सोमवार, 6 अक्टूबर 2014

फिल्म एक नजर में :हैदर

निर्देशक :विशाल भारद्वाज
कलाकार:शाहिद कपूर,तब्बू,के के मेनन,श्रद्धा कपूर।

“विशाल भारद्वाज”का शेक्षपियर प्रेम जगजाहिर है,उनकी अधिकतर फिल्मे उन्ही के
 सुप्रसिद्ध नाटको पर आधारित है ।
जिसे उन्होंने भारतीय माहौल के हिसाब से ढालने में महारत हासिल है चाहे”ऑथेलो” पर आधारित “ओमकारा”हो या “मैकबेथ”पर आधारित “मकबूल” ।
इसी कड़ी में अगली फिल्म है “हैमलेट”पर आधारित “हैदर”।
फिल्म को समीक्षकों एवं दर्शको की बहुत सराहना मिली है, “हैदर” कहानी है एक बेटे की
जो अपने बाप के कातिल और माँ के प्यार की तलाश में है
 ( जी हा गलतफहमी दूर कर लीजिये के फिल्म कश्मीर की किसी समस्या पर आधारित है )
फिल्म में ऐसी किसी समस्या को उजागर करने की कोशिश नहीं की गई है ।
जो भी है वह कहानी में मात्र छौंक लगाने भर के लिए है ।
कहानी की शुरुवात होती है एक कश्मीरी डोक्टर “मीर साहब”के द्वारा एक दहशतगर्द के उपचार से ।उन्होंने एक आतंकवादी को अपने घर में पनाह दी रखी है इलाज के लिए,उनकी पत्नी’गजाला’
(तब्बू) को यह पसंद नहीं ।
मिलिट्री के कॉम्बिंग ऑपरेशन में मीर को अरेस्ट कर लिया जाता है
 (यहाँ सहनुभूति जबरदस्ती की दर्शायी जाती है यह उम्मीद रखके के आप आतंकवादी की मदद करो बदले में आप सुरक्षित रहो । )
 खैर ,इसके बाद मीर गायब हो जाते है और उनका बेटा”हैदर”(शाहिद कपूर)
अपने पिता की खोजबीन के लिए कश्मीर आता है,जहा उसके द्वारा अपने रहने का ठिकाना “अनंतनाग”को “इस्लामाबाद” कहने भर से मिलिट्री की पूछताछ से गुजरना पडा
( यहाँ भी जबरदस्ती की सहानुभूति वाला किस्सा ।
आप कश्मीर जैसे संवेदनशील जगह पर यदि खुद को”इस्लामाबाद’ से सम्बंधित बताएँगे
 तो पूछताछ तो होगी ही ) अपने घर आने के बाद हैदर को अपनी माँ और चाचा “खुर्रम”(के.के.मेनन) के संबंध के बारे में पता चलता है,जिससे वह मानसिक तनाव से घिर जाता है,तब उसका साथ देती है”अर्शिया” (श्रद्धा कपूर) ।
खुर्रम अपने और गजाला के रिश्ते के बारे में हैदर से बात करना चाहता है लेकिन हैदर को यह मंजूर नहीं । इसी समय हैदर “रूहगुजर”( इरफ़ान खान) के सम्पर्क में आता है जो एक अतिवादी संगठन स् जुडा है । उससे मिलकर हैदर को पिता की मृत्यु और उसमे खुर्रम एवं गजाला की निशानदेही का पता चलता है और हैदर अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है ।
इसी के साथ फिल्म एक खूरेंजी मोड़ लेती है । यह थी कहानी ।
सर्वप्रथम एक ही बात कहूँगा के इस फिल्म में शाहिद ने अपने अब तक के फ़िल्मी कैरियर का बेस्ट परफोर्मेंस दिया है,शाहिद का किरदार वैरायटी लिए हुए है,हर घटना और जीवन में आये उतार चढ़ाव् से पल पल बदलते हैदर के चरित्र में उन्होंने जान फूंक दी है ।
उनके अभिनय की बेहतरीन झलक फिल्म के क्लाइमेक्स में और अधिक निखरकर सामने आती है । अभिनय में जहा शाहिद सबसे आगे है तो फिल्म के दुसरे कलाकार भी कोई कसर नहीं छोड़ते ।
 हैदर की माँ की भूमिका में तब्बू ने बहुत ही असरदार अभिनय किया है ।
 पति की मौत,दूसरी शादी,और बेटे की तकलीफ को झेलती औरत की मनोदशा
आपको झकझोर के रख देती है । के के ने भी खुर्रम की भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है और
 इसमें उनके अभिनय को एक अलग रूप में भी देखने का अवसर मिलता है ।
श्रद्धा कपूर की भूमिका छोटी है । किन्तु फिल्म में दर्शाए भयंकर तनाव भरे माहौल को कुछ
 पल के लिए हल्का जरुर करती है । तो इरफ़ान खान को ज्यादा विस्तार नहीं मिला ।
 विशाल भारद्वाज की फिल्मे हमेशा से बहुत डार्क रही है लेकिन हैदर शायद सबसे आगे है
इस मामले में ।कश्मीर के मनभावन लोकेशन भी एक असहय तनाव से भरे लगते है जो मन को भाने के बजाय अत्यधिक तनाव और विषाद में डुबो देते है ।
बहुत ही बढ़िया निर्देशन है कही भी पकड़ धीमी नहीं हुयी है,फिल्म देखते समय दर्शक भी खुद को अवसाद में घिरा पाता है,यह है इस फिल्म के स्याहपन का आलम ।
सिरियस फिल्म पसंद करनेवालों को फिल्म अवश्य पसंद आयेगी ।
फिल्म का ट्रीटमेंट ऐसा है के किसी को बहुत ज्यादा पसंद आ सकती है तो किसी के लिए तनाव एवं उकताहट का सबब भी बन सकती है ।
कुल मिला कर तनाव और विषाद के धागों से बुन अवसाद का एक मजबूत जाल है “हैदर” गीत संगीत में इसमें और वृद्धि ही करते है ।वैसे विशाल भारद्वाज को फिल्म की थीम में होलीवुड सीरिज “बोर्न ट्रायोलोजी” की धुन इस्तेमाल करने के बजाय कुछ मौलिक इस्तेमाल करनी चाहिए थि।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014

