शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

Pin It

शार्ट फिल्म रिव्यू : कृति

आजकल एक नया ट्रेंड आया है ,शार्ट फिल्म्स का , 
इंटरनेट के बढ़ते चलन के कारण अब इंटरनेट एक ऐसा माध्यम बन चुका है
जहां रचनात्मकता को सही स्थान मिलता है l
अब लोग केवल टीवी या थिएटर्स पर ही निर्भर नहीं है l
इसी को मद्देनजर रख अब कुछ ऑनलाइन चैनल्स भी आ रहे है जिनके लिए स्पेशली केवल ऑनलाइन देखे जानेवाले एपिसोड्स एवं फिल्में बनायी जाती है और देखि जाती है l
हाल ही में कुछ शार्ट फिल्में यूट्यूब पर रिलीज हुयी जिन्हे अच्छा प्रतिसाद भी मिला l
इसी कड़ी में है एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ''कृति '' जिसे बनाया है ''शिरीष कुंदर '' ने और अभिनय किया है 
मनोज बाजपेयी ,राधिका आप्टे ,नेहा शर्मा ,मनु ऋषि ने l
‘’सपन’’  ( मनोज ) एक मनोवैज्ञानिक सिंड्रोम से ग्र्स्त व्यक्ति है , वे एक लेखक की भूमिका में है l
समय समय पर वे ‘’ कल्पना’’( राधिका ) से सलाह लेते है उपचार करवाते है , 
कल्पना’’एक मनोवैज्ञानिक है , सपन अपने अकेलेपन से तरह तरह की कल्पनाएं करते रहते है l
वो कल्पना को बताते है के उनके जीवन में एक लड़की आ चुकी है जिससे वे प्यार करते है ,
जिसका नाम है कृति l
कल्पना उन्हें चेताती है के ऐसी कोई लड़की नहीं है वो सिर्फ तुम्हारी कल्पना का रूप है l
लेकिन वे उसकी बातो को नहीं मानते , लेकिन फिर शंका होने पर वे कृति  की वास्तविकता को परखने का प्रयास करते है , जिसमे सपन के द्वारा नेहा की ह्त्या हो जाती है l
किन्तु उन्हें इसका कोई अफ़सोस नहीं , क्योकि अब वो भी मानते है के कृति कोई जीती जागती
लड़की नहीं बल्कि केवल उनकी कल्पना है l
लेकिन यहाँ कहानी में ट्विस्ट आता है जब एक पुलिसवाला  ‘’सृजन’’ (मनु ऋषि) 
 उसके घर तफ्तीश करते पहुँचता है , और वहां कृति की लाश देखता है l
सपन भौंचक्का है के ये तो उसकी कल्पना थी फिर उसकी लाश ’सृजन’’  को कैसे दिख सकती है ?
वो उसे समझाने का प्रयास करता है , के ये मात्र उसकी कल्पना है l
और उसने कोई कत्ल नहीं किया है , ’सृजन’’  को यकीं दिलाने के लिए वह 
उसे अपने डॉकटर  कल्पना के पास  ले जाता है l
और वहां पहुंचकर उसे एक और हैरानी का झटका लगता है l
फिर जो होता है वो काफी मजेदार है , वैसे दर्शक कुछ हद तक कहानी का अंदाजा स्वयं लगा लेते है ,
किन्तु क्लाईमैक्स को उनके अंदाजे के साथ साथ एक अलग ही  ट्विस्ट दिया  जाता है l
कुल मिला कर १८ मिनट की यह शार्ट फिल्म दिलचस्पी बनाये रखती है l
अठरह मिनट की कहानी बेहद रोमांचक बन पड़ी है जिसे एक बार तो अवश्य ही देखा जा सकता है l 
बॉलीवुड की प्रचलित प्रेमकहानी ,मसाला फिल्मों से कुछ हटकर और दिलचस्प कहानिया देखना हो 
तो अवश्य इन शार्ट फिल्म्स को देख सकते है l
मनोज बाजपेयी इसके पहले भी एक शार्ट फिल्म ''तांडव '' नजर आ चुके है जो यूट्यूब पर है , 
और राधिका आप्टे भी कुछ इसी तरह की थ्रिलर में पहले भी आ चुकी है ,
उनकी शार्ट फिल्म ''अहिल्या '' भी काफी चर्चित रही है l

एक बढ़िया अनुभव के लिए जरूर देखिये , वैसे भी पैसे तो खर्चने नहीं है ,
बस कुछ एम बी डेटा खर्च होंगे जो वाई फाई और फॉर जी  के समय में एक मामूली बात है l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *