रमण ,श्रीमतीजी ,गब्दू, बजरंगी पहलवान, चाचा चौधरी ,साबू ,जोजी, ताऊजी, आदि तमाम पात्र जनमानस में सालों से बसे हुए हैं.
हमारे बचपन और हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके प्राण साहब अब नहीं रहे ,
 यह खबर हर कॉमिक्स फैन के लिए दुखदायी है ! उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी ,इनके साथ ही भारतीय कॉमिक जगत के एक युग का अंत हो गया ,किन्तु प्राण साहब अपने बनाये पात्रो के जरिये हमेशा अपने चाहनेवालो के हृदय में बसे रहेंगे .

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे .

गुरुवार, 31 जुलाई 2014

यादो का घर !

मोबाइल पर नेट ऑन करते ही 'व्हाट्सएप ' पर एक मैसेज आया !
''राहुल पाण्डेय ' तु चंद दिनों के दोस्तों को बर्थ डे विश कर रहा है !
लेकिन बचपन के दोस्त का जन्मदिन याद नहीं ''
पहले तो मै चिंहुक गया के कौन है ये ! फिर देखा तो मेरे बचपन का सहपाठी था .
मैंने समझाया 'अरे भाई मै किसी के जन्मदिन याद थोड़े ही रखता हु !
यह तो फेसबुक है जो सूचित कर देता है ''
उनकी नाराजगी कम नहीं हुयी ''सबके जन्मदिन सूचित कर दिए सिर्फ मेरा नोटीफिकिशन नहीं मिला ?'
कैप्शन जोड़ें
मैंने रिप्लाई दिया ' अरे भाई मै हमेशा ओनलाईन नहीं रहता !
जब भी रहता हु किसी के जन्मदिवस की सुचना देखता हु तो उसे बधाई दे देता हु ,
तुम्हारी शायद दिखी नहीं '
'अच्छा वो सब बहाने रहने दे ! मै याद हु के नहीं ? हम बचपन में 'कुत्ते' के 'घर ' बनाया करते थे '
'कुत्ते के घर ?' इस लफ्ज ने बरबस ही मुस्कान ला दी चेहरे पर .
मन यादो में खो गया बचपन की ! जब फेसबुक ,व्हाट्स एप ,ऑरकुट  से नहीं बल्कि 'दिल '
से दोस्त बना करते थे .
बचपन से ही प्राणियों के प्रति मुझे बहुत प्रेम था ,हमारे घर के बगल में मिटटी का टीला था
 करीब चार फीट का ! वहा एक कुतिया ने बच्चे दिए थे , एकदम नन्हे नन्हे बच्चे ,कुई कुई की
 आवाज से माँ को त्रस्त करते हुए ,उस कुतिया का नाम हमने रखा था ''रानी ''!
 हमारा बालमन उन मासूम से सफ़ेद, काले रुई के फाहो जैसे बच्चो को छूने को मचलने लगता !
अब चूँकि उनका कोई घर नहीं था ,तो हमारे मन में आया के उनके लिए कोई घर बनाया जाय,
 जिसमे बच्चे रह सके ! उन दिनों 'शिव जयंती ' पर हम बच्चे 'शिवाजी महराज '
के किले के प्रतिरूप बनाया करते थे ,तो हमने सोचा के वैसा ही कुछ इन बच्चो के लिए भी किया जाए !  बरसात का महीना था 'रानी ' अपने बच्चो के लिए उसी मिटटी के टीले में एक गुफानुमा गड्ढा बनाकर
 उसी में रहती थी ! किन्तु बरसात का पानी अंदर जाता था ,
जिससे बच्चो को और रानी को तकलीफ होती थी ,तो हमने उस गुफा को और
 चौड़ी करने का निर्णय लिया ! और मैंने उस गुफा को खोद खोद के हमारे जैसे दो बच्चे बैठ जाए
 इतना गहरा बना दिया ,और उसके मुख पर एक प्लास्टिक की बोरी सेदरवाजा बना दिया,
 जिससे पानी की बौछार भी बच्चो को न लगे !
घर बनने के बाद उसके आसपास नाले भी बनाये गए ताकि पानी वहा ठहर न सके !
 और घर के प्रवेश द्वार को मिटटी से लिप पोत के ढलुवा बना दिया ताकि पानी अंदर न जा सके ,
 इतनी मेहनत के बाद हमने उन बच्चो को दूध ,और माँ को रोटियाँ खिलाई और उन्हें अंदर सुला दिया !
और उस रात जमकर बरसात हुई ,हम सुबह स्कुल जाने से पहले  बच्चो को देखने के लिए पहुंचे,
और यह देखकर राहत की साँस ली के घर के अंदर बच्चे एकदम सुरक्षित है !