फिल्म एक नजर में : बैंग बैंग

निर्माता : फॉक्स स्टार स्टूडियोज
निर्देशक : सिद्धार्थ आनंद
कलाकार : ऋतिक रोशन, कैटरिना कैफ, 
डैनी डेन्जोंगपा, जावेद जाफरी,  
जिमी शेरगिल (मेहमान कलाकार )
“बैंग बैंग” ऋतिक और सिद्धार्थ की एक महत्वकांक्षी फिल्म है, जिसमें  पैसा पानी की तरह बहाया गया है ताकि फिल्म एक्शन में हालीवुड की बराबरी कर सके, ऐसा दबाव भी था क्योकि यह फिल्म “टॉम क्रूज’ अभिनीत होलीवुड फिल्म “नाईट एंड डे” का हिंदी रीमेक थी । स्वाभाविक था के रीमेक को हमेशा से ओरिजनल से बेहतर ही बनाने का दबाव होता है।
किन्तु “नाईट एंड डे” भी कोई महान फिल्म नहीं थी, 
भागा दौड़ी और बिना लाजीक के एक्शन और बिना कहानी की फिल्म थी । 
बस पैकेजिंग अच्छी थी,तो उसकी हिंदी रीमेक से भी ज्यादा उम्मीद रखना बेवकूफी ही होगी।
कहानी शुरू होती है लंडन में पकडे गए इंटरनैशनल अपराधी “जफ़र”(डैनी) के प्रत्यर्पण की तैय्यारियो से ,
मेजर वीरेंद्र नंदा ( जिमी शेरगिल) जफ़र को भारत लाने की कोशिश कर रहे है
 लेकिन इस प्रयास में वो जफ़र के गुट द्वारा शहीद हो जाते है । 
तब जफ़र भारत और लंडन के संबंधो को बिगाड़ने के लिए “कोहीनूर”हीरे की चोरी करनेवाले को ईनाम की घोषणा करता है।
और उस घोषणा के बाद ही कोहिनूर चोरी हो जाता है और उसे चोरी करनेवाला है
 “राजवीर” ( ऋतिक) हीरे को बेचने के चक्कर में उसकी मुलाक़ात नीरस जिन्दगी जीनेवाली
 “हरलीन”(कैटरिना )से होती है । और इसी के साथ हरलीन की जिन्दगी में तूफ़ान सा आता है
 और उसके पीछे पुलिस ,सीक्रेट एजेंट्स,और क्रिमिनल्स पड़ जाते है। 
अब राजवीर के कारण यह सब हुवा है तो राजवीर ही उसे बचाता है,
हरलीन को पता चलता है के राजवीर एक इंटरनैशनल क्रिमिनल है जिसने कोहिनूर चुराया है,
इसके बावजूद वह राजवीर को दिल दे बैठती है और राजवीर भी उसे चाहने लगता है ।
 राजवीर को जफ़र की तलाश है ,और उसका मकसद कुछ और ही है । 
क्या है ? यह तो फिल्म देखने के पश्चात ही पता चलेगा । कहानी से भले ही फिल्म चुस्त लग रही हो किन्तु फिल्म इसके उलट है,बोलीवूड मसालों के चक्कर में फिल्म बेवजह लम्बी खिंची हुयी है ।
फिल्म की कहानी के हिसाब से यदि पर्याप्त गति होती तो फिल्म और अच्छी बन सकती थी ।
बेवजह के ठुंसे हुए गाने फिल्म को लम्बा खींचते है और उबाऊ बनाते है । फिल्म में यदि कुछ देखनेलायक है तो वह है इसका एक्शन और ऋतिक की टाईमिंग कॉमेडी । 
जो गंभीर से गंभीर परिस्थतियो में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता । 
वैसे फिल्म में ओरिजनल फिल्म जैसे ही बेतुके सिक्वेंस है जिसका स्पष्टिकरन देना 
निर्देशक ने उचित नहीं समझा ,जैसे पहाड़ी पर स्थित होटल में पकडे जाने पर राजवीर हरलीन
 को लेकर खाई में कूद पड़ता है जिसके बाद भी उन्हें सही सलामत दिखाया गया है ।
 यह कैसे हुवा ?इसके पीछे कोई कारण नहीं दर्शक बस अपना तर्क लगाये ,
बाकी भी कई दृश्य हजम नहीं होते लेकिन एक्शन फिल्म होने के नाते सब चल जाता है ।
 रही सही कसर कटरीना पूरी कर देती है अपनी उकताऊ और खीज पैदा करती अदाकारी से ,
उनके लिए मात्र स्लो मोशन में पलके उठाना होंठ हिलाना और फुसफुसाकर बोलना ही एक्टिंग है
 जो के काफी बोझिल लगता है । ऋतिक ऐसी भूमिकाओ में खासे जंचते है,
एक्शन दृश्यों में उनकी फुर्ती गजब की है । उनकी मेहनत साफ़ दिखती है,
उन्हें एक्शन करते समय देखने पर आप यह है भूल ही जाते है के आप कोई बोलीवूड फिल्म देख रहे है, 
लेकिन कटरीना के आते ही आपको अपनी गलती का अहसास हो जाता है ।
गीत संगीत नाम के अनुरूप ही है बस गाने आते है और चले जाते है । 
याद नहीं रहते ,शीर्षक गीत सबसे अंत में दिया गया है जिसमे कटरीना स्लो मोशन में ही 
अभिनय कर रही है और ऋतिक फ़ास्ट फारवर्ड में डांस कर रहे है ।
गीत सिर्फ कामचलताऊ है,फिल्म की लम्बाई ही बढ़ाते है ।
एक्शन दृश्य मात्र असरदार है । चेज के दृश्य शानदार है , 
फिल्म कुल मिलाकर एक मसाला फिल्म है ,
जिसे सिर्फ और सिर्फ ऋतिक और एक्शन के लिए देखा जा सकता है ।

बुधवार, 1 अक्टूबर 2014

दी फ्लैश : सीजन वन,एपिसोड वन ।( समीक्षा )


टीवी सीरीज।

दी फ्लैश : सीजन वन,एपिसोड वन ।
अवधि:46 मिनट ।( इंग्लिश)

चैनल :DW
"बेरी एलन" पुलिस के खोजी दल में कार्यरत है। 

बेरी अपने सीनियर डिटेक्टिव " जो वेस्ट "के साथ ही रहता है वो उसके अभिभावक बने है
 क्योकि बेरी की माँ की मृत्यु हो चुकी थी एक रहस्यमय उर्जा मानव के हाथो
जिसका इल्जाम बेरी के पिता पर लगता है और जिसके कारन वे जेल में है।

बेरी साईंस का दीवाना है और जानेमाने साईंटिस्ट "हैरिसन " का फैन है,वह उनके साथ उनकी 

विशालकाय प्रयोगशाला स्टार लैब में काम करने को इच्छुक है ।
हैरिसन एक महत्वपूर्ण प्रयोग पर काम कर रहे है किन्तु एक दुर्घटना के फलस्वरूप एक भयंकर चेन 
रिएक्शन होता है जिसकी चपेट में बेरी आ जाता है ।

इस दुर्घटना के कारण हैरिसन अपाहिज हो जाता है और बेरी कोमा में चला जाता है,

होश में आने पर बेरी अपने आप में नये बदलाव महसूस करता है । 
उसमे प्रकाश की गति आ चुकी है और वह अपनी शक्तियों से उलझन में है,
तब हैरिसन उसका साथ देता है । 
लेकिन तब पता चलता है के इस दुर्घटना के कारण अतिमानव बनने वाला बेरी ही एकमात्र इन्सान नही है, 
उसके जैसे और भी है जो विचित्र शक्तिया रखते है और वे उसका गलत इस्तेमाल करते है।
 जिनमे से एक है"मार्डेन" जो मौसम को नियंत्रित कर सकता है । 
फिर क्या होता है जब बेरी और मार्डेन का टकराव होता है ?