पानी की एक बूँद भी  नहीं गई थी ,कुछ दिन दिन बच्चे घर के भीतर रहे के एकदिन ,
वहा पर होनेवाले एक निर्माण कार्य के लिए उस टीले को तोड़ दिया गया .
मैंने स्कुल में अपने मित्रो को बताया था इन बच्चो के बारे में !
तो मेरे उसी मित्र ने उन पिल्लो को देखने की इच्छा जताई और हम साथ साथ आ गए !
लेकिन देखकर दुःख हुवा के बच्चो के लिए घर नहीं रहा !
तो हमने फैसला लिया के हम इनके लिए नया गहर बनायेंगे और पहले से मजबूत बनायेंगे ,
तो वहा हमने एक कोने में झाड़ झंखाड़ और कूड़ा करकट साफ़ किया !
और उस गंदे हिस्से को मिटटी से पाट कर एकदम साफ़ सुथरा बना दिया ,
और उसके बाद शुरू हुई मेरी और मेरे मित्रो की कवायद ! और हमने टूटे फूटे ईंटे जुटाये
 और मिटटी के गाढे मिश्रण से उन्हें दीवार जैसा स्वरूप देना शुरू किया !
और हमने एक मकान जैसा निर्माण बनाया ,जिसमे बच्चे और उसकी माँ रह सके !
बनने के बाद 'रानी ' उसमे जाने के लिए हिचकिचाती थी ,तो हमने उसके बच्चो को अंदर रख दिया
 और उसने बच्चो को अंदर देख स्वयम भी प्रवेश किया और बैठ गई आराम से जुबान हिलाते हुए .
और हमने ख़ुशी से किलकारी मारी ! अब मेरा मित्र और मै स्कुल के बाद सीधे वहा आते और उन बच्चो के साथ खेलते ,किन्तु बच्चे बड़े शरारती हो गए थे .
रात्री में वे अक्सर घर से बाहर निकल आया करते थे ! जिससे उनको खतरा था अन्य जीवो से ,
तो हमने अगले दिन इसका भी इलाज खोज निकाला और उस घर के आसपास बाउंड्री बना डाली ,
और इस बार हमने ईंटो को जोड़ने के लिए मिटटी के बजाय वहा हो रहे निर्माण का सीमेंट
 इस्तेमाल किया और दीवारे पक्की बना दी .
इसके बाद हमें विचार आया के क्यों न पुरे घर को ही सीमेंट से जोड़ दिया जाए ?
तो हमने अगले दिन स्कुल से आते ही काम शुरू कर दिया ! और काफी मेहनत के बाद एक
 पक्का निर्माण किया ,दीवारे गिरे नहीं इसके लिए हमने दो ईंटो की दीवारे बनायी ,
और निर्माण में खोदे जाने 'नीव ' से प्रेरणा लेकरबकायद नीव भी बनायी और आधी ईंटे
जमीं के भीतर और फिर उसके ऊपर दूसरी ईंटे !
इस तरह से सीमेंट के मजबूत जोड़ से एक सुंदर गहर तैयार हो गया जो उस
 इलाके के लोगो के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया !
एक बार उस जमींन  का मालिक वहा आया और उसने वह छोटा सा घर देखा ,
हमें लगा के अब यह घर भी गया ! किन्तु उसने जब घर के भीतर नन्हे बच्चो को देखा
 तो उसने मजदूरो से कह दिया के इस घर को मत तोडना इसमें बच्चे है .
हम खुश हो गए और उसने हमें उन बच्चो के बड़े होने तक घर नहीं तोड़ने की बात कही और
 चला गया .
समय के साथ बच्चे बड़े हो गए और मकान निर्माण की जरुरत के चलते टूट गया ! वैसे भी
बच्चे अब मकान में रह नहीं सकते थे क्योकि वे बड़े हो चुके थे .
लेकिन इसके बावजुद उस मकान का टूटना हमारे लिए दुखद था ! वह 'कुत्ते का घर ' नहीं था !
वह हमारी 'यादो का घर ' था
आखिर वो हमने बनाया था जी जान से उन बच्चो के लिए .
अचानक मोबाईल के मैसेज ने यादो का सिलसिला तोडा !
मैसेज था '' अरे वो कुत्ते मुझे याद करते है के नहीं ? या तेरी तरह वो भी भुल गए ''
मैंने कहा ' वो बच्चे अपनी उम्र पूरी करके अगली पीढ़िया देकर खत्म हो चुके भाई ''
'' हां नहीं तो तु फिर घर बनाता ''
मै सिर्फ मुस्कुरा कर रह गया ! मुस्कुराते हुए थोडा गीलापन आँखों में महसुस किया .

मंगलवार, 29 जुलाई 2014

तेज बरसात और खोज कॉमिक्स की !

बस डेपो पर भी बदलिया और बूंदा बांदी छाई रही 
जैसा के आज सुबह से योजना बना ली थी ! के आज 'कॉमिक्स ' की खोज
में मुंबई जाना है ,( वैसे अन्य कार्य भी था जिसे निपटाना था ) !
किन्तु घर से जब भी निकलने को हुये , बरखा रानी ने वापस घर में जाने पर विवश कर दिया .
काफी देर हो गई और करीब डेढ़ बजे बरसात शांत हुयी
हम निकले बस अड्डे की ओर ,बस अड्डे पर बरखा रानी फिर से
मेहरबान हो गई ! किसी तरह से भीगते भागते बस पकड़ी ! खुशकिस्मती से
सिट भी मिल गई ,और बैठे बैठे रास्ता पार कर लिए .
फिर पहुंचे स्टेशन ,बस स्टॉप से स्टेशन के बिच एक छोटी सी गली है !
वैसे भी मुंबई में एक हफ्ते से बरसात काफी जोरो पर है ! चार दिनों से तो निरंतर है .
इसी के चलते उस गली में जलभराव आम बात थी 'ठाणे' स्थित उस इलाके का नाम था 'कोलीवाडा '
ठाणे के 'कोलीवाडा ' इलाके में जलभराव से बचने का प्रयत्न करते लोग 
खैर किसी तरह से अन्य लोगो की तरह एडिया ऊँची कर करके आगे बढ़ने का प्रयत्न किये किन्तु आगे पानी का स्तर और ऊँचा हो गया तो हमने एडिया निचे कर ली ,
जो होगा देखा जायेगा ! और छपर छपर करते चलते गए छाता संभाले .
वैसे आम तौर पर 'छत्रपति शिवाजी टर्मिनस ' के लिए फ़ास्ट ट्रेन पकड़ना नाको चने चबाने जैसा है किन्तु दोपहर का वक्त था तो आसानी से स्टेशन पर पहुँचते ही इंडिकेटर ने ट्रेन के आने
की पूर्वसुचना दी ! और बरसात और जोरो की होने लगी ,ट्रेन में फिर भी कैसे बैसे चढ़े !
और धीरे धीरे ट्रेन गंतव्य की ओर चल पड़ी .
अचानक से याद आया के हमें 'घाटकोपर ' उतरना है
जिस काम के लिए गए थे वही भुल रहे थे ! सो हम घाटकोपर आने का इन्तेजार करते रहे !
'ठाणे' तक तो हल्की बूंदा बांदी थी ! किन्तु उसके बाद
बरसात पुरे शबाब पर थी .घाटकोपर पहुँचते पहुँचते
माहौल एकदम अंधकारमय हो गया ,मानो दोपहर के तीन नहीं बल्कि शाम के सात बज रहे हो .खैर काम निपटाया और दोबारा अपने मिशन की और बढे .
हल्की बूंदा बांदी में गंतव्य की और प्रस्थान 
और भारी बरसात के बावजुद हम अपने गंतव्य
की और बढ़ चुके थे ! पौने घंटे के सफ़र के बाद हम पहुँच गए 'सी एस टी ' ,और बढ़ चले पुस्तक मिलने वाली जगहों पर ,किन्तु बरसात इतनी तेज हो गई के चलना मुश्किल हो गया ! छाते को 'पोलियो ' होते होते बचा , फैशन स्ट्रीट की और बढ़ते कदम 'टाटा ' की इमारत की आड़ लेकर रुक गए ,जोरो की हवाए भी दस्तक दे रही थी ! सडक पार करना मुश्किल था इस तेज तूफानी बारिश में ,उस तूफ़ान और मुसलाधार बरसात में मै अकेला ही नहीं था जो उस इमारत की आड़ में खुद का बचाव कर रहा था ! अन्य भी लोग खड़े थे , हमारे सामने की सडक से कई लोग इस अंधड़ के बावजूद सडक पार करने की हिम्मत दिखा रहे थे ,