यह है पहले भाग का सारांश ।जिसमे बेरी को उसकी शक्तियों का सदुपयोग करने की प्रेरणा उसका मित्र

"ऑलिवर "उर्फ़ "ऐरो" देता है और जिसकी वजह से बेरी को नया नाम मिलता है।

"दी फ्लैश"। तो बनिये इस रोमांचक एक्शन से भरपूर सीरिज के गवाह जो आधारित है DC कॉमिक्स 

जगत के मशहूर पात्र "फ्लैश"पर ।

पहला एपिसोड उम्मीद से कही शानदार है एक्शन और स्पेशल इफेक्ट्स उम्दा है ।
इन्तेजार है अगली कड़ी का ।

शनिवार, 27 सितंबर 2014

फिल्म एक नजर में : आई फ्रंकेस्टाईन

इंग्लिश ।
जेनर : एक्शन,फैंटसी,साईंस फिक्शन
फ्रंकेस्टाईन एक काल्पनिक चरित्र है जिसे आधार बना कर एक कालजयी उपन्यास लिखा गया
 जिसने सफलता के रिकार्ड तोड़े । इस चरित्र पर कई फिल्मे भी बन चुकी है ।
 इसी कड़ी में इस चरित्र को वर्तमान युग कल्पना करके कहानी का तानाबाना बुना गया है
 "आई फ्रंकेस्टाईन" में।
फिल्म की शुरुवात होती है फ्रंकेस्टाईन द्वारा अपने निर्माता "विक्टर फ्रंकेस्टाईन" की लाश को दफनाये जाने से , 
फ्रंकेस्टाईन एक मानवनिर्मित प्राणी है जिसे कई मानवो के अंगो से मिलाकर बनाया गया है ।
कब्रस्तान में फ्रंकेस्टाईन पर उसी वक्त कुछ शैतानी प्राणियों का हमला होता है,

लेकिन उस हमले को नेक शक्तियों के रक्षक "गार्गोइल्स" नाकाम कर देते है । 
गर्गोइल्स फ्रंकेस्टाईन को अपनी दुनिया में ले जाते है ,उनका मानना है के उसका जन्म ईश्वर की 
मर्जी के विरूद्ध है इसलिए उसका नष्ट होना जरुरी है ।
लेकिन गर्गोइल्स की क्वीन को फ्रंकेस्टाईन से हमदर्दी है जिसके कारण वह उसे जीवित छोड़ देती है

 और शैतानी हमलो से बचने की सलाह देती है ।
शैतानो का राजा "प्रिंस नैबेरियस" फ्रंकेस्टाईन की तलाश में है,वह उसके जैसे और प्राणी बना

 कर देवताओ की सत्ता को चनौती देना चाहता है ।
फ्रंकेस्टाईन अब चुप नहीं बैठना चाहता और वह इन शैतानो को खत्म करने की कसम खाता है । 

और इसी तरह दो सौ वर्ष बीत जाते है और घटनाए इक्कीसवी सदी में प्रवेश करती है । 
जिसमे फ्रंकेस्टाईन के खिलाफ गर्गोइल्स हो चुके है क्योकि उसने शैतानो के खिलाफ खुलेआम जंग छेड़ रखी है , इसी समय नैबेरियस द्वारा क्वीन का अपहरण कर लिया जाता है जिसे छुड़ाने के लिए
 गर्गोइल्स फ्रंकेस्टाईन के निर्माता की एकमात्र पुस्तक का सौदा करते है ,
जिसमें फ्रंकेस्टाईन को बनाने की कहानी दर्ज थी । 
अब फ्रंकेस्टाईन के सामने चुनौती है इस पुस्तक को हासिल करने की और क्वीन को बचाने की ।
 जिसके लिए उसे गार्गोइल्स और नोबेरियस की सेना से लड़ना है ।
यह है कहानी ,जिसे बड़े रोमांचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है ।
कहानी एक्शन से भरपूर है, फ्रंकेस्टाईन का इस युग में मौजूद होने की कल्पना और उसे पाने के लिए 

शैतान और रक्षको की लड़ाई का कांसेप्ट भी बढ़िया है ।
 कमी है तो फ्रंकेस्टाईन के चित्रण में । सदियों से जिस फ्रंकेस्टाईन की कल्पना हम करते आये है ,
यह वह सात फुट लम्बा और भीमकाय फ्रंकेस्टाईन नहीं है ।
 इसके बावजूद फिल्म देखते समय यह कमी खटकती नहीं है ।
शुरू से अंत तक फिल्म में गति है जिस वजह से फिल्म चुस्त है । 

एक्शन दृश्य और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल बढिया है ,देख सकते है ।
तीन स्टार
देवेन पाण्डेय

सम्पर्क करे ( Contact us )

नाम

ईमेल *

संदेश *