किन्तु इसका खामियाजा उन्हें उनकी छतरी को अपाहिज करके भुगतना पड़ रहा था ! सबसे बुरी गत तो एक मोहतरमा की थी ,बारिश एक दिशा से हो रही थी और तेज हवा भी ! उनका छाता उन्हें सडक पार करने देने के बजे हवा से सडक की दूसरी और खींचे जा रहा था .
अब देखा नहीं गया तो हमने चीख के सुझाव दिया के छाते को हवा के विपरीत नहीं बल्कि सामने पकडिये ,
उन्होंने ऐसा ही किया और रास्ता सकुशल पार कर लिया .
घाटकोपर में दोपहर तीन बजे का दृश्य 
 फिर बारी आई पुस्तको की ! तो काफी पूछताछ के बाद हमें आखिरकार हिंदी कॉमिक्स मिल ही गई !
यु तो विक्रेता के पास पूरा ढेर था ,किन्तु उसमे से अधिकतर तो मेरे पास पहले से ही थे ! इसलिए गिनी चुनी मात्र छह कॉमिक्स खरीद ली ,मात्र एक सौ बीस रूपये में .
अचानक नजर पड़ी 'इंद्रजाल कॉमिक्स ' पर ! आजकल ब्लैक मार्किटियो ने इसकी काफी कालाबाजारी कर रखी है .
पुस्तक को उठा कर देखा ,यह पहली इंद्रजाल थी जो मेरे हाथ में आई थी ! मूल्य था मात्र तीन रूपये ,किन्तु विक्रेता उसे सौ रूपये की बेच रहा था .
और कह रहा था के ये रेयर है ,इसके हिंदी अंक तो हजार हजार रूपये के बिकते है .
मैंने कहा भाई आप ही रखो इसे ,वैसे भी भी होगी यह रेयर लेकिन मेरे लिए इसके कोई मायने नहीं .
जितने में मै इसकी एक ले रहा हु ! उतने में तो मुझे छह हिंदी कॉमिक्स मिल रही है ! तो यह लेना कहा की समझदारी है ?
और अपनी कॉमिक्स उठा कर बैग में ठुंसी और चलता बना ! बरसात तो मानो आज रुकने का नाम नहीं ले रही थी .

 किन्तु हमें कोई फर्क नहीं पड़ना था अब , क्योकि मनचाही वस्तु मिल गई थी ! भले ही बरसात में पूरी तरह से तरबतर हो गया .
किन्तु इस भारी बरसात में  सफ़र मजेदार रहा काफी .

और मेरे मतलब की हिंदी कॉमिक्स 
इंद्रजाल के अंक जो मैंने छू कर रख दिए 

जो मैंने लिए 
हुतात्मा चौक में सवा चार बजे का दृश्य 

फैशन स्ट्रीट के पास का इलाका अंधड़ और बरसात 

छत्रियो को बचाते बचाते चलते लोग 

ये महाशय दो बार छाता उल्टा करवाने के बाद सडक पार किये 

इनके छाते के अंजर पंजर ढीले हो गए 


आजाद मैदान में जमा हुवा पानी !

'मरोल ' मेट्रो स्टेशन के निचे का दृश्य 
और आखिरकार घर पहुंचे ! किन्तु बरसात नहीं रुकी ,घर से बाहर देखने पर सडक जलमग्न दिखी 



सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